Bakwas News

बेटी को देखकर हमें चिंतित होने की नही है जरूरत- जिला पदाधिकारी

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह की तत्वाधान से मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान नई चेतना पहला बदलाव की ओर के तहत सदर अस्पताल अरवल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल में जन्म लिये कुल 09 बच्चियों की माताओं को जिला पदाधिकारी, अरवल के द्वारा ड्राई फ्रूट्स की टोकड़ी, बेबी कोट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा बताया गया कि बेटी को देखकर हमें चिन्तित होने की जरूरत नहीं है।   आज बेटिया भी किसी क्षेत्र में बेटे से कम नहीं है। हमें इनका सही से लालन-पालन एवं शिक्षा दिलाने की जरूरत है। हमें कभी भी बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं करना चाहिए। बेटियों को भी पढ़ा-लिखाकर उच्च पद तक पहुंचाई जा सकती है।   जिन माताओं को सम्मानित किया गया उनमें प्रेमन कुमारी, रिमा कुमारी, रीना कुमारी, सोनी खातुन, सोनी कुमारी, सुनीता कुमारी, रानी कुमारी, पुजा कुमारी एवं मिरा देवी उपस्थित थी। माताओं के आग्रह पर जिला पदाधिकारी, अरवल के द्वारा नवजात बच्चियों का नामकरण भी किया गया।   इस मौके पर श्री राय कमलेश्वर नाथ सहाय, सिविल सर्जन, अरवल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुर्था एवं अरवल, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, अधीक्षक सदर अस्पताल अरवल, जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति एवं अन्य कर्मी मौजुद थे।

अपराधियों और शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस अलर्ट –एसपी

अरवल। अपराधियों और शराब माफियाओं पर नकेल कसने के बाद अब जिले में अपराध कर दूसरे जिलों में शरण लेने वाले अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर पुलिस रख रही है! भोजपुरी अरवल को जोड़ने वाली सहार पुल पर महुआ बाग के समीप पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के द्वारा की टी ओ पी बनाया गया है| टी ओ पी पर तैनात पुलिसकर्मी अपराधी और शराब माफियाओं के अलावे ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे निगरानी करेंगे |   जिले में अपराध पर अंकुश लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में ड्रग्स माफिया सक्रिय हो गए हैं! अपराधी जेल से छूटने के बाद शराब तस्करी और ड्रग्स सप्लाई करने में जुटे हैं जिसको लेकर पुलिस को इसकी भनक लगे इसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के द्वारा सक्रियता बढ़ा दी गई ! अपराधियों पर पुलिस कहर बनकर टूट रही है ! जिले में अपराध लगभग शुन्य हो गई है।   पुलिस अधीक्षक और एस डी पी ओ के नेतृत्व में लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है ! शराब के साथ नए साल के जश्न को रंगीन बनाने में शराब कारोबारीयों की मनसा पर पुलिस ने पानी फेरने के लिए कमर कर चुकी है ! पुलिस कप्तान ने नए साल से पहले लगातार सभी थाना को अलर्ट कर दिया ! पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया की सभी बॉर्डर इलाकों पर पुलिस की सक्रियता तेज कर दी गई है ।   जिले को सीलिंग के लिए टी ओ पी बनाया गया है सभी बॉर्डर इलाकों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर को देखते हुए पुलिस के द्वारा सक्रियता बढ़ा दी गई है।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए युवाओं को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा समाहरणालय परिसर से राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2023 में शामिल होने के लिए युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राज्य स्तरीय युवा उत्सव सारण जिले में 06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को आयोजन होने जा रहा है। जिसमें अरवल जिला से चयनित युवा प्रतिभागी अपने भव्य कला का प्रदर्शन करेंगे।   जिला से चयनित 30 प्रतिभागियों की टीम में भिन्न-भिन्न विधाओं के कलाकर शामिल है। जिसमें संगीत, नृत्य, नाटक, पेंटिंग, मूर्तिकला, वासुरी वादन इत्यादि कला से संबंधित प्रतिभागी सम्मलित है। मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं शुभकामनाएँ देते हुए रवाना किया गया। इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी के साथ अन्य उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

अरवल । समस्तीपुर में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में 2 से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अरवल जिले की बालक एवं बालिका खिलाड़ी दोनों वर्गों में पूरे बिहार राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया।   वही कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को दिल्ली पब्लिक स्कूल कैंपस में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को स्वागत किया गया धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे जिले के लिए खुशी की बात है की हमारे जिले के खिलाड़ी देश या विदेश में अरवल जिला का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं मैं उन खिलाड़ियों को जितना बधाई दूंगा उतना ही मेरे लिए काम होगा।अरवल जिला सेस्टोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुधीर शर्मा ने कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।   उन्होंने बताया कि जितना मेहनत खिलाड़ी करते हैं उससे ज्यादा मेहनत उनके कोच करते हैं जो दिन रात खिलाड़ियों के बारे में सोचते रहते हैं कि मेरे खिलाड़ी कैसे आगे बढ़े मेरा जिला मेरा बिहार मेरा देश कैसे आगे बढ़े कोच ,अविनाश कुमार एवं रोशन कुमार को बधाई एवं धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज अरवल जिला का मान सम्मान पूरे बिहार पूरे देश पूरे विदेश में आप बढ़ाने का काम किया है जितना प्रशंसा करूंगा आप दोनों के लिए उतना ही काम होगा ।   इस मौके पर उपस्थित शारीरिक शिक्षक अविनाश कुमार, रोशन कुमार हरवंश कुमार, शंकर कुमार, सौरभ कुमार इत्यादि मौजूद थे।

सुचारू रूप से वर्ग संचालन और विधि व्यवस्था को लेकर अभिभावक छात्र के साथ किया गया बैठक

करपी,अरवल । प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय में  शिक्षक छात्र एवं अभिभावक के साथ सुचारू रूप से वर्ग संचालन एवं विधि व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य ललित कुमार ने किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावको को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के0 के0 पाठक के निर्देशानुसार वर्ग का संचालन अति आवश्यक हो गया है।   उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार का लक्ष्य है। उसको पूर्ण करने के लिए सभी को कृत संकल्पित होना आवश्यक है। सभी शिक्षक समय पर महाविद्यालय पहुंचे एवं वर्ग संचालन नियमित रूप से करें। छात्रों को भी उन्होंने कहा कि जो छात्र की उपस्थिति 75% से कम होगी, उनका नाम महाविद्यालय के नामांकन पंजी से हटा दिया जाएगा।   उन्होंने खासकर अभिभावकों को अपने बच्चों को महाविद्यालय भेजने की अपील की। वर्तमान सत्र 23-27 का छात्रों का यूजर आईडी उनके मोबाइल पर भेज दिया गया है, वे साइबर कैफे में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन देख ले, जो भी त्रुटि है उसे सुधार कर दें। जिन छात्रों का यूजरनेम पासवर्ड नहीं मिला है वह महाविद्यालय में आकर संपर्क करें। बैठक को संबोधित करते हुए अभिभावक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिससे छात्रों का भविष्य बेहतर हो , शिक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई थी, लेकिन उनके आने के बाद सभी विद्यालयों महाविद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति हो रही है।   ऐसे में छात्रों को भी विद्यालय आना चाहिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करें। अभी विद्यालयों महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं है, अच्छे-अच्छे शिक्षक सभी विषयों के हैं। महाविद्यालय में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव का निर्देश का पालन आवश्यक है। जो भी छात्र-छात्रा कोचिंग जाते हैं, वह विद्यालय में ही आकर अपनी पढ़ाई करें तो बेहतर होगा। बैठक में संजय कुमार, अंकित कुमार, पिंटू कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।

परिवार नियोजन सामग्री का किया गया वितरण

करपी,अरवल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत आशा कार्यकर्ताओं के बीच परिवार नियोजन के विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। बीसीएम लवकुश कुमार एवं काउंसलर नीतीश कुमार ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है।   इसके तहत जहां क्षेत्र में पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है ।   वहीं दूसरी ओर उनके बीच परिवार नियोजन के विभिन्न सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 200 आशा कार्यकर्ताओं के बीच गर्भनिरोधक गोलियां, छाया, माला इन एवं कंडोम का वितरण किया गया।   इन्होंने बताया कि सुखी परिवार के लिए परिवार नियोजन का साधन अपनाना चाहिए।पुरुष नसबंदी के उपरांत सरकार के द्वारा इन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जाता है।

रणवीर यादव को सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) में चयन होने पर छात्र राजद के द्वारा किया गया सम्मानित।

कलेर,अरवल। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी के परीक्षा में अरवल जिले के देवकुली गाँव निवासी रणवीर यादव ने 61वी रैंक के साथ चयन होकर पूरे अरवल जिला को गौरवान्वित किया है। रणवीर यादव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। जानकारी के अनुसार इनकी परारंभिक शिक्षा गांव में ही रहकर हुई है। उसके बाद तमाम तरह के बाधाओं को पार कर इन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से LLB और LLM किए ।   रणबीर यादव पूर्व में भी कई बार बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंचें लेकिन अंतिम रूप से चयन में सफलता नही मिली थी लेकिन अब जैसा कि उन्होंने बताया की अब वो लोअर ज्यूडिशियल सर्विस (सिविल जज) में जाना नही चाहते।   रणवीर यादव का आगे का लक्ष्य उच्चतर न्यायिक सेवा में जानें का है। उन्होंने बताया कि अभी बतौर सहायक अभियोजन अधिकारी अपने कर्तव्यों और दयित्यो का निष्पक्षता पूर्वक निर्वहन करते रहेंगे |   रणवीर यादव को सहायक अभियोजन अधिकारी( एपीओ) में चयन होने पर उनके घर पहुंचकर छात्र राजद जिलाध्यक्ष रवि रंजन कुमार, छात्र राजद प्रदेश महासचिव अश्लोक कुमार,छात्र प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण कुमार,समाजसेवी रौशन कुमार, अधिवक्ता आयुष रंजन,छात्र राजद नेता बादल कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया |

10 ऑगनबाडी केन्द्र भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास 

कुर्था ,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के 10 आंगनबाड़ी केंद्र भबन निर्माण का प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक ने शिल्यानास किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिला परिषद कुर्था उतरी भाग 1 क्षेत्र के 10 ऑगनबाडी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया ।   आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण होने से नैनिहाल बच्चों को पठन-पाठन में सहूलियत मिलेगी हर सुविधा व्यवस्था होगी पीने की पानी शौचालय खेलने कूदने की भी सारी सुविधा उपलब्ध होगी खास करके रसोईया को भी अलग किचन में पोषाहार बनाने में सुविधा होगी।   इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव ने कहा कि केंद्र इब्राहिमपुर पंचायत में 4, धमौल पंचायत 2, पिंजरावाँ पंचायत में 1 और कोदमरई पंचायत मे 3 का भवन निर्माण किया जाएगा अनुशंसित योजना से शिक्षा के विकास में मदद मिलेगा l निजी घर मे संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का अपना भवन होगा जिसमें रसोई घर, शौचालय और मेडिसिन रूम का भी व्यवस्था होगा l प्रत्येक भवन निर्माण का प्राक्कलन लगभग 10 लाख का होगा l   जिला परिषद अरवल के कार्यालय से मनरेगा अधिनियम के तहत विकास कार्य किया गया इस मौके पर मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी सुनील कुमार जय राजी मसूद रोजगार सेवक समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

विश्व मृदा दिवस पर किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र की वरीय वैज्ञानिक और प्रधान डॉ शोभा रानी ने उपस्थित किसानों एव महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया की मिट्टी से अच्छे उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण फसल के लिए एक अभिन्न अंग है पर आज वर्तमान में यह अत्यंत आवश्यक है की हम मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने हेतु अपने खेतों की मिट्टी जांच अवश्य कराएं एवं उसके बाद संतुलित खाद का व्यवहार करें। कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज में मिट्टी जांच की सुविधा उपलब्ध है।   जांच की उपरांत केंद्र द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। जिसके अनुसार किसान यह जान पाते हैं कि उनकी मिट्टी में किन-किन पोषक तत्वों की कमी है। जिसके आधार पर संतुलित खाद का व्यवहार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान प्राकृतिक खेती एवं जैविक विधि से खेती करके मिट्टी की संरचना में सुधार ला सकते हैं।   मिट्टी के लिए आवश्यक लाभदायक जीवाणु की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त हो पाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिक आर के जलज ने बताया कि किसान धान काट लेने के बाद पराली नहीं जलाएं। पराली जलाने से मिट्टी में उपस्थित कार्बनिक पदार्थ में कमी आती है और मिट्टी को हानि होती है।   पराली प्रबंधन के तरीकों, फसल अवशेष प्रबंधन के तरीकों को विस्तार से बताया। मृदा वैज्ञानिक डॉ रमाकांत सिंह ने मिट्टी जांच के तरीके महत्व एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों को प्रयोग करने का तरीका विस्तार पूर्वक बताया।   उन्होंने इसमें बीजा अमृत, जीवाअमृत, घनजीवाअमृत, दसपड़नी अर्क कैसे बनाएं इसका किसानों को प्रशिक्षण दिया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ रतन कुमार ने किसानों को मिट्टी के पोषक तत्व के बारे में बताया तथा फल फूल एवं सब्जियों में किस प्रकार से मिट्टी का नमूना ली जाए। मिट्टी की जांच नहीं कराने पर क्या कुप्रभाव पड़ेगा। इस संबंध में बताया।   कार्यक्रम में किसान धनंजय सिंह, कौशल कुमार, गुलाब लाल सिंह, प्रियदर्शनी सिंह, अर्जुन सिंह, सत्येंद्र सिंह, अमरेश कुमार, सुरेश सिंह, कुंती देवी, मालती देवी सहित लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के प्रवीण कुमार पटेल, हरेंद्र प्रसाद शर्मा, अभिषेक कौशल एवं राकेश कुमार भी उपस्थित थे।

खेलो इंडिया में विजेता खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी ने कप देकर किया सम्मानित

अरवल । 24 से 26 नवंबर तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा कप और स्पोर्ट बैग देकर सम्मानित किया गया ।   मालूम हो की खेलो इंडिया के तहत जूनियर पेंचक सिलाट के सिल्वर एवं ब्राउंज मेडल प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह, भा०प्र०से० के द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया साथ ही संबंधित खिलाड़ियों को स्पोर्ट बैग देकर प्रोत्साहित किया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहीं की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेल भी अति आवश्यक है इन्होंने कहीं कि खेल के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं लेकिन इसके लिए परिश्रम करने के साथ-साथ अभ्यास भी अति आवश्यक है।   आप लोग पढ़ाई के साथ-साथ निरंतर खेल का भी अभ्यास करते रहेंगे तो आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान होगा कई खिलाड़ी गांव में रहकर अभ्यास करते-करते राज्य और देश लेवल पर अपना परचम लहराने का काम किया है।   हमें उम्मीद है कि आप लोग भी अपने नाम के साथ-साथ जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे आगे भी अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ भी दी गयी।