Bakwas News

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगा भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

स्थानीय शहर के सासाराम रोड में दुर्गा मंदिर के पास मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार की रात पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह उर्फ संजय यादव के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अरबिंद अकेला उर्फ कल्लू, शिल्पी राज, विजय चौहान, पवन राज सहित दर्जन भर से अधिक गायक गायिकाओं ने अपने कला का जादू बिखेरा। भोजपुरी कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्यक्रम के पूर्व सभी कलाकारों ने संजय जी की आपन थाली रेस्टोरेन्ट का फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक ने सभी कलाकारों को चांदी के मुकुट, अंग वस्त्र और अपने कंपनी एस 4 यू का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग देर रात तक भोजपुरी गीत संगीत का आनंद उठाया।

 

मौके पर नगर परिषद बिक्रमगंज के सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद, उपसभापति प्रबिंद्र सिंह उर्फ मन्टू, भुलेटन सिंह, दिनेश प्रसाद सहित काफी संख्या में पूरे शाहाबाद से आये पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे। विधायक द्वारा दिन में चुड़ा दही का समरसता भोज भी कराया गया। जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने सभी युवा साथियों को अभार व्यक्त किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment