Bakwas News

काराकाट विधानसभा में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काराकाट विधानसभा में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जनता दल यूके राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार झा बिक्रमगंज हवाई मार्ग से पहुंचे। जहां पूर्व विधायक राजेश्वर राज, जद यू नेत्री अरूणा देवी, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह, बलिराम मिश्रा, मदन प्रसाद वैश्य, नविन चंद साह, भाजयूमो के रितेश राज सहित कई लोगों ने फूलों का माला, बूके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, रोहतास की जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार एवं स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने पहले पटेल कॉलेज घुसिया स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद गोड़ारी में स्थल का निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय पदाधिकारी के साथ अनुमंडल परिसर में बैठक की। ऐसा माना जा रहा है कि मई के 25 से 30 के बीच प्रधानमंत्री का कार्यक्रम की तिथि चयनित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल बिक्रमगंज घुसिया को लेकर उप मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जताई। इस मौके पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम लगभग तय होने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। राजग के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। स्वागत में जदू(यू) के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, गौतम तिवारी, विनोद पासवान, सुरेश गुप्ता, ललितमोहन सिंह, विनोद पासवान, रितेश राज, पैक्स अध्यक्ष छोटू सिंह, गोपेश प्रसाद, धीरज गिरी, सुनील सिंह, विजय सिंह, सतीश मेहता, अरविंद भारतीय, अखिलेश पांडेय, अरुण पांडेय, विजय मिश्रा साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Comment