Bakwas News

बिहार में अपराधियों का बोलबाला चरण सीमा पर है – सत्येंद्र रंजन

अरवल । पटना ज़िला के ख़िरीमोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज निवासी सुबास पासवान को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने पर ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन उनके घर पहुंचकर मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और हर स्तर से मदद का भरोसा दिलाया ।   उन्होंने कहा कि खिड़ी मोड़ थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव निवासी सुबास पासवान को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है , इसकी जितनी भी निंदा किया जाय वह कम होगा ।   उन्होंने इस हत्या कांड घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय गठित कर स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय , ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को अपराधियों के द्वारा पुनरावृत्ति करने की हिम्मत नहीं हो ।   जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने बिहार सरकार पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला चरमसीमा पर है , पुलिस से अपराधियों का भय समाप्त हो चुका है ।   उन्होंने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक के पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं पचीस लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाय ।   सांत्वना देनेवाले नेताओं में युवा प्रदेश महासचिव पप्पू राज , ज़िला महासचिव श्यामनंदन पासवान , आई0 टी0 सेल जिलाध्यक्ष लालबदन कुमार , नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार हंस राज पासवान , रविशंकर पासवान , अजय पासवान , सत्यम कुमार मुख्य रूप से शामिल है ।

अरवल में सड़क दुर्घटना में राजद नेता समेत तीन की मौत

अरवल। करपी थाना क्षेत्र के खजूरी पावर ग्रिड के निकट दो बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में बैरबीघा निवासी राजद के वरिष्ठ नेता 50 वर्षीय लाल बहादुर शास्त्री एवं इनका भतीजा 45 वर्षीय उदय यादव तथा भुआपुर गांव निवासी 18 वर्षीय नीरज बिंद की मौत हो गई।   राजद नेता अपने भतीजा के साथ बाइक से इमामगंज से करपी की ओर जा रहे थे। खजूरी पावर ग्रिड के निकट पहुंचते ही करपी की ओर से काफी तेजी से बाइक चलाते हुए नीरज बिंद ने सीधे टक्कर मार दी। यह अपने तीन दोस्तों के साथ काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हुए जा रहा था और सामने से आ रहे राजत नेता के बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।   घटनास्थल पर ही भतीजा उदय यादव तथा नीरज बिंद की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी राजद नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी भेजा ।प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सा के क्रम में राजद नेता की मौत हो गई।   नीरज बिंद के साथ बैठे दो अन्य दोस्त भी जख्मी हो गए। जिसकी चिकित्सा की जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गई।   मृतक राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष थे। अन्तिम परीक्षण के बाद राजद नेता का शव एवं उनके भतीजा का शव बैरबीघा गांव पहुंचते ही परिजनों के रुदन क्रंदन से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।   बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ राजद नेता के आवास पर पहुंचे। गांव से शव यात्रा निकाली गई जिसमें जहानाबाद के राजद विधायक सूदय यादव भी शामिल हुए ।अनुवा पुनपुन नदी घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक बागी कुमार वर्मा ,अरवल विधायक महानंद सिंह, राजद नेता कामता यादव, कांग्रेस जिला पार्षद रंजन यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

किंजर पीएचसी का बुरा हाल, दस बजे तक नहीं खुला ओपीडी काउंटर

अरवल । वैसे कहने के लिए तो किंजर पंचायत मुख्यालय में पीएचसी का उत्क्रमित कर 10 वर्षों पूर्व में ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में तब्दील कर दिया गया है यहां 24 घंटा सेवा भी चालू है लेकिन सोमवार को कुत्ता काटने पर पड़ने वाला एंटी रेबीज वैक्सीन दिलवाने किंजर निवासी सह अरवल जिला भाजपा के संगठन मंत्री मीरा सिंह पहुंची तो उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉक्टर अंसारी ने कहा कि निबंध काउंटर खुलेगा ऑनलाइन निबंधन होगा तभी एंटी रेबीज वैक्सीन पड़ेगा।   काफी देर इंतजार करने के बाद जब प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को मोबाइल पर सूचित किया गया तब उन्होंने ऑफलाइन निबंध करने का आदेश दिया फिर स्वास्थ्य सेवा बहाल हुई इस संबंध में भाजपा नेता सह अधिवक्ता डॉक्टर साबिर हुसैन प्रोफेसर नरेंद्र सिंह आलोक कुमार यादव का कहना है कि एनएच 110 अरवल जहानाबाद मुख्य पथ पर किंजर सरकारी अस्पताल पर लोगों को काफी भरोसा रहता है इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है ओपीडी समय से खोलना चाहिए नहीं तो स्थानीय लोग जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे।

नदी में डूब कर जान देने आई वृद्धा को बचाया, पुलिस को सुपुर्द किया

अरवल। विजयदशमी के दिन सुबह किंजर पुनपुन नदी पक्का सीढ़ी घाट के पास एक वृद्ध महिला पारिवारिक कलह से ऊपर जान देने की नीयत से नदी में एकाएक छलांग लगा दी नदी घाट के पास किंजर निवासी मोहम्मद छोटू साई पिता सुमेर साई बंसी के माध्यम से मछली मार रहा था उसकी नजर उक्त वृद्ध पर पड़ी तो वह नदी से उसे निकाला वृद्धा का सारा कपड़ा शौल भींग गया था ।   वृद्धा बोली की हमें आप लोग क्यों बचा रहे हैं मेरी पुतोहु खाना नहीं देती है गाली गलौज करती है इसलिए मैं मरना चाहती हूं इस वक्त अपने धान के खेत का मुआयना कर समाजसेवी सुशील सिंह आ रहे थे उन्हें छोटू साई ने सारा बात बताया तब समाजसेवी सह पत्रकार ने पहले 112 को डायल किया फोन नहीं लगा तो किंजर पुलिस थाना को फोन किया फिर थानेदार ने कहा कि थाने की गाड़ी छापेमारी में गई है आप लोग उक्त महिला को थाना पर पहुंचा दें।   फिर उक्त महिला को पत्रकार ने अपने बाइक पर बैठाकर किंजर थाना पहुंचकर पुलिस अभीरक्षा में सौंप दिया ।   उक्त महिला पारस विगहा थाना क्षेत्र के खजूरबन्ना ग्राम की रहने वाली है उसका उम्र लगभग 65 वर्ष है आए दिन इस तरह की घटना किंजर पुनपुन नदी पुल से पक्का सिटी घाट तक देखने को मिल रही है पन्द्रह बीस दिन पूर्व भी एक महिला पुल से कूदने का प्रयास कर रही थी तो लोगों ने उसे डायल 112 पुलिस को सुपुर्द किया था।

अरवल डीएम एसपी ने जनता का दिल जीत लिया, मूर्ति विसर्जन शांति ढंग से संपन्न

अरवल में दूर्गा पूजा के अवसर पर अरवल जिले में पुलिस और प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ा गया। जिसे दोनों समुदाय के बीच कई वर्षों से नफरत को मोहब्बत में तब्दील कर दिया , जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम और तेज तर्रार जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा तथा अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, सदर थाना अध्यक्ष अवधेश सिंह विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर के जनता से मिल कर होने वाले समस्या को दूर किया बाकि जानता से बात कर कि जनता से सलाह लेकर असामाजिक तत्व पर नजर रखा प्रशासन और पुलिस की जनता कि दूरी को करीब लाने का काम किया।   दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष सचिन एवं सदस्य और भक्तों का दिल जीत लिया जिससे जनता ने जिला प्रशासन और पुलिस के लाज रखने की संकल्प लिया। संकल्प लेने के बाद दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सचिन एवं सदस्य असामाजिक तत्व पर खुद नजर रखने लगे और जिला प्रशासन एवं पुलिस को भरपूर सहयोग किया जिस के कारण जिला में शांति ढंग से दुर्गा पूजा का जुलूस संपन्न हुआ।   बताते चले कि जिला प्रशासन के द्वारा वर्ष 2017 के बाद शाही मोहल्ला में सरकारी मंच बनाया जाता था जिससे जिला प्रशासन मंच से दुर्गा पूजा में दोनों समुदाय को मंच से कंट्रोल करते थे एवं सुरक्षा को देखते शाही मोहल्ला के सभी के घर के ऊपर छत पर पुलिस बल को तैनात किया जाता था।   इस बार ना सरकारी मंच बनाया गया और ना ही सभी के घर के ऊपर छत पर सुरक्षा बल को तैनात किया गया। अपने आप में जिला प्रशासन और पुलिस में बहुत बड़ी उपलब्धि दिखाई है।   जिस से अरवल जिला के दोनों समुदाय के जनता जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी कि तारीफ कर रहे हैं।

बिक्रमगंज में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, मोटे अनाज व समेकित खेती पर दिया गया बल

 बिक्रमगंज के बिस्कोमान परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया।   उन्होंने रबी फसल योजना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया। जैविक खेती, बीज वितरण, यांत्रिकीकरण आदि की चर्चा करते हुए रबी के बीज के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन हो रहा है।   इसके लिए एसपीसीआई से लिंक होना और ई केवाईसी करना है। कृषि वैज्ञानिक आर के जलज ने समेकित खेती पर बल देते हुए जैविक खेती और गेहूं के खेत में दलहन और तेलहन फसल का क्षेत्र विस्तार करने और मोटा अनाज के बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश, कृषि समनयंक, प्रशांत मणि, कमलेश सिंह ने उपस्थित किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने को कहा।   पशु चिकित्सक डॉ आकाश दीप ने पशुपालन के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया। किसान सलाहकार, जावेद हुसैन, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, एटीएम प्रशांत शर्मा, बीटीएम, रागिनी चौहान ने भी अपने कार्य क्षेत्रों में हो रहे कृषि कार्यों पर चर्चा कर किसानों को प्रेरित करने का प्रयास किया। हालांकि दशहरा के कारण किसानों की उपस्थिति कम थी।   इस अवसर पर मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, बीडीसी तिलक पासवान, मिंटू कुमार सिंह सरपंच अरुण पाण्डेय, अनिल कुमार चंचल, धनंजय कुमार सिंह आदि थे।

गोडारी में हुई पहली लाइब्रेरी का उद्धघाटन

नगर पंचायत के काराकाट (गोडारी) में सुदीप स्टूडेंट्स लाइब्रेरी की स्थापना की गई। जिसका उद्धघाटन नगर पंचायत के उपमुख्यपार्षद रविशरंजन ने किया गया। लाइब्रेरी के निदेशक सुशील गुप्ता तथा व्यवस्थापक मनीष कुमार के देखरेख मेंं पहली लाइब्रेरी खुलने से छात्र – छात्राओं में अलग खुशी व उत्साह का माहौल देखने को मिला।   नगर पंचायत काराकाट के उप मुख्यपार्षद रविश रंजन ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में आत्मसम्मान और समानता का दर्जा मिलता है। युवा वर्ग को अपनी भाषा पर संयम रखकर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। वह मंगलवार को गोडारी स्थित सुदीप लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।   उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपनी ऊर्जा को नष्ट न करे, बल्कि शिक्षा ग्रहण में उसका उपयोग करें। वही उस दौरान संजय साइंस के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि हम सभी के लिए खुशी की बात है कि गोडारी जैसे जगह पर बड़े और खूबसूरत पैमाने पर एक लाइब्रेरी का शुरुआत हो रहा है।   यह सभी बच्चों के अध्ययन में सहयोग करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहायक साबित हो सकता है। पप्पू तिवारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं में कहीं ना कहीं क्षमता होती है जो अंदर दबा हुआ होता है। उस क्षमता को व उस प्रतिभा को पहचान करने का माध्यम सिर्फ पुस्तकालय ही होता है।   मौके पर बादल मौर्या, मुन्ना कुमार, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, आशीष कुमार, शिवजी दर्शन, पवन राज, अजीत सिंघानिया, पिंटू गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

दुर्गा पूजा कमेटी शहर तेलपा के द्वारा अरवल एसपी एवं डीएम को भव्य स्वागत किया गया

करपी (अरवल)। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से करपी तथा कुर्था प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया वही शहर तेलपा दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया ।   निरीक्षण के क्रम में आम लोगों से अपील की गई की आपस में द्वेष ना फैलाएं एवं पर्व को शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। यदि किसी के द्वारा इस पूजा में विघ्न उत्पन्न किया जाता है तो उसे चिन्हित कर उसके पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।   निरीक्षण के क्रम में कुर्था प्रखंड में पैदल फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस दौरान आयोजकों को मूर्ति विसर्जन को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। आयोजकों को भीड़ नियंत्रित करने हेतु निदेशित किया गया एवं पूजा पंडालों में साफ-सफाई रखने हेतु निदेशित किया गया।   निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों को सजगता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।   वहीं शहर तेलपा ओपी थानाध्यक्ष विवेक कुमार को निर्देश दिया कि शहर तेलपा बाजार पर काफी भीड़ देखी जा रही है हाईवे रोड होने के कारण बड़ी गाड़ी को नियंत्रित में रखने के लिए कमिटी एवं अपनी पुलिस बल को तैनात रखेंगे l

नोनहर पुष्प वाटिका हुआ रंगीन फव्वारे से रौशन, विदेश से गांव घुमने आए युवक ने लगवाया फव्वारा

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में मां काली मंदिर के प्रांगण में स्थित पुष्प वाटिका में विदेश से अपने गांव घुमने आए एक युवक ने रंगीन फव्वारा लगवाया है।   जिसका उद्घाटन बिक्रमगंज के वरीय पत्रकार पार्थसारथी पांडेय ने फव्वारे का स्विच दबा कर किया। फव्वारे के चालू होते ही मां काली, मां दुर्गा की जयकारे से वातावरण गूंज उठा। फव्वारे को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।   गौरतलब हो कि नोनहर निवासी पत्रकार सीएम चौधरी का चंदन कुमार जो सिंगापुर में आईटी सेक्टर के एचसीएल कंपनी में बतौर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। दशहरा के अवसर पर अपने गांव घुमने आया था। उसने गांव के काली मंदिर के प्रांगण में पूजा समिति के लोगों द्वारा बनाए गए आकर्षक पार्क का भ्रमण किया।   चंदन कुमार ने बताया कि पार्क भ्रमण के समय उसे महसूस हुआ कि इसमें एक रंगीन फव्वारा होता तो इस पार्क की सुंदरता में चार चांद लग जाता, और उसने पूजा समिति के रंजन प्रताप सिंह से इस संबंध में बातचीत की और स्वयं के खर्च से पार्क में फव्वारे लगवाया है। उसके इस कार्य का ग्रामीण प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। कहते है कि गांव के ऐसे युवक जो नौकरी में अच्छे पद पर हैं, उन्हें चंदन कुमार से प्रेरणा लेना चाहिए और गांव के विकास में उन्हें भी इस तरह का कार्य करना चाहिए। ताकि गांव और पंचायत को जो आदर्श पंचायत का दर्जा मिला है वह बरकरार रह सके। शहर के लोग भी भ्रमण करने के लिए नोनहर गांव में आयें।   मौके पर पत्रकार सह आर एस एस के नगर कार्यवाह संतोष भंडारी, पत्रकार संतोष चंद्रकांत, चंद्रमोहन चौधरी, वार्ड पार्षद राजू चौधरी, पुजारी अनिवेश तिवारी, मुकुल ठाकुर, बिंदेश्वरी पंडित, शंकर चौधरी, गोल्लू कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण और पूजा समिति के लोग उपस्थित थे।

डीएम एसपी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला

अरवल। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में अरवल जिले के सदर प्रखंड के अरवल थाना से जनकपुर धाम से शाही मोहल्ला,पुरानी अरवल होते हुए बैदराबाद तक फ्लैग मार्च का निकाला गया।इसका मुख्य उद्देश्य पूजा में होने वाली अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना तथा अपराधियों के हौसले को कम करना है जिससे आम लोग सुरक्षित महसूस करें एवं मेलों में किसी प्रकार की अप्रत्याशित विधि- व्यवस्था से संबंधित कोई घटना उत्पन्न ना हो।   फ्लैग मार्च के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया गया एवं आयोजकों तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरवल मो कासिम,जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरवल पी के झा, अनुमंडल पदाधिकारी अरवल,रौशन कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अरवल मृत्युंजय कुमार सदर थाना अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।