Bakwas News

पीजीआरओ ने किया दो मामले का निष्पादन, परिवादियों में दिखी खुशी की लहर

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दो मामले का किया निष्पादन, परिवादियों में दिखी खुशी की लहर। मिली जानकारी के अनुसार परिवादी आलमगीर अंसारी ग्राम-पोस्ट अमियावर प्रखंड नासरीगंज ने हर घर नल जल योजना में विगत 3 वर्षों से अनुरक्षक का महीना का भुगतान नहीं होने के संबंध में परिवाद दायर किया था। जिसके लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद परिवादी को पैसा नहीं मिला। उनके परिवाद को जांच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी नासरीगंज को सूचना समर्पित करने का निर्देश दिया गया।   लोक प्राधिकार द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया कि नियमानुसार राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस आदेश से परिवादी पूर्ण रूप से संतुष्ट दिखे। वहीं दूसरी तरफ परिवादी मीरा देवी पति दिलीप राय प्रखंड दिनारा क्षेत्र अंतर्गत करहंसी ने नए राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए परिवाद दायर किया था। लोक प्राधिकार से आवेदन की कंडिका 10 के सभी बिंदुओं पर जांच कराया गया। लोक प्राधिकार ने पात्र लाभुक की श्रेणी में अनुशंसा करने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज को नए राशन कार्ड निर्गत करने की सूचना दी गई। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा परिवादी को राशन कार्ड की प्रति हस्तगत कराया गया। उक्त दोनों परिवादियों ने आभार प्रकट करते हुए बिहार सरकार के प्रयासों की प्रशंसा किया। साथ ही साथ अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को भी दोनों परिवादियों ने आभार प्रकट किया।

डेढ़गांव – हथडीहां करहा के सीमांकन हेतु राशि आवंटित, 14 लाख 38 लाख का प्रशासनिक व व्यय की मिली स्वीकृति

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  रोहतास जिला के दावथ प्रखंड क्षेत्र के किसानों की मांग डेढ़गांव हथडिहां करहा का आरसीसी पिलर द्वारा सीमांकन हेतु कुल 14 लाख 38 हजार रु की प्रशासनिक व व्यय की स्वीकृति बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने प्रदान कर दिया। इस आशय का पत्र देव नारायण पाण्डेय, संयुक्त सचिव अभियंत्रण, जल संसाधन विभाग द्वारा पत्रांक 124/20 जनवरी 2023 को महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) को प्रेषित किया गया। डेढ़गांव करहा जो लहठान लाईन नहर से निकलकर तिलकपुरा, डेढ़गांव, हथडीहां,सुघरी , परमानपुर मौजा होते गोपालडिहरी तक जाती है, जो वर्तमान में अतिक्रमण की शिकार है उसका सीमांकन आरसीसी पिलर द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात खुदाई का कार्य किया जाएगा। खुदाई के लिए अलग से राशि का आवंटन किया जाएगा। राशि का आवंटन शीर्ष 4700 के तहत किया गया है, तथा 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गयी है। गौरतलब है कि हथडीहां गांव निवासी व दिल्ली व इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता सौरभ तिवारी के प्रयासों के उपरांत जिला पदाधिकारी रोहतास के पत्रांक 11 दिनांक छः जनवरी, 2021 को बिहार सरकार की भूमि पर करहा पुनर्स्थापन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया था। इसके बाद 24 फरवरी 2021 को प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग द्वारा डेढ़गांव करहा के पिलर द्वारा सीमांकन व पुनर्स्थापन का आदेश कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बिक्रमगंज तथा अंचलाधिकारी दावथ को दिया गया था, तथा अधिवक्ता सौरभ तिवारी को भी सहयोग के लिए कहा गया था। जो रैयती भूमि है, जिसमें कुछ रैयत राज्यपाल के नाम से दान हेतू सहमति का शपथपत्र दे दिया है। अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने अपर समाहर्ता ( लो०शि०नि०), रोहतास के समक्ष राज्यपाल के नाम से दान हेतू परिवाद दायर किया गया था। सीओ नवलकांत भी हाल में हथडीहां किसानों से मिलने गये थे। जहां कुछ किसानों ने राज्यपाल के नाम से दान हेतु सहमति प्रदान की है।

बकाया राशि रहने के कारण विद्युत कनेक्शन कटने के पश्चात जलाना पड़ा महंगा, विभाग ने लगाया जुर्माना

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  नगर परिषद, बिक्रमगंज अंतर्गत बिलिंग गुणवत्ता एवं बकायेदार उपभोक्ताओं की जांच को लेकर कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज अमित कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में नगर के विभिन्न मोहल्ले से चार लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। इन सभी अभियुक्तों पर जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि कनेक्शन कटने के पश्चात अवैध रूप से तार जोड़कर जलाने को लेकर आनंद नगर के कलावती देवी पर 96051, थाना चौक के कमाल वारसी पर 166959 रुपये राजस्व की क्षति लगाई गई है। वहीं मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर गोसाई मुहल्ला के नंद बिहारी सिंह पर 37175 रुपये तथा सासाराम रोड़ के असगर अली पर 47594 रुपये दंडित राशि लगाई गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत बिक्रमगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे कुल 347779 रुपये जुर्माना लगाई गई है।

इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में द डिवाइव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, विद्यालय में किया गया सम्मानित

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड के परीक्षा में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने ओलंपियाड के अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई किया है। गौरतलब हो कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन प्रतिवर्ष साइंस, मैथ, जीके और अंग्रेजी विषयों से पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों में परीक्षा आयोजित करता है। जिसमें द डीपीएस बिक्रमगंज के विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें 28 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।   प्राचार्य अभिशेक सिंह ने बताया कि अगले चरण के लिए चयनित विद्यार्थियों में आशीष कुमार इंटरनेशनल में 28 वां और जोनल में 18 वां रैक लाया है, वहीं अंश इंटरनेशनल में 32 वां और जोनल में 22 वां, आयुष इंटरनेशनल में 32 जबकि जोनल में 22 वां आयुष इंटरनेशनल में 74 वां व जोनल में 40 वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह सभी 28 विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल और जोनल में अच्छे रैंक लाए है। सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में पुरस्कृत किया गया।   विद्यालय के सहनिदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि हमारे विद्यार्थी ओलंपियाड में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस बार तो इतिहास रच दिया है। सत्यम गौरव चौथा इंटरनेशनल रैंक लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं आशीष ने 28 अंश तथा आयुष ने 32वां इंटरनेशनल रैंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण योजना के बकाये राशि का पीजीआरओ के आदेश पर हुआ भुगतान

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  प्रखंड क्षेत्र के जमोढ़ी पंचायत के वार्ड 10 में त ग्रामीण गली-नाली  निश्चय योजना के बकाये राशि का भुगतान पीजीआरओ के आदेश के बाद किया गया। इस आदेश पर पीड़ित ने पीजीआरओ और उनके सहयोगियों के प्रति अभार व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि जमोढ़ी पंचायत के वार्ड 10 धावां गांव में वार्ड पार्षद सत्येंद्र कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली सड़क योजना के तहत कार्य कराया गया है। कार्य एक वर्ष पूर्व हीं समाप्त हो गया है लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया गया।   वार्ड पार्षद ने इस संबंध में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिक्रमगंज दिलीप कुमार के यहां परिवाद दायर किया। परिवाद की सुनवाई के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज को सूचना निर्गत कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए पीजीआरओ ने आदेश दिया।लोक प्राधिकार द्वारा जांचोपरांत प्रतिवेदित किया गया कि ग्राम पंचायत जमोढ़ी के वार्ड 10 में मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना के कार्य पूर्ण होने के उपरांत द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पीजीआरओ ने बकाये राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। इस फैसले से वार्ड पार्षद में काफी खुशी देखी जा रही है।

बाइक में टक्कर मार एम्बुलेंस पलटी, बाइक सवार गम्भीर रुप से जख्मी

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  अनुमंडल क्षेत्र के दावथ प्रखंड अंतर्गत कोआथ बाजार के समीप सोमवार की शाम एक सरकारी एम्बुलेंस बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार कर पलट गयी। जिससे बाइक सवार सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा,और वह गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को बाहर निकाल कर दावथ सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जख्मी की गंभीर स्थिति को देख बाहर रेफर कर दिया।   जख्मी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दिनानाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विनय कुमार बताया जाता है। मौके पर मौजूद राजेंद्र सिंह, लडु खां सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल की सरकारी एम्बुलेंस बभनौल अड्डा से कोआथ की तरफ जा रही थी। वहीं रामनगर निवासी विनय कुमार अपनी पत्नी को लेने मलियाबाग जा रहे थे। तभी एम्बुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, और मौके पर पलट गयी। जबकि बाइक चालक विनय कुमार सड़क के किनारे पानी भरे गढ्ढे में जा गिरा, और बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक चालक को पानी से निकाल कर स्थानीय सीएचसी के एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा गया।   जहां सीएचसी में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनवर हुसैन ने प्राथमिक उपचार कर, हालात गंभीर होने के कारण सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनवर हुसैन ने बताया कि जख्मी के सिर में गंभीर चोट होने के कारण कान से रक्त निकल रहा है। वहीं दायां पैर टुट गया है। जिसको बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस में महिला मरीज और उनके स्वजनों को एम्बुलेंस से शीशा तोड़ कर बाहर निकाला गया है। परंतु उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगा भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  स्थानीय शहर के सासाराम रोड में दुर्गा मंदिर के पास मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार की रात पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह उर्फ संजय यादव के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अरबिंद अकेला उर्फ कल्लू, शिल्पी राज, विजय चौहान, पवन राज सहित दर्जन भर से अधिक गायक गायिकाओं ने अपने कला का जादू बिखेरा। भोजपुरी कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्यक्रम के पूर्व सभी कलाकारों ने संजय जी की आपन थाली रेस्टोरेन्ट का फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक ने सभी कलाकारों को चांदी के मुकुट, अंग वस्त्र और अपने कंपनी एस 4 यू का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग देर रात तक भोजपुरी गीत संगीत का आनंद उठाया।   मौके पर नगर परिषद बिक्रमगंज के सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद, उपसभापति प्रबिंद्र सिंह उर्फ मन्टू, भुलेटन सिंह, दिनेश प्रसाद सहित काफी संख्या में पूरे शाहाबाद से आये पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे। विधायक द्वारा दिन में चुड़ा दही का समरसता भोज भी कराया गया। जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने सभी युवा साथियों को अभार व्यक्त किया।

फुटबॉलर के तेरहवीं पर किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के काराकाट प्रखंड के बुढ़वल ग्राम में फुटबॉलर स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद के तेरवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा उपस्थित काराकाट विधायक अरूण कुमार सिंह सहित सभी ने स्व. प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर काराकाट विधायक ने उनकी व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। लोकसभा के संयोजक नवीन चंद्र शाह तथा बड़ी संख्या में उनके सगे संबंधी व माता बहने उपस्थित थी।   इस अवसर पर दीन दुखी निर्मल अनाथ के बीच अंग वस्त्रों का वितरण भी किया गया। मौके पर गायत्री परिवार के राकेश शर्मा, रामाकांत तिवारी, रमेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, राहुल, गुल्लू, सोनू, एकता, रूपा सहित कई लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

महागठबंधन के शिक्षा मंत्री भारत को नही मानते हिन्दू राष्ट्र : डॉ० मनीष

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ० मनीष रंजन ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा सनातन धर्म की पवित्र ग्रंथ रामचरित्र मानस को लेकर दिए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल पार्टी और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद को हिन्दू धर्म के विरोध में नफरत की दुकान चलाने वाला करार देना चाहिए। जिस मामलें में बैसाखी के सहारे चलने वाले बिहार के महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद के प्रति अबतक कोई कार्रवाई न करते हुए चुप्पी साध रखा है। जिससे स्पष्ट होता है की महागठबंधन सरकार की राजद पार्टी ने नीतीश कुमार को अपने हाथ की कठपुतली बना कर रखा है। दूसरी तरफ जब ऐसे व्यक्ति के हाथों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था सौंप दी गई है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा मंत्री युवाओं के भविष्य को गर्त में पहुंचाने में कोई चूक नहीं करेंगे। साथ ही साथ भाजपा नेता डॉ. मनीष ने कहा कि उत्तरकांड में यह काकभुशुण्डी ” कौवा और गरुड़ , दोनों पक्षी मानव नही ” के बीच हुए संवाद का हिस्सा है। इसमें काकभुशुंडी गरुड से अपने गुरु और अपने बीच के प्रकरण का उल्लेख कर रहे हैं। वही बिहार के शिक्षा मंत्री ने देश के हिन्दू सनातन धर्म के प्रति अपने शर्मसार बयान के सहारे एक बार फिर से साबित कर दिया कि भले ही नाम में प्रोफेसर लगा हो लेकिन लाठीधारी पार्टी में जाते ही लोगों की बुद्धि कुंद पड़ जाती है। राजद विधायक चंद्रशेखर ने रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। ज्ञात हो कि पटना में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने रामचरित मानस को समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया था। जिन्होंने आधे-अधूरे ज्ञान के सहारे पूरे देश के हिन्दू समाज में दरार डालने का मंशा बना रहें हैं। जो सोचनीय विषय है कि जिस व्यक्ति के मन में हिन्दुओं के लिए इतना जहर भरा हो, जिसका ज्ञान इतना अल्प हो, वह राज्य की शिक्षा व्यवस्था को किस कदर जहरीला बना सकता है। समाज के ऐसे कलंकित व्यक्ति को महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल बिहार सहित भारत हित हिन्दू राष्ट्र का ख्याल रखते हुए शिक्षा मंत्री को हर हाल में बर्खास्त करना चाहिए।

समता नहीं समरसता की हो बात – संजय

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई बिक्रमगंज के तत्वधान में नगर कार्यवाह संतोष भंडारी की अध्यक्षता में धारूपुर कुटिया पर रविवार को समरसता दिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम के लिए उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा भगवा ध्वज स्थापित कर शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों का संचालन किया गया। गतिविधियों का संचालन जिला एवं नगर शिक्षण प्रमुख अरुण तथा रंजय ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजय ने समरसता दिवस के संदर्भ में विषय वस्तु को रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में समता नहीं समरसता की बात करनी चाहिए। सजीवों में कभी क्षमता हो ही नहीं सकती। निर्जीवों के लिए क्षमता की बात की जा सकती है, परंतु सजीवों में तो समरसता की आवश्यकता है।   इसके आगे उन्होंने कहा कि षड्यंत्रकारियों के चंगुल में समाजशास्त्र चला जा रहा है। जिसे बचाने के लिए हम स्वयं सेवकों का दायित्व बनता है कि अपने भाइयों के बीच पहुंचे और समरसता की बात करें। बौद्धिक समापन के बाद प्रार्थना एवं ध्वज प्रणाम के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित स्वयं सेवकों तथा सेवा बस्तियों से आए लोगों के बीच समरसता भोज किया गया। एक साथ बैठकर सभी ने भोजन ग्रहण किया। सभी के सहयोग से समरसता भोज बनाया गया था। इस आयोजन से लोगों में हर्ष का माहौल दिखा गया।   मौके पर प्रांत किसानी प्रमुख सुशील, जिला कार्यवाह संतोष, जिला व्यवस्था प्रमुख धीरेंद्र, नगर बौद्धिक प्रमुख वृशकेतु, नगर सेवा प्रमुख किसलय, नगर प्रचार प्रमुख अनिल, खंड कार्यवाह अंकित, खंड शारीरिक प्रमुख राजू एवं जिला पर्यावरण प्रमुख अखिलेश पांडे सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।