Bakwas News

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के मानी में विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मानी ग्राम पंचायत के मानी गांव में जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी की तरफ से पर्यावरण एवं स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी ग्राम पंचायत के अध्यक्ष मृत्युंजय मानी ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित ग्रामीणों को शपथ दिलाई।

 

शपथ कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी संरक्षण एवं वायु प्रदूषण में कमी लाने का संकल्प लिया। खेत में गेहूं के डंठल में आग नहीं लगाने का भी संकल्प लिया गया। कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे। संकल्प कार्यक्रम में गांव के युवा वृद्ध सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment