कलेर अरवल। मेहंदिया थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंचल अधिकारी रूबी कुमारी ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाए और लाउडस्पीकर धीमी गति में बजे , अफवाह पर ध्यान ना दें। प्रशासन आप लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर प्रशासन को तुरंत इतला करें।
इस दरमियान मेहंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने कहा कि दुर्गा पूजा की मूर्ति बिना अनुमति के स्थापना नहीं किया जाएगा। पूजा कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्य को भागीदारी होंगे और प्रशासन को पूर्ण रूप से सहयोग करने में मदद करेंगे ताकि बाजार में अधिक भीड़ होने पर भी शांति रखना में मदद करेंगे।
दुर्गा पूजा में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी ताकि वैसे सामाजिक तत्वों पर प्रशासन की नजर रहेगी।
इस मौके पर मेहंदिया थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी के साथ-साथ पदाधिकारी भी अपना अपना विचार रखा।