Bakwas News

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 4 लोग जख्मी

कलेर,अरवल। मेहंदिया थाना क्षेत्र के मसूदा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए थे जिसमें अभिषेक कुमार, उसकी मां पुष्पा देवी, बहन अंजली देवी और विवेक कुमार जख्मी हो गया था। वही दूसरे पक्ष से सुरेंदर सिंह व अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर मेहंदिया थाना में दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

 

घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया की कई वर्षों से दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर मारपीट हुआ करती है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जिसमें कुछ लोग जेल भी गए थे।

 

दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख पुलिस ने ताजा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से छः लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना पुलिस ने एक पक्ष से अजीत कुमार, राहुल कुमार, सुरेंद्र सिंह वही दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी,विवेक कुमार व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment