रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट
रोहतास जिला के दावथ प्रखंड क्षेत्र के किसानों की मांग डेढ़गांव हथडिहां करहा का आरसीसी पिलर द्वारा सीमांकन हेतु कुल 14 लाख 38 हजार रु की प्रशासनिक व व्यय की स्वीकृति बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने प्रदान कर दिया। इस आशय का पत्र देव नारायण पाण्डेय, संयुक्त सचिव अभियंत्रण, जल संसाधन विभाग द्वारा पत्रांक 124/20 जनवरी 2023 को महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) को प्रेषित किया गया। डेढ़गांव करहा जो लहठान लाईन नहर से निकलकर तिलकपुरा, डेढ़गांव, हथडीहां,सुघरी , परमानपुर मौजा होते गोपालडिहरी तक जाती है, जो वर्तमान में अतिक्रमण की शिकार है उसका सीमांकन आरसीसी पिलर द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात खुदाई का कार्य किया जाएगा।
खुदाई के लिए अलग से राशि का आवंटन किया जाएगा। राशि का आवंटन शीर्ष 4700 के तहत किया गया है, तथा 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गयी है। गौरतलब है कि हथडीहां गांव निवासी व दिल्ली व इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता सौरभ तिवारी के प्रयासों के उपरांत जिला पदाधिकारी रोहतास के पत्रांक 11 दिनांक छः जनवरी, 2021 को बिहार सरकार की भूमि पर करहा पुनर्स्थापन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया था। इसके बाद 24 फरवरी 2021 को प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग द्वारा डेढ़गांव करहा के पिलर द्वारा सीमांकन व पुनर्स्थापन का आदेश कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बिक्रमगंज तथा अंचलाधिकारी दावथ को दिया गया था, तथा अधिवक्ता सौरभ तिवारी को भी सहयोग के लिए कहा गया था। जो रैयती भूमि है, जिसमें कुछ रैयत राज्यपाल के नाम से दान हेतू सहमति का शपथपत्र दे दिया है। अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने अपर समाहर्ता ( लो०शि०नि०), रोहतास के समक्ष राज्यपाल के नाम से दान हेतू परिवाद दायर किया गया था।
सीओ नवलकांत भी हाल में हथडीहां किसानों से मिलने गये थे। जहां कुछ किसानों ने राज्यपाल के नाम से दान हेतु सहमति प्रदान की है।