Bakwas News

दशहरा पर्व में भी कई गरीबों को नहीं मिला राशन, डिलर की मनमानी से परेशान दिख रहे हैं उपभोक्ता

करपी (अरवल)। भले ही राज्य सरकार व केंद्र सरकार गरीब वर्ग के लोगों को राशन मुहैया करने की बात करती हो लेकिन अरवल जिले के करपी प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों की मनमानी कहे या गैर जिम्मेदाराना हरकत जिसके वजह से दुर्गा पूजा जैसे महान पर्व में भी कई गरीब वर्ग के लोगों को पीडीएस दुकानों से राशन की मुहैया नहीं कराई जा सकी।   जिसके वजह से गरीब वर्ग के लोग हादसा परेशान दिखे हद तो तब हो गई जब पीडीएस दुकानदार जगरनाथ ( इनको लोग रीझन भी कहते हैं ) के द्वारा पूर्व में ही सभी उपभोक्ताओं से थॉम्प इंप्रेशन भी ले ली गई और उपभोक्ताओं से राशन कार्ड को भी अपने यहां जमा कर लिए लेकिन अब तक उन उपभोक्ताओं को राशन मुहैया नहीं हो सका।   जिसके वजह से उपभोक्ताओं में एक तरफ जहां जिला प्रशासन तो दूसरी तरफ स्थानीय डीलरों के प्रति खासा नाराजगी देखी गई दर्जन उपभोक्ताओं ने कहा कि 15 दिन से ज्यादा ठेपा दिए हुए हो गया फिर भी राशन की आस लगाए बैठे हैं l   यहां तक की राशन कार्ड भी अपने जीमे रखे हुए है l लेकिन हम लोगों को अभी तक राशन कार्ड वापस नहीं दिया है l इस संबंध में एसडीओ राजीव रौशन से पूछे जाने पर कहा कि जब तक खाद उपभोक्ताओं के द्वारा पीडीएस दुकानदार के ऊपर लिखित आवेदन नहीं दी जाएगी तब तक किसी भी प्रकार का कार्रवाई नहीं की जाएगी l

प्रदेश रालोजद महासचिव शोक संतप्त परिवारों से मिले

अरवल । बिहार प्रदेश रालोजद के प्रदेश महासचिव डॉक्टर परमानंद सिंह ने रविवार को अपने पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ कुर्था विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया इस क्रम में ग्राम शेरपुर में पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल दुबे के पुत्र रत्नाकर दुबे का पिछले दिनों आकस्मिक मौत हो गया था उनके घर पर पहुंचकर शोक संतीप्त परिवारों से मिलकर सांत्वना दी।   साथ ही ग्राम खजुरी निवासी टिंकू कुमार का आकस्मिक निधन हो गया था उनके घर पर खजुरी जाकर उनके शोक संतीप्त परिवार जनों से मिलकर ढ़ाढ़स बढ़ाया एवं सांत्वना दी उनके साथ पूर्व मुखिया वासुदेव सिंह पार्टी कार्यकर्ता अयोध्या कुमार प्रभाकर संजीत कुमार आदि साथ थे।

भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया

अरवल। दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर ज़िला के बैदराबाद , अरवल एवं अन्य विभिन्न पूजा पंडालों में अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने दुर्गा सप्तमी पूजा में सम्मिलित होकर आमजनों को सुख , शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।   इस मौके पर ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन , भाजप ने धीरेन्द्र कुमार , भाजपा पूर्व मीडिया प्रभारी राजीव रंजन , बैदराबाद दुर्गापूजा कमिटी के अध्यक्ष ज्योति रंजन , भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा , मुन्ना मौर्य , बैदराबाद इंग्लिश दुर्गापूजा कमिटी के अध्यक्ष रवि केशरी कुमार , जितेन्द्र कुमार , अरवल सब्जी मंडी दुर्गापूजा कमिटी के अध्यक्ष शंकर साहनी सहित अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल है ।

हर्बल पुलिस ने 24 लीटर देसी शराब के साथ चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अरवल । पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत करपी थाना एवं ए एल टी एफ अरवल के द्वारा संयुक्त छापामारी कर करपी थाना के क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों से 200 लीटर जावा महुआ को भी नष्ट किया गया एवं रामापुर से चार लीटर देसी शराब महुआ मीठा से निर्मित के साथ एक व्यक्ति, गुलजार बिगहा से 6 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति एवं निर्वाण शरमसपुर से 14 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया l    वहीं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी लोग नहीं तो शराब बेचने से और नहीं शराब पीने से परहेज कर रहे हैं वही शराब कानून के तहत 40 वर्षीय सरिता देवी पति अवधेश मांझी ग्राम रामपुर मुसहरी, संजीत मांझी 30 वर्ष पिता लाल देव मांझी, नरेश मांझी उम्र 28 वर्ष पिता अर्जुन मांझी कौशल मांझी उम्र 30 वर्ष पिता किरीत मांझी जो नेवना,शर्मसपुर निवासी हैं सभी को करपि थाना अध्यक्ष उमेश राम के द्वारा

आधुनिक बिहार के निर्माता हैं डॉ श्री कृष्ण सिंह: कांग्रेस

अरवल। अरवल जिला कॉंग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार केशरी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी की 136 वीं जयंती मनाई गई।   सर्वप्रथम डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात्‌ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता अरवल जिला कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा ने किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि डॉ श्रीकृष्ण सिंह जिन्हे श्रद्धापूर्वक बिहार के आमजन बिहार केशरी तथा श्रीबाबू कहते थे, जिन्होंने अविभाजित बिहार के विकास मे अतुलनीय,अद्वितीय योगदान के लिए आधुनिक बिहार का निर्माता कहा जाता है।   उन्होंने ने कहा कि डॉ श्रीकृष्ण सिंह किसानो, मजदूरों के मसीहा कहे जाते थे तथा बिहार के अनुसूचित जाति, जनजाति ब्राह्मण समुदाय के विरोध के बाद भी उन्हें बैजनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह तक ले जा कर दर्शन कराने का काम किए थे।   समारोह में उपस्थित नेताओं ने एक स्वर मे डॉ श्रीकृष्ण सिंह को जिन्हे भारतरत्न देने हेतु बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार को अग्रसारित करने के बाद भी अभी तक भारतरत्न नही मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री से आधुनिक बिहार के निर्माता, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह जी को अविलंब भारतरत्न देने की मांग दोहराया गया।   कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, रवि शंकर कुमार, ताज अंसारी, मो नवाजिश, नंद कुमार राम, अरुण शर्मा, सहीत दर्जनों लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि दिए।

भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक के जन्मदिन अवसर पर जनता दरबार का उद्घाटन

अरवल। भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण कुमार यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर केक काटते हुए , एवं अपने जन्मदिन के अवसर पर साथ ही जनता दरबार कार्यालय का भी भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के द्वारा उद्घाटन करवाया गया और बताया गया कि जिले वासियों को अगर किसी भी प्रकार की समस्या चाहे वह पुलिस प्रशासन से हो या जिला प्रशासन से हो या न्यायालय से संबंधित हो अस्पताल से सबंधित प्रयास किया जाएगा की उनके समस्या का समाधान किया जाए।   इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार,धनेश कुमार पैक्स अध्यक्ष, संजीव पटेल,विकास कुमार चंदन कुमार एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

12 दिवसीय सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण हुआ संपन्न, सभी प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाणपत्र

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रोहतास द्वारा सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर अमृत सरोवर में आयोजित तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया।   प्रशिक्षण समापन के बाद सभी प्रशिक्षुओं के बीच सीओ बिक्रमगंज आलोक चंद्र रंजन के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।   तृतीय सत्र का प्रशिक्षण के समापन होने के बाद प्रमाण पत्र वितरण के दौरान सीओ आलोक चंद्र रंजन ने कहा कि लगातार बच्चों के डूबने की मिल रही शिकायतों को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने गांव के बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। जिसके तहत पंचायतों में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।   मास्टर ट्रेनर ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 12 दिवसीय प्रशिक्षण में तैराकी के अलावा डूबे हुए व्यक्ति के पेट से पानी निकालने, ड्राई रेस्क्यू और रेस्क्यू का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षुओं के बीच अलग अलग बैच में प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम बैच में नंदन कुमार प्रथम, लवकुश कुमार द्वितीय, मनु कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किये, जबकि दूसरे बैच में रूदल कुमार प्रथम, गोलू कुमार द्वितीय, धीरज कुमार तृतीय स्थान पर रहा। प्रशिक्षण संपन्न होने पर सभी प्रशिक्षुओं को तैराकी का प्रमाण पत्र और विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।   मौके पर मुखिया आभा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता, वार्ड सदस्य शांति देवी, संगीता देवी, ग्राम कचहरी सचिव अनिल कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरबिंद पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

किड्जी प्री-स्कूल में किया गया रामनवमी समारोह का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के किड्जी प्री- स्कूल में शुक्रवार को रामनवमी समारोह का आयोजन किया गया‌। जिसमे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   उत्सव की भावना से नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, गणेश, देवी पार्वती, लक्ष्मी , दुर्गा असुर राज रावण आदी के रूप में तैयार हुए। उनका ये रूप काफी मनोरम और आकर्षक दिख रहा था। वे उत्सव को भी शानदार बना दिया। दशहरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।   शिक्षकों ने इस दिन की विशेषता बताते हुए कहा कि इसी दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक दस सिर वाले राक्षस रावण का संहार किया था, तो देवताओं को हराकर स्वर्ग पर अधिकार करने वाले महिषासुर का 10 दिन तक चले भयंकर युद्ध के बाद मां दुर्गा ने वध किया। इस मौके पर रामचरितमानस का पाठ किया गया और भगवान राम की स्तुति में अन्य भजन, कीर्तन और भक्ति गीत भी गाए गए।   शिक्षकों ने दिन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को उन सद्गुणों के बारे में जागरूक किया। जिन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने और पालन करने की आवश्यकता है।   इसके अलावा, छात्रों ने अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया और भगवान राम का चरित्र प्रस्तुत किया।

18 व्यक्तियों के निकटतम आश्रित को चार-चार लाख रुपया का चेक डीएम ने दिया

अरवल  जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा विभिन्न आपदाओं से मृत कुल 18 व्यक्तियों के निकटम आश्रित को अनुग्रह अनुदान की राषि चेक के माध्यम से आवंटित की गई।   स्व0 शाह आलम के आश्रित खुषबुन खातुन, स्व0 लालपड़ी देवी के आश्रित श्री भागवत मिस्त्री, स्व0 रौषन कुमार के आश्रित श्री अखिलेष बिंद, स्व0 नवीन कुमार के आश्रित श्री धर्मेन्द्र प्रसाद, स्व0 सरजु सिंह के आश्रित मो0 बेबी देवी, स्व0 संध्या कुमारी के आश्रित अति सुन्दरी देवी, स्व0 नेपुरवा देवी के आश्रित श्री अखिलेष सिंह, स्व0 फैजल अंसारी के आश्रित साजदा खातुन, स्व0 मिथलेष चौधरी के आश्रित मो0 षिला देवी, स्व0 प्रियंका देवी के आश्रित श्री रंजीत कुमार, स्व0 गंगीया देवी के आश्रित श्री लालदास मोची, स्व0 श्री निवास कुमार के आश्रित श्री विनोद रजक, स्व0 बसंत दास के आश्रित कान्ति देवी, स्व0 लक्ष्मीनिया देवी के आश्रित श्री संतलाल राम, स्व0 कविता कुमारी के आश्रित श्री सुदर्षन शर्मा, स्व0 स्वीटी कुमारी के आश्रित पुनम देवी, स्व0 पुष्पा कुमारी के आश्रित श्री संजय कुमार, स्व0 रामप्रवेष मिस्त्री के आश्रित श्री सुबोध कुमार कुल 18 लाभुकों को 04 लाख (प्रत्येक) की राषि अनुग्रह अनुदान के रूप में प्रदान की गई।

20 सूत्री के मेंबर बनने पर एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी को बधाई

अरवल । 20 सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति जिला अरवल मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा एंव कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी को सदस्य बनाया गया. बिहार सरकार द्वारा पत्रांक. 291 दिनांक. 18/10/2023 को जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक 29 सदस्यों की इस समिति में कांग्रेस पार्टी के दो नेताओं को जगह मिली है।   यह समिति जिलास्तर पर होनेवाले सभी कार्यो का मोनिटरिंग करती है, दोनों नेताओं के मनोनयन पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, जावेद अख्तर, संजय कुमार सिंहा, सुनील कुमार, मो कैफ, शशांक शेखर, राजेश शर्मा ने अपने नेताओं को बधाई दिया है।   अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यो में हमेशा सक्रिय रहनेवाले जिला औकाफ कमेटी के सचिव एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी को 20 सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य बनाये जाने पर औकाफ कमेटी से जुड़े एंव अन्य समाजिक लोगों ने हर्ष ब्यक्त किया है तथा उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि निसार अख्तर के मेम्बर बनने से समाज को बहुत लाभ मिलेगा।   बधाई देने वालों में औकाफ कमेटी के अध्यक्ष हाजी इसलाम अंसारी, उपाध्यक्ष मौलाना मिन्नतुल्लाह कासमी, तुफैल अशरफ, जमील अख्तर, पुर्व मुखिया जमालुददीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, ताहीर अंसारी, शमसेर आलम शामिल हैं।