Bakwas News

जल्दी पता लगने से बच जाती है जान: डॉ माधवी, स्तन कैंसर जागरूकता मेला का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर घुसियाकला में स्तन कैंसर जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. माधवी कुमारी ने इस अवसर पर बताया कि अक्टूबर महीना को विश्वभर में स्तन कैंसर जागरूकता महीने के रूप में मनाया जा रहा है।   इससे इस बीमारी के बारे में शुरुआती पहचान और उपचार के साथ-साथ उपशामक देखभाल में मदद होती है। जागरूकता की कमी और उचित समय पर उपचार के आभाव के कारण, यह भारतीय महिलाओं के लिए घातक साबित हो रहा है। यदि महिलाएं अपने स्तनों में किसी प्रकार बदलाव देखती है, गांठ, त्वचा का रंग बदलना, छिद्र जैसा होना, निप्पल अन्दर के तरफ़ मुड़ जाते हैं या आपके निप्पल से किसी प्रकर का रिसाव निकलता है।   तो फिर विशेषज्ञ से शीघ्र परमर्श करे। यह जरूरी नहीं है कि यह स्तन कैंसर ही हो। स्तन के कई सौम्य रोग भी होते हैं। जब किसी को स्तन कैंसर का पता चलता है, तो वे अपने को हताश, शक्तिहीन, अलग-थलग महसूस करने लगते है। लेकिन स्तन कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। अगर इसका जल्द पता चल जाए।   आज चिकित्सा विज्ञान में नवीनतम प्रगतियों के कारण स्तन कैंसर के इलाज संभव है। इस अवसर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की एएनम दीपमाला, कल्याणी, संजू कुमारी और आशा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

डी.ए.वी बिक्रमगंज ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम

कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आरा रोड बिक्रमगंज के खिलाड़ियों ने परचम लहराया।   अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले से कुल 22 टीमों में डी.ए.वी बिक्रमगंज के खिलाड़ियों ने सभी टीमों को मात देते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जिसमें छात्रा आराध्या सिंह, अनुराधा कुमारी, आराध्या आर्या, सलोनी कुमारी, विधि मिश्रा, रिया कुमारी, प्रज्ञा पाण्डेय तथा सौम्य भारती ने भाग लिया ।   नगर आयुक्त यतेन्द्र एवं जिला खेल पदाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने खेलाड़ियों को गोल्ड मेडल और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही साथ विद्यालय में इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय के चार हाउस गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिए।   इस प्रतियोगिता में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी विषय से चार-चार राउंड प्रश्न पूछा गया। जिसमें सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर यमुना हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कावेरी हाउस रहा जबकि तीसरा स्थान गंगा हाउस को मिला। यमुना हाउस को कल 460 अंक, कावेरी हाउस को 413 अंक तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले गंगा हाउस को 291 अंक प्राप्त हुए।   इस प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रत्येक हाउस के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने बच्चों को तैयारी कराई थी। इस प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शिक्षिका नीलम कुमारी तथा शिक्षक विनोद कुमार तिवारी ने किया। जिन्होंने कठिन मेहनत कर इस प्रतियोगिता के लिए उपरोक्त चारों विषय से प्रश्न तैयार किए थे और पूरे ईमानदारी से प्रतियोगिता का संचालन किया अंत में विद्यालय के प्राचार्या कुमारी प्रिया ने विजेता तथा उपविजेता को बधाइयां दी तथा वहां उपस्थित सभी बच्चों तथा शिक्षकों को इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दी।   उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यालय में एक समय अंतराल के बाद होती रहनी चाहिए तथा विजेता टीम को जीतने के बाद भी झुककर रहना चाहिए‌ उन्होंने कहा कि जब पेड़़ पर फल पक जाते हैं तो पेड़ झुक जाता है, ठीक उसी प्रकार से एक विद्वान व्यक्ति या विजेता टीम को झुककर ही रहना चाहिए।

बालू से लदा एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया

अरवल । कुर्था थाना क्षेत्र के मानिकपुर ओपी अंतर्गत राजेपुर मानिकपुर पथ के सूर्यमंदिर के पास से पुलिस ने अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त किया है।   पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर मानिकपुर के तरफ से आ रही है। सूचना पर जब पुलिस ने दबिश दी तोट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ कर पकड़ा और उससे चालान दिखानेकी मांग की तो वह नही दिखा सका।   पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर वाहन संख्या बी आर 56जी 1100 को जप्त कर थाना ले आयी। गिरफ्तार डाईवर मानिकपुर निवासी उमेश यादव है। इस बावत कुर्था थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना से अवैध रूप से बालू निकलने को लेकर ट्रैक्टर चालक में भय व्याप्त है मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर मानिकपुर के तरफ से आ रही है। सूचना पर जब पुलिस ने दबिश दी तोट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा।   जिसे पुलिस ने दौड़ कर पकड़ा और उससे चालान दिखानेकी मांग की तो वह नही दिखा सका। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर वाहन संख्या बी आर 56जी 1100 को जप्त कर थाना ले आयी। गिरफ्तार डाईवर मानिकपुर निवासी उमेश यादव है। इस बावत कुर्था थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना से अवैध रूप से बालू निकलने को लेकर ट्रैक्टर चालक में भय व्याप्त है।  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अरवल । कुर्था पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को पटना से टेकारी जाने के क्रम में रविवार को कार्यकर्ताओं ने कुर्था शकुराबाद मोड़ पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाला लोकसभा चुनाव में एक एक कार्यकर्ता अभी से ही छोटे-छोटे कस्बे मोहल्ले गांव में जाकर मिले और अपने समर्थकों को बताएं वहीं स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट की।   वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि बिहार में लोकसभा के कितने सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसका फैसला दिसंबर में सभी दलों के साथ कांग्रेस की कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी उसके बाद फैसला हो जाएगा। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, प्रेम कुमार झूलन,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कुर्था रामविनय सिंह यादव,कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष मो. असलम अंसारी,वंशी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कैफ,राजद के वरिष्ठ नेता रामदीप यादव,प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान,उपप्रमुख अखिलेश यादव,पूर्व मुखिया जमालुद्दीन अंसारी,सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र शर्मा, लड्डू शर्मा,रंजन शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,अमरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन गया

अरवल ( कलेर)। अरवल विधानसभा क्षेत्र के कलेर प्रखंड स्थित ग्राम कामता में पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के नेतृत्व में बूथ संख्या 107 पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुना गया । पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि इस बार त्योहारों पर खरीदारी के समय वोकल फॉर लोकल अभियान को ध्यान में रखें । वही सामान खरीदें, जिसमें देशवासी का पसीना हो’ । कहीं भी जाएं, वहां लोकल लोगों से ही खरीदारी करने की आदत डालें ।   पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश में स्पोर्ट्स का भी परचम लहरा रहा है। पिछले दिनों एशियन गेम्स के बाद पैरा एशियन गेम्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की। इन देशों में भारत ने 111 मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। मैं पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 31 अक्टूबर को रखी जाएगी ‘मेरा युवा भारत’ संगठन की नींव, देश के कोने-कोने से आई मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका बनेगा । प्रधानमंत्री ने कहा ‘मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया गया था।   हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं। देश के कोने-कोने से एकत्रित की गयी ये माटी, ये हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं। यहां दिल्ली में उस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में डाला और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भारतवर्ष में आदिवासी योद्धाओं का समृद्ध इतिहास रहा है। देश अपने आदिवासी समाज का कृतज्ञ है, जिन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान और उत्थान को हमेशा सर्वोपरि रखा है। इनमें तिलका मांझी ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी ।   इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता मिथलेश पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता अमृत राज उपाध्याय, अशोक शर्मा, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, टुन कुमार, सहित ग्रामीण एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

स्कूल ड्रेस में विद्यालय नहीं पहुंचा छात्र, शिक्षक ने जमकर की पिटाई

अरवल कुर्था।  स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय कुर्था में एक छात्र को विद्यालय के प्रधान शिक्षक द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्कूल ड्रेस के बगैर ही विद्यालय में दाखिला हो गया था जिसपर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आग बबूला हो गया शिक्षक को जमकर धुनाई कर दी।   यह मामला शनिवार की बताई जाती है जानकारी के अनुसार सचई मठिया गाब निवासी रामजीत दास के पुत्र नवनीत कुमार जो कुर्था इंटरस्टारिया उच्च विद्यालय में दसवीं का एग्जाम देने गया था लेकिन वह विद्यालय का ड्रेस कोड का पालन नहीं किया था जिससे गुस्साए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उक्त छात्र के साथ मारपीट कर दी इस बाबत दसवीं कक्षा के छात्र नवनीत कुमार ने बताया कि मैं आम दिनों की तरह शनिवार को भी विद्यालय गया था।   लेकिन पेंट गंदा होने के वजह से साफ करने के लिए घर पर छोड़ दिया था जबकि शर्ट मैं विद्यालय का ही ड्रेस में पहने हुए थे जब मैं विद्यालय में दाखिला हुआ तो विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार अरुण के द्वारा हमें यह कहकर मारपीट करने लगे कि तुम स्कूल ड्रेस में नहीं आए हो इसलिए तुम विद्यालय में नहीं दाखिला हो सकते हो इसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट कर दी।   इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार अरुण ने बताया कि नवनीत कुमार ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहा था जिसके वजह से हमने उसे विद्यालय में दाखिला होने से रोका हमने उसके साथ कोई मारपीट नहीं किया है।  

गोड़ारी मंडल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भेजा अमृत कलश

बिक्रमगंज। लोकसभा क्षेत्र काराकाट के गोडारी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गोडारी मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह के अध्यक्षता में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।   अमृत कलश को गोडारी मंडल से भाजपा कार्यकर्ता विमलेश तिवारी तथा रजनीश पाण्डेय को दिल्ली के कर्तव्य पथ के लिए सौपा गया।   प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि देश के सभी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के हर घर घर के आँगन की मिट्टी को ली गयी है। जिसे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शहीदों के याद में बन रहे अमृत वाटिका में समाहित की जाएगी।   इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विनोद पासवान नगर अध्यक्ष, गोपेश प्रसाद पूर्व मुखिया, जनार्दन राम, हरिनाथ गुप्ता, विनोद चौधरी, मदन गिरी, राजेश सिंह, शिवाजी भारती, विजय कुमार चौधरी, अखिलेश पांडे, विनोद पांडे, अन्टू सिंह, सुनील सिंह, भीम पांडे, अंबिका प्रसाद सिंह व और अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिहार सरकार के निर्देश पर हर प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास करूंगी – डीएम

अरवल । कुर्था स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की इब्राहिमपुर पंचायत स्थित मंगरा हाट बाजार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसी क्रम में कोदमरई पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया सीमा कुमारी एवं पिंजरावा पंचायत के मुखिया अदीबा खातून ने की।   वहीं संचालन जिला आपूर्ति पदाधिकारी पीके झा ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम वर्षा सिंह,एसपी मोहम्मद कासिम,एडीएम संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस कार्यक्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधि के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।   जनसंवाद कार्यक्रम में सबसे पहले विभिन्न विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने अपने विभाग द्वारा पंचायतों में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आमजनों को जानकारी प्राप्त करने,उनके सुझाव एवं प्रतिक्रिया जान कर निराकरण करने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।यह जनसंवाद कार्यक्रम पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और जनता के बीच सेतु का काम कर रही है।   इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और पदाधिकारी सीधे एक दूसरे से रुबरू होने का मौका मिला है। जिससे ग्रामीणों को कई अन्य महत्वपूर्ण योजना की जानकारी मिल रही है। साथ ही पदाधिकारी भी ग्रामीण की समस्या से ऑन द स्पॉट अवगत हो रहे हैं। ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। वहीं एसपी मोहम्मद कासिम ने लोगों से जमीन विवाद शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की बात कही तथा जहां मारपीट की नॉबत हो वहां पर पहले पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।   उन्होंने कहा अरवल पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है किसी प्रकार की शिकायत हो तो बिना संकोच के थानाध्यक्ष से मिले नहीं तो मेरे कार्यालय में आकर मिले। उसके बाद डीएम ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।   जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम आवास योजना,खाद्य आपूर्ति विभाग,मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, श्रम प्रवर्तन,पुलिस प्रशासन, बाल विकास परियोजना आंगनबाड़ी, राजस्व विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग व अन्य विभाग के पदाधिकारी अपने अपने विभाग द्वारा पंचायतों में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड नहीं बनने और जमीन संबंधित विवाद,नली गली नहीं बनने पेंशन नहीं मिलने,आवास योजना का लाभ सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे।   जहां कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने में उत्पन्न हो रही समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा साथ ही आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं को जमा भी किया ।   इस मौके पर डीडीसी रविन्द्र कुमार,एसडीओ राजीव रौशन,कृषि पदाधिकारी विजय द्विवेदी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस प्रियंका कुमारी,सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी दिलीप कुमार,सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर नाथ सहाय, बीडीओ डॉ जियाउल हक,परिक्ष्यमान बीडीओ सुश्री निशा कुमारी इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह,अजय कुमार,कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,किंजर थानाध्यक्ष विकास कुमार के अलावा जिलास्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया

अरवल कुर्था । स्थानीय प्रखंड मुख्यालय मे जन नायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन जहानाबाद जिले के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के दबे कुचले लोगो के उत्थान केलिये जीवनपर्यंत संघर्ष किया। जिसका असर अब वर्तमान समय मे देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहाकि सूबे के नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य में जाति आधारित जनगणना करा कर एक मिसाल पैदा किया है।   इससे कमजोर वर्ग के जातियों के उत्थान के लिये नीति बनाने में मदद मिलेगा। जिससे उन वर्गों के विकाश में सहायक होगा। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास के नये आयामो को छुए रहा है। सभा मे पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहाकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के अधूरे कार्यो को साकार कर रहे है।   समारोह की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा व संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ मोहन सिंह ने किया।   समारोह को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला प्रजापति, पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी विद्यानंद विकल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सह दानापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा, पूर्वजिला अध्यक्ष मंजू बर्मा, चाँद मल्लिक, , जितेंद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नौकरी की बरसात हो रही है : दीपक शर्मा

अरवल । भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नौकरियों की बरसात हो रही है। देश के युवाओं के बीच उत्सवी माहौल है। रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। यह सब पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है।   उन्होंने ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय रोजगार मेला के तहत 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। यह पीएम मोदी की ओर से युवाओं को दिया गया बड़ा दिवाली गिफ्ट है। युवाओं की दिवाली इस बार ज्यादा जगमग होगी। पीएम मोदी की लीडरशिप में रोजगार मेले की यात्रा महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में रोजगार मेले की शुरुआत हुई थी।दीपक ने कहा कि 28 अगस्त 2023 तक आठ रोजगार मेला के तहत कुल 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। वहीं, 26 सितंबर तक 6 लाख से ज्यादा युवाओं को ज्वाइंनिंग लेटर दिए जा चुके थे। वहीं इस आंकड़े में अब 51 हजार और जुड़ गये। श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य 10 लाख लोगों को नौकरी देना है।यह लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त हो जायेगा।