Bakwas News

प्राकृतिक खेती पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ

कृषि ज्ञान केंद्र, बिक्रमगंज में गुरुवार को प्राकृतिक खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ। कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज में प्राकृतिक खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सासाराम एवं डेहरी अनुमंडल के 30 किसानों ने भाग लिया। जिसका उद्घाटन केंद्र के वैज्ञानिकों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण में पहले दिन किसानों को धनगाई प्रक्षेत्र में लगे हुए प्राकृतिक खेती के प्रत्यक्षण इकाई को दिखाया गया। उसमें हो रहे विभिन्न फसलों के की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर रमाकांत सिंह ने लोगों को घनजीवामृत, बीजामृत, पंचग्वय एवं जीवामृत के द्वारा फसलों की खेती करने के तरीके के बारे में बताया।   प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉ रतन कुमार ने किया। मत्स्य वैज्ञानिक आर के जलज के ने मृदा एवं वायुमंडल में हो रहे प्रदूषण के बारे में बताते हुए कहा कि दूषित मिट्टी के कारण अनाज, फलों एवं सब्जियों में विभिन्न तरह के रोगाणु आ जाते हैं। जिनका सेवन करने से मानव को विभिन्न प्रकार के बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस खेती के फलस्वरुप मृदा एवं वायुमंडल प्रदूषण को भी नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉक्टर डेनियल कुशवाहा एवं सस्य वैज्ञानिक संजू कुमारी उपस्थित थीं।

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

कलेर,अरवल। प्रखंड अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के मड़ैला गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के किनारे बुधवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी लोगों ने इसकी सूचना मेहंदीया थाना पुलिस को दी।वही बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ आसपास जमा हो गई।   सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई। बरामद शव की सिनाखत नहीं हो पाई है पुलिस ने वहां कुछ लोगों से शव के बारे में जानकारी ली लेकिन इसके बारे में कोई भी कुछ नहीं बताया। कयास लगाया जा रहा है कि लू लगने के कारण मौत हुई है। प्रखंड क्षेत्र में हीट वेव एवं लू का कहर जारी है जिसके चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है।     मृतक का दाढ़ी बढ़ा हुआ है। वही उजला धोती कुर्ता पहने हुए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क साधा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव को ले डीएम ने अफसरों के साथ की बैठक

अरवल। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा दो मई को स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा पेट्रोल पम्प, ए०टी०एम०, सी०एस०सी० सेन्टर पर पलैक्स संस्थापन कराने हेतु निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया।   साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि जिला स्तर पर सप्ताह में दो बार मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित की जाये। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि विभिन्न सावर्जनिक स्थलों पर सेल्फी प्वाईंट लगाते हुए मतदाता जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

लोकसभा चुनाव को ले डीएम ने की बैठक

अरवल । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर क्षेत्रों में चापाकल एवं नलकूप की समुचित व्यवस्था की समीक्षा हेतु कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, अरवल तथा कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, अरवल के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने की निरीक्षण

अरवल । भारतीय निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के दिशा निर्देश में प्रतिमाह इवीएम ,वीवीपैट का मासिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा इवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष इवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कार्य संपन्न किया गया एवं वेयर हाउस की सारी प्रक्रियाएँ पूर्ण की गई। साथ ही इवीएम ,वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ डिस्पैच सेन्टर (खेल भवन, गाँधी मैदान, अरवल) में स्थानांतरित किया गया। वेयर हाउस के रख-रखाव से जुडी सुविधाओं जैसे सीसीटीवी, सुरक्षा बल, फायर एक्सटिंग्यूशर आदि का जायजा लिया गया।   इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा को लेकर विस्तृत रूप से निदेशित किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय नोडल एवं नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी अरवल, सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी कुर्था के साथ अन्य उपस्थित रहे।

एसपी ने मृतक के आश्रितों को प्रदान किया मुआवजा राशि की चेक

अरवल । सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी दिग्विजय कुमार के परिजनों को पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के द्वारा 25 लख रुपए का चेक प्रदान किया गया पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के द्वारा मृतक सिपाही की पत्नी को 25 लाख रुपए मुआवजे की राशि का चेक उनके गांव जाकर इटवा जाकर प्रदान किया गया।   पुलिस अधीक्षक में बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है मालूम हो दिग्विजय कुमार की मौत रविवार को गोपालगंज पुलिस लाइन से बस में सवार होकर चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहे थे इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के सिंघौलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा मोड पर दुर्घटना हुई थी इस क्रम में पुलिस तीन बसों पर सवार थे। पीछे से आने वाले बहन के द्वारा खड़ी बसों में टक्कर मार दी जिसमें दिग्विजय कुमार की मौत हो गई थी।

नेहरू युवा केंद्र ने विभिन्न स्थानों पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

अरवल। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुर्था प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अहमदपुर हरना पंचायत के सालेपुर, लारी जमालपुर, जगदीशपुर,, बूथ संख्या 284 बूथ संख्या 280 बूथ संख्या , 251, निगम पंचायत के बूथ संख्या 269 एवं बूथ संख्या 270, आंगनबाड़ी केंद्र सालेपुर एवं मध्य विद्यालय लारी, सर्वोदय उच्च विद्यालय लारी, मध्य विद्यालय कैथालोदीपुर, महादलित टोला सालेपुर, कुर्त्था,मुबारकपुर, में मतदाता कार्यक्रम चलाया गया, लेखपाल राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है।   इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीतीश कुमार, विवेक कुमार, छोटन मांझी चितरंजन मांझी निधि कुमारी, हिंदुस्तान शिक्षण संस्थान के कार्यकर्ता महिला मंडल के कार्यकर्ता कुर्था के सभी प्रखंड के क्लब के सचिव अध्यक्ष कोषाध्यक्ष, इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल किया।

मनरेगा के कामों में मनमानी का लगा आरोप

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों मनरेगा का कार्य अपने पूरे शबाब पर है,किंतु कई जगहों पर कार्य की गुणवत्ता संदेह के घेरे में है। अधिकारियों के पास इस संबंध में रोज कई शिकायते मिलती है,किंतु करवाई नही होने के कारण अभिकर्ता भी मजे मजे में होते है। मिट्टी कटाई एवं पिंड भराई के कार्यों में भी भारी फर्जीवाड़ा देखने को मिलता है।वहीं फेवर ब्लॉक के कार्यों में भी काफी लूट खसोट मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार बनाए गए प्राकलन के अनुसार फेवर ब्लॉक लगाने के पहले जमीन को अच्छी तरह समतल कर बालू बिछाने के पश्चात ही फेवर ब्लॉक बिछाने है। उसके पश्चात बिछाए गाय फेवर ब्लॉक पर बालू डालना होता है। ताकि फेवर ब्लॉक पूरी तरह से कस जाए। फेवर ब्लॉक के दोनो किनारे को सिमेंटेड इंट्रलौकिंग का कार्य किया जाना होता है। लेकिन ऐसा नही किया जाता है।   जिसके कारण फेवर ब्लॉक लगाने के दो चार दिन बाद ही अधिकांश स्थानों पर लगाए गए फेवर ब्लॉक उखड़ने लगे है। सबसे आश्चर्य जनक बात है की ऐसे कार्यों को अभियंता द्वारा एंबी कैसे बुक कर दिया जाता है। एक पेटी कांट्रेक्टर ने बताया की क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं के स्थल पर गए बगैर अभियंता के द्वारा स्टिमिट भी बना दिया जाता है और एंबी भी बुक कर दिया जाता है।     अभियंता के खास आदमी स्टिमिट एवम एंबी बुक करने के लिय नापी कर लाया जाता है और कार्य पूर्ण हो जाता है।क्योंकि पेटी कांट्रेक्टर भी स्थानीय होते है इसलीय ग्रामीण भी चुप रहने में ही भलाई समझते है। लेकिन ऐसे कार्य यदि एक साल भी स्थल भी दिखते रहे तो काफी है।विभागीय घालमेल के कारण इन कार्यों में कटौती की जाती है जिससे कार्य होने के दौरान ही ऐसे सड़के क्षतिग्रस्त हो जाती है।

जिला पदाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर ली अहम फैसला

अरवल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में ईवीएम का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया। इसके अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के दोनों विधानसभाओं से संबंधित क्षेत्रों के ईवीएम सूची को रेंडमाईजेशन के पश्चात सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को संबंधित सूची उपलब्ध कराई गई।   रेंडमाईज ईवीएम को 02 मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ डिस्पैच सेन्टर (खेल भवन, गाँधी मैदान, अरवल) में स्थानांतरित किया जायेगा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय नोडल एवं नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी अरवल, सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी कुर्था के साथ अन्य उपस्थित रहे।

पुलिस ने 1 हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

अरवल जिले के करपी थाने की पुलिस ने एक हथियार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताई कि अरवल पुलिस को व्हाट्‌सएप्प के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि शम्भु यादव, पिता-सुरेन्द्र यादव, ग्राम-लड़उआ, बाना-करपी, जिला-अरवल ने स्व० चन्देश्वर यादव के नाम से निर्गत लाइसेंसधारी दोनाली बन्दुक को कई वर्षों से छुपाकर रखे हुए है तथा लाईसेंसधारी के पुत्र दिनेश यादव द्वारा हथियार का सत्यापन एवं जमा करने के लिए हथियार का मांग किया जाता है तो शम्भु यादव हथियार नहीं देकर उसी हथियार से दिनेश यादव को जान से मारने की धमकी देता है। प्राप्त सूचना का सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में पु०अ०नि० उमेश राम, थानाध्यक्ष करपी थाना के साथ करपी थाना के कई पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शम्भु यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।   पूछताछ के क्रम में शम्भु यादव द्वारा बताया गया कि हथियार कृष्णा यादव, पिता-रामप्रसाद यादव, ग्राम-लड़उआ, थाना-करपी के घर में छुपाया हुआ है। उक्त निशानदेही के आधार पर कृष्णा यादव के घर विधिवत छामेपारी कर एक दो नाली बन्दुक, 07 जिन्दा कारतूस एवं एक खोखा बरामद कर लिया गया। छापेमारी टीम में करपी थानाध्यक्ष उमेश राम, परि०पु०अ०नि० प्रीति कुमारी, परि०पु०अ०नि० रागनी कुमारी, परि०पु०अ०नि० रोहित कुमार, परि०पु०अ०नि० पप्पू कुमार सहित करपी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।