Bakwas News

ट्रांसफॉर्मर पोल को क्षतिग्रस्त करने को लेकर वाहन पर प्राथमिकी दर्ज

बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मां आस्कामिनी नगर के भारती जी गली में 200 केवीए का अधिष्ठापित ट्रांसफॉर्मर पोल तार को टाटा मैजिक वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है । जिसका वाहन संख्या-बीआर 01 जीएच 9968 है, जो भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 139 एवं 140 के तहत दंडनीय अपराध है । कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज नवदीप गोयल के द्वारा ऊक्त वाहन पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु बिक्रमगंज थाना को आवेदन समर्पित की गई है ।जिसमे 3 लाख 50,000 रुपये का क्षति भी दर्शायी गयी है ।

 

आगे बताते चले कि वाहन द्वारा तार पोल ट्रांसफॉर्मर में धक्का मारकर विभागीय सामग्री की क्षति पहुंचाने से भारती जी गली में विद्युत आपूर्ति बंद है । जेई बिक्रमगंज के द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि को लेकर बिक्रमगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment