Bakwas News

पैसे के लोभ में स्कूली बच्चों से वृति करते हैं जागा ब्राह्मण

अरवल । पैसे के लिए आदमी कितना गिर सकता है इसका उदाहरण है जागा ब्राह्मण जो मृत्यु भोज के समापन पर जागा ब्राह्मण भोज कर यज्ञ पूर्ण करने की घोषणा करते हैं उन्हें श्राद्ध वाले घर से मोटा दक्षिणा भी सभी को मिलता है इसे वृति कहते हैं इन दोनों किंजर शिव मंदिर परिसर में रात्रि के समय कई जागा ब्राह्मण विश्राम करते हैं उनके साथ नाबालिक बच्चे भी होते हैं जो स्कूल में पढ़ने वाले होते हैं ।   एक जागा ब्राह्मण ने अपनी नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अलीपुर थाना गया जिला के बरसीमा ग्राम निवासी शैलेंद्र राय के दो बच्चे हैं एक नौ वर्ष एवं एक 6 वर्ष के दोनों को स्कूल छुड़ाकर साथ वृत्ति के लिए लाते हैं वहीं उसी ग्राम के भीम राय अपने 10 वर्ष के बच्चे जो टेकारी में पढ़ता है उसे भी स्कूल छुड़ाकर वृति के लिए लाते हैं जो बच्चे को भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।

पूजा समिति ने पदाधिकारीयो को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

अरवल। कुर्था थाना परिसर में माँ बड़ी देवी आदर्श पूजा समिति के आयोजक द्वारा कुर्था में दुर्गा पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में एवं भीड़ नियंत्रण में विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सक्रिय पुलिसिंग की भूमिका अदा करने पर पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह, कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार,बीपीआरओ चंदेश्वर नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर आभार ब्यक्त किया।   इस मौके पर पूजा समिति के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन करने का आग्रह करने पर पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने सोसायटी में बच्चों को निगरानी रखने एवं नशा नहीं करने का संदेश दिया। अध्यक्ष संजय शौण्डिक,व्यवसायी अरुण स्वर्णकार,अर्जुन स्वर्णकार, आदित्य कुमार उर्फ टिंक,अनिल हलुआई सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

जीएनएम के निधन पर अस्पताल कर्मियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में कार्यरत जीएनएम कंचन कुमारी के करंट लगने से हुई मौत पर अनुमंडलीय अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किये। उपस्थित लोग दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।   शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अस्पताल उपाधीक्षक डा. ओम प्रकाश, स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, डा. समीर लाल सहित अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कई चिकित्सक और कर्मी शामिल हैं।   बताया जाता है कि जीएनएम कंचन कुमारी सुबह शहर के नटवार रोड स्थित अपने घर में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रड का उपयोग कर रही थी। इसी बीच धारा प्रवाहित रोड उसके शरीर से स्पर्श कर गया। जिससे करंट लग गई।   घटना के समय घर में एक मात्र छोटी बच्ची थी। बच्ची के लगातार रोने की आवाज जब पड़ोसी सुने तो कारण जानने के लिए घर में प्रवेश किये तो लोगों ने देखा कि जीएनएम कंचन कुमारी बेहोश पड़ी है और बिस्तर पर बच्ची रो रही है। बेहोशी हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में लाया गया। जिसका इलाज डॉक्टर समीर लाल के द्वारा किया जा रहा था इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जदयू कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी सम्मेलन के लिए चलाए जनसंपर्क अभियान

अरवल कुर्था। आगामी 28 अक्टूबर को समय 11 बजे दिन में कुर्था ब्लॉक प्रांगण में जदयू विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा सम्मेलन सफल बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने इब्राहिमपुर पंचायत पिंजरावा पंचायत धमौल पंचायत एवं मानिकपुर पंचायत में घूम-घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाया। कर्पूरी चर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनता से अपील करते हुए भारी संख्या में कुर्था ब्लॉक के प्रांगण में उपस्थित होकर कर्पूरी चर्चा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पहुंचने के लिए अपील किया।   इस मौके पर जद यू प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन सिंह जिला महासचिव चांद मलिक जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा जदयू किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रवि शंकर कुशवाहा जदयू पिंजरावा पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद जदयू मानिकपुर पंचायत अध्यक्ष विशेष कुशवाहा जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी जदयू नेता अंबिका सिंह जदयू नेता गिरिजेश चंद्रवंशी जदयू वरिष्ठ नेता राजनाथ महतो एवं लल्लू मलिक आदि लोग उपस्थित रहे।

फिर एक अनाथ को मिला अखिलेश का सहारा, अपने माता-पिता के छाया से वंचित प्रिंस मैट्रिक तक कर सकता है पढ़ाई

अनाथों के खोए बचपन और उनकी गुम हो चुकी होठों की मुस्कान को लौटाने की दिशा में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के संचालक अखिलेश कुमार बिक्रमगंज और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रख्यात व्यक्ति हैं। अनाथों को उज्ज्वल भविष्य देने के अपने संकल्प की सिद्धि की दिशा में आगे बढ़ते हुए पुनः उन्होंने एक अनाथ बालक को अपनाया।   बिक्रमगंज प्रखंड के कझाईं निवासी प्रिंस कुमार के माता -पिता की वर्ष 2022 असामयिक मृत्यु हो गई। पिता स्व.-धीरज पासवान लुधियाना में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।   किंतु अचानक उनकी तबियत खराब रहने लगी। पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया बाद में एक दिनों में स्थिति बिगड़ने पर पटना पी एम सी एच भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान वर्ष 2022 के जून महीने में उनकी मृत्यु हो गई।   अपने पीछे पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। प्रिंस की माता संगीता कुंवर इस घटना के बाद शोक में रहने लगी।पति की असामयिक मृत्यु से आहत होकर 6 महीने बाद हृदयाघात से उनकी भी मृत्यु हो गई। इस प्रकार 13 वर्षीय प्रिंस के सर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया। प्रिंस के सामने अपनी पढ़ाई छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। लेकिन विधाता अगर एक मार्ग बंद करता है तो कोई अन्य मार्ग खोल देता है।   उसने अनाथों के नाथ के नाम से विख्यात शाहाबाद के प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी अखिलेश कुमार का नाम सुना था।अपने स्वर्गीय पिता के अन्य भाइयों के परिवार के साथ वह रह रहा था।परिवार वालों को उसने अखिलेश कुमार के बारे में बताया और अपनी शिक्षा पूरी करने की लालसा प्रकट की।   प्रिंस की सूचना के आधार पर उसके नाना दिनारा प्रखंड के गौरा निवासी बबन पासवान द डीपीएस जाकर प्रिंस की मुलाकात अखिलेश कुमार से करवाई। अखिलेश कुमार ने बिना देरी किए सहर्ष उसे अपनाया।प्रिंस का नामांकन कक्षा तीन में हुआ है। विद्यालय के छात्रावास में रहते हुए अब वह दसवीं तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करेगा। विदित हो कि द डीपीएस संचालक अखिलेश कुमार अब तक दो दर्जन से अधिक अनाथ बालकों को निःशुल्क शिक्षित एवं उनकी परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनाथों की पीड़ा को मैंने नजदीक से महसूस किया है।   बचपन में अपने पिता को खोने के बाद ऐसा महसूस हुआ मानों मेरा अस्तित्व शून्य हो गया। पिता की छाया एक संबल एक आधार होती है। जिसमें बालक का बचपन पलता और बढ़ता है। लेकिन पिता का साया सर से उठ जाने के बाद बचपन कहीं खो जाता है। बालक अस्तित्वहीन हो जाता है।   अखिलेश ने कहा कि मैंने ऐसे बालकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें शिक्षित करने एवं आदर्श नागरिक बनाने का प्रण लिया है। यह जानकर संतोष होता है कि मेरी इस मुहिम से अनेक बालकों के जीवन से अंधियारा दूर हुआ है और उन्हें जीवन की नई रौशनी मिली है। उनके बचपन को खिलखिलाने का कोई नया मौका मिला है।

डीजे मालिक एवं आयोजनकर्ता सहयोग करने वाले का जिला प्रशासन ने हार्दिक आभार व्यक्त किया

अरवल । जिले में दशहरा के अवसर पर कुल *99* पूजा पंडालों की स्थापना विभिन्न आयोजको द्वारा की गई थी. कुल *14* स्थलों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कुल *53* स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. दो दिनों के अंतराल में कुल *90* स्थलों से प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया था, इसके उपरांत विधिवत सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।     अरवल जिले में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी एवं नियमित रूप से जिला कंट्रोल रूम से सतत पर्यवेक्षक भी किया जा रहा था. स्वास्थ्य की टीम एवं अग्निशमन की टीम लगातार 24 घंटे के तर्ज पर स्टैंड बाय मोड में रखी गई थी।   सभी के कड़े परिश्रम एवं सहयोग से दशहरा पर्व को हर्ष उल्लास एवं शांतिपूर्ण रूप से अरवल जिले में मनाया जा सका. इस हेतु जिला प्रशासन सभी अरवल वासी, पूजा पंडाल के आयोजनकरता, सहयोग करने वाले डीजे मालिक एवं विभिन्न प्रेस के सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

जिला पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित बैठक आयोजित किया

अरवल।  जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में निर्वाचन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि इस बार लोक सभा चुनाव में कुल बुथों की संख्या 558 रहेगी। जिसमें अरवल में 274 तथा कुर्था में 284 स्थान पर बुथ संस्थापित किये जायेंगे।   50 बुथ शहरी क्षेत्रों में चिन्हित किये गये है। कुल मतदाताओं की संख्या 05 लाख 18 हजार बताया गया। जिसमें 2.69 लाख पुरूष मतदाता 2.48 लाख महिला मतदाता एवं 11 ट्रांसजेन्डर मतदाता है। जिला पदाधिकारी द्वारा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने हेतु डी पी ओ आई सी डी एस, जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग (आषा कार्यकर्ता) को निदेशीत किया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि जीविका दीदियां जिनकी उम्र 18 वर्ष से उपर है उनका नाम मतदाता सूची में प्रविष्ट कराना सुनिष्चित करें एवं उनके परिवार में जिस किसी भी व्यक्ति का उम्र 18 वर्ष से उपर हो उसका नाम भी मतदाता सूची में अवष्य रूप से जोडा जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु निदेषित किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या अरवल जिले में मात्र 0.47: है।   इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद प्रकट किया गया एवं जिला षिक्षा पदाधिकारी को निदेषित किया गया कि ़2 उच्च विद्यालयों में स्पेषल ड्राइव चलाकर बच्चों के नामों की प्रविष्टी मतदाता सूची में कराया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी ए ई आर ओ को निदेषित किया गया कि किसी भी आवेदन को अस्वीकार करने से पहले पूर्णतः जाँच लें एवं सभी तरीकों से आश्वष्त होने पर ही आवेदक के आवेदन को अस्वीकार किया जाय।   जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेषित किया गया कि अगर किसी व्यक्ति का नाम गलती से मतदाता सूची से विलुप्त कर दिया गया है तो वैसे मतदाता को चिन्हित करते हुए उनका नाम पुनः सूची में जोडा जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के नामो की प्रविष्टी की प्रतिषत मतदाता सूची में काफी कम है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा विकास मित्र, जीविका तथा टोला सेवकों के द्वारा स्पेषल ड्राइव चलवाकर मतदाता सूची में नामो की प्रविष्टि कराने हेतु निदेषित किया गया। निरीक्षण के क्रम में दिव्यांगजनों की प्रविष्टि का प्रतिषत मतदाता सूची में काफी कम पाया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक निदेषक सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर नामो की प्रविष्टि बढ़ाने हेतु निदेषित किया गया। ट्रांसजेन्डर के लिए विषेष कैम्प रखकर नामों की प्रविष्टि कराने हेतु निदेषित किया गया। आषा कार्यकर्ताओं को नई शादी सुदा लड़कियों के नामो के प्रविष्टि अरवल जिले में कराने हेतु निदेषित किया गया। शहरी क्षेत्रों में वोटर ट्रन आउट प्रतिषत कम रहने पर जिला पदाधिकारी द्वारा स्वीप कार्यक्रम कराने हेतु निदेषित किया गया।।   बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेषक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डी पी ओ आईसीडीएस, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

राहुल कुमार यादव जिला युवा अध्यक्ष बनाए गए

अरवल । अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जिला इकाई अरवल की बैठक महासभा कार्यालय में श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में अरवल जिला युवा यादव महासभा के नव मनोनीत अध्यक्ष राहुल कुमार यादव को मनोनयन पत्र देते हुए अंग वस्त्र गुलदस्ता तथा माला पहनकर स्वागत किया गया ।   इस अवसर पर फतेहपुर संडा निवासी राहुल कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा मेरे ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया गया है उसे पर मैं खडा उतरने का काम करेंगे और एक नई ऊर्जा के साथ अरवल जिला में यादव महासभा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का काम करेंगे इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम अवधेश सिंह जनार्दन प्रसाद राजेंद्र सिंह रोशन यादव संवर्धन यादव जगदीश प्रसाद रविंद्र कनौजिया इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

सामाजिक बदलाव महानायक नेता की मनाई गई 13वीं बरसी

अरवल । जिला कार्यालय में कॉमरेड रामनरेश राम की13 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई।जिला सचिव कॉमरेड जितेंद्र यादव, कॉo रविंद्र यादव, त्रिभुवन शर्मा,रामकुमार वर्मा, सुएब आलम,बीरबल सिंह,बादशाह प्रसाद,रामजी यादव एवं पार्टी नेता ने कॉमरेड रामनरेश राम के तैलचित्र पर एक मिनट की मौन रखकर माल्यार्पण किए।   जिला सचिव कॉमरेड जितेंद्र यादव ने कहा कि रामनरेश राम सामाजिक बदलाव की लड़ाई भोजपुर एवं मगध क्षेत्र में लड़े और पार्टी की ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया। जब 90 के दशक में भारत की राजनीति में तीन काम हुए जो भारत को आज सबसे निचले पायदान पर ले जाने की पुरी तरह से जाल फैला दिया वो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, न्यू इकोनॉमिक्स, मंडल आयोग गठित है। यह तीनों के जरिए भाजपा भारत की लोकतंत्र को समाप्त करने में तुली है।   बाबरी विध्वंस के बाद भाजपा दो समुदायों के बीच में दंगा फसाद कराके अपना सत्ता चलना चाह रहा है वही पूंजी पत्तियों के हवाले पूरी सरकारी संपत्ति करने में लगा है लेकिन वह भी पूंजीपति उनके प्रिय मित्र अडानी अंबानी हवाले करते जा रहा है और छोटी-छोटी जातियों को गुमराह करके सत्ता पर काबिज हैं।   लेकिन देश की जनता इनकी कारनामों को जान चुकी है और 24 में इनको सत्ता से बेदखल करके देश की नई ऊर्जा तक इंडिया गठबंधन पहुंचने का काम करेगा । आप लोगों को भाजपा को सबक सिखा कर और सत्ता से बेदखल करना होगा नहीं तो देश में कुछ नहीं बचेगा।     विश्व पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मानवाधिकार पूंजीवादी देश इसे समाप्त करने में लगा है।इजरायल द्वारा गांजा पर बमबारी किए जा रहा है 20वीं शताब्दी में दुनिया मानवाधिकार कानून बनाकर जो देश मानवाधिकार का उल्लंघन करेगा उसे पर पूरे विश्व का प्रतिबंध लगेगा लेकिन अब सभी नियम को तक पर रख दिया जा रहा है।

सड़क दुर्घटना में बीते दिन युवक की हुई थी मौत, दी गई श्रद्धांजलि

अरवल। कुर्था थानाक्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव के 21 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण कुमार उर्फ लकी के बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण,सहपाठी तथा शुभचिंतकों ने कैंडिल जलाकर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी।   इस कार्यक्रम का आयोजन सुधांशु कुमार ने किया। इस मौके पर कैंडिल सभा का संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता रामदीप यादव ने कहा कि मृतक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है वह लड़का बहुत संघर्षशील था और पढ़ने में बहुत तेज था उसके विचार से सभी साथी प्रभावित थे इसीलिए सैकड़ों की संख्या में युवा महिला एवं बुजुर्ग इस श्रदांजलि में उपस्थित हुए हैं।   इस मौके पर मखदुमपुर गांव निवासी मिथलेश कुमार अकेला उर्फ दारा सिंह ने उक्त युवक के ब्याख्यान देते हुए रो पड़े और उक्त युवक के बारे में कहा कि जितनी प्रशंशा की जाए वह कम होगा मेरे पास शब्द नहीं है कितना अच्छा लड़का था उसके जाने से समाज को क्षति पहुँची है।   इस मौके पर कुर्था जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष इंजीनियर रमेश कुमार,कांग्रेस नेता हारून राशिद,सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना यादव सहित सैकड़ों की संख्या में उनके मित्र,गांव की पुरूष एवं महिलाएं तथा शुभचिंतक उपस्थित थे।