Bakwas News

डीआईजी ने एसपी के साथ बिक्रमगंज थाना का किया निरीक्षण

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी डॉ सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को बिक्रमगंज थाना का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी आए थे। डीआईजी के पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बारी बारी से वहीं पर खड़े कई अधिकारियों से उनके कार्यप्रणाली, अनुसंधान आदि के तरीके के बारे में पूछताछ किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर परिसर में आम का पौधारोपण किया। एसपी ने भी यहां आम का और एसडीपीओ कुमार संजय ने कटहल का पौधारोपण किया। इसके बाद डीआईजी, एसपी के साथ थाना में थानाध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में निरीक्षण किया। उन्होंने बारी बारी से पुलिस अधिकारियों के कार्यशैली के संबंध में पूछताछ किया। इस दौरान डीआईजी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों की जांच किया। उन्होंने लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने व निष्पादन करने, वारंट का निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीआइजी ने बताया कि वे यहां केस रिव्यू, सिरिस्ता में लूट पंजी, गुंडा पंजी, डकैती, दागियों की सूची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरीय अधिकारियों के आदेश का अनुपालन, केस डायरी का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों मे बिल सुधार, बकाया वसूली व स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु किया गया विशेष शिविर का आयोजन

मुख्यालय के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम के विभिन्न पंचायत स्तर पर विद्युत उपभोक्ताओं के सहूलियत हेतु बीते 10 फरवरी से आगामी 30 मार्च तक विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ब्रविम ने बताया कि गुरुवार को आयोजित शिविर में प्रशाखा के विभिन्न पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शिकायत यथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत, विद्युत विपत्र सुधार, विपत्र भुगतान, नए विद्युत संबंध, कृषि हेतु विद्युत संबंध, खराब मीटर को बदलने हेतु एवं अन्य प्राप्त आवेदन का त्वरित निष्पादन हेतु उपभोक्ता पहुंचे। कुछ उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑनस्पॉट सुधार कर दिया गया, जिनके विपत्र में ऑनस्पॉट सुधार संभव नहीं थे उनका आवेदन पत्र ले लिया गया है तथा सात कार्यदिवस में सुधार कर दिया जाएगा। उक्त शिविर मे उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सन्दर्भ मे प्रकाश डालते हुए बताया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किसी भी भ्रान्ति का शिकार न हो। स्मार्ट मीटर एवं नॉर्मल मीटर दोनों एक जैसा है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम अंतर्गत 27 फ़रवरी को विपत्र सुधार से सम्बंधित कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए तथा 114 उपभोक्ताओं का विद्युत सम्बन्ध बकाया रहने के कारण आस्थाई रूप से विच्छेद कर दी गयी है साथ हीं उक्त तिथि को 365941 रुपये राजस्व संग्रहण भी किया गया है। जिनके विपत्र मे कैंप स्थल पर सुधार संभव थे उनके कैंप स्थल पर ही 10 आवेदनों का निष्पादन कर दी गयी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम के द्वारा आगे बताया गया की कुल प्राप्त आवेदनों मे प्रशाखा बिक्रमगंज मे 12, दिनारा मे 9, दावथ मे 9, सूर्यपुरा मे 2, संझौली मे 1, कोचस मे 2, चेनारी मे 2, नोखा मे 2, सासाराम ग्रामीण मे 9 एवं शिवसागर मे 1 आवेदन आये। विद्युत विपत्र सुधार कैंप मे ख़राब मीटर वाले उपभोक्ता के परिसर का मीटर भी बदला जा रहा है एवं इच्छुक उपभोक्ताओं के द्वारा अपना बकाया राशि भी जमा किया गया।

शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

इन्दु तपेश्वर सिंह महिला कालेज बिक्रमगंज रोहतास में कार्य करते हुए वेतनमान के लिए बिहार सरकार के नीतियों का विरोध काला पट्टी बांध कर सम्बद्ध डिग्री कालेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया। बिहार के राज्यपाल को ई मेल पर मांग पत्र तथा फोटो भेजा गया। अनुदान राशि के बदले वेतनमान, बकाया 8 सालों अनुदान राशि का भुगतान एकमुश्त हो, अनुदान राशि डेढ़ करोड़ रुपए की अधिकतम सीमा के बंधेज को समाप्त किया जाए आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कालेज के डॉ बिनोद कुमार सिंह, प्राचार्य, डॉ उमेश्वर प्रसाद सिंह, उप प्राचार्य, डॉ शांति प्रकाश सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ रबिन्द्र कुमार, डॉ अयोध्या प्रसाद सिंह, डॉ रेणु कुमारी, डॉ सन्तोष कुमार , डॉ बिपिन बिहारी सिंह, डॉ अरविन्द पाण्डेय, डॉ उमेश सिंह, प्रो सुशील कुमार, प्रो त्रिलोकी सिंह, डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो तेजनरायण सिंह प्रो बिनोद मेहता, डॉ इफ्तेखार अहमद, रामाकांत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, किसलय सिंह, मनजी सिंह ने भाग लिया।

प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोड़ारी स्थित शिक्षक प्रशिक्षण भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम(टीचर लर्निंग मटेरियल) शिक्षक अधिगम सामग्री मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ कलिमुद्दीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बीपीएम वकार अहमद, बीआरपी विंध्याचल पांडेय, बिनोद सिंह, प्रधानाध्यापक राजनाथ राम, सुशील गुप्ता एवं चंदेश्वर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। इन्होंने निर्णायक की भूमिका निभाया।आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सीआरसी अंतर्गत विद्यालयों के शिक्षक प्रतिभागी के रूप में उपस्थित हुए। जिन्होंने हिंदी वर्णमाला,बारह खड़ी, चिन्ह प्रयोग, पर्यावरण से संरक्षण, वातावरण की समझ, गणित में जोड़,घटाव, गुणा,भाग एवं सममिति की अवधारणा सहित अंग्रेजी से संबंधित बिंदुओं को अपने अधिगम सामग्री से प्रस्तुत किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाद के शिक्षक संतोष कुमार ने ज्यामितीय आकृति की समझ विकसित करने हेतु “रोटी गोल” कविता कि प्रस्तुति किया। उनकी प्रस्तुति को लोगों ने सराहना किया। हिंदी में राकेश कुमार इटढ़िया, अंग्रेजी में इटढ़िया के धिरज कुमार, गणित में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के संतोष कुमार एवं पर्यावरण में प्राथमिकी विद्यालय लोरी बांध तनू को प्राप्त हुआ। आगामी 5 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय मेला में इन्हें प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के विवाह में भक्तों की उमड़ी भीड़ विवाह पूजन के बाद सैकड़ों भक्तों में हुआ प्रसाद वितरण

बिक्रमगंज शहर में बुधवार को हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठा। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए अल सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी। दोपहर बाद तक पूजा के लिए श्रद्धालु आते रहे। इस दौरान भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। शिवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की गयी थी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जहां तड़के ही मंदिरों के पट खोल दिये गये थे शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार शाम को विभिन्न शिव मंदिरों से गाजे-बाजे के साथ शहर के मां काली मंदिर तेंदुनी से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। जो भगवान शिव के बारात में शामिल भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित किया। वही बरात में शिवभक्त भूत-पिशाच, नर-नारी, किन्नर, गंधर्व के साथ महादेव के रूप में दूल्हा बनकर निकले। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की ओर से जगह-जगह पर बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। शिव-पार्वती के शुभ विवाह में देर रात महिलाओं ने गया गीत : शिवालयों से बरात निकलने के पहले महिला भक्तों द्वारा परिछावन किया गया। जहां शिवजी को दूल्हे की तरह सजाकर उन्हें मां पार्वती से विवाह करने के लिए विदा किया गया। महादेव की बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाराती बने। जिस इलाके से भी बरात गुजर रही थी, उसकी एक झलक देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था। इस दौरान तेंदुनी बालिका विद्यालय स्थित भगवान शिव मंदिर हर-हर महादेव के उद्घोष और भक्ति गीतों से माहौल शिवमय हो गया रात में शुभमुहूर्त पर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का शुभ विवाह कराया गया। इस अवसर पर ब्रजेश दीक्षित, दिव्या दीक्षित, श्यामली दीक्षित, श्रेया दीक्षित, धनंजय सिंह,अनिल यादव, विनय यादव, प्रियंका देवी,सोहन सिंह, ललिता देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के भगवान शिव बरात के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। वहीं रात में शिव मंदिर में पुजारी के सानिध्य में विधान के साथ शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।

चंद्रशेखर आजाद के पुण्यतिथि पर ब्राह्मण परिवार ने दिया श्रद्धांजलि

काराकाट प्रखंड क्षेत्र के गोडारी बाजार स्थित पुराने थाने के सामने मालकिनी जी के मार्केट में ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद रोहतास के कार्यालय मेंपंडितक्ष चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों नेश्रचंद्रशेखर आजाद के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण परिवार के लोगों ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजि दी। मौके पर ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद रोहतास के सचिव आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, उपसचिव पिंटू तिवारी, मार्गदर्शक नंदजी पांडेय, कोषाध्यक्ष रजनीकांत पांडेय, समाजसेवी वीरेंद्र तिवारी रजनीकांत तिवारी, अशोक तिवारी, शशिभूषण उर्फ गोदइल तिवारी, शेषनाथ तिवारी, जोन्हीं पैक्स अध्यक्ष सह भावी काराकाट जिला परिषद 22 प्रत्याशी अरुण दुबे, शिवशंकर पाण्डेय,नागेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों ब्राह्मण परिवार शामिल हुए।

पूर्व सांसद के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज रोहतास में महाविद्यालय संस्थापक पूर्व सांसद तपेश्वर की 34 वीं पुण्यतिथि तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने तपेश्वर बाबू के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात तपेश्वर बाबू की कार्य वृत्ति पर प्रकाश डाला गया। सभा की अध्यक्षता डॉ बिनोद कुमार सिंह प्रधानाचार्य ने किया। मुख्य अतिथि प्रो डॉ अलाउद्दीन आजिज़ी, अध्यक्ष स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र, शान्ति प्रसाद जैन कालेज सासाराम, विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, राधा सन्ता महाविद्यालय तिलौथू, मुख्य वक्ताओं ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि तपेश्वर बाबू महिला सशक्तिकरण पर आज से 60 – 70 दशक पूर्व कवायद शुरू कर दी थी। यही नहीं सहकारिता को गांव से शुरू कर देश विदेश एवं अन्तर्राष्ट्रीय जगत में सहकारिता का परचम लहराया यही नहीं किसानों को परम्परागत खेती से ऊपर उठकर आय सृजन के लिए जिस नीति का अवलंबन आज कृषि कवायद शुरू कि थी किसानों को छोटे छोटे ऋण मुर्गी पालन, पशुपालन आदि के माध्यम से लाभान्वित हुए। तपेश्वर बाबू गांव एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल कोपरेटिव बैंक आफ इंडिया अध्यक्ष, कृभको, एनसीडीसी, इफको के निदेशक रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल को आपरेटिव एलायंस के शासी निकाय के सदस्य रहे। तपेश्वर बाबू महात्मा गांधी से प्रभावित होकर गांव और किसानों के हित में के लिए योजनाएं बनाई किसानों को शोषण एवं कर्ज से मुक्त करने में सहकारिता से लोन देकर उनके स्थिति में सुधार लाया तपेश्वर बाबू महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया। इनटर प्राचार्य शशि रंजन कुमार,डॉ उदय उदय प्रताप सिंह,डॉ पुष्पा‌ रसिक, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ, विपिन बिहारी, डॉ उपेन्द्र सिंह, दिवाकर पान्डेय, डॉ मनोज, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ उमेश, डॉ निरजा कुमारी, के साथ सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राए उपस्थित थी।

दावथ बाजार में आयोजित लोन मेला का भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने किया उद्घाटन

दावथ बाजार में आज आदित्य विज़न द्वारा आयोजित लोन मेला का उद्घाटन भाजपा नेता श्री अखिलेश कुमार जी ने किया। इस अवसर पर आदित्य विज़न के प्रबंधक श्री दीपक कुमार जी और सह प्रबंधक श्री मृत्युंजय कुमार जी के अलावा कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें श्री अभय सिंह जी, श्री विनय कुमार जी, श्री गुड्डू सिंह जी, श्री बनैला बाबा, श्री मोहन सिंह जी, श्री लखन जी, श्री गोलू सिंह जी, श्री आदित्य कुमार जी और श्री विवेक पांडे जी शामिल थे। लोन मेले का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को विभिन्न लोन विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने आर्थिक विकास को गति दे सकें। इस मेले में लोगों को विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लोन प्राप्त करने के सरल और सुलभ तरीकों के बारे में बताया गया। उद्घाटन समारोह में श्री अखिलेश कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि इस तरह के आयोजनों से आम आदमी को सीधे लाभ मिलता है और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का आयोजन आदित्य विज़न द्वारा किया गया था, जो इस क्षेत्र में अपनी आर्थिक पहलों के लिए जाना जाता है। यह मेला दावथ बाजार के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ और उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने का काम करेगा।

अखंड संकीर्तन का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज के डुमरांव रोड स्थित काली मंदिर के प्रांगण में शिव शिष्यों द्वारा 5 घंटे का अखंड संकीर्तन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। शिव शिष्य नविन साह ने बताया कि भारतीय संस्कृति में ऐसी मान्यता है कि आज के हीं दिन भगवान शिव का मां पार्वती के साथ विवाह संपन्न हुआ था। शिव का साकार रूप में अवतार हुआ। सबसे बड़ी बात यह है कि आज ही के दिन भगवान शिव ने आनंद में तांडव नृत्य किया था। आज के दिन आंतरिक चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता का दिन है। भगवान शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा प्रकट करने का फागुन मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी विशेष दिन है। भैया हरिद्रानंद जी ने तीन सूत्र के माध्यम से शिव को गुरु बनाने का जन जन से आग्रह किया है। उनका सपना साकार होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। आज इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर गुरु भाई के रूप में प्रेम कुमार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अंजनी प्रसाद कृष्ण जी सुभाष जी नवीन चंद्र शाह अक्षय लाल गुरु बहन के रूप में निशा ज्योति सुनीता पूनम शीला मल्टी सुनीता मीरा राजपति देवी सविता देवी सीमा देवी संगीता देवी इत्यादि बड़ी संख्या में मां बहने भी उपस्थित। कार्यक्रम का समापन आरती प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ।

प्राण प्रतिष्ठा सह रविदास जी चरित्र ज्ञान यज्ञ आयोजित

संझौली मठ पर जलभरी शोभायात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा सह रविदास जी चरित्र ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हो गया। जलभरी शोभायात्रा यज्ञ मंडप से चलकर बिक्रमगंज सासाराम पथ से होते हुए संझौली बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित शिव सरोवर में विधि विधान के साथ कलश में जलभर कर पुनः यज्ञ मंडप में लौटा। हिरादास जी महाराज, वैरागी जी महाराज और भरतभूषण जी महाराज के सानिध्य में कलश स्थापित कर, पंचांग पूजन और यज्ञशाला परिक्रमा के साथ यज्ञ प्रारंभ हो गया। यज्ञ के सफल संचालन में रविदास महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अनुग्रह नारायण राम, उपाध्यक्ष मुनीलाल राम, कोषाध्यक्ष मुन्ना राम, उपकोषाध्यक्ष रामलाल राम, संचालक रामायण राम, संयोजक जगनारायण राम की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार, विधानसभा अध्यक्ष आश कुमार भारती, विधानसभा प्रभारी नंदलाल राम, डा. अरूण कुमार उर्फ पप्पू, दिनेश कुमार, प्रदीप राम, डा. राकेश कुमार रंजन, दिनबंधू प्रसाद, भोला राम, अजय राम, सत्यनारायण राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।