Bakwas News

महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

करपी, अरवल । बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य पंच सदस्य सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति के द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असलम मंसूरी ने किया तथा संचालन रामाश्रय प्रसाद ने किया।   कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने आखिरी समय तक समाज में अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के लिए संघर्ष किया ।संविधान में इन्होंने समाज के वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए निर्णायक पहल की। छुआछूत, विषमता ,भेदभाव को दूर करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान था। सेमिनार में संघ के सभी सदस्यों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पुण्य देव सिंह, भूली देवी, सूरज कुमार ,नितीश कुमार ,बिजेंद्र प्रसाद, कांति देवी, राजकुमार समेत कई लोगों ने अपनी बातें रखी। उधर सोन भद्रवंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बसपा नेता सुरजीत सक्सेना एवं अन्य लोगों के द्वारा बाबा साहेब के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बसपा नेता ने कहा कि बाबा साहब ने अपने बच्चों की कुर्बानी देकर हम सबों को शांन शौकत से जीने का अधिकार दिया। इनके बताएं मार्ग पर चलकर ही समाज का विकास किया जा सकता है। सभा को पंकज लहरी, प्रमोद सिंह, रामबदन मिस्त्री, दिनेश दास, रोहित जाटव समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

रोड पर पानी बना जी का जंजाल, बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है जल जमाव

कुर्था ,अरवल। बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है जल जमना स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद मोड़ स्थित दुर्गा पैलेस से लेकर खादी भंडार तक रोड पर पानी जमाव से लोगों को जीना मुहाल हो गया है कभी भी बड़ी दुर्घटना को नकारा नहीं जा सकता इस जल जमाव से खासकर दुकानदार लोगों में नगर परिषद के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही हैं।   इस संबंध में चुन्नू सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2 साल पहले नाला का निर्माण तो हो गया लेकिन पानी की निकासी नहीं हो रही है थोड़ी सी वर्षा एवं नाली का पानी हम लोगों को जीना मुहाल कर दिया है बदबू से हम दुकानदार लोग खास कर परेशान है गंदा पानी की बदबू से बीमारी को भी हो सकती है।   उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी देख कर भी नजर अंदाज कर रहे हैं कितना बार वार्ड पार्षद को भी कहा गया लेकिन उन्होंने भी अनसुना कर रहे हैं इस रोड से पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर कई जनप्रतिनिधि का आना-जाना रहता है लोगों को यह रोड हमेशा दिखाई पड़ रही है जिसमें पानी हमेशा जमाव रहता है ।   खासकर के रोड के साइड लेने में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है स्कूली बच्चे कई बार इस रोड के जमाव में फिसल चुके हैं वहीं उन्होंने जिलाधिकारी से नाला को साफ सफाई करने की गुहार लगाया है उन्होंने कहा कि यदि नाला की साफ सफाई नहीं की गई तो हम दुकानदार लोगों को बाध्य होकर आंदोलन करने पड़ेगी।

समकालीन अभियान के तहत अरवल पुलिस ने आठ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अरवल। जिले की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक, अखल मो० कासिम के निर्देशानुसार दिनांक 6 नवंबर को वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।   निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, अरवल, के नेतृत्व में प्रहार टीम अखल एवं सभी थानाध्यक्षों एवं ओ०पी० अध्यक्षों के द्वारा संयुक्तरूप रूप से विशेष रूप से चयनित किये गये गाँव में जाकर छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पोक्सो के कांड में-एक, और मद्यनिषेध के मामले में-सात कुल -आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा गिरफ्तार किए गए लोगों में कुर्था थाना से तीन (पोक्सो एक्ट में एक एवं मध्यनिषेध मामले में-दों)-03 बंसी थाना से तीन- ( मद्यनिषेध के मामलें में-03) करपी थाना से दो ( मध्यनिषेध के मामले में-02) साथ ही मध्यनिषेध अभियान के तहत17.50 लीटर देसी महुआ शराब जप्त की गई है और 500 लीटर जावा महुआ को बिनष्ट किया गया है ! पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम की इस कार्रवाई से अपराधियों, शराबियों एवं शराब कारोबारी में भय व्याप्त है

आंगनबाड़ी केंद्र का बीडीओ ने किया शिल्यानास

कुर्था,अरवल। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिला परिषद कुर्था उतरी भाग 1 क्षेत्र के 9 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव की मौजूदगी में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ जियाउल हक के द्वारा किया गया l जिसमें इब्राहिमपुर पंचायत में 4, धमौल पंचायत 2 और कोदमरई पंचायत मे 3 आंगनबाडी केंद्र शामिल है जहां भवन निर्माण का कार्य किया जाएगा l वहीं पिंजरावां पंचायत के सहजीवन दरगाह में समयाभाव के कारण शिल्यानास नहीं हो पाया लेकिन यहाँ भी भवन निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।   कुर्था उतरी भाग 1 के जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव के अनुशंसित योजना से शिक्षा के विकास में मदद मिलेगा। अभी तक निजी घर मे संचालित केंद्र का अपना भवन होगा जिसमें रसोई घर, शौचालय और मेडिसिन रूम का भी व्यवस्था होगा। प्रत्येक भवन निर्माण का प्राक्कलन लगभग 10 लाख का होगा l जिला परिषद अरवल के कार्यालय से मनरेगा अधिनियम के तहत जिला में अब विकास कार्य का क्रियान्वयन भी होगा l जिसका शुरुआत कुर्था उतरी भाग एक से करने के लिए जिलाधिकारी को रंजन कुमार यादव ने आभार प्रकट किया है। इस मौके पर पीओ सुनील कुमार भी मौजूद रहें।

मिशन दक्ष कमजोर विद्यार्थियों के लिए वरदान : वीरेंद्र प्रसाद भास्कर

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय निघवां में अध्यनरत कमजोर बच्चों को पढ़ने लिखने का गुर सिखाया जा रहा है। शिक्षा का आधारभूत ज्ञान देने हेतु वर्ग 3 से वर्ग 8 तक 6 शिक्षकों ने पांच-पांच बच्चों को गोद लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर पढ़ने लिखने के साथ-साथ गणित में निपुण बनाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद भास्कर ने बताया कि दक्ष शिक्षा में बच्चे शांत माहौल में सीखने के प्रति उत्साहित नजर आ रहे हैं।   उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के आलोक में मिशन दक्ष के तहत भाषा, अंग्रेज़ी के साथ-साथ गणित में विद्यार्थियों को शिक्षक मुकुल कुमार, सुषमा कुमारी, कुमकुम राय कविता, अनिता कुमारी, सविता कुमारी के साथ श्रेया मौर्या ने बच्चों को चिन्हित कर संध्या बेला में पढ़ाई कर रहे हैं। इस मौके पर विधालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार सरपंच प्रतिनिधि चितरंजन पासवान तथा ग्रामीणों ने बच्चो को पढ़ते देख प्रसन्नता व्यक्त किया।

भाजपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा उत्तरी कलेर से शुरू

अरवल । भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ  उतरी कलेर पंचायत से किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार, उत्तरी कलेर पंचायत की मुखिया दमयंती देवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।   6 दिसंबर से प्रारंभ यह यात्रा 25 दिसंबर तक प्रखंड के सभी पंचायत में भ्रमण करेगी। तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे से भाजपाइयों में जोश का माहौल है।पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली जीत से भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह है।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रखंड में प्रारंभ हुई है भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।   वही भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है।   यह यात्रा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएगी।सरकार द्वारा अनेकों प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है। यहां से शुरू हुए संकल्प यात्रा दक्षिणी कलेर के आगानूर में पहुंचा। जहां लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में एलइडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया गया।     वहीं योजना से छूटे हुए लोगों का फार्म भी भरा गया। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने दोनों जगहों पर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।यात्रा में दक्षिणी कलेर मुखिया इंदल सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह,कलेर मंडल महामंत्री दीपक कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

बच्चों को बेहतर माहौल देने के लिए जिला पदाधिकारी की पहल सराहनीय

अरवल। जिला अंतर्गत 28 ऑगनवाड़ी केंद्र का किया गया शिलान्यास इसके तहत कलेर प्रखंड के बेलाव, शिवबालक बिगहा, करपी प्रखंड के शिवनगर, कोचहासा, सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के चंदोखर, शादीपुर, अरवल प्रखंड के रामपुर चौरम अमरा कुर्था प्रखंड के पिंजरावां डकरा पूर्वी के अलावे अन्य कई ऑगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। इन केंद्रो का निर्माण समाज कल्याण एवं मनरेगा योजना के अभिसरण से किया जाना है जिला पदाधिकारी द्वारा कलेर प्रखंड अंतर्गत बेलाव आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निदेशित किया गया कि इन सभी भवनों का निर्माण यथाशीघ्र कराते हुए केंद्र का संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया।     जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बताया गया कि इन केदो का निर्माण 3 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा मालूम हो की जिला पदाधिकारी बच्चों के शिक्षा स्वास्थ्य और खेल के प्रति हमेशा संवेदनशील होकर कार्य करते आ रहे हैं जिला पदाधिकारी द्वारा उठाए गए इस कदम से आंगनबाड़ी केदो में तीन से छह वर्ष के बच्चों को बेहतर भरण पोषण एवं विकास एवं शिक्षा स्वच्छ माहौल में प्रदान की जा सकेगी।

जीविका समूह के साथ सखी वार्ता का किया गया आयोजन

अरवल । लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना-पहल बदलाव की ओर” कार्यक्रम के तहत जिला हब फॉर एमपावरमेन्ट ऑफ विमेन एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर के द्वारा अरवल जिला के कलेर प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत वलिदाद में जीविका समूह के साथ सखी वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक धीरेन्द्र कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका संजय कुमार के द्वारा जीविका दीदी को लैंगिक हिंसा के विरूद्ध अपनी आवाज को बुलंद करने को लेकर चर्चा की गई।   बैठक में उपस्थित जीविका दीदियों के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व लड़कियों को लिंग आधारित भेद-भाव और हिंसा के खिलाफ उन्हें जागरूक कर समाज में हो रहे बेटा-बेटी के प्रति भेद-भाव को समाप्त किया जाना जरूरी है ताकि सभी को समान रूप से हर क्षेत्र में अवसर प्राप्त हो। बैठक में उपस्थित सभी कर्मी एवं जीविका दीदियों के द्वारा लैंगिक हिंसा के खिलाफ आवाज को बुलंद करने को शपथ भी ली गई एवं शहर बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई।

बैंक ऋण नहीं चुकाने वाले वारंटी के खिलाफ चलाया गया अभियान

करपी,अरवल । दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा  ऋण नहीं चुकाने वाले 256 वारंटीयों के घर स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के डीसीओ सुमंत कुमार ने बताया कि पहली टीम के द्वारा करपी, शंकरपुर इमामगंज, किंजर, शहर तेलपा एवं दूसरी टीम के द्वारा अरवल, बैदराबाद, प्रसादी इंग्लिश, वलिदाद, परासी के अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस बल के बकायदारो के घर गिरफ्तारी हेतु दविस दी गई। इस अभियान के दौरान कल 9 ऋणयों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 8 के साथ समझौता कर रिहा कर दिया गया जबकि एक को जेल भेज दिया गया।   दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अरवल जिला के डीसीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 7 एवं 8 दिसंबर को जिन ऋणयों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है, उनके खिलाफ छापेमारी अभियान चलाई जाएगी। हाजीपुर, झूनाठी, परियारी, बेलखरी, खजूरी, खड़ासिंन, पहरपुरा महपुर, कामता, परासी समेत अन्य गांव में बड़ी संख्या में लोग बैंक से ऋण लेकर फरार हैं। उनके खिलाफ बैंक सख्त कदम उठाएगी। बैंक के द्वारा यह अभियान इरादतन चुककर्ता एवं जिद्दी ऋणियों के खिलाफ चलाया गया । जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कुल 256 ऐसे ऋणी है जिनका वारंट जिला नीलाम शाखा के द्वारा निर्गत किया गया है।   उक्त अभियान के तहत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक वैसे ऋणियों को पुनः चेतावनी दे रही है कि आगामी 9 दिसंबर को लगने वाले लोक अदालत में अपना खाता हर हाल में समझौता करवा ले अन्यथा बैंक लोक अदालत के बाद कड़ी कार्रवाई करेगी। बैंक के द्वारा यह अभियान प्रत्येक महीने में दो बार चलेगा।   इस अभियान में पीआरडी ऑफिसर चंदन कुमार, बैदराबाद के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता, वलिदाद के शाखा प्रबंधक रवि कुमार एवं परासी के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार उपस्थित थे।

पीटीएम बैठक सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

करपी,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय चमंडी में  पीटीएम बैठक एवं नव पदस्थापित शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रहलाद पंडित उपस्थित हुए।विद्यालय की छात्र छात्राओं ने जहां स्वागत गीत से सभी का स्वागत किया वहीं विद्यालय प्रधान अशोक कुमार के द्वारा माला एवं बुक्के के साथ स्वागत किया गया।वही स्थानीय कलाकार गुड्डू मतलबी की टीम के द्वारा बहुत ही सुंदर नारी सशक्तिकरण गीत से स्वागत किया गया।   पीटीएम बैठक को संबोधित करते विद्यालय प्रधान ने कहा की बच्चो के संस्कारयुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ बेहतर मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी।वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन के कार्यकलापों पर प्रश्नता जाहिर करते हुए कहा की यह विद्यालय बच्चो के ड्रेस कोड, अनुशासन, समय से कक्षा संचालन एवं विभाग की सभी योजनाओं के बेहतर तरीके से संचालन के लिए जाना जाता है। इसे अनवरत संचालित रखने की आवश्यकता है। बीईओ ने मिशन दक्ष में शिक्षको के साथ अभिभावकों को भी सहयोग करने को कहा।   उन्होंने बच्चो के साथ साथ अभिभावकों से भी फीडबैक लिया। नवनियुक्त अध्यापकों में पूजा सिंह,ऋतु विश्वकर्मा, आरती कुमारी,माहिया रहन्नुम,पिंकी कुमारी को डायरी एवं कलम देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   वहीं विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष उत्तम देवी, सचिव रीना देवी सदस्य उर्मिला देवी, संजू देवी पिंकी देवी ने विद्यालय के व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रसंसा की। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने किया। अभिभावकों ने बारी बारी से बैठक को संबोधित किया।