Bakwas News

खेलकूद कबड्डी में सफल होने पर किंजर हाई स्कूल के प्रभारी अरुण कुमार ने दी बधाई

अरवल । जिला में खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 17 का आयोजन किया गया था इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया कल गांधी मैदान अरवल में फाइनल उच्च विद्यालय किंजर और उच्च विद्यालय इटवा के बच्चों में हुआ उच्च विद्यालय किंजल के बच्चों ने 15 पॉइंट प्राप्त किया और उच्च विद्यालय इटमा के बच्चों ने 13 पॉइंट प्राप्त किया 2 पॉइंट से उच्च विद्यालय किंजर के बच्चों को सफलता मिली उस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अंजनी बाबू भी मौजूद थे।   उच्च विद्यालय किंजर के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया हमारे विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा की कमी नहीं है हमारे यहां शारीरिक शिक्षक दिवाकर प्रसाद सिंह है जो लगन के साथ बच्चों को तैयारी कराते हैं और हमारे बच्चे और शिक्षक पर हमेशा भरोसा मुझे रहता है इस तरह के प्रतियोगिता हमेशा होते रहनी चाहिए मैं अपनी ओर से अपनी विद्यालय की ओर से बच्चों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने जिला में खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता मे किंजर हाई स्कूल का नाम रोशन किया है।

बुथ से गायब रहे बीएलओ : निसार अख्तर अंसारी

अरवल । निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 28 और 29 अक्टूबर 2023 को सभी बी एल ओ को अपने अपने मतदान केंद्र पर रहकर मतदाताओं से आवेदन लेना है. परंतु आज पहले दिन 90 % मतदान केंद्रों पर कोई बी एल ओ नहीं थे मौजूद. जिसके कारण नये नाम जोड़वाने के लिए नौजवान लोग कई कई बार मतदान केंद्रों का चक्कर लगाये परंतु उन्हे निराशा ही हाथ लगी।   कांग्रेस पार्टी के स्टेट डेलीगेट एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कई केंद्रों का दौरा किया परंतु नहीं पाये बी एल ओ को, उन्होंने जिलाधिकारी महोदया से यह आग्रह किया है कि कल सभी बी एल ओ मतदान केंद्रों पर रहने का सख्त निर्देश दिया जाय. ताकि वोटर लिस्ट की गडबडीयों को सही किया जा सके. नये योग्य लोगों का नाम दर्ज हो सके।

कलेर थाने की पुलिस ने एक कार से 480 बोतल विदेशी शराब किया बरामद

अरवल कलेर। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन कलेर थाना परिसर में संवाददाताओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देशानुसार पर कलेर थानाध्यक्ष फुलचन्द्र यादव के नेतृत्व में सहायक थाना अध्यक्ष शमशेर आलम एवं थाना सशस्त्र बल के द्वारा एन०एच० 139 पर नंदनी होटल के पास सघन वाहन जॉच अभियान चलाया जा रहा था।   जाँच के कम में एक सिल्वर रंग का मारुति सुजुकी कार निबंधन सं0-JH1055666 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागने लगा तभी उक्त वाहन का पिछा कर सशस्त्र बल के सहयोग कलेर बाजार तिनमुहानी के पास पकड़ लिया गया। पकड़ाये ड्राईवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रेम कुमार, उम्र 35 वर्ष, पे०-शिवदानी सिंह,सेक्टर 12 थाना-बारा, जिला-बोकारो झारखण्ड बताया तथा भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया।   उक्त वाहन का विधिवत् तलाशी लिया गया | तलाशी के क्रम में देखा गया तो गाड़ी के डिक्की के पीछे अवैध विदेशी शराब रखा हुआ पाया गाय। उक्त वाहन में 20 कार्टून में 480 बोतल में कुल 180 लीटर रॉयल स्टेग कम्पनी का विदेशी शराब बरामद किया गया।   साथ ही मारूति कार के चालक-प्रेम कुमार, उम्र-35 वर्ष, पे०-शिवदानी सिंह, सा०-सेक्टर 12 (ए), थाना-बारा, जिला-बोकारो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में कलेर वाना कांड सं0-162/2023, द धारा-30 (ए) बिहार गद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है|

कर्पूरी ठाकुर ने ओबीसी को 26 प्रतिशत का आरक्षण का व्यवस्था किया : रामकिशोर वर्मा

अरवल। जनता दल यूनाइटेड द्वारा कुर्था प्रखंड परिसर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी कुर्था के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा एवं विधान परिषद सदस्य गुलाम गौस मगध के प्रभारी विद्यानंद विकल प्रदेश नेत्री डॉक्टर प्रमिला प्रजापति, कार्यक्रम में शामिल हुए।   कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने किया, एवं कार्यक्रम का संचालन कुर्था प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह के द्वारा किया गया। वक्ताओं के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला जननायक कर्पूरी ठाकुर ऐसे समाजवादी नेता थे ,जिन्होंने पूरे जीवन संघर्ष में बिताया, उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री बने, और ओबीसी को 26 परसेंट का आरक्षण का व्यवस्था किया, एवं महिलाओं के लिए 3% आरक्षण का व्यवस्था किया।   इस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को भदी-भभी गलियां सुनाई पड़ी, कर्पूरी ठाकुर के द्वारा मुख्यमंत्री बनने के बाद अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की थी। जिससे गरीब के बच्चे उच्च शिक्षा में दाखिला ले सके ,उनके इस फैसले को कर्पूरी डिवीजन कहां करते थे, कर्पूरी ठाकुर ने कहा, अंग्रेजी भाषा के नाम पर गरीब को अपमानित करना बंद करो।   आज बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रही है। नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर एवं डॉ राम मनोहर लोहिया जयप्रकाश नारायण जननायक कर्पूरी ठाकुर जो लकीर को इन महापुरुषों ने खींचा था उसे नीतीश कुमार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम किए हैं बिहार का नाम पूरे देश में आदर पूर्वक लिया जाता है। हम बिहार वासियों को अपने नेता नीतीश कुमार पर गर्व है। आज बिहार मॉडल को पूरे देश में लागू करने की बात हो रही है। चाहे जाती जनगणना के सवाल हो। या नौकरियों के सवाल हो, सभी तरफ भाईचारा की बात हो रही है ऐसे में इंडिया गठबंधन के 2024 लोकसभा का चुनाव बिहार में 40 के 40 सीट इंडिया गठबंधन के पक्ष में अपना मत देने के लिए सभी लोग मन बना लिए हैं।   इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा राम सुंदर सिंह रणधीर पटेल पिंटू निषाद के अलावे जिला के सभी सम्मानित कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे। एवं कर्पूरी चर्चा के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग प्रखंड परिसर में मौजूद रहे।

अरवल जिलावासी मतदान का प्रतिशत बढ़ायें: डीएम वर्षा सिंह

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर पंचायत अंतर्गत मंगलाहाट मेला परिसर में जिला प्रशासन की ओर से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया इस अवसर पर अरवल जिला प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे वहीं कुर्था प्रखंड के सभी प्रखंड स्तरीय छोटे बड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे जनसंवाद कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व जिला कला जत्था की टीम गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से जिले में चल रही सभी तरह के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी बारी-बारी से देते रहे उनका फोकस खासकर महिला सशक्तिकरण ऋण योजना स्वच्छता अभियान पर केंद्रित था।   इस मौके पर अपर समाहर्ता संजय कुमार ने म्यूटेशन ऑनलाइन रसीद काटने तथा भूमि विवाद से संबंधित हल निकालने की जानकारी लोगों को दी जन संवाद कार्यक्रम में डीडीसी रविन्द्र कुमार अरवल जिला पशुपालन पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सिविल सर्जन जिला कृषि पदाधिकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आईसीडीएस से संबंधित बातों की जानकारी अपने-अपने विभाग के बड़े अधिकारियों ने बारी-बारी से दी अरवल के जिला पदाधिकारी महोदया वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम का जैसे ही जत्था जन संवाद स्थल पर पहुंचा।   उपस्थित समूह ने खड़े होकर अभिवादन किया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर डीएम एसपी एवं पंचायत के मुखिया सीमा कुमारी ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया वहीं स्थानीय मुखिया ने डीएम एवं एसपी को पंचायत की जनता की ओर से शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया अपने संबोधन में जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि आज पूरा अरवल जिला प्रशासन इब्राहिमपुर पंचायत में आपसे बातें करने आपकी समस्या को जानने पहुंचा है आप निर्भीक होकर अपनी बातें लिखित रूप में या मौखिक तौर पर हमें बताएं इनकी बातों को सुनने के बाद इलाके के कई बुजुर्ग एवं महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्या को सार्वजनिक तौर पर डीएम के समक्ष रखा किन्हीं को राशन नहीं मिल रहा था तो किन्ही को आवास का पैसा नहीं मिला था।    डीएम ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि यहां महिलाओं की उपस्थिति काफी अधिक है इससे यह प्रतीत होता है कि इब्राहिमपुर में महिला सशक्तिकरण का अच्छा प्रभाव है उन्होंने कहा कि जब भी मतदान हो ज्यादा से ज्यादा मतदान कर जिले का प्रतिशत को बढ़ाएं डीएम ने कहा कि जब पूरे बिहार का 57 फ़ीसदी मतदान प्रतिशत है तो फिर भी अरवल में 50 फ़ीसदी ही रहता है उसी को बढ़ाकर 70 फ़ीसदी करना है मतदान जरूर करें साथ ही अच्छा प्रतिनिधि का चुनाव भी करें डीएम ने कहा कि अपने-अपने गांव एवं इलाके की जो भी मूलभूत समस्या है जिन पर आपके निर्वाचित प्रतिनिधि या हमारे सरकारी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है उसे लिखित तौर पर आवेदन के माध्यम से हमें ज्ञात करायें आपकी बातों को निश्चित तौर पर सुना जाएगा।   डीएम ने कहा कि यह जन संवाद पहला जन संवाद जरूर है लेकिन अंतिम नहीं है आप अपनी बातों को हमारे कार्यालय तक भी आकर बता सकते हैं तभी तो हमें जानकारी मिलेगी इस अवसर पर एसपी मोहम्मद कासिम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग भूमि विवाद के मामले में कभी झगड़ा झंझट नहीं करें भूमि विवाद का मामला प्रत्येक शनिवार को संबंधित सीओ एवं थानाध्यक्ष के द्वारा निपटाया जाता है उसी का सहारा लें कानून हाथ में कभी नहीं लें जन संवाद कार्यक्रम में समाप्ति के पहले कुर्था के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और इसी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हो गई इस मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे थे।

करपी थाने की पुलिस नेे कुख्यात गौतम शर्मा को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अरवल। जिले के करपी थाने की पुलिस ने कुख्यात अपराधी गौतम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है! गिरफ्तार अपराध गौतम शर्मा जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह माना जाता है इसके आतंक से लोग परेशान रहते थे लेकिन लोगों के दिलों में इतना खौफ पैदा कर दिया था की जुर्म होने के बावजूद भी इसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करता था पुलिस भी इसे गिरफ्तार करने से कतराती थी ।   लेकिन पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम और एसडीपीओ राजीव रंजन ने इंस्पेक्टर दिनेश बहादुर सिंह करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम के साथ शुक्रवार रात में छापेमारी का गौतम शर्मा को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया कुख्यात अपराधी गौतम शर्मा की गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली गौतम शर्मा पहले भी हत्या जैसे वारदात को अंजाम दे चुके हैं और वह जमानत पर बाहर घूम रहा था ।   जेल के काल कोठरी से लौट के बाद भी जुर्म की दुनिया में अपनी दबदबा कायम रखना चाहता था मारपीट गाली गलौज और लोगों पर फायरिंग करना उसकी दिनचर्या बन गई थी।   इलाके के लोग इतने भयभीत रहते थे की कोई इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करता था पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि विजयदशमी के दिन रात्रि में कुख्यात गौतम शर्मा ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज मारपीट और हत्या की नियत से गोली चलाया था।

अरवल जिले में विभिन्न मामलों में 30 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अरवल। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कि बताया कि जिले 30 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है किंजर थाना अध्यक्ष विकास कुमार एवं इंस्पेक्टर धनंजय कुमार के द्वारा कामयाबी यामाहा मोटरसाइकिल R15 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार व्यक्ति का नाम चंदन कुमार पिता योगेंद्र यादव ग्राम कोठियां थाना किंजर जिला अरवल के रहने वाले हैं एवं आकाश कुमार उर्फ छोटू यादव पिता जोगिंदर यादव ग्राम पनसुही थाना दुल्हीन बाजार जिला पटना एवं जितेंद्र कुमार पिता अरुण यादव ग्राम नवादा थाना दुल्हीन बाजार जिला पटना के रहने वाले हैं करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम इंस्पेक्टर दिनेश बहादुर सिंह के द्वारा आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गौतम कुमार पिता राम सिंह ग्राम शिव नगर थाना करपी के रहने वाले हैं।   गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा गाली गलौज तथा जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी गौतम कुमार अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति है पूर्व में हत्या एवं हत्या के प्रयास का जैसे कांड कर चुके हैं दूसरी तरफ कुर्था एवं मानिकपुर पुलिस ने 11 अभ्युक्तों एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अरवल पुलिस लगातार अभियान चला रही है इसी के आलोक में एसपी मोहम्मद कासिम एवं एसडीपीओ राजीव रंजन के निर्देश पर कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में अलग अलग गुरुवार रात्रि में कुर्था थानाक्षेत्र एवं मानिकपुर ओपी क्षेत्र के कई गाँवों में छापेमारी की गयी,जिसमे कुर्था थाना द्वारा 4 एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया गया।   वहीं मानिकपुर ओपी द्वारा एक इश्तेहार वारंटी,तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी एवं तीन विभिन्न काण्डो में आरोप पत्रित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी मानिकपुर मुसहरी निवासी विनोद यादव, मानिकपुर गांव निवासी राजू ठाकुर,राजीव राम,पिंजरावा गांव निवासी मोहम्मद समसुल उबैबुल्लाह,गोकुलपुर गांव निवासी रामाशीष यादव,चमंडी गांव निवासी गुड्डू कुमार,पोंदिल गांव निवासी बड़ेलाल ओझा शामिल हैं वहीं इश्तेहार वारंटी मानिकपुर गांव निवासी अवधेश दास। वहीं कांड के फरार अभ्युक्त मानिकपुर मुसहरी गांव निवासी आनन्द मांझी आजाद नगर मुसहरी निवासी सुरेश मांझी,गोनकुरा गांव निवासी शिवकुमार साव की गिरफ्तारी शामिल हैं ।   छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक सह कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,पु०अ०नि० पवन कुमार,रिंकू कुमारी, पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार,पु0अ0नि0 सह मानिकपुर ओ०पी० अध्यक्ष अनवर अली,पु०अ०नि० दीपक कुमार, महेश प्रसाद,ओमप्रकाश प्रसाद सहित कुर्था थाना एवं मानिकपुर ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

गांधी मैदान अरवल में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह के निदेश के आलोक में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं खेल अधिकारी अरवल द्वारा वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ गाँधी मैदान अरवल में द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पुरे जोष एवं उमंग के साथ भाग लिया।   कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स खेलों के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, रिले दौड़, ऊँची कुद, लम्बी कुद, भाला फेक एवं गोला फेक जैसे खेल शामिल किये गये। सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमषः बालिका वर्ग से आरती कुमारी म0वि0 उमैराबाद एवं बालक वर्ग से ऋषि कुमार, म0वि0 उमैराबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया।   बालिका वर्ग से अंजली कुमारी ़2 उ0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से गौतम कुमार, उ0वि0 फतेहपुर संडा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से शुभम कुमार, ़2 जी0 ए0 उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ अन्डर -14, 17 एवं 19 में क्रमषः बालिका वर्ग से उषा कुमारी म0वि0 बहादुरपुर एवं बालक वर्ग से सुल्तान अंसारी उ0म0वि0 परासी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से अंजली कुमारी ़2 उ0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से दीपु कुमार ़2 उ0वि0 इटवां ने प्रथम स्थान हासिल किया।   बालक वर्ग से संतोष कुमार ़2 जी0 ए0 उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ अन्डर -14, 17 एवं 19 में क्रमषः दिव्यांषु भारती म0वि0 लारी एवं बालक वर्ग से लिपुस कुमार उ0वि0 सकरी खुर्द ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से प्रतिमा कुमारी म0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से आयुष कुमार उ0वि0 मिर्जापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से सुरज पाल ़2 जी0 ए0 उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ अन्डर -14 बालिका वर्ग से कुमारी विनिता म0वि0 रामपुर वैना एवं बालक वर्ग से प्रिंस कुमार म0वि0 बहादुरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ अन्डर -17 बालिका वर्ग से कंचन कुमारी रामरतन उ0वि0 सचई एवं बालक वर्ग से अंकित कुमार ़2 उ0वि0 कुर्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग से अनीष कुमार उ0वि0 दरियापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।   रिले दौड़ अन्डर -14 बालिका वर्ग से मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से उ0वि0 मिर्जापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले दौड़ अन्डर -17 बालिका वर्ग से मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से उ0वि0 पुराण ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेक अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमषः बालिका वर्ग से आरती कुमारी उ0वि0 बम्भई एवं बालक वर्ग से ऋषु राज मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से सन्नी कुमारी उ0वि0 बम्भई एवं बालक वर्ग से दीपु कुमार उ0वि0 इटवां ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से अनु कुमारी बालिका उ0वि0 अरवल एवं बालक वर्ग से अंकित कुमार उ0 वि0 वंषी ने प्रथम स्थान हासिल किया।   ऊँची कुद अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमषः बालिका वर्ग से आरती कुमराी उ0वि0 बम्भई एवं बालक वर्ग से लवकुष कुमार उ0वि0 सोनभद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से मधुनन्दनी उ0वि0 सचई एवं बालक वर्ग से सुचीत कुमार उ0वि0 फखरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से सुभम कुमार जी0ए0उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लम्बी कुद अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया।   जिसमें क्रमश बालिका वर्ग से सुहाना कुमारी म0वि0 प्रसादी इंगलिष एवं बालक वर्ग से षिवम कुमार म0वि0 सुमेरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से अंजली कुमारी उ0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से अफसी खान उ0वि0 रोहाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से आजाद कुमार उ0 वि0 सचई ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेक अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया।   जिसमें क्रमश बालिका वर्ग से जहान्वी कुमारी मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से ऋषु राज मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से रागनी राज मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से आदित कुमार पाठक ़2 उ0वि0 कुर्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से मुसकान कुमारी मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से हरेराम कुमार उ0 वि0 पुराण ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सभी खेल प्रतियोगिताओं में भी बालक एवं बालिकाओं ने अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्षन किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा कर अपना एवं अपने विद्यालय का नाम रोषन किया। कार्यक्रम का आज प्रथम दिन था।   यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें और भी विभिन्न प्रकार के इंडोर एवं आउट डोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अरवल बस स्टैंड एवम् कैनाल ब्रिज से डॉ० नासीर अहमद के घर तक सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा

अरवल : जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल अरवल द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजनान्तर्गत विभिन्न पथों को चयनित कर सर्वे कार्य करा लिया गया है, जिसकी स्वीकृति हेतु सूची विभाग को भेज दी गई है। स्वीकृति प्राप्त होते ही सड़कों का कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा।   पथों की विवरणी निम्नवत है – अरवल प्रखण्ड के अरवल बस स्टैण्ड एवं कैनाल ब्रीज से डॉ0 नासीर अहमद के घर तक (1.400 कि0मी0), महुआबाग सहार पुल से बैदराबाद तक (1.800 कि0मी0), पटना औरंगाबाद रोड़ से अमरा तक (0.950 कि0मी0), स्050- बहादुरपुर से मखदुमपुर ( ज्तंबा 50) तक (1.920 कि0मी0), छभ् 110 से 09 नम्बर कैनाल थरोली सुलिस तक (1.150 कि0मी0), पटना औरंगाबाद से अहियापुर तक (0.880 कि0मी0), पुलिस केन्द्र अरवल जहानाबाद रोड़ से बृजलाल बिगहा तक (0.510 कि0मी0), पसरामपुर नहर पुल से राम लगन बिगहा रोड तक (2.150 कि0मी0) एवं स्072 – पटना औरंगाबाद से दुना छपरा ( ज्तंबा 41) तक (1.340 कि0मी0) कलेर प्रखण्ड के स्045- सोहसा रोड़ स्037 से मसदपुर( ज्तंबा 16) तक (2.650 कि0मी0), मेहन्दिया छभ् 139 से निरंजनपुर तक (3.590 कि0मी0) एवं मरम्मती कार्य जयपुर से सेम्भुआ भया सवजपुरा तक (3.000 कि0मी0) । सोनभद्र वंषी सूर्यपुर प्रखण्ड के माली से एकरौंजा भया तुर्क तेलपा (4.200 कि0मी0), स्071- मानिकपुर मंझिआवाँ से कुरमावाँ ( ज्तंबा 4) तक (1.000 कि0मी0), स्056- माली से कुर्मी बिगहा (ज्तंबा 26) तक (2.000 कि0मी0) एवं स्034- खड़ासी से बेलॉरा ( ज्तंबा 16) तक (4.500 कि0मी0)। करपी प्रखण्ड के जयपुर उसरी रोड से बम्भई रोड तक (1.300 कि0मी0), शहर तेलपा देवकुंड रोड़ से पिरहो तक (5.220 कि0मी0) एवं मरम्मती कार्य इमामगंज- तेलपा से ऑकोपुर भया कुदरासी पथ तक (7.100 कि0मी0)। कुर्था प्रखण्ड के बारा से पोन्दिल रोड तक (4.703 कि0मी0), स्043 – मिर्जापुर से डकरा ( ज्तंबा 28) तक (5.167 कि0मी0), स्039 – केमदारचक से कुबड़ी ( ज्तंबा 23) तक (3.260 कि0मी0) एवं स्046 – कुर्था लारी पथ से सुरा ( ज्तंबा 30) तक (1.660 कि0मी0)।

मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक हुआ घायल, एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त

अरवल। कुर्था स्थानीय थाना क्षेत्र के राणा नगर गांव के समीप दो मोटरसाइकिल आमने-सामने के टक्कर में एक युवक घायल हो गया।    जानकारी के अनुसार अरवल जिले के बंसी प्रखंड स्थित गोंनपुरा गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र नागेंद्र कुमार अपने घर से कुर्था बाजार की ओर आ रहा था तभी मानिकपुर ओ पी थाना क्षेत्र के केमदारचक गांव निवासी सुगेश कुमार के पुत्र अनुज कुमार कुर्था बाजार आ रहा था तभी राणा नगर गांव के समीप दोनों की गाड़ी आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें नागेंद्र कुमार की हलकी-फुलकी चोट लगी है घटना की खबर सुनते ही कुर्था थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंहअपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे दोनों वाहन को अपने कब्जे में लिया वही दोनों मोटरसाइकिल चालक की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दी गई थी।