Bakwas News

मांझियावा में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

करपी,अरवल: सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के मांझियावा गांव में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता अपने प्रखंड कार्यालय के मातहतों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान बीपीआरओ मनीष रंजन,बीपीएम आनंद कृष्णा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रखंड नजीर मृत्युंजय कुमार अकेला ने बताया की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लो वीटीआर वाले मतदान केन्द्र संख्या 180 एवं 181 के आवासन क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वंशी प्रखंड की स्वीप टीम हर घर दस्तक देते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया।इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ से कुछ समस्याएं बताई।बीडीओ ने गांव भ्रमण के दौरान महादलित परिवारों से भी मुलाकात की ओर मतदान के महत्व को बताया।   मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बीडीओ के साथ गांव के कई युवा और बुजुर्ग मतदाता भी साथ घूमते दिखा।कई बुजुर्गो के साथ बीडीओ ने काफी आत्मीयता के साथ बैठकर बात की।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बीडीओ प्राथमिक विद्यालय मांझियावां पहुंचकर बच्चो के साथ मध्याह्न भोजन चखा।विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित पाए गए।कार्यक्रम में पीआरएस विकास कुमार,राजीव रंजन उर्फ टूटू,आईसीडीएस सुपरवाइजर कुमारी अंजली,ब्लॉक कॉर्डिनेटर रंजीत कुमार, बीएलओ नागेंद्र कुमार,पीटीए दीपक कुमार, डीईओ राज कुमार सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव को लेकर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

कलेर,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर कोयल पंचायत के अलग-अलग गांवों में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल हुए । यह कार्यक्रम इस्माइलपुर कोयल पंचायत के ग्राम कोयल भूपत, इस्माइलपुर, गोपालपुर, नाथ खरसा, निरंजनपुर, कोसडिहरा सहित अन्य ग्रामों में चलाया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक जून को मतदान का कार्य निश्चित रूप से करें उस दिन आपका पहला काम मतदान का होना चाहिए। मतदान के प्रति उदासीन रहने का ही परिणाम रहा की 2019 के चुनाव में 50% मतदान रहा, इसलिए इस बार पीछे वाली भूल नहीं करनी है ।आप स्वयं मतदान करें एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।   वही अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि मतदान संविधान द्वारा मिला एक सामान्य रूप से अधिकार है इस अधिकार को कोई छीन नहीं सकता आपके मतदान से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारें बनती है। इसलिए आप लोग निर्भीक एवं भय मुक्त होकर मतदान करें। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने मतदान के दौरान मिलने वाली सुविधाएं मतदान का समय आदि के बारे में बताया उन्होंने कहा कि मतदान देश के सभी नागरिकों को सामान्य रूप से मिला एक अधिकार है और इसका उपयोग करना चाहिये।     प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि बिगत दो माह से जिला एवं प्रखंड के अधिकारी मतदान कार्य के लिए आपको जागरूक करने में लगे हैं आप मतदान के प्रति स्वयं जागरूक रहे एवं दूसरे को भी जागरूक करें इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को एक जून को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाया गया ।इस कार्यक्रम में आरडियो निशा कुमारी ,तकनीकी सहायक रुस्तम जया, कृषि समन्वयक बिकास कुमार, किसान सलाहकार साहेब दयाल, पंचायत सचिव कमलेश कुमार , स्वच्छता पर्यवेक्षक शत्रुघ्न प्रसाद आंगनवाड़ी,सेविका, जीविका के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण जनता शामिल थे।

सुशील मोदी का निधन से बिहार की राजनीति में एक अध्याय का हुआ अंत – डॉ. मनीष

बिहार की राजनीति में क़रीब पांच दशक से अलग-अलग भूमिका निभाने वाले सुशील कुमार मोदी के मौत पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने शोक जताया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने इलाज क्रम में सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका कैंसर रोग से दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत हो गई।   इनके मौत पर गहरा शोक जताते हुए डॉ. मनीष रंजन ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इनके निधन से बिहार भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। इन्होंने अपने जीवनकाल में बीजेपी पार्टी को ऊंचे शिखर पर ले जाने में अपना अतुलनीय योगदान दिया। जिनकी भाजपा में कमी हमेशा खलेगी। इनके निधन से बिहार में भाजपा के एक अध्याय का अंत हो गया।

बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आधा दर्जन सिपाही गंभीर रूप से जख्मी

कलेर,अरवल । समस्तीपुर से चौथे चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न कराकर वापस लौट रहे रोहतास जिला पुलिस बस गाड़ी में अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर एक दर्जन से अधिक लोग घायल| जानकारी के मुताबिक अरवल जिले के मेहंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पंजाबी होटलल के समीप अज्ञात वाहन ने पुलिस गाड़ी में पीछे से ठोकर मार दी |   पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई बताया जाता है कि समस्तीपुर से चौथे चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न करा कर वापस रोहतास जिला लौट रही पुलिस बस गाड़ी में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसमें एक दर्जन से अधिक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई| घायल की सूचना के उपरांत डायल112 टीम एवं मेहंदिया थाने के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर लाई जहाँ सभी का इलाज जारी है | इधर सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सभी घायल पुलिसकर्मी का हाल-चाल जानने में जुटी हुई है|

लोकसभा चुनाव को ले जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

अरवल । अरवल जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में होने वाले लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान में जिले के सभी प्रखंडों की जीविका दीदियां मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं | गांव -गांव में रैली निकालकर, नारे लगाकर मतदाताओं को अपना वोट देने के लिए जागरूक कर रही है।जीविका घर-घर दस्तक अभियान चला रही हैं, इसके माध्यम से घर -घर जाकर मतदाताओं को वोट के महत्व को बताया जा रहा है, उन्हें वोट देने के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया जा रहा है और मतदाताओं को उन्हें बूथ की जानकारी दी जा रही है। जीविका दीदियां गांव की गली-गली घुम कर रैली के माध्यम से नारे लगाकर “अरवल ने यह ठाना है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना है, “सब काम छोड़कर एक जुन को वोट कर”, “नहीं चलेगा कोई बहाना , वोट डालेंगे दादा नाना”, “वोट देकर आयेंगे, लिट्टी चोखा खायेंगे” नारे लगाकर जन-जन तक मतदान के महत्व को बता रही है।   जिले में सभी प्रखंडों की जीविका दीदियां अपने जीविका समूहों के बैठकों में जीविका दीदियां अपने हाथों में वोटर जागरूक मेहंदी से स्लोगन लिख कर, रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। हर प्रखंड में जीविका दीदियाँ द्वारा संध्या चौपाल लगाकर ग्रामीण परिवार के सदस्यों को लोकतंत्र में अपने अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है और एक जून को वोट देने के लिए जागरूक किया जा रहा है | मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जीविका दीदियाँ रात्री में कैंडल मार्च निकाल कर रात्री में मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं।

डीएसपी के द्वारा चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

अरवल। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर  अरवल पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के निर्देशानुसार डीएसपी कृति कमल के नेतृत्व में सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय के समीप मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया |   इस मौके पर डीएसपी ने गांव के घर -घर में घूम कर लोगों को बताया कि एक वोट बहुत हीं महत्वपूर्ण है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 1 जून को सत प्रतिशत मतदान करें| इस मौके पर रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटु कुमार मौजूद थे|

सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में डीपीएस के बच्चों ने लहराया परचम

सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा दशवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। शहर के डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विद्यालय के छात्र आशीष कुमार ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया है। साथ ही पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।आशीष कुमार के बाद छात्रा कशिश भारती ने 97 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तथा रौशनी कुमारी 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय टॉपर बनी है। इस बार कुल 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया है। कुल 77 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत 126 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत तथा 183 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विदित हो कि सर्वप्रथम सत्र 2018-19 की छात्रा नेहा प्रिया ने सर्वाधिक 96.2 अंको प्राप्त किया था। जिसे पिछले वर्ष साक्षी कुमारी ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर पीछे कर दिया था। लेकिन इस वर्ष आशीष कुमार ने 98.8 प्रतिशत अंक लाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने सभी सफल परीक्षार्थियों की सफलता के लिए अपनी शुभकामना प्रेषित की है।   उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड तो बनते ही हैं टूटने के लिए। लेकिन ये टूटते और बनते रिकॉर्ड आगे की पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। विगत वर्षों में हमारे विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा परिणाम में उत्तरोत्तर विकास किया है। नेशनल टॉपर बनने की दिशा में सतत प्रयत्नशील एवं संकल्पित हमारे विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रों के लिए इस वर्ष का परीक्षा परिणाम संजीवनी साबित होगा। 95 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की अपनी योजना को भी दुहराते हुए उन्होंने सभी वैसे विद्यार्थी जिन्होंने 95 या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं उनको लैपटॉप देने की घोषणा की।आज परीक्षा परिणाम के प्रकाशन के बाद कई छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में बुलाकर फूल माला से स्वागत किया गया। साथ ही सभी को मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत दास, प्रशासिका कुमारी अर्चना सिंह, शिक्षक अखिलेश्वर झा, आनंद कुमार, अजित मिश्रा, आर एन पांडेय, संगीता सिन्हा आदि उपस्थित थे।

बज्रपात से हुई मौत पर परिजनों को 24 घंटे के अंदर मिला मुआवजा

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के काराकाट प्रखंड अंतर्गत गोटपा में बज्रपात से हुई मौत की घटना में 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने आश्रितों को दिया 4 लाख रुपए मुआवजा राशि का चेक। प्रखंड के गोटपा में शनिवार को बज्रपात से हुई अरबिंद कुमार गुप्ता और ओमप्रकाश राम की मौत पर सीओ रजत कुमार बर्नवाल ने 24 घंटे के अंदर परिजनों को 4 लाख मुआवजा राशि का चेक सौंपा।   सीओ अपने सहयोगियों के साथ गोटपा पहुंच कर स्वर्गीय अरबिंद कुमार गुप्ता के पत्नी सोनी देवी और स्वर्गीय ओमप्रकाश राम के पत्नी पुनम देवी को चार लाख रुपए का चेक सौंपा। 24 घंटे के अंदर आश्रितों को मुआवजे की राशि का भुगतान होने से पीड़ित परिजनों ने राहत महसूस किया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सक्रियता पर आभार व्यक्त किया है। सीओ की सक्रियता की सभी प्रसंशा कर रहे हैं।

रामपुर चौरम पुलिस ने 9 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

अरवल । अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत रामपुर चौरम थाने के पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 9 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है| इस संबंध में रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली दौर गाँव में एक शराब तस्कर द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है जिसके विरुद्ध छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है ।   गिरफ्तार तस्कर राजेश कुमार पिता अवधेश सिंह जो दौर गांव का रहने वाला बताया जाता है | शराब तस्कर के खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है थाना अध्यक्ष ने बताया कि जो भी शराब अधिनियम का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है|

वज्रपात से तीन मजदूर एवं एक छात्र सहित चार की मौत, तीन जख्मी ‌

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा नहर पुल के समीप शनिवार को वज्रपात में दो मजदूर की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से तथा दो लोग आंशिक रूप से जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनी पश्चिमी टोला पर एक छात्र एवं निंगा में एक मजदूर की मौत वज्रपात से हो गई।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे बिक्रमगंज सीओ रजत कुमार बरनवाल और थाना अध्यक्ष ललन कुमार प्रावधान के अंतर्गत उचित मुआवजा मिलने की बात बताकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।   घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर बाद अनुमंडल क्षेत्र में अचानक मौसम परिवर्तित हुआ और आकाशीय बिजली चमक तड़क के साथ बारिश होने लगा। उसी क्रम में गोटपा नहर पुल के समीप बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे कुछ लोग रुक गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ और गोटपा निवासी 35 वर्षीय अरविंद कुमार शाह तथा 40 वर्षीय ओमप्रकाश राम की मृत्यु घटना स्थल पर हो गई। 50 वर्षीय बुधन शाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि 32 वर्षीय कंचन कुमार और 35 वर्षीय मुन्ना रजवार इस घटना में आंशिक रूप से जख्मी हो गए।   सभी मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। वही नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा निवासी 23 वर्षीय अयोध्या चौधरी की स्थानीय थाना क्षेत्र के निंगा में मजदूरी करने के दौरान एवं मोहनी में उमेश यादव के साला धनसोई उद्धोपुर निवासी मुन्ना सिंह का आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार जो बिक्रमगंज डीएवी में वर्ग 2 का छात्र था वज्रपात से मौत हो गई। इन घटनाओं से अनुमंडलवासी हतप्रत है।