Bakwas News

स्वयंसेवकों ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ किया संचालन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई बिक्रमगंज के तत्वधान में स्वयंसेवकों ने भारतीय नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ पथ संचलन किया। शहर के सासाराम रोड स्थित द डीपीएस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में पहुंचे स्वयंसेवकों ने संघ के नियमानुसार कार्यक्रम को संपन्न किया। मुख्य शिक्षक का दायित्व नगर सह खंड प्रचारक विभाग से निभाया।

 

वही सामूहिक गीत जिला व्यवस्था प्रमुख धीरेंद्र,एकल गीत अखिलेश एवं अमृत वचन वाचन अंकित आदित्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था नगर व्यवस्था प्रमुख ओम नारायण ने संभाला। कार्यक्रम का नेतृत्वकर्ता नगर कार्यवाह संतोष भंडारी ने बताया कि संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार को प्रणाम निवेदित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भारत माता एवं द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी को भी नमन किया गया। संघ गुरु पवित्र भगवा ध्वज प्रणाम एवं प्रार्थना वाचन के उपरांत विद्यालय से संचलन निकाला गया।

 

जो शहर के सासाराम रोड, डुमराव रोड, आरा रोड, नासरीगंज रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच संपन्न किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश्वर राज, जिला सह कार्यवाह दुर्गेश, सत्येंद्र बजरंगी, विजय पांडे, राजू पांडे, कुश पांडे, अनिल सिंह एवं दीनानाथ सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment