Bakwas News

प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित किया गया किसान गोष्ठी  

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज प्रखंड के कुसुमहारा पंचायत के कुसमरा गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से प्राकृतिक खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह कुसमरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह, सरपंच धनंजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस गोष्ठी में कृषि विभाग से कृषि समन्वयक प्रशांत मणि, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुमारी रागनी चौहान, किसान सलाहकार बृजेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, जावेद हुसैन आदि लोग मौजूद थे।

 

गोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। बताया कि प्राकृतिक खेती का मूल मंत्र है की किसान अपने खेत में बाजार से खरीदी हुई सामानों का उपयोग ना करें। मतलब की कोई रासायनिक उर्वरक, कोई कीटनाशी बाजार से खरीदने बजाएं अपने घर पर गाय के गोबर, मूत्र और फसलों के अवशेष से तैयार करके और उसका उपयोग करके खेती किया जाए। कहा कि प्राकृतिक खेती कम बजट की खेती है।

गोष्ठी में आत्मा से संचालित योजनाएं जैसे कृषक हितार्थ समूह महिला, खाद्य सुरक्षा सेवा, कृषि यंत्रीकरण, उद्यान संबंधित योजनाएं, मुख्यमंत्री बगवानी मिशन, राष्ट्रीय बागवानी मिशन इत्यादि पर विशेष चर्चा किया गया। मौके पर कृषि विभाग के कई अधिकारी व सौ की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment