Bakwas News

तड़बाना में आग लगने से 30 ताड़ के पेड़ जलकर राख

अरवल जिले के मधुश्रवां मेला स्थित तरबाना में भीषण लगी आग दो दर्जन से अधिक ताड के पेड़ जलकर हुआ खाक| जानकारी के मुताबिक जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवां मेला स्थित तरबना में एकाएक आग लग गई आग लगने से लगभग 30 तार के पेड़ जलकर खाक हो गया है| इसकी सुचना स्थानीय ग्रामीणों ने मेहंदिया थाने को दिया | सूचना मिलने के उपरांत मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर चार दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया।   हालांकि कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया |गरीमत यह रहा की आसपास के खेत में लगे गेहूं के फसल में आग लगने से बच गई| आग का स्थिति इतना भयावा थी कि अपने आप को काबू में ले चुका था लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग कर्मी एवं मेहंदिया थाने के पुलिस के द्वारा आग पर काबू पाया लिया गया| आग कैसे लगी है इसके बारे में जानकारी नहीं प्राप्त हो रहा है|

चुनाव संपन्न करा लौट रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत

अरवल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सुपौल जा रहे हैं गोपालगंज पुलिस बल के सिपाही दिग्विजय सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस बल की वाहन सीघबलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहीमा बाजार के पास खड़ी थी तभी पुलिस जवान से भरे तीन को कंटेनर द्वारा पीछे से धक्का मार दिया जिसमें तीन सिपाही की मौत और 14 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे इस घटना में रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी राजदेव महतो के तीसरे पुत्र सिपाही 290 दिग्विजय सिंह की भी घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि दिग्विजय सिपाही बस में बैठा था तभी कंटेनर है जोरदार ठोकर मार दिया इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन दिग्विजय ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।   हालांकि पुलिस ने कंटेनर को जब्त भी कर लिया है जैसे ही जानकारी इटवा गांव में मिली पूरे गांव में शोक का माहौल कायम हो गया उनके स्वजन फिलहाल अपने बेटे की शव लाने के लिए गोपालगंज पहुंच चुके हैं ।बताया जाता है कि राजदेव महतो के तीन पुत्र थे और उन तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र दिग्विजय था जो काफी मेहनती और लगनशील था वर्ष 2011 में उनकी सिपाही में नौकरी गोपालगंज पुलिस बल में तैनाती की गई थी। गांव के दो लोग पुलिस बल में एक साथ बहाल हुए थे। साथियों के सूचना के बाद पूरे परिवार वहां पर पहुंच चुके हैं और शव लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है देर रात तक सिपाही दिग्विजय सिंह का शव का इंतजार पूरे गांव के लोग टकटकी निगाह से करते रहें

45 लीटर देसी शराब के साथ 5 कारोबारी गिरफ्तार

अरवल । जिले के करपी पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर आज रविवार को पांच शराब कारोबारियों को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि मखमिलपुर मुसहरी, रामापुर मुसहरी, नेवना मुसहरी में एलटीएफ के साथ मिलकर करपी पुलिस ने रविवार को अहले सुबह छापेमारी अभियान चलाई.   छापेमारी अभियान में नेवना मुसहरी गांव से तेरा तकिया निवासी रामजी यादव ,एकंगरसराय निवासी प्रमोद कुमार, हैबतपुर गांव निवासी मंडल कुमार तथा खजूरी गांव निवासी मंजय मांझी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत मखमिल गांव में छापेमारी अभियान चलाई गई। यहां किंजर निवासी पिंटू मांझी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से कुल मिलाकर 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया तथा 4500 लीटर जावा महुआ भी नष्ट किया गया।

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन कर लिया अहम फैसला

अरवल । बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की 2024 एवं 25 सत्र की प्रथम कार्यकारिणी समिति बैठक केमिस्ट भवन पटना में राज्य स्तरीय आयोजन किया गया जिसमें अरवल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार जिला सचिव मनोज कुमार जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुशर्रफ जया एवं कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार शामिल हुए। इस बैठक में केमिस्ट के सर्वांगिक विकास के मुद्दे सहित अन्य बहुत ढेर सारे मुद्दे पर चर्चा किया गया

बिक्रमगंज में नहीं हो रहा नो इंट्री का अनुपालन

एसडीएम बिक्रमगंज के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है भारी वाहन चालक।राष्ट्रीय उच्च पथ चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ 120 पर सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रखने के एसडीएम बिक्रमगंज अनिल बसाक द्वारा आदेश विगत 22 अप्रैल को आदेश जारी किया गया था। एसडीएम के इस आदेश का ठेंगा दिखाते हुए पूरे दिन भारी वाहनों का परिचालन जारी है। जिसके कारण जहां सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य बाधित है।   वहीं जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। एसडीएम ने बताया कि सभी पथों में शीघ्र हीं बेरियर लगाया जाएगा। ताकि नो इंट्री को प्रभावी बनाया जा सके। गौरतलब हो कि कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, गया द्वारा अपने पत्रांक – 324, दिनांक-22.04.2024 से प्रतिवेदित किया गया है कि राष्ट्रीय उच्च पथ सं0 -120 (नासरीगंज – बिक्रमगंज डुमरांव) पथ में चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य प्रगति में है, जिसमें नासरीगंज-बिक्रमगंज पथ खण्ड का कार्य अंतिम चरण में है। जबकि बिक्रमगंज डुमरांव पथ खण्ड में तेन्दुनी चौक, बिक्रमगंज से डुमरांव तक पूरे पथ में इलेक्ट्रिक पोल, वृक्षों का पातन, पुर्नस्थापन, दर्जनों पुल-पुलिया का निर्माण तथा पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। दिन में बड़ी संख्या में भारी वाहनों के परिचालन के कारण आये दिन ट्रैफिक जाम होने से कार्य कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ हीं हर क्षण दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। ऐसी परिस्थिति में भारी वाहनों के दिन में परिचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार आदेश तक 7:00 बजे पूर्वाह्न से 08:00 बजे अपराहन तक की समयावधि में सभी भारी वाहनों यथा ट्रक, डम्फर, ट्रैक्टर का परिचालन राष्ट्रीय उच्च पथ-120 (एन0एच0-120) पथ पर बंद रखने का आदेश एसडीएम बिक्रमगंज ने जारी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करेगी काराकाट की जनता – संतोष सिंह

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह का स्थानीय शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में गुरुवार को लोगों ने किया भव्य स्वागत। उन्होंने मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार काराकाट लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए बिक्रमगंज के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर पहुंचे। जहां उनके आगमन होते ही एनडीए कार्यकर्ताओं सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में फूला माला पहनाते हुए उन्हें बुके, अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अवसर उन्होंने सर्वप्रथम महाविद्यालय संस्थापक राजबहादुर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए स्थापित मां सरस्वती मंदिर में माथा टेका।     मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि मैं मंत्री के रूप में कैमूर – रोहतास के साथ-साथ बिहार की जनता के उम्मीद पर खरा उतरूंने का अथक प्रयास करूंगा। साथ ही पार्टी ने जो भरोसा किया है उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।   वहीं काराकाट लोकसभा क्षेत्र के चुनावी मुद्दे पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि काराकाट क्षेत्र अंतर्गत समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्या धारा मे लाना है। जिसे पूरा करने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी एनडीए कार्यकर्ता एकजुट है। जो 1 जून को अंतिम चरण की लोकसभा चुनाव में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के नोखा, डेहरी, काराकाट, औरंगाबाद जिला का गोह, ओबरा व नवीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने मताधिकार का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के सपनों को साकार करते हुए एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को जीत का सरताज पहनाने का कार्य करेगी।   ज्ञात हो कि है संतोष सिंह रोहतास-कैमूर क्षेत्र से एमएलसी हैं। जिन्होंने बिहार सरकार में पहली बार मंत्री पद संभाला हैं। साथ ही बताया कि इस लोकसभा चुनाव में बिहार में पूरी 40 सीट एनडीए के झोली में जायेगी। जो इस बार जनता के आशीर्वाद से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 400 सीट एनडीए पार करेगी। जबकि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आज पूरा देश जानता है कि राजद परिवारवाद की पार्टी हो गई। जो इंडिया गठबंधन के जरिए लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए के जीत का समीकरण बिगाड़ने की मंशा अधूरी सपना बनकर रह जायेगी।   मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद प्रविंद्र उर्फ मिंटू सिंह, उतरी जिला पार्षद प्रभाष चंद्र सिंह, सरोज सिंह, हरियाली सिंह, भाजपा लोकसभा संयोजक नवीन चंद्र शाह, नागेश्वर कुशवाहा, रूबी कुमारी, शारदा पांडे, माधव केसरी, प्राचार्य अमेंद्र मिश्रा, सतीश कुशवाहा,अयूब खां, मीरा कुमारी, गुडिया कुमारी, मैनुद्दीन खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 4 लोग जख्मी

कलेर,अरवल। मेहंदिया थाना क्षेत्र के मसूदा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए थे जिसमें अभिषेक कुमार, उसकी मां पुष्पा देवी, बहन अंजली देवी और विवेक कुमार जख्मी हो गया था। वही दूसरे पक्ष से सुरेंदर सिंह व अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर मेहंदिया थाना में दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।   घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया की कई वर्षों से दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर मारपीट हुआ करती है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जिसमें कुछ लोग जेल भी गए थे।   दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख पुलिस ने ताजा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से छः लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना पुलिस ने एक पक्ष से अजीत कुमार, राहुल कुमार, सुरेंद्र सिंह वही दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी,विवेक कुमार व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दीवार गिरने से दबकर तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

कलेर,अरवल। मेहंदिया थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चे दबकर घायल हो गए।जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में कराया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे कच्ची दीवार की छांव में खेल रहे थे तभी दीवार भर भराकर गिर गया।   इस दौरान घटना स्थल पर खेल रहे अन्य बच्चों ने शोरगुल करते हुए परिजनों को जानकारी दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया और लोग अपने-अपने बच्चों की खोजबीन शुरू करने लगे तथा घटनास्थल पर पहुंचकर गिरे हुए दीवार को हटाना शुरू कर दिया। गंभीर स्थिति को भांपते हुए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से एंबुलेंस की मांग किया। मौके पर आपातकालीन सेवा एंबुलेंस गाड़ी के द्वारा घायल एक बच्चा एवं दो बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में इलाज के लिए भर्ती कराया।     मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि बेकार पड़े कच्ची दीवाल के बगल में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक वह भरभराकर गिर गया जिसमें अन्य बच्चे भागने में सफल रहे वही तीन दब गए। इस घटना को लेकर कलेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि रामजी कुमार उम्र 6 वर्ष, लालू कुमारी 8 वर्ष, मीरा कुमारी 10 वर्ष तीनों पिता श्रवण कुमार ग्राम इस्माइलपुर का रहने वाले हैं। हालांकि चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। वही उनका कहना था कि सभी बच्चे घबराए हुए थे जिसके चलते परिजनों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।

5750 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब किया गया नष्ट

अरवल । जिला पदाधिकारी के निर्देश में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग अरवल एवं ए एलटीएफ द्वारा संयुक्त रूप से बलिदाद नट बिगहा में ड्रोन की सहायता से छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें 5750 लीटर अर्ध निर्मित कच्चा शराब जावा महुआ गुड एवं 4 लीटर चुलाई शराब नष्ट किया गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को किया गया ट्रेंड

अरवल । लोकसमा आम निर्वाचन-2024 के तैयारी के क्रम में मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 20अप्रैल से उमैराबाद उच्च विद्यालय अरवल में कराया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि 40 से 50 कर्मी को अलग-अलग कुल 12 कमरे में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। सभी कमरे में साउंड सिस्टम, पंखा, लाईट इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई है।   मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा ईवीएम का हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। जिला पदाधिकारी द्वारा हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम के साथ-साथ फेसिलिटेशन सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया। फेसिलिटेशन सेन्टर पर कुल 03 काउंटर बनाये गये है- प्रथम 214-अरवल विधान सभा के लिए, द्वितीय 215-कुर्या विधान सभा के लिए एवं तृतीय अन्य जिला के मतदान कर्मियों के लिए।   इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डमी पोलिंग बुथ का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।