Bakwas News

घर में घुसकर युवती के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर पीट पीट कर किया जख्मी

संझौली थाना क्षेत्र के भुतहा खैरा गांव में घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी किये जाने और विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी किये जाने की नामजद प्राथमिकी युवती के पिता द्वारा दर्ज किया गया है।   दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गांव के रविंद्र सिंह के पुत्र प्रियव्रत कुमार और सोनु कुमार घर में प्रवेश कर गए और घर में मेरे युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसे पीट पीट कर जख्मी कर दिये। और फरार हो गए। उस समय घर में युवती के अलावा कोई नहीं था। सूचना मिलने पर घर पहुंचकर उसे संझौली लेकर गए तथा प्राथमिक केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।   जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया है। चिकित्सक के अनुसार युवती के सीने में गंभीर चोट है, हाथ पैर भी जख्मी हो गया है।   थानाध्यक्ष संझौली ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गांव के हीं रविन्द्र सिंह के पुत्र प्रियव्रत कुमार और सोनु कुमार को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पिता से रंगदारी में 50 हजार रुपए मांगने और नहीं देने पर इस घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

भाकपा माले के प्रखंड कमिटी कुर्था के ब्रांच सचिव कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन बैठक

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित भाकपा माले कार्यालय में भाकपा – माले प्रखंड कमिटी एवं ब्रांच सचिव कार्यककर्ताओं की बैठक की गई जिसमें जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कार्यकर्ता कंवेन्शन को संबोधित करते हुए कहें कि केंद्र की मोदी सरकार में बेतहसा महंगाई बढ़ी है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भुखमरी का कगार दिखने लगी है, ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा में मजदूर को काम नहीं मिल रही है,कुछ काम मनरेगा मजदूरो को मिल रही है, तो उनको मजदूरी भी सबसे न्यूनतम स्तर पर मिलती है।   इसलिए उनको दाल-रोटी भी चलना मुश्किल हो रहीं है, गाँव गवईं में किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र सरकार अगर लागू कर देता है तो गांव के किसान मजदूर खुशहाल हो जाते और देश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर हो जाता,स्वास्थ्य सुविधा भी गरीबों एवं किसानों को नहीं मिल पा रहा है, मोदी सरकार में दवा भी महंगे हो जाने के कारण गरीब – किसान को ठीक से इलायज नहीं हो पा रहा है,लोग इलायज के अभाव में मारे जा रहें है, और किसान मजदूर परेशान है आगे उन्होंने कहा कि पार्टी को ब्रांच स्तर को और मजबूत किया जायेगा, तथा नया सदस्यता भर्ती किया जायेगा।   कंवेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के प्रखंड सचिव ने कहा कि मोदी सरकार 9 साल में नफरत-संप्रदाय और उन्माद फैलाया है। अब जनता को आंख की पट्टी खुल चुकी है। 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से किसान- मजदूर उखाड़ फेकेंगे। 7 दिसंबर 2023 को पटना के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में चलने के लिए भी योजना बनाई गई। तथा 18 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में कामरेड विनोद मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में चलने के लिए पार्टी नेताओं को चलने का आहवांन किये।   बैठक में हर हालत में 18 दिसंबर तक सभी पार्टी सदस्यों को सदस्यता नवीकरण कर लेने का निर्णय लिया गया। कंवेंशन में ईनौस के राज्य परिषद सदस्य एवं युवा नेता दीपक कुमार, प्रभु कुमार, मजहर आलंम, बालसुंदर मिस्त्री, कारू मांझी, सजन पंडित, मुन्ना आलंम, विनेश मांझी, नगेशर राम, अभय तिवारी आदि उपस्थित थे।

अपने आवास पर कार्य का निष्पादन करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों पर करें करवाई- जिला पदाधिकारी

अरवल । जिला पदाधिकारी, अरवल के समक्ष कुछ ग्रामीणों द्वारा शिकायते की जा रही है कि अरवल जिलान्तर्गत कतिपय पंचायतों में संबंधित मुखिया द्वारा पंचायत सरकार भवनों में किये जाने वाले कार्यों का निष्पादन अपने आवास पर ही कराया जा रहा है। जो किसी भी दृष्टिकोण से मान्य नहीं है।   वर्षा सिंह, जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अरवल एवं सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, अरवल जिला को कड़ी फटकार लगाते हुए निदेशित किया गया कि 24 घंटे के अंदर ऐसे पंचायतों की पहचान करते हुए पंचायत सरकार भवनों में किये जाने वाले कार्यों को उसी पंचायत के किसी सरकारी भवन में ही संचालित कराना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा यह भी निदेशित किया गया कि भविष्य में यदि इस तरह की सूचनाएँ प्राप्त होती हैं तो संबंधित पंचायत सचिव, मुखिया एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मरीज को किसी प्रकार का कठिनाई न हो इसका रखें ख्याल- जिला पदाधिकारी

अरवल ।नई चेतना कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल, अरवल में समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा भाग लिया गया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा प्रसवप्रान्त वार्ड का निरीक्षण किया गया। वार्ड में कई महिलाएँ भर्ती पाई गई।   जिला पदाधिकारी द्वारा उनसे वार्ता के क्रम में हाल-चाल लिया गया एवं उनसे पृच्छा की गई कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है अथवा नहीं। महिलाओं द्वारा बताया गया कि हमलोगों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है एवं समय-समय पर डॉक्टर साहब भी चेक करने के लिए आ जाते हैं। तत्पश्चात सदर अस्पताल के द्वितीय तल पर नेत्र चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया गया।   चिकित्सा कक्ष में 08 बुजुर्ग मरीज भर्ती पाये गये जिनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। बातचीत के क्रम में सभी मरीज खुश एवं संतुष्ट दिखे। जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन, अरवल एवं अस्पताल उपाधीक्षक को निदेशित किया गया कि मरीजों के हित में सभी तरह की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।   साथ ही ठंढ की स्थिति को देखते हुए सभी मरीजों को कम्बल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परिस्थिति में अस्पताल में आये मरीजों को इलाज से संबंधित किसी तरह की कठिनाई उत्पन्न न हो इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाय।

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह के द्वारा जिले के खभैनी, रामपुर वैना एवं प्यारेचक पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उ‌द्घाटन किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा स्वच्छता की महत्ता को बताया गया। इस क्रम में ग्रामीणों एवं स्वच्छता कर्मियों से संवाद के दौरान ओ डी एफ प्लस के विभिन्न अवयवों पर चर्चा किया गया। साथ ही प्रति माह 30 रु० उपयोगिता शुल्क देकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचड़ों का निष्पादन अधिक से अधिक घरेलू स्तर पर किया जाय। स्वच्छता हम सबों की जिम्मेवारी है।   इसे सिर्फ सफाई कर्मी तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता है। हम सभी लोगो को सफाई कर्मी के साथ मिलकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में भूमिका अदा करना है। उनके द्वारा जैविक एवं अजैविक कचड़ा के संबंध एवं इसके निष्पादन के बिन्दूओं पर सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा मौके पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, डी पी ओ मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरवल, जिला स्वच्छता समन्वयक, इंजीनियर मनरेगा एवं संबंधित पंचायत के जन प्रतिनिधि के साथ अन्य उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी के पहल से बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह अरवल द्वारा जानकारी दी गई कि आज 6 दिसंबर को अरवल जिलान्तर्गत विभिन्न प्रखण्डों में 11 खेल मैदानों का शिलान्यास किया गया। जिसमें अरवल प्रखण्ड अंतर्गत सकरी पंचायत के ग्राम-दुना छपरा में जिला पदाधिकारी, अरवल एवं ग्राम किंजर, पुराण, झिकटिया, शांतिपुरम, दरियापुर एवं अन्य ग्रामों में संबंधित पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य की उपस्थिति में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा खेल मैदान का शिलान्यास किया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अरवल जिला के बच्चों, युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी सर्वोच्च होना आवश्यक है। इसलिए आवश्यक है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल आदि की भी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाय। विदित हो कि वर्षा सिंह, जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा कुछ दिनों पूर्व हीं खेल भवन-सह-व्यायामशाला का उदघाटन गाँधी मैदान, अरवल के समीप किया गया है। जिला पदाधिकारी, अरवल के इस कदम से जिले के बच्चों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत बस क्रय पर दिया जाएगा अनुदान

अरवल m राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने एवं आमजनों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना अधिसूचित किया गया है। इस योजना के तहत जिला मुख्यालय के प्रखंड को छोड़कर अरवल जिले के शेष चार प्रखंडों में इस योजना को लागू किया जाएगा।   प्रति प्रखंड अधिकतम सात जिसमे 2 अनुसूचित जाति, 2 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1 पिछड़ा वर्ग, 1 अल्पसंख्यक समुदाय, 1 सामान्य वर्ग (जो किसी कोटि में नहीं आते हों।) लाभुकों को वर्ष  के क्रय पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा एवं लाभुकों को प्रति  वर्ष पाँच लाख रु० अनुदान का भुगतान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा लाभुक के खाते में किया जाएगा। जिस प्रखंड में अनुसूचित जनजाति कि संख्या एक हजार से ज्यादा होगी उस प्रखंड में 1 अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि में भी लाभ दिया जाएगा।   योजना के तहत् आवेदन ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त किया जाएगा जिस हेतु लिंक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। आवेदक को आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, मैट्रिक योग्यता का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, चालक अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने होंगे। लाभुक की आयु आवेदन करने की तिथि को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।   वाहन को पाँच वर्ष तक बिना अनुमंडल पदाधिकारी की लिखित स्वीकृति के बिना विक्रय नही किया जाएगा। बस पारिवारिक उत्तराधिकारी के तहत हस्तांतरित हो सकेगा। यदि बस की खरीद किसी वित्तीय संस्थान से ऋण लेकर किया गया है तो अनुदान की राशि का उपयोग आवेदक द्वारा ऋण के भुगतान में किया जाएगा। आवेदन के उपरांत प्रखंडवार व कोटिवार वरीयता सूची का निर्माण किया जाएगा।   मैट्रिक कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अधिकतम अंक लाने वाले को प्राथमिकता दी जायेगी। यदि दो अभ्यार्थियों का सामान्य अंक आता है तो उम्र को वरीयता दी जायेगी। लाभुक के चयन के लिए जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में चयन समिति होगा, जिसमें डीएम अध्यक्ष और सदस्य के रूप में डीडीसी व जिला परिवहन पदाधिकारी होंगे।

जिला पदाधिकारी ने गृह रक्षक अभ्यर्थियों की शिकायत पर जिला समादेष्टा से ली जानकारी

अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह अरवल द्वारा गृहरक्षक अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन शिकायतों के आलोक में वरीय जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, अरवल से जानकारी प्राप्त की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वरीय जिला समादेष्टा द्वारा 212 गृहक्षकों के प्रशिक्षण प्राप्त करने संबंधी सूचना दी गई है। प्रमाण-पत्रों के सत्यापन में भिन्नता, पुलिस सत्यापन में प्रतिकूल प्रतिवेदन एवं बॉण्ड नहीं भरे जाने के कारण 50 अभ्यर्थियों के स्वच्छ नामांकन हेतु कोई निर्णय नहीं लिया गया।   जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा उक्त 50 अभ्यर्थियों की सूची विवरणी के साथ मांग की गई एवं वरीय जिला समादेष्टा को 15 दिसंबर तक बैठक आयोजित करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्रों के सत्यापन में भिन्नता के बिन्दु पर स्तरीय कमिटी का गठन करते हुए जाँच के आदेश दिये गये हैं एवं निदेशित किया गया है कि सभी बिन्दुओं पर जॉच करते हुए बैठक के पूर्व प्रतिवेदन उपलब्ध कराये जायें।

वेयर हाउस का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ई वी एम० वेयर हाउस अरवल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।   निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने इंजोर उच्च विद्यालय में खेल मैदान का किया गया शिलान्यास

कलेर,अरवल। आईसीडीएस के संयुक्त तत्वाधान में आँगनबाड़ी केंद्र भवन का उदघाटन एवं पचायत में खेलों को प्रोत्साहन देने हेतु खेल मैदान का शिलान्यास कलेर प्रखंड के इंजोर उच्च विद्यालय में जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह के द्वारा किया गया ।     इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया एवं खेलों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी बताया गया। समारोह के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार जदयु के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जादयु  जिला प्रवक्ता मनोरंजन कुमार उर्फ गुड्डू पटेल, जदयु उपाध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टूटू, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण एवं समाजसेवी उपस्थित थें !