Bakwas News

भलुनी मे 7 दिसंबर को आयोजित होगा विराट शिव गुरु महोत्सव, तैयारी पर बैठक

शिव घाट मंदिर बिक्रमगंज के प्रांगण में रविवार को शिव शिष्यों के जिला आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

शिव शिष्य परिवार के जिला अध्यक्ष रामू सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में बरखा दीदी का आगमन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम अनुमंडल स्तर का होगा।

 

इसमें आठ प्रखंड दिनारा, सूर्यपुरा, दावथ, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, राजपुर एवं संझौली के भक्त भाग लेंगे। महोत्सव के लिए मुख्यालय से प्राप्त मार्गदर्शन पालन के लिए आग्रह किया गया।

 

सभी कार्य सेवा भाव से करें अपने जीवन में पारदर्शिता को बनाए रखें। किसी कार्य को बड़ा या छोटा नहीं समझना और तन मेहता के साथ दायित्व निर्माण करने की बात बताई गई।

 

बैठक में विचार रखने वालों में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अनिल, शंकर, भरत, विजय, नागेंद्र, सुनील, अनीता, आशा, विनय एवं तोताराम शामिल थे। इस बैठक में बड़ी संख्या में गुरु भाई बहनों ने संबोधित किया। मौके पर नवीन चंद्र शाह, रवि शंकर शर्मा, उमाशंकर सिंह, मनोज गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, शांति दीदी, सुनीला, कलावती, चिंता, शांति, रीता, देवंती, मीरा, ललित, किरण एवं सुशीला आदि की गरिमा मयी उपस्थिति थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment