Bakwas News

अफीम फैक्ट्री से ददरीघाट के बीच सड़क किनारे शुरू हुआ नाली निर्माण

गाजीपुर। नगर पालिका की ओर से पिछले दिनों किए गए 95 परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में से एक प्रमुख अफीम फैक्ट्री से ददरीघाट के बीच बन्द रास्ते को खुलवाकर उसे ठीक कराये जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस सड़क के किनारे ढक्कनयुक्त नाली व सड़क निर्माण का कार्य कराया जाने लगा है। कार्यस्थल पर हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान विनोद अग्रवाल ने हो रहे कार्यों को बारीकी से देखा। बताया कि कार्य सन्तोषजनक चल रहा है।

 

ईंट, सीमेन्ट, बालू आदि उच्च गुणवत्तायुक्त पाया गया। नाली निर्माण कार्य भी अच्छे ढंग से हो रहा है। मौजूद ठेकेदार के सुपरवाइजर से भी वार्ता कर जानकारी ली और उसे मानक के अनुरूप ही कराने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि लगभग 25 वर्षों से यह रास्ता आमजन के लिए बन्द कर दिया गया था, परन्तु नपा की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व उनके प्रतिनिधि एवं नपा के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के काफी प्रयास से यह रास्ता खोलने का सपना पूरा हुआ है। अब इस रास्ते के बन जाने के बाद महुआबाग में होने वाल जाम की समस्या से भी जनता को निजात मिलेगी। इस दौरान मौके पर अवर अभियन्ता विवेक बिन्द भी थे जिनसे श्री अग्रवाल ने सभी पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान नपाकर्मी मौजूद रहे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment