रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट
प्रदेश में जारी भीषण ठंड को लेकर कई सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी समाज के गरीब तबके के मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में लायंस क्लब इंटरनेशनल-जिला 322 ई के जिलापाल लॉयन मधेश्वर सिंह के नेतृत्व में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लायंस क्लब एक अंतर्राष्ट्रीय गैर राजनीतिक सेवा संगठन है जो दुनियाभर में दो सौ से अधिक देशों में कार्य कर रही है।
वर्तमान में इसके 40 हजार से अधिक स्थानीय क्लब तथा 1.4 मिलियन सदस्य हैं। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल, जिला-322 ई के अंतर्गत कुल आठ क्लब हैं। लायंस क्लब ऑफ आरा मिलेनियम, लायंस क्लब ऑफ आरा अप्सम, लायंस क्लब ऑफ आरा सेंटेनियल, लायंस क्लब ऑफ आरा देवप्रदा, लायंस क्लब ऑफ आरा मंडयाल, लायंस क्लब ऑफ आरा सीमांचल, लायंस क्लब ऑफ बक्सर तथा लायंस क्लब ऑफ जगदीशपुर अप्सम। ये सभी क्लब जिला-322 ई के अंग हैं तथा वर्तमान में लॉयन मधेश्वर सिंह जिलापाल के पद पर हैं।
कंबल वितरण के कार्य में इनके अलावा लॉयन निर्मला सिंह, लॉयन अखिलेश कुमार, लॉयन कमलेश कुमार, लॉयन सोनू सिंह, लॉयन अनीश सिंह, लॉयन सुजीत सिंह, लॉयन विनय सिंह इत्यादि ने सहयोग किया। लाभार्थियों में उत्साह देखा गया तथा क्लब के सदस्यों के प्रति वे आभार प्रकट किये।