Bakwas News

दुर्गापूजा : इस बार गोलबागीचा में मछली पर विराजमान दिखेंगी मां दुर्गा

शहर में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू है। दो साल बाद शहर के नामचीन गोल बागीचा में धूमधाम से मां देवी के पूजनोत्सव की तैयारी है। कोरोना काल के बाद इस साल भव्य मां की प्रतिमा के साथ आकर्षक पंडाल बनेगा। इस बार मछली पर विराजमान मां दुर्गे की प्रतिमा का श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। मछली … Read more

प्रशिक्षण से शिक्षकों को स्कूल रेडिनेस की मिलेगी जानकारी

प्रखंड के गांधी इंटर हाई स्कूल कोंच में पांच दिवसीय गैर आवासीय स्कूल रेडिनेस मॉड्यूल चहक प्रशिक्षण का प्रारंभ शनिवार को हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रारंभिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक तथा वर्ग एक के नामित शिक्षक की मौजूदगी रही। मास्टर ट्रेनर राम कुमार सिंह की उपस्थिति में मेंटर नितेश रंजन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक रवि … Read more

गया में 80 नशेड़ी और 22 शराब बेचने वाले धराए

उत्पाद विभाग के विशेष छापेमारी अभियान में 102 लोग पकड़े गए। इसमें 80 पीने वाले और 22 शराब बेचने वाले शामिल हैं। गिरफ्तार में 14 महिला भी शामिल हैं। अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार सभी को जेल भेजा गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि औरंगाबाद जिले के एक्साइज अधिकारियों के साथ मिलकर … Read more

गया में स्थानांतरण के बावजूद केस का प्रभार न देने वाले 22 दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज

स्थानांतरण के बावजूद ऐसे दारोगा को अपने- अपने जगह आए दूसरे दारोगा को केस न सौपना महंगा पड़ा। शहर के सिविल लाइन थाना में ऐसे 22 एसआई व एएसआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इन दारोगाओं की कारगुजारी ऐसी है कि 14 साल पुराने केस भी स्थानांतर के बावजूद दुसरे को नही सौंपा। … Read more

तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा में रहे चाक-चौबंद व्यवस्था: रेल एसपी

पितृपक्ष मेला को देखते हुए गया जंक्शन पर सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था की जाए। देश के विभिन्न भागों और विदेशों से गया आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस पर भी ध्यान रखा जाए। चोर, उचक्के, पॉकेटमारों व संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के साथ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की … Read more

कवच प्रणाली से जुड़ेगा डीडीयू-गया-प्रधान खांटा रेल सेक्शन

पूर्व मध्य रेल की ओर से मिशन रफ्तार के तहत कवच प्रणाली पर काम शुरू कर दी गई है। 208 करोड़ रुपए की लागत से डीडीयू-गया- प्रधानखांटा तक ट्रेनों के संचलन में संरक्षा को बढ़ावा देने व क्षमता में वृद्धि के लिए स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘‘कवच‘‘ लाया जा रहा है। चार चरणों में … Read more

गया में मांग पूरा नहीं होने के विरोध में निगम कर्मियों ने सरकार का फूंका पुतला

11 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। गया जल आपूर्ति शाखा एवं गया नगर निगम कर्मचारियों ने मांग पूरा नहीं होने के विरोध के शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधान सचिव आनंद किशोर का पुतला शहर भ्रमण कराते हुए मोक्ष धाम विष्णु नगरी में ले … Read more

पितृपक्ष मेले को लेकर स्टेशन रोड की नौ दुकानों में छापेमारी

पितृपक्ष मेले में आने वाले पिंडदानियों को शुद्ध खाने-पीने की वस्तु उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई चल रही है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को खाद्य संरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड की नौ प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। होटलों में खाने-पीने के सामान के साथ ही कीचेन की भी … Read more

टिकारी में शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, तालाबंदी की चेतावनी

प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को टिकारी टेट शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर एक सप्ताह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से टीईटी शिक्षकों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुई तो बीआरसी का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। इस बीच बैठक में राज्य संयोजक नितेश कुमार … Read more

गया में आधी रात मेला क्षेत्र में घूमे डीएम, रोशनी सही करने को कहा

पितृपक्ष मेला क्षेत्र में डीएम डॉ. त्यागराजन ने व्यवस्था का आधी रात को जायजा लिया। मेला क्षेत्र में जहां कम रोशनी दिखी वहां मुकम्मल व्यवस्था का निर्देश दिया। मेला क्षेत्र में कहीं भी अंधेरा न रहे इसके लिए विभिन्न स्थलों, सड़कों का निरीक्षण किया गया। डीएम ने गया कॉलेज खेल परिसर को देखा। यहां कुछ … Read more