Bakwas News

रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में सीलिंग फैन,गमला,पौधा और पाठ्य सामग्री डोनेट किया

अरवल। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में पांच सीलिंग फैन 50 गमला , पाठ्य सामग्री और पौधा डोनेट किया।   कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डा.नम्रता आनंद ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम की अध्यक्ष चितंन जैन, फर्स्ट लेडी सोनल जैन, संयुक्त सचिव पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार उपस्थित थी। सीलिंग फैन ,गमला, पाठ्य सामग्री और पौधा पाकर सभी छात्र उत्साहित नजर आये।इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के सदस्यों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।   डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बढ़ती आबादी, औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है।पर्यावरण के प्रति जागरूकता ना होने के कारण पर्यावरण संरक्षण की समस्या लगातार उत्पन्न हो रही है। पर्यावरण संरक्षण का विश्व के सभी नागरिकों तथा प्राकृतिक परिवेश से गहरा संबंध है।   पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारणों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या एक देश का काम नहीं है यह पूरे विश्व के लोगों का कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण को संरक्षित रखें।लोगों को वन संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।   चितंन जैन और सोनल जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए पर्यावरण या प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। इस सदी में हम लोग विकास के नाम पर पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। वैज्ञानिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। साथ ही कभी औद्योगिकीकरण के नाम पर तो कभी शहरीकरण के नाम पर पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हुई है। बढ़ती जनसंख्या के कारण भी पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है।   पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार ने कहा कि यदि समय रहते हम नहीं चेते और पर्यावरण को बचाने के बारे में नहीं सोचा तो, इसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं। पूरे सौर-मंडल में केवल हमारी पृथ्वी पर ही जीवन संभव है लेकिन यह अधिक दिनों तक संभव नहीं है। हमें समय रहते, पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करके सुरक्षित करना है।   विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की और रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के सदस्यों को इसके लिये धन्यवाद दिया है।

समाहरणालय सभा कक्ष में आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

अरवल । जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशानुसार अरवल समाहरणालय सभा कक्ष में अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।   समीक्षा के क्रम में वाणिज्यकर विभाग को निदेशित किया गया कि सभी नये पुराने दूकानदारों को जी एस टी में रजिस्ट्रेशन शीघ्र करायें एवं बालू घाट के नीलामी पर रॉयाल्टी टैक्स सहित सभी सेवा कर वसुल करने का निदेश दिया गया।   उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस वितीय वर्ष के माह सितम्बर तक 55 वाहन नीलाम हुए हैं.. 520 स्थलों पर छापेमारी की गई है जिसमें 135 अभियोग दर्ज हुए हैं। इस पर अपर समाहर्ता द्वारा सघन छापेमारी कर रेवन्यू को अत्यधिक बढ़ाने एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु निदेश दिया गया। परिवहन विभाग को निदेश दिया गया कि बालू ओवरलोडिंग पर सख्त निगरानी रखें।   राजस्व पदाधिकारी को सरकारी जमीन चिन्हित कर खरीद एवं बिक्री से संबंधित रजिस्ट्रार को सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। ताकि अवैध तरीके से खरीद एवं बिक्री न किया जा सके। साथ ही राजस्व बढ़ाने एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु निदेश दिया गया। बिजली विभाग द्वारा बताया गया कि वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 46.56 प्रतिशत एवं सितम्बर माह तक 1937.38 लाख की वसूली की गई है। इस पर अपर समाहर्ता द्वारा बिजली चोरी पर रोकथाम करने हेतु निदेश दिया गया। माप-तौल के संबंध में बताया गया कि धर्मकाँटा, हॉल सेलर को अवैध तरीके से संचालित करने वालों पर छापेमारी करना सुनिश्चित करें। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को निदेशित किया गया कि अवैध तरीके से लकडी बिक्री पर रोकथाम करें।   बैठक में अधीक्षक मद्य निषेध, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, राजस्व पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे

बिक्रमगंज में जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की फरियाद, कहा समस्या के निराकरण स्थानीय प्रशासन से नहीं हो तो निसंकोच मिलें

बिक्रमगंज‌ प्रखंड के मोरौना पंचायत के श्रीदंडी मध्य विद्यालय कस्तर के खेल मैदान में बुधवार को प्रशासन ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल रोहतास के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी भी और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित भी किया। इससे पूर्व जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।   स्थानीय मुखिया नीतू देवी ने जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित अन्य आए अधिकारियों का फूलों का माला, बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल ने किया।   इस कार्यक्रम में लोगों को अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज कराने के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 30 काउंटर बनाये गए थे। कस्तर में आयोजित इस कार्यक्रम के जिले के लगभग सभी विभाग से जुड़े अधिकारी और प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित कई लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आपकी सभी उचित समस्या सुनी जाएगी और उसका निराकरण भी होगा।   जनसंवाद के दौरान कुछ किसानों ने निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने की बात कहीं तो डीएम ने कहा कि अधिक कीमत लेने वाले दुकान का नाम बताइए कार्रवाई होगी। लेकिन किसान दुकान का नाम नहीं बताए। कुछ ने धान अधिप्राप्ति का मामला उठाया तो जिलाधिकारी ने राज्य सरकार से बात कर निराकरण का आश्वासन दिया।   मध्य विद्यालय के कुछ बच्चों ने खेल मैदान तो कुछ ने शिक्षक की कमी की बात कही तो डीएम ने खेल मैदान की समस्या को स्थानीय मुखिया से निराकरण करने को कहा। शिक्षकों की कमी पर कहा कि शीघ्र ही नियुक्ति बिहार सरकार करेगी। उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से बालिकाओं को निश्चित रुप से विद्यालय भेजने की अपील की। इससे पूर्व उप विकास आयुक्त शेखर आनंद ने जिले में विभिन्न विभागों की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दिया।   जनसंवाद कार्यक्रम में अपर समाहर्ता चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी, डीपीआरओ धर्मवीर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीपीओ शशिभूषण सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के कई अधिकारी शामिल हुए।

सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण का द्वितीय बैच को दिया गया प्रमाणपत्र

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर रोहतास जिला नोनहर में स्थित अमृत सरोवर में चल रहे सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण का दूसरे बैच का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया।   प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रशिक्षुओं को नोनहर पंचायत सरकार भवन में एक समारोह आयोजित कर प्रमाणपत्र दिया गया। साथ हीं तैराकी प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रशिक्षुओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया आभा देवी ने किया।   सीओ बिक्रमगंज ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से बताया।   मौके पर उपमुखिया विजय कुमार पटेल, राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य शांति देवी, ग्राम कचहरी के सचिव अनिल कुमार, अंचल कर्मी गुड्डू कुमार, प्रशिक्षक राहुल कुमार, मृत्युंजय कुमार, ब्रजेश कुमार, सुनील सिंह, मिक्की राज मेहता, डब्लू पासवान, बिहारी पासवान, प्रेमचंद पासवान, सुरेन्द्र पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पूर्व विधान पार्षद श्री संजीव श्याम सिंह को मांग पत्र सौपा अरवल के अतिथि शिक्षक

अरवल। उच्चतर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सुमन अपने सिस्टमंडल के साथ पूर्व विधान परिषद श्री संजीव श्याम सिंह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गया को अपना मांग पत्र सौंपा।   अतिथि शिक्षक ने अपने मांग पत्र के माध्यम से पूर्व विधान पार्षद को बताया जब बिहार लोक सेबा आयोग से शिक्षक हमारे सीट पर आएंगे तब हमारा सेवा समाप्त हो जाएगा ,चुकी अतिथि शिक्षक सभी विद्यालय में लगभग 5 वर्षों से अधिक समय से प्लस टू विद्यालय में सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर श्री संजीव श्याम सिंह ने कहा मैं आपके मुद्दे को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से बात करूंगा और विभागीय एक पत्र निकाला जाएगा ।   जिसमें यह जिक्र होगा की जहां अतिथि शिक्षक कार्यरत है वहां नई शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाए ,पूर्व में भी माध्यमिक निदेशक गिरिवर दयाल के द्वारा पत्र निकाला गया था जिसमें यह कहा गया था जहां अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं ।   वहां नया शिक्षक की बहाली नहीं किया जाए संजीव श्याम सिंह की बातों ने अतिथि शिक्षक में उत्साह बढ़ाया है अतिथि शिक्षक के शिष्टमंडल ने बताया की हम में से अधिकांश शिक्षक दूसरी सेवा में भी नहीं जा सकते हैं क्योंकि उनका उम्र सीमा समाप्त हो गया है यदि सरकार सेवा समाप्त कर देती है तो हमारा घर परिवार तवाह हो जाएगा ।   इस मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रमोद कुमार संगठन सचिव मृत्युंजय कुमार, जिला प्रवक्ता ईश्वर दयाल अन्य शिक्षक मौजूद थे।

वर्ष 2023 में सफल छात्र-छात्राओं को वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित किया

अरवल : बिहार सरकार उर्दू तरक्की के लिए प्रचार प्रसार कर के विभिन्न तरह का हर जिला में प्रोग्राम आयोजित कर के उर्दू कि जानकारी देने का प्रयास कर रही है , लेकिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी तरक्की एवं अल्पसंख्यक के विकास कार्यों को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं।   अरवल जिला बिहार का प्रथम जिला होगा जहा उर्दू प्रचार प्रसार एवं अल्पसंख्यक के विकास में जीरो है वर्ष 2022 में उर्दू वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजन किया गया था जिसमें छात्र छात्राओं एवं उर्दू दानों की संख्या नही के बराबर थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के खिलाफ अरवल के कई सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के पास शिकायत कर चुके हैं।   उसके बाद भी अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है और उर्दू की तरक्की और अल्पसंख्यकों के विकास में बाधा बन रही है,बताते चले कि वर्ष 2023 के ग्रेजुएट छात्र छात्राओं को वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कागजात लेने के बाद अचानक वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित कर दिया ।   जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के अरवल जिला में कमल संभालने के बाद कई विभागों में शिकंजा कसा और कई पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा तो किसी का वेतन रोका लेकिन अल्पसंख्यक विभाग पर शिकंजा नहीं कासना जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी का मनोबल बढ़ गया है, 13 को अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के अरवल आगमन पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शिकायत दर्ज करेंगे।

किंजर कुर्था मोड़ की घटना मे पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची

अरवल। किंजर थाना मुख्यालय से सटे किंजर कुर्था मोड़ स्थित एक किराए के मकान में रह रही पिंकी नामक युवती की मौत का रहस्य की गुत्थी अभी पुलिसिया अनुसंधान में है।   मंगलवार को मृतक के पिता लक्ष्मण यादव ने एक लिखित आवेदन प्राथमिक की दर्ज करने के लिए किंजर थाना अध्यक्ष को दी है आवेदन में सूचक ने अपने दामाद कुन्नू यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं घटना में एक और अज्ञात व्यक्ति के शामिल होने की भी बात कही है।   आवेदक में मृतक के पिता ने बतलाया कि घटना के पूर्व संध्या मेरे गांव कोठिया से बेटी दामाद जहानाबाद से आए थे फिर घर से दूध लेकर किंजर स्थित डेरा में चले आए, लेकिन दूसरे दिन जब मेरी पत्नी पुनः घर से दूध लेकर आई तो घटना घटित हो चुका था, मृतका के दोनों बच्चे जो अपने दादी के पास किंजर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में थे, वहां वह दोनों बच्चे अभी नहीं है, मृतक पिंकी के पति का मोबाइल स्विच ऑफ है और घटना की रात से पति फरार है शव को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।   इधर थाना अध्यक्ष का कहना है कि अनुसंधान जारी है आवेदन की आलोक में प्राथमिक की दर्ज की गई है आसपास के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खगाल रही है थाना अध्यक्ष ने कहा कि 2 से 3 दिनों में रिजल्ट सामने होगा पुलिस अपना काम अपने तौर तरीके से कर रही है।  

डॉ प्रो अंबुज कुमार का प्रथम पुण्यतिथि पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

अरवल : जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत बेलखारा में स्वर्गीय डॉक्टर प्रोफेसरअंबुज कुमार प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमेश कुशवाहा जी कुर्था के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा पूर्व विधायक अभय जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल उनके पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।   सभी लोगों ने प्रोफेसर अंबुज कुशवाहा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, चर्चा किया उनके आदर्श को उच्च कोटि का दर्शन माना गया, उन्होंने अपना पूरा जीवन शैक्षणिक कार्यों में लगाए, और समाज को शिक्षित बनने का प्रेरणा दिए।   इस अवसर पर अरवल नगर अध्यक्ष नितेश पटेल अरवल प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा कुर्था प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन सिंह करती प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल बंसी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह एवं कलेर प्रखंड अध्यक्ष पिंटू निषाद राज नारायण चौधरी टूटू शर्मा जितेंद्र कुशवाहा इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

किंजर प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जल जमाव, करोड़ों रुपए का खेल मैदान खेल हो रहा है अतिक्रमण का शिकार

अरवल। किंजर एनएच 110 पथ से दक्षिण किंजर पाली मोड़ से दक्षिण नगला ग्राम के डिप्टी साहब ने विद्यालय के बच्चों को खेलने के लिए अपना वेश कीमती भूमि दान में दिया था जिसका आज मूल्य करोड़ों रुपए में हो सकता है अरवल जहानाबाद पथ में इतना समतल और क्षेत्रफल वाला फुटबॉल मैदान कहीं नजर नहीं आता है ।   विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक वीरमणि त्रिपाठी इस खेल मैदान के सेहत पर काफी ध्यान देते थे लेकिन अब आलम यह है कि इसमें बरसात का पानी जमा रहता है होनहार बच्चे सुबह शाम दौड़ लगाते थे दौड़ का अभ्यास करते थे उन्हें कीचड़ कादो के चलते सड़कों पर दौड़ना पड़ता है।   इस महत्वपूर्ण खेल मैदान पर न तो निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ध्यान देते हैं और न ही वर्तमान सांसद या विधायक हां अपने कार्यकाल में पूर्व सांसद डॉक्टर जगदीश शर्मा ने अपने क्षेत्र विकास निधि से इस खेल मैदान की चारदीवारी बनवाए थे लेकिन चारदीवारी तीन ओर ही बना एक ओर चारदीवारी बाकी है।   इस संबंध में किंजर उच्च विद्यालय के पूर्व छात्र रहे डॉक्टर कौशलेंद्र नारायण शर्मा पूर्व छात्र विंग कमांडर एनबी सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पासवान ने पत्रकारों से कहा कि इस महत्वपूर्ण खेल मैदान को सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर चाहर दिवारी और एक गेट लगाना होगा तभी खेल मैदान सुरक्षित रह पाएगा इन लोगों का कहना है कि किंजर का खेल मैदान एक विरासत है ।   इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जवाबदेही है साथ ही एक मांग और उठने लगी है कि इतनी बेश कीमती भूमि दान देने वाले व्यक्ति को नई पीढ़ी नाम तक नहीं जानती है इसके लिए खेल मैदान के मुख्य द्वार पर भूमि दाता का नाम मोटे अक्षरों में लिखा जाए ताकि इलाके के लोग उनके योगदान को जान सके।

जिला पदाधिकारी ने कलेर प्रखंड के दो पंचायतो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

अरवल।  जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में कलेर प्रखण्ड के बेलसार पंचायत के बेलसार गाँव एवं वलीदाद पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वलीदाद में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस आयोजन के तहत जिले के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने शाखाओं द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।   इस क्रम में अपर समाहर्ता अस्वल, उप विकास आयुक्त एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा लोगों को संबोधित किया गया। इस क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा सूचित किया गया कि जिले में दाखिल खारिज का काम ऑन लाईन हो रहा है। इसके लिए कहीं भी किसी भी कर्मचारी को आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है।   दाखिल खारिज से संबंधित मामलों की अपील, भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा सुना जाता है। अपर समाहर्ता द्वारा वसेरा टू योजना के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि बसेरा टू योजना भूमिहिन लोगों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही है।   उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी एवं स्वच्छ समृद्ध गाँव के तहत आवास योजना एवं नली गली इत्यादि योजनाएं चलाई जा रही है। जिले में आवास योजना एवं नल गली से संबंधित लगभग कार्य सही तरीके से क्रियान्वित हो रहे है। अगर कोई आवास योजना एवं नल गली से संबंधित मामला है तो उसके सभी संबंधित दस्तावेज के साथ आवेदन संलग्न कर प्रस्तुत करें। इसका निराकरण जल्द ही कराया जायेगा।   जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा आम लोगों को सूचित किया गया कि अगर कोई पदाधिकारी अपने कर्तव्य से विमुक्त होते है तो उनकी शिकायत जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में कर सकते है उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अगर किसी वाद से संबंधित अगर कोई दूसरा अधिनियम है तो वैसे मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में नहीं की जा सकती है। इनके द्वारा आम लोगों से अनुरोध किया गया कि अगर किसी मामलों को लेकर किसी भी पदाधिकारी से समस्या हो तो निःसंकोच कार्यालय में आकर अपना वाद दर्ज करा सकते है।   उनके द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम को विस्तृत रूप से बताया गया। उन्होंने बताया कि बिहार ऐसा पहला राज्य है जिसने 2015 में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम लाया एवं 5 जून 2018 से यह अधिनियम क्रियान्वित की गई। उनके द्वारा बताया गया कि 2011 की जनगणना के अनुसार अरवल जिले की कुल जनसंख्या करीब 164000 है जिसमें 18000 परिवादियों के परिवाद को निपटाया गया है। उनके द्वारा यह भी सूचित किया गया कि लोक शिकायत निवारण के तहत कल 44 विभागों के परिवाद को सुना जाता है और यह सारे परिवाद केवल राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर ही लागू होती है।