बोधगया में गांधी चौक के पास बुधवार की सुबह पीपल के विशाल पेड़ की दो बड़ा टहनी एक साथ फुटपाथी दुकानों पर गिर गया। टहनी के गिरते ही आसपास में अफरातफरी मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन ठेला पर व सड़क किनारे लगे फल, सब्जी आदि अन्य घरेलू सामानों का लगभग चार-पांच दुकान गिरे हुए पेड़ की टहनी से दब गया और सामान भी बर्बाद हो गया। साथ ही फल विक्रेता गोदाम रोड निवासी मो. शमीर उर्फ काजू का बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दूसरा फल विक्रेता मो. अख्तर को हल्की चोटें लगी। जिसके बाद उसे बोधगया सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह फुटपाथी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगा रहे थे। इसी बीच एक साथ पेड़ का दो टहनी टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। जिसके कारण कुछ दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा और आवागमन भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा मामले की सूचना बोधगया नगर परिषद कार्यालय व थाना को दिया गया। लोगों ने कहा कि सुबह का समय होने के कारण गांधी चौक के पास भीड़भाड़ कम था। नहीं तो और कुछ देर बाद वहां पर पेड़ या टहनी गिरता तो वहां पर एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन किसी तरह वह टल गया और लोग बाल-बाल बच गए। लगभग दो घंटे बाद नगर परिषद की टीम ने बीच सड़क पर गिरे टहनी को काटकर हटाया। इसके आवागमन सामान्य हुआ। बतादें की लाल पत्थर व गांधी चौक के आसपास से अतिक्रमण हटाने की काफी प्रशासनिक कोशिश हुई। खुद एसडीओ व एसडीपीओ ने कमान संभाला और अतिक्रमणकारियों को हटाया। लेकिन वह करवाई महज खानापूर्ति बनकर रह गया। अगर समय रहते गांधी चौक को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया तो कभी भी अनहोनी हो सकती है।
विश्व यक्ष्मा दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
बिक्रमगंज में विश्व यक्ष्मा दिवस पर अनुमंडलीय अस्पताल में जागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार के नेतृत्व में निकाली गई रैली में कर्मी टी वी हारेगा देश जीतेगा नारे के साथ अनुमंडलीय अस्पताल से चलकर नटवार रोड, धनगाईं आदि का भ्रमण करते हुए पुनः अस्पताल परिसर में पहुंच रैली संपन्न हुआ। रैली के प्रारंभ में उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डा ओम प्रकाश ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खासी, शाम के समय बुखार आने, वजन में कमी, भूख न लगने, शरीर मे कम्पन जैसे लक्षण आने पर टी वी का लक्षण हो सकता है। उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में सभी तरह के जांच उपलब्ध है। टी वी ट्यूबरक्लोसिस, यक्ष्मा तबेदिक या क्षयरोग एक बैक्टेरिया संक्रामक रोग होता है, जो फेफड़ो को प्रभावित करता है। अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में टी वी का दवा निःशुल्क दिया जाता है। दवा के साथ ही साथ प्रत्येक महीना मरीजो को खाने के लिए सरकार के द्वारा उनके खाते में 500 रुपया दिया जाता है। मौके पर महिला चिकित्सक डा वीणा रानी, डीटीएचओ कुश कुमार, एसटीएस नन्दजी सिंह, एसटीएलएस मो सकलैन, र लैब टेकनीशियन राजीव कुमार, संतोष कुमार, राजू कुमार, एएनएम स्कूल की सभी छात्राएं आदि आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।