Bakwas News

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कालेज परिसर में दिया धरना

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार को एएस कालेज बिक्रमगंज के प्रांगण में धरना दिया। संघ के सचिव अक्षय कुमार प्यारे ने बताया कि यह धरना कार्यक्रम 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा।   इसके बावजूद यदि कर्मचारियों की मांगों को पूरी नहीं की जाती है तो कालेज में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति, वेतन सत्यापन, सातवें वेतन का अप्रैल 2017 से मार्च 2019 तक का वेतन अन्तर, अनुकंपा पर नव नियुक्त कर्मियों का वेतन भुगतान, उच्च न्यायालय पटना के निर्णय के आलोक में पुनः बहाल किए गए कर्मियों का वेतन भुगतान आदि को लेकर कई बार विश्विद्यालय से पत्राचार किया गया। बार-बार आश्वासन दिया जाता है।   सातवें वेतन का बकाया हो-हल्ला करने के बाद सिर्फ उन कर्मियों को दिया गया, जिनका सत्यापन हुआ है। सत्यापन के अभाव में कई कर्मी इस भुगतान से वंचित रह गए। वेतन सत्यापन का काम राज्य के सत्यापन कोषांग का है। प्रस्ताव तीन चार साल पहले ही भेजा गया। कोषांग ने मनमाने तरीके से कुछ का सत्यापन किया कुछ पर अनावश्यक जांच के नाम पर सत्यापन नहीं किया। जांच का जवाब विश्विद्यालय को देना होता है। लेकिन विश्विद्यालय उस मामले को टालने के लिए महाविद्यालय में पत्र वापस कर देती है। जबकि प्रधानाचार्य को उसका जवाब नहीं देना होता है। एक ही पत्र से एक ही पद पर नियुक्त कुछ कर्मियों का सत्यापन कर दिया जाता है, कुछ का छोड़ दिया जाता है। यह कोषांग की मनमानी है। जो वेतन भुगतान प्रत्येक माह के समाप्त होने पर अगले माह में प्रथम सप्ताह में होना चाहिए। वह भी दो माह तीन माह पर किया जाता है, यह सरकार की मनमानी है कि विश्वविद्यालय में भी कर्मियों के काम को लेकर दो तरह का मापदंड अपनाया जाता है। जो कर्मी विश्वविद्यालय में चक्कर लगाते हैं, बाबु लोगों को खुश करते हैं उनका काम हो जाता है।   जो कर्मी घर बैठे अपना काम कराना चाहते हैं, उनका वहां कोई माई बाप नहीं है। प्रक्षेत्र स्तर पर कई बार सारी समस्याओं के समाधान हेतु पत्राचार किया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। इधर एक नया फरमान जारी किया गया है कि जिन कर्मियों का वेतन सत्यापन नहीं हुआ है, उनको 25 प्रतिशत राशि काटकर भुगतान किया जाएगा। यानी जिस कार्य के लिए कर्मी दोषी नहीं हैं, उसकी भी सजा उनको दी जा रही है। अपनी बात रखते रखते थक हारकर कर्मियों ने 14 अक्टूबर तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना का कार्यक्रम रखा है। इसके बावजूद भी हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बाध्य होकर अनिश्चितत कालीन तालाबंदी कर हड़ताल पर जाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। धरना के दौरान परीक्षाएं बाधित नही हुई। लेकिन कार्यालय बिल्कुल बंद रहा, जिसके कारण कई विद्यार्थियों को बगैर काम हुए बैरंग वापस लौटना पड़ा।   धरना कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सचिव अक्षय कुमार प्यारे, प्रधान लिपिक सत्येंद्र पांडेय, मदन प्रसाद वैश्य, सरफराज अहमद, कुमार दिनेश, संतोष पांडेय, आरजू खान, मनोज कुमार , विनोद कुमार, हरेंद्र सिंह, धर्मशीला देवी सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

पंचायतों में शिविर लगाकर जमीन की जमाबंदी का आधार से किया गया लिंक

राज्य सरकार की भूमि और राजस्व विभाग के निर्देश पर भू स्वामियों के जमीन की जमाबंदी आधार से लिंक किये जाने के निर्देश पर अंचल कार्यालय बिक्रमगंज द्वारा पंचायतों में शिविर लगाकर जमीन की जमाबंदी का आधार से लिंक किया जा रहा है।   इस क्रम में रविवार को नोनहर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। जिसमें जमीन मालिकों को अपना जमाबंदी, लगान रसीद, आधार एवं मोबाइल नंबर शिविर में जमा कराकर राजस्व कर्मचारी द्वारा लिंक किया गया ।   राजस्व कर्मचारी ने बताया कि भविष्य में जमीन संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसलिए जमीन जमाबंदी को आधार से लिंक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन रैयतों के मृत्यु हो गई है उनके नाम से भी रसीद काटा जा रहा है।   इसके लिए मृतक के परिजनों को सरपंच द्वारा निर्गत वंशावली के आधार पर आश्रितों को आधार सीडिंग एवं कई अन्य कार्य किए जा रहे है।   इस प्रक्रिया को अपनाने के बाद जमीन के फर्जीवाड़ा पर लगाम लगेगा। राजस्व शिविर में राजस्व कर्मचारी जितेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता, किसान राधेश्याम चौधरी, यमुना यादव, उमेश चौधरी, डब्लू पासवान, बिहारी पासवान सहित कई किसान और कर्मी मौजूद थे।

दाउदनगर में 08 अक्टूबर को पोस्ट कार्ड अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान का समीक्षा बैठक

दाउदनगर। बिहटा , अरवल , औरंगाबाद रेलवे लाइन काम का रिपोर्ट एवं चल रहे प्रधानमंत्री रेल मंत्री के नाम से पोस्टकार्ड अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान का समीक्षा बैठक बिहटा, अरवल, औरंगाबाद रेलवे लाइन संघर्ष समिति आज 9 वर्षों से लगातार जन आंदोलन कर रहे हैं।   कोरोना जैसा बीमारी में भी दाउदनगर औरंगाबाद पालीगंज की जनता जन आंदोलन करते रहने के जनता के जीत के स्वरूप 17अप्रैल 2023 को रेलवे लाइन का बंद काम चालू हो गया।     रेलवे टेक्निकल क्षेत्र से प्राप्त पत्र के आलोक में अभी क्या स्थिति है उसके जानकारी के लिए07 अक्टूबर दाउदनगर मे बैठक रखा गया।   औरंगाबाद पालीगंज दुल्हीन बाजार के सभी जनता को प्रेस कांफ्रेंस करके वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे साथ में हस्ताक्षर अभियान का समीक्षा बैठक संघर्ष के प्रति सजग रहने वाले मुख्य संयोजक रेलवे लाइन संघर्ष समिति के मनोज सिंह यादव है

बजरंग दल के रथ पहुंची अरवल, किया गया भव्य स्वागत

अरवल। विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के द्वारा आयोजित शौर्य जागरण श्री राम जानकी रथ यात्रा जब अरवल जिले के बॉर्डर पर किंजर पहुंची तो जिले के प्रशासन की महकमें इनकी रक्षा में सड़क पर उतर गए केवल रथ की अलावे एक भी अन्य गाड़ियां नहीं दिखाई दे रही थी।   इसकी रक्षा करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजिव रंजन  , एडीएम के अलावे दंडाधिकारी तैनात किए गए थे ।   जिसकी एस्कॉर्ट में किंजर थाना अध्यक्ष विकास कुमार, शहर तेलपा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार, करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम,जब यह रथ करपी पहुंचा तो भव्य स्वागत पूर्व जिला पार्षद आनन्द कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में स्थानिये लोगो के द्वारा किया गया ।   रथ पर सवार थे बजरंग दल के बिहार प्रान्त रक्षा प्रमुख विकास कुमार, कैमूर के जिला मंत्री रामायण जी, अरवल के जिला मंत्री पंचम खत्री, मंडल संयोजक ग्रीधारी शर्मा। स्वागत करता में भाजपा जिला मंत्री अखिलेश पासवान, मण्डल महामंत्री रमेश पाण्डे, गुडडू शर्मा, छोटू कुमार , बेंकटेश शर्मा, शशि खत्री, गोरख मिस्त्री यह रथ करपी से शहर तेलपा क्षेत्र में जाने लगे तो शहर तेलपा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जब तक मेहंदिया थाने किस क्षेत्र में नहीं पहुंची तब तक वही मेहंदिया के बॉर्डर पर पहुंचते हैं।   मेहंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने अपना कमान संभाल लिया और वह कमान कलर के क्षेत्र में भी पहुंचे तो कलेर थाना प्रभारी फूलचंद यादव अपने दल बल के साथ मौजूद रहे यह राथ उसरी बाजार, मेहंदिया से कलेर सभा कीया गया वही पटना में भव्य प्रदर्शन करने के लिए रविवार को पहुंचने थी इसके पूर्व अरवल में ही रात्रि विश्राम करने की विधि व्यवस्था बनाई गई है l

कहीं करतब दिखने में धोखा ना हो जाए किंजर पुलिस रहती है इस मामले में उदासीन

अरवल। इन दिनों किंजर पुनपुन नदी में काफी जलस्तर बढ़ा हुआ है रविवार को भी केंद्रीय जल आयोग कैंप कार्यालय किंजर के अनुसार पुनपुन का जलस्तर खतरे के निशान से धिरे धिरे नीचे आ रहा है।   लेकिन पुनपुन नदी पुल पर इन दिनों टीन एजर लड़के बीच पुल पर यात्री बसों को रोककर उसके छत पर चढ़कर नदी में छलांग लगाते दिख जाते हैं।   कोई कोई यात्री बस वाले चालक और कंडक्टर अपनी वाहन को नहीं रोकना चाहते हैं तो ये टीन एजर लड़के उनके साथ बदतमीजी भी कर बैठते हैं एक यात्री बस चालक ने अपना नाम और अपने बस का नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कहीं कोई अनहोनी हो जाने पर सारा का सारा दोष हम वाहन वालों पर ही मढ़ दिया जाता है ।   इसलिए हम लोग नहीं चाहते हैं कि यह होनहार बच्चे हमारे बस के छत पर चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन करें ।   वही इस संदर्भ में पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता डॉक्टर कौशलेन्द्र नारायण, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पासवान, पीएलभी संजय शर्मा का कहना है की स्थानीय पुलिस इन करतब दिखलाने वाले युवकों पर शिकंजा कसे कहीं करतब दिखाने में धोखा न हो जाए।

ऋण वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – रविंद्र कुमार

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त अरवल श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में उद्योग विभाग एवं बैंकिंग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।   बैठक में जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से केन्द्र एवं राज्य सरकार के कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध उत्पाद से जुड़े महत्वपूर्ण योजनाओं के ऋणों के वितरण से संबंधित मामले की समीक्षा की गई ।   समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पाया कि ऋण वितरण के मामले में बैंकों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित की गई है उसमें वे काफी पीछे है। अधिकांश आवेदन को बिना उपयुक्त कारणों के ही अस्वीकृत कर दिया जा रहा है एवं बहुत सारे आवेदन अभी भी लंबित है।   सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के डी आर पी से सम्पर्क स्थापित कर एक सप्ताह के अन्दर शीघ्र ही आवेदन को स्वीकृत करें तथा अपना दायित्व का निर्वहन करें, नहीं करने वालों पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। उप विकास आयुक्त के द्वारा अत्यंत रोष प्रकट करते हुए सभी बैंकिंग प्रतिनिधियों को सख्त चेतावनी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि अरवल के वासियों एवं अरवल का विकास सभी की जिम्मेवारी है, किसी भी तरह के विकास प्रगति में आर्थिक नीतियों का सबसे बड़ा योगदान होता है जिसको बैंकिंग क्षेत्रों की सहायता से पूरा किया जा सकता है, जो कि अपेक्षानुरूप बहुत ही दयनीय स्थिति में है। सरकार ने बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएँ चला रखी है, आपको केवल उसे क्रियान्वित करने की जरूरत है। सभी बैंकों को निदेशित किया गया कि अभी तक 68 आवेदन पेंडिंग है, उसे शीघ्र स्वीकृत करें सभी बैंकों को निदेशित किया गया कि के सी सी परिपूर्णता अभियान 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2023 तक घर-घर अभियान पर जारी एस ओ पी के अनुसार चलाया जा रहा है। साथ ही इस अभियान में कैम्प का आयोजन कर शीघ्र ही डाटा उपलब्ध करायें। बैठक में जो भी बैंक प्रबंधक अनुपस्थित पाये गये उनपर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।   सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि PMFME एवं PMEGP जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों के बीच प्रचारित करने की जरूरत है, योजना प्रतिनिधियों को लाभुकों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिले के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि, अग्रणी जिला प्रबंधक, नाबार्ड के पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एलटी तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत

अरवल।  परासी थाना क्षेत्र के झरही नारायण बिगहा गांव निवासी उमेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अंतू कुमारी बिजली की तार के चपेट में आने से मौत हो गई।   वही प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया गया की अंतू कुमारी संध्या 4:00 बजे अपने घर को साफ सफाई को लेकर झाड़ू लगा रही थी ।   तभी अचानक एल्टी तार के चपेट में आ गई और गिर गई तभी आनन-फानन में परिजन एवं ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी ।   वही मौत की सूचना मिलते ही अरवल विधायक महानंद सिंह ने सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया एव घटना की सूचना परासी पुलिस को दिया।   सूचना के बाद परासी थाना अध्यक्ष कृष्णानंद के द्वारा पुलिस बल को सदर अस्पताल अरवल भेजा गया जहां पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

अहीर रेजीमेंट जन जागृति महासम्मेलन का हुआ आयोजन

अरवल। कुर्था स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में रविवार को अहीर रेजिमेंट जन जागृति महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन की गई ।   कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार ने किया इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा के अहीर रेजिमेंट जन जागृति महासम्मेलन के राष्ट्रीय नेता गगन यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट जन जागृति महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी लोग एकता बनाएं तभी हम लोग अपनी हक की लड़ाई के लिए आगे लड़ सकते हैं अधिक संख्या में होने के बावजूद भी राजनीतिक क्षेत्र में हम लोगों की अपनी हक नहीं मिल पा रही है।   उन्होंने सभी नौजवान साथियों से एक होने का ऐलान किया और अपनी भागीदारी में अधिक से अधिक आने वाले चुनाव में एकता चट्टान की तरह आगे आने की बात कही कहा कि तभी अपनी समाज को निर्णय मिल सकता है।   उन्होंने कहा कि हर जगह हमारे समाज आगे की ओर है सिर्फ आगे आने की जरूरत है एक होने की जरूरत है तभी हम लोग राजनीतिक में हमें पूर्ण रूप से भागीदारी मिलेगी इस मौके पर कई नेताओं ने अपनी-अपने विचार रखा

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने पर किया विमर्श

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को एएस कालेज बिक्रमगंज परिसर में एक बैठक की। कर्मचारी महासंघ के आरा प्रक्षेत्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में 9 सितंबर 2023 से 14 सितंबर तक धरना दिये जाने के संघ के निर्णय पर आंदोलन को सफल बनाने पर विचार किया गया।   ज्ञातव्य हो कि विगत कई वर्षों से लंबित अपनी मांगों को पूरा नहीं हो पाने के कारण कर्मी परेशान हैं। बार बार लिखित समझौता होने के बाद आज तक कर्मियों को आज तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो पाई हैं। वेतन सत्यापन, सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति आदि का मामला वर्षों से लंबित हैं। वेतन सत्यापन नहीं होने के कारण कर्मियों का 25 प्रतिशत वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है।   जबकि वेतन सत्यापन का काम वेतन सत्यापन कोषांग का है। इसके लिए बहुत पहले ही प्रस्ताव भेजा गया। अभी कुछ माह पहले कुछ कर्मियों को उच्च न्यायालय के आदेश पर योगदान कराया गया है। वे काम भी कर रहे हैं। लेकिन उनका वेतन भुगतान अब तक शुरू नहीं किया गया है।   अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों की भी यहीं स्थिति है। बार बार कर्मियों के साथ छल किया जाता है और दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। कर्मियों के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। बाध्य होकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा प्रक्षेत्र कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अन्य कॉलेज के साथ इस कॉलेज के कर्मी भी धरना का कार्यक्रम करेंगे।   बैठक में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सचिव अक्षय कुमार प्यारे जी, बड़ा बाबु सत्येंद्र पांडेय, मदन प्रसाद वैश्य, संतोष पांडेय, कुमार दिनेश, हरेंद्र सिंह, सतेश्वर राम, धर्मशीला देवी, कृष्ण प्रसाद सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

बुद्धा इंस्टिट्यूट आफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में मनाया गया नेशनल ऑर्थोडोंटिक्स डे

अरवल। बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज और एंड हॉस्पिटल में नेशनल ऑर्थोडोंटिक्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया।   बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज और एंड हॉस्पिटल में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत और इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसायटी के सदस्य डॉ. नील भारत केडिया ने बताया कि यह सोसाइटी भारत मे दंत चिकित्सा की पहली स्पेशलिटी सोसायटी है, जो 13000 से अधिक सदस्यों वाली सोसायटी है। इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसायटी की शुरूआत वर्ष 1965 मुंबई में एक मजबूत पेशेवर एक अध्ययन समूह के रूप में हुई थी और उसी दिन 05 अक्टूबर को नेशनल ऑर्थोडोंटिक्स डे के रूप मे मनाया जाता है।   पूरे एक सप्ताह में हमलोग बहुत प्रकार केकार्यकलाप करते है। जिसके द्वारा हम ऑर्थोडोंटिक्स के महत्वों के बारे मे बताते है। हम लोगों को ऑर्थोडोंटिक ईलाज के बारे मे के जागरूक करते है। यह एक कदम आपके बेहतर और स्वस्थ स्माइल की तरफ है। जीवन के गुणवत्ता को समझे और बनाए।   पटना औथोडोंटिक्स स्टडी ग्रुप जो मुसकुराहट को बेहतर उनके तरफ से आप सभी को नेशनल ऑर्थोडोंटिक्स डे की आइओएस शाखा शुभकामनाएं देता हूँ। हमलोगो एक जश्न केडिया ऑर्थोडोंटिक्स एंड डेंटल क्लिनीक में भी अपनी डॉक्टर टीम के साथ किया।   पटना ऑर्थोडोंटिक्स स्टडी ग्रुप के तीन कन्वेनर में डॉ. नील भारत केडिया ,डा.राजीव लाल, और डा.राशि शामिल है।.इस आयोजन में डा.अमेश गोलवरा भी शामिल रहे।