Bakwas News

सात दिवसीय शीतकालीन कारा खेल महोत्सव संपन्न, एसडीएम ने किया पुरस्कृत

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  उपकारा बिक्रमगंज में सात दिवसीय शीतकालीन कारा खेल महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। खेल में अव्वल कैदियों को एसडीएम ने पुरस्कृत किया। बिक्रमगंज कारा अधीक्षक किरण निधि ने बताया कि सात दिवसीय शीतकालीन खेल महोत्सव आयोजित किया गया था, जो रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल को कारा अधीक्षक श्रीमती निधि के द्वारा मोमेंटो एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने खेल महोत्सव में भाग लिए बंदी प्रतिभागियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।   साथ ही साथ दस प्रकार के खेल महोत्सव में भाग लिए सफल प्रतिभागियों को एसडीएम श्री पाल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल, कारा अधीक्षक किरण निधि, सहायक अधीक्षक आरती कुमारी, उपाधीक्षक निर्मल कुमार, लिपिक विश्वजीत प्रताप सिंह सहित बंदी लोग उपस्थित थे।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, मारुति कार जब्त

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मारुति कार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शहर के तेंदुनी चौक पर शनिवार की देर रात्र वाहन चेकिंग के दौरान आरा की ओर से आ रही एक कार को रोक कर तलाशी ली गई तो कार से 750 एमएल का ब्लैक डॉग कंपनी का 2 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 13 पीस फ्रूटी पैक शराब बरामद किया गया।   साथ ही पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया गया और बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुरा निवासी कोहिनूर एवं विजय को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया।

समरसता दिवस आज, स्वयंसेवकों ने सेवा बस्ती में किया संपर्क

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई बिक्रमगंज के तत्वावधान में समरसता दिवस मनाया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को नगर कार्यवाह संतोष भंडारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सेवा बस्ती में संपर्क अभियान चलाया। नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख रंजय ने बताया कि इस वर्ष धारूपुर स्थित कुटिया पर समरसता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी वर्ग के लोग एक साथ बैठकर समरसता भोज ग्रहण करेंगे। अपराहन 1:30 बजे सभी स्वयंसेवक एवं बस्ती के लोग आयोजन स्थल पर एकत्रित होंगे। जिसके बाद गुरु भगवा ध्वज को नमस्कार कर निर्धारित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। गतिविधि संचालन के पश्चात बौद्धिककर्ता द्वारा आयोजन के संदर्भ में विषय वस्तु रखा जाएगा।   जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अरुण ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शहर के अलग-अलग सेवा बस्तियों में समरसता भोज का आयोजन होता रहा है। पिछले वर्ष नगर के धनगाई सेवा बस्ती में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें उत्साह पूर्वक बस्ती के सैकड़ों लोग भाग लिए थे। नगर सह खंड प्रचारक विभास ने बताया कि आयोजित समरसता भोज में सैकड़ों लोग भाग लेंगे।

आत्मा सेवा संस्थान के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आगजनी से सुरक्षा की दी जानकारी

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट अनुमंडल मुख्यालय बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास शुक्रवार को आत्मा सेवा संस्थान पटना के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को आगजनी की घटना से सुरक्षा की जानकारी दी। गया। इस मौके पर उपस्थित अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद्र राम ने बताया कि जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश पांडेय के निर्देशानुसार बिक्रमगंज अनुमंडल में आगजनी से होने वाली घटनाओं से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित की गई है।   श्री राम ने बताया कि सूबे में आगजनी से होने वाले घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी पंचायतों में आत्मा सेवा संस्थान पटना टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए सुरक्षा की बातों को बताया जाएगा।   मौके पर अनुमंडलीय अग्निशमन दल के विकास कुमार, मुन्ना कुमार, महेंद्र तिवारी एवं आत्मा टीम की ओर से कलाकार आशुतोष सिंह, पवन कुमार, कुंदन कुमार, अमृता कुमारी, छोटी कुमारी, सुनिल कुमार उपस्थित थे ।

बकाया राशि रहने के कारण विद्युत कनेक्शन कटने के पश्चात जलाना पड़ा महंगा, विभाग ने लगाया 924453 का रुपये जुर्माना

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट प्रखंड बिक्रमगंज अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के नेतृत्व में गठित जांच दल विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के बिक्रमगंज प्रशाखा के खैराभूधर, कुसुम्हरा, अमौना, सेमरा और इसरपुरा में छापेमारी कर 8 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। इन सभी लोगों पर बिक्रमगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। विभाग द्वारा इन लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है।   गौरतलब हो कि बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र की राशि बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काट रही है परंतु कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिना बकाया राशि एवं रिकनेक्शन शुल्क जमा किये अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे, इसी बीच बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के उपभोक्ताओं का बकाया पर विद्युत कनेक्शन कटने के पश्चात अवैध रूप से तार जोड़कर जलाने को लेकर ग्राम-खैराभूधर के भीम राम पर 82243, दीनानाथ तिवारी पर 121802, ग्राम-कुसुमहरा के रविन्द्र चौधरी पर 93383, ग्राम-अमौना के भीम सिंह पर 30869, ग्राम-इसरपुरा के अर्जुन सिंह पर 33070 रुपये राजस्व की क्षति लगाई गई है। वहीं बिना कोई विद्युत संबंध लिए अवैध रूप से मील चलाने को लेकर ग्राम-सेमरा के रमेश पांडेय पर 514930 रुपये दंडित राशि लगाई गई है। साथ ही साथ ग्राम-इशरपुरा के श्याम बिहारी सिंह पर 14006, तथा दीनानाथ सिंह पर 34150 रुपये राजस्व की क्षति लगाई गई है।   सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राकेश प्रभाकर ने उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि जिनका बकाया पर लाइन कटा हुआ है वो अपना बकाया राशि एवं रिकनेक्शन शुल्क जमा करने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें एवं अनावश्यक होने वाली परेशानियों से बचें। कनीय विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज अमित कुमार ने कहा कि जो उपभोक्ता मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें तथा जो व्यक्ति बिजली का कनेक्शन नहीं लिए हैं वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिव्यता के लिए गुरु का सानिध्य आवश्यक – संजय ‌

 रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट ‌ स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजय ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि दिव्यता के लिए गुरु का सानिध्य आवश्यक है। इसके लिए अपने आप को एक सच्चे शिष्य के रूप में गुरु के समक्ष समर्पित करना होगा। समर्पित व्यक्ति ही दिव्यता प्राप्त करने में सफल रहा है। इसके लिए उन्होंने स्वामी विवेकानंद एवं उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस के जीवन वृत्त को रखा। प्रारंभिक काल से लेकर शिकागो सम्मेलन तक की वाक्या प्रस्तुत करते हुए छात्र- छात्राओं को प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई बिक्रमगंज के तत्वधान में शहर के डेहरी रोड स्थित आजाद हिंद क्लासेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लासेज के संचालक धनंजय सिंह एवं संचालन नगर कार्यवाह संतोष भंडारी ने किया। संचालन के दौरान नगर कार्यवाह ने भी समसामयिक घटनाक्रम को रखते हुए समाज में उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने एवं उससे बचने की बातें कही।   वही नगर शारीरिक प्रमुख रंजय ने भी विद्यार्थियों को संकल्पित करते हुए माता- पिता की आदर करने तथा उनके परामर्श को मानने का संकल्प दिलाया। अपने अध्यक्षीय प्रबोधन में धनंजय ने ताकतवर बनने की बात बताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। नगर सह खंड प्रचारक विभास ने विवेकानंद की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत कर शीतलहर की मौसम में विद्यार्थियों का जोशवर्धन किया। मौके पर जिला शारीरिक प्रमुख अरुण, शिक्षक निशांत एवं कृष्णा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  ए एस कालेज के एन एस एस इकाई के तत्वावधान में कालेज परिसर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्रशासक दिलीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशासक श्री कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद पूरे विश्व में अपनी विचारधारा के लिए प्रसिद्ध हैं। आज उनके विचारों को पूरे विश्व में मान्यता दी जा रही। खासकर युवा पीढ़ी को उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर आगे बढ़ने की जरूरत है। विवेकानंद जी का कहना था कि उठो जागो अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक कभी भी रुको मत। बाधाएं आयेंगी मगर उनसे लड़कर ही सफ़लता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में विन्यदा अकादमी के छात्रों भावनृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। वहां के छात्रों ने आज भी बेटा और बेटी में भेद को लेकर समाज में जो भावना कायम है उस पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उसे देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। कॉलेज की छात्रा अंशु कुमारी ने भी गीत के माध्यम से विवेकानंद के विचारों को व्यक्त किया। प्रशासक ने विन्यदा अकादमी के छात्राओं को कालेज की तरफ से मोमेंटम प्रदान किया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर चिंटू श और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर कन्हैया सिंह ने किया। मौके पर डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सुधांशु शेखर भाष्कर, डॉ. चिंटू, डॉ. कन्हैया सिंह, प्रो. परवेज अहमद, प्रो. सुकेश्वर सिंह, प्रो. विशाल कुमार, डॉ. सूफिया परवीन, प्रो. मुनमुन चौधरी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रमेश कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सचिव अक्षय कुमार प्यारे जी,सत्येंद्र पांडेय सहित अन्य सभी कर्मी मौजूद थे।

प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित किया गया किसान गोष्ठी  

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  बिक्रमगंज प्रखंड के कुसुमहारा पंचायत के कुसमरा गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से प्राकृतिक खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह कुसमरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह, सरपंच धनंजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस गोष्ठी में कृषि विभाग से कृषि समन्वयक प्रशांत मणि, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुमारी रागनी चौहान, किसान सलाहकार बृजेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, जावेद हुसैन आदि लोग मौजूद थे।   गोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। बताया कि प्राकृतिक खेती का मूल मंत्र है की किसान अपने खेत में बाजार से खरीदी हुई सामानों का उपयोग ना करें। मतलब की कोई रासायनिक उर्वरक, कोई कीटनाशी बाजार से खरीदने बजाएं अपने घर पर गाय के गोबर, मूत्र और फसलों के अवशेष से तैयार करके और उसका उपयोग करके खेती किया जाए। कहा कि प्राकृतिक खेती कम बजट की खेती है। गोष्ठी में आत्मा से संचालित योजनाएं जैसे कृषक हितार्थ समूह महिला, खाद्य सुरक्षा सेवा, कृषि यंत्रीकरण, उद्यान संबंधित योजनाएं, मुख्यमंत्री बगवानी मिशन, राष्ट्रीय बागवानी मिशन इत्यादि पर विशेष चर्चा किया गया। मौके पर कृषि विभाग के कई अधिकारी व सौ की संख्या में किसान उपस्थित थे।

लायंस क्लब ने बिक्रमगंज में जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल 

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  प्रदेश में जारी भीषण ठंड को लेकर कई सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी समाज के गरीब तबके के मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में लायंस क्लब इंटरनेशनल-जिला 322 ई के जिलापाल लॉयन मधेश्वर सिंह के नेतृत्व में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लायंस क्लब एक अंतर्राष्ट्रीय गैर राजनीतिक सेवा संगठन है जो दुनियाभर में दो सौ से अधिक देशों में कार्य कर रही है।   वर्तमान में इसके 40 हजार से अधिक स्थानीय क्लब तथा 1.4 मिलियन सदस्य हैं। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल, जिला-322 ई के अंतर्गत कुल आठ क्लब हैं। लायंस क्लब ऑफ आरा मिलेनियम, लायंस क्लब ऑफ आरा अप्सम, लायंस क्लब ऑफ आरा सेंटेनियल, लायंस क्लब ऑफ आरा देवप्रदा, लायंस क्लब ऑफ आरा मंडयाल, लायंस क्लब ऑफ आरा सीमांचल, लायंस क्लब ऑफ बक्सर तथा लायंस क्लब ऑफ जगदीशपुर अप्सम। ये सभी क्लब जिला-322 ई के अंग हैं तथा वर्तमान में लॉयन मधेश्वर सिंह जिलापाल के पद पर हैं। कंबल वितरण के कार्य में इनके अलावा लॉयन निर्मला सिंह, लॉयन अखिलेश कुमार, लॉयन कमलेश कुमार, लॉयन सोनू सिंह, लॉयन अनीश सिंह, लॉयन सुजीत सिंह, लॉयन विनय सिंह इत्यादि ने सहयोग किया। लाभार्थियों में उत्साह देखा गया तथा क्लब के सदस्यों के प्रति वे आभार प्रकट किये।

महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की मनी 160वीं जयंती

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर में गुरुवार को देश के महापुरुष स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह व भाजपा नेता सुनील सिंह सहित महाविद्यालय कर्मियों ने उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वीरकुंवर सिंह विश्वविद्यालय ,आरा सीनेट सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि भारत को आध्यात्म से जोड़ने वाले स्वामी विवेकानंद महापुरुष थे। सत्र-1863 के जनवरी में कोलकाता में जन्में नरेन्द्रनाथ दत्त को आध्यात्मिक मार्ग अपनाने के बाद स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाने लगा। जिनका प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी इनकी जयंती को मनाया जाता है। ज्ञात हो कि स्वामी विवेकानंद ने बहुत कम उम्र में ही अध्यात्म का मार्ग जीवन में अपना लिया था।   साथ ही पश्चिमी संस्कृति में योग एवं वेदांत के विषय में जागृति लाने का श्रेय भी स्वामी विवेकानंद को ही जाता है। जिन्होंने 19वीं शताब्दी में विश्व भ्रमण कर धर्म, ज्ञान और योग की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया था। आज भी उनके द्वारा शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की चर्चा की जाती है। जब केवल ‘मेरे अमरीकी भाइयों और बहनों’ कहने मात्र से ही पूरी सभा 2 मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। स्वामी विवेकानंद बचपन से ही बुद्धिमान छात्र थे। जिनको अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं पर महारथ हासिल थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में अपनी तेजस्वी भाषा ज्ञान से अंग्रेजों को सरलता पूर्वक से भी उन्हें मात देने का कार्य किया था। जिनको आज भी अंग्रेज लोग लोग मानते है।   इस मौके पर प्रो०- बीर बहादुर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, उमाशंकर सिंह , बलवंत सिंह , अनिल सिंह , दिनेश सिंह, अशोक कुमार , ब्रजकिशोर सिंह , रमेश कुमार , निखिल कुमार व मुन्ना सिंह , अभय कुमार , राम कुमार मिश्र , ब्रजेश सिंह , विवेक कुमार , रवि प्रकाश , परवेज खां, रवि कुमार , आलोक कुमार सहित अन्य महाविद्यालय कर्मी उपस्थित थे।