Bakwas News

धूमधाम से मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का जयंती

कलेर,अरवल । स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय बलिदाद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके ओजपूर्ण जीवन चरित्र का स्मरण किया।

 

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उर्फ अनय सिंह ने उनके वीरतापूर्ण जीवनी के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह का नाम हमेशा उनके साहसिक कार्यों के लिए जाना जाएगा।अंग्रेजों ने उनके बांह में गोली मार दी थी तो उन्होंने उस बांह को काटकर गंगा में फेंक दिया।

 

 

उनकी वीरताभरी साहसिक कृत्य आज भी हम लोगों के लिए अनुकरणीय है। उनके जीवनी से हम सभी को विशेष सीख लेनी चाहिए। आज के युवाओं को उनके साहस पराक्रम और वीरता से प्रेरणा लेनी चाहिए। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसूदा में जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।

 

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। इनको 80 वर्ष के की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है।मौके पर शिक्षिका कलावती कुमारी, गुंजा कुमारी, मोहम्मद अली, रामानुज कुमार, आकांक्षा सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment