Bakwas News

रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में सीलिंग फैन,गमला,पौधा और पाठ्य सामग्री डोनेट किया

अरवल। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में पांच सीलिंग फैन 50 गमला , पाठ्य सामग्री और पौधा डोनेट किया।

 

कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डा.नम्रता आनंद ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम की अध्यक्ष चितंन जैन, फर्स्ट लेडी सोनल जैन, संयुक्त सचिव पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार उपस्थित थी। सीलिंग फैन ,गमला, पाठ्य सामग्री और पौधा पाकर सभी छात्र उत्साहित नजर आये।इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के सदस्यों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

 

डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बढ़ती आबादी, औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है।पर्यावरण के प्रति जागरूकता ना होने के कारण पर्यावरण संरक्षण की समस्या लगातार उत्पन्न हो रही है। पर्यावरण संरक्षण का विश्व के सभी नागरिकों तथा प्राकृतिक परिवेश से गहरा संबंध है।

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारणों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या एक देश का काम नहीं है यह पूरे विश्व के लोगों का कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण को संरक्षित रखें।लोगों को वन संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।

 

चितंन जैन और सोनल जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए पर्यावरण या प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। इस सदी में हम लोग विकास के नाम पर पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। वैज्ञानिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। साथ ही कभी औद्योगिकीकरण के नाम पर तो कभी शहरीकरण के नाम पर पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हुई है। बढ़ती जनसंख्या के कारण भी पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है।

 

पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार ने कहा कि यदि समय रहते हम नहीं चेते और पर्यावरण को बचाने के बारे में नहीं सोचा तो, इसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं। पूरे सौर-मंडल में केवल हमारी पृथ्वी पर ही जीवन संभव है लेकिन यह अधिक दिनों तक संभव नहीं है। हमें समय रहते, पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करके सुरक्षित करना है।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की और रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के सदस्यों को इसके लिये धन्यवाद दिया है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment