Bakwas News

भाजपा कार्यकर्ताओं की बिक्रमगंज में  हुई बैठक

काराकाट विधानसभा के बिक्रमगंज एवं संझौली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं बैठक मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन गौतम तिवारी, एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र पाठक ने किया। बैठक में बूथ प्रभारी, पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेश्वर राज उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करके राष्ट्र गान के साथ हुआ। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। जिससे कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम कर सकें। योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में जिसमें आगामी राष्ट्रहितकारी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम करे। केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ता होते है। कहा कि आज भारत अर्थव्यवस्था में कई देशों को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर आ गया है। आज का नया भारत अपने दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देता है। भारत के सेना ने पाकिस्तान के आतंकी स्थानों को तबाह करने का काम किया। इस लड़ाई में शाहिद देश के जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं सभी ने दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही मई में काराकाट विधानसभा में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment