Bakwas News

24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अरवल । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में हत्या काण्ड के दो प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त बातो की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस ब्यान जारी कर बताया गया है विगत 08 जुलाई को निलेश कुमार, पिता-सुनील कुमार, ग्राम-सतपुरा, थाना/जिला-अरवल के हत्या के मामले में अरवल थाना काण्ड सं0 265/24, धारा-103 (1)/3 (5) भा०न्या०स० दर्ज किया गया था।   काण्ड के त्वरित सफल उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, अवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, कृति कमल के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था। जिसमें एस०आई०टी० टीम में सामिल पुलिस बल पु०नि०-सह थानाध्यक्ष, मो० अली साबरी, अरवल थाना। पु0अ0नि0 हरिकांत कुमार, अरवल थाना।. पु०अ०नि० विकास कुमार, अरवल थाना।एफ०एफ०एल० टीम, अखल। सि0/402 कन्हाई कुमार, जिला आसूचना इकाई, अरवल को शामिलकिया गया था| उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 जुलाई को तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर काण्ड में दर्ज दो प्राथमिक अभियुक्त राम मनोहर सिंह उम्र-59 वर्ष पे० राम लखन सिंह एवं रूद्र प्रताप उम्र-24 वर्ष पे०-राम मनोहर सिंह दोनो का ग्राम-सतपुरा थाना व जिला-अरवल को गिरफ्तार किया गया है | इनका पूर्व में भी इनका अपराधीक इतिहास रहा हैं|  

11 जुलाई से बंध्याकरण अभियान का होगा शुरुआत

कुर्था,अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए 11 जुलाई से बंध्याकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय में डॉ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत दंपती संपर्क अभियान साथ ही परिवार नियोजन सामग्री का वितरण करने एवं इस कार्य में जीविका दीदी, आशा एवं आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं को लगाने का निर्णय लिया गया।   बैठक को संबोधित करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शशांक शेखर व प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक अनिल कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन सेवा पखवारा के दौरान दम्पत्तियों के बीच परिवार नियोजन संसाधन, मसलन माला, छाया व निरोध आदि का वितरण किया जाएगा। इस अभियान को सफलतापूर्वक कार्यान्वित कराए जाने के वास्ते समुदाय को जागरूक किया जाना एवं उनके बीच प्रचार-प्रसार किया जाना जरुरी है। सुखी एवं विकसित परिवार के लिए परिवार नियोजन जरुरी है। इसके लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार व प्रसार आवश्यक है।     उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अंतर्गत लाभार्थी को देय क्षतिपूर्ति राशि के रूप में महिला बंध्याकरण कराने पर प्रोत्साहन के रूप में उत्प्रेरक को तीन सौ रुपये एवं लाभार्थी को दो हजार रुपये,पुरूष नसबंदी कराने पर उत्प्रेरक को चार सौ रुपये एवं लाभार्थी को तीन हजार रुपये,प्रसव पश्चात महिला बंध्याकरण कराने पर उत्प्रेरक को चार सौ रुपये एवं लाभार्थी को तीन हजार रुपये,प्रसव पश्चात कॉपर टी लगाने पर आशा कार्यकर्ता को डेढ़ सौ रुपये प्रोत्साहन राशि एवं लाभार्थी को तीन सौ रुपये एवं एमपीए अंतरा सुई लेने पर आशा को एक सौ रुपये तथा लाभार्थी को भी एक सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।   वहीं उन्होंने बताया कि पखवाड़ा के दौरान सलाह दी जाएगी कि एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कम से कम 3 साल का अंतर होना जरूरी है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारियां भी दम्पत्तियों को दी जाएंगीं। बैठक में परिवार नियोजन परामर्शी रौशन कुमार,बीसीएम संतोष कुमार,डॉ गौरव प्रकाश,डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉमोहम्मद कैफी,यूनिसेफ के बीएमसी मोहम्मद शाहबाज आदि शामिल रहे।

महायज्ञ में मंडप परिक्रमा को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

करपी,अरवल । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित शिवनगर में आयोजित सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भक्ति कि सरिता बह रही है. सुबह से ही यज्ञ मंडप कि परिक्रमा के लिए आस पास से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है. वही यज्ञ शाला में विभिन्न देवी देवताओं के नाम से अनुष्ठान चल रहे है. इसके अलावे यज्ञ स्थल पर मेला जैसा माहौल बना हुआ है. तरह तरह कि दुकाने लगी हुई है. जहां पर काफी संख्या में महिला बच्चे खरीददारी करते दिखाई दिए. वही संध्या कालीन श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कथा के तीसरे दिन श्रीमद भागवत कथा महात्म्य के बारे मे जानकारी दिए।   उन्होंने कथा में गो कर्ण की कथा सुनाया. तथा कहा कि आत्मा को प्रेत योनि से मुक्ति का एकमात्र मार्ग भागवत कथा का श्रवण है. गुरूकी महत्ता हमारे जीवन में अनुपम है क्योंकि गुरू के बिना हम जीवन का सार ही नहीं समझ सकते हैं. लेकिन हमेशा इस बात का सदैव ही ध्यान रखना चाहिए कि गुरू के समक्ष चंचलता नहीं करनी चाहिए और सदा ही अल्पवासी होना चाहिए. जितनी आवश्यकता है उतना ही बोलें और जितना अधिक हो सके गुरू की वाणी का श्रवण करें।   उन्होंने कहा कि गुरू चरणों की सेवा का अवसर मिलना परम सौभाग्य होता है, जो अनमोल है. मुझे भी ठाकुरजी की कृपा से गुरूसेवा का दायित्व मिला था, लेकिन उस समय सेवाभाव का ज्ञान नहीं था और अब जब ज्ञान की प्राप्ति हो चुकी है तो गुरू सेवा का अवसर नहीं हैं। इसलिए गुरू सेवा को समर्पित भाव से करना और उनका आदेश का पालन सदा ही करना चाहिए. गुरू की महिमा अपार है और उनकी करूणा अदभुत है कब किस पर अनुग्रह हो जाएं।     पृथ्वी लोक पर बार-बार परमात्मा का अतवरण होता है, उनकी लीलाएं होती है और गुणगान करते हुए कर्मधर्म के साथ ही महायज्ञ होते हैं. ऐसे में परमात्मा स्वयं यहां पर जन्म लेते हैं. वे जीव के प्रेम उसकी करुण पुकार को जरूर सुनता है. भागवत महात्म्य सुनाते हुए कहा कि जब भी परमात्मा का गुणानुवाद इस पृथ्वी पर होता है या परमात्मा स्वयं आकर यहां पर तरह-तरह की लीलाएं करते हैं तो देवतागण भी पृथ्वी पर जन्म लेने के लिए लालायित रहते हैं।   भागवत पुराण कथा को श्रवण करने वाले भक्त निश्चित रूप से मोक्ष को प्राप्त कर लेते हैं. जिस प्रकार राजा परीक्षित श्राप से मुक्त हो गए, अनेकानेक राक्षस और पापी भी उस परमात्मा की कृपा से मुक्ति पा गए ऐसे सभी पुराणों और ग्रंथों में महापुराण की संज्ञा पाने वाला श्रीमद्भागवत पुराण है. जिसकी कथाओं का श्रवण करने के लिए इतने बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं. भक्तों के मन की वांछित कल्पनाओं से परे हटकर पुण्य फल प्रदान करने वाला यह महात्म्य होता है. वास्तव में श्रोता ही भागवत कथा के प्राण हैं. जिसके कल्याण के लिए इस प्रकार के अनुष्ठान किए जाते हैं।   आपके हृदय में भगवान का वास है तो श्रीहरि पाप, पाखंड, रजोगुण, तमोगुण से हमेशा दूर रखते हैं। भगवान का उन्हीं लोगों के हृदय में वास होता है, जो सत्कर्म करते हैं। अनैतिक कमाई का लाभ तो कोई भी उठा सकता है। परन्तु तुम्हारे अनैतिक कर्मों को तुम्हें ही भोगना होगा। इसलिए कर्म करनें में सावधानी बरतें. इस मौके पर समाजसेवी विक्रम सिंह रंजीत शर्मा विकाश कुमार आशुतोष कुमार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में गांव के नागरिक दिन रात मेहनत कर रहें है।

मृतक के परिजनों से विधायक ने की मुलाकात

अरवल । बैर बीघा गांव जाकर स्थानीय विधायक बागी कुमार वर्मा ने मृतक दिनेश कुमार के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी । इन्होंने परिवार के सदस्यों को दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया । विधायक ने कहा कि दिनेश कुमार बहुत अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। गांव के समस्याओं के समाधान में हमेशा आगे रहते थे। सड़क दुर्घटना में इनका निधन दुखद है। इनकी मात्र दो बच्चियां हैं।   इन्हें भी हर संभव सहायता किया जाएगा। विधायक ने इस मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष उमेश राम से मृतक के आर्शित परिवार जनों को मुआवजा के संबंध में बात की तथा कई निर्देश दिए। बताते चलें कि 3 दिन पूर्व रात्रि के समय तेज गति से जा रहे वाहन ने इन्हें गांव में ही सीधी ठोकर मार दी थी। जिसके फल स्वरुप गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। ग्रामीणों के द्वारा इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी पहुंचाया गया था जहां से विशेष चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इन्हें एम्स पटना रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई थी इस घटना से परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भतीजा रोशन राज ने मुखाग्नी दी।इस मौके पर राजद नेता अनूप यादव, शंभू यादव, सांसद प्रतिनिधि सहरीमा सोनी, मुरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू आलम, कांग्रेस नेता मोहम्मद इस्लाम अंसारी, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य परशुराम यादव, विधायक के निजी प्रतिनिधि जयंत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

आलोक अवर निरीक्षक के पद पर हुए चयनित

कुर्था,अरवल। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को अवर निरीक्षक तथा अलग-अलग पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें प्रखंड क्षेत्र के बारा गांव निवासी आलोक कुमार ने सफलता प्राप्त किया है। परिणाम जारी होने के बाद आलोक के सफल होने पर स्वजनों में खुशी है। कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी श्रीकांत शर्मा तथा नीलम देवी के पुत्र अलोक कुमार अवर निरीक्षक(दारोगा) पद के लिए चयनित हुए हैं।   बेटे की सफलता पर पिता, मां, बहन,चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी है। अलोक के पिता श्रीकांत शर्मा भारतीय डाक विभाग में पोस्टमास्टर हैं वहीं मां नीलम देवी गृहणी हैं। अलोक ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा घर से हीं हुई थी। मैट्रिक उच्च विद्यालय कुर्था से प्रथम श्रेणी से पास की। इंटर स्वामी बासुदेवाचार्य अनुग्रह नारायण महाविद्यालय दरहेटा लारी से साइंस (गणित) से प्रथम श्रेणी से पास की। ग्रेजुएशन साइंस विषय से स्वामी बासुदेवाचार्य अनुग्रह नारायण महाविद्यालय दरहेटा लारी से प्रथम श्रेणी से पास की।     अलोक के चाचा बालमुकुंद शर्मा बताते हैं कि वह दारोगा परीक्षा की तैयारी को लेकर परिवार से अलग पटना में रहकर तैयारी करता था। पढ़ाई के प्रति उसकी लगनशीलता सार्थक हुई। उसने परिवार सहित गांव का भी नाम रौशन किया है। अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अलोक कुमार ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं चाचा एवं परिवार के अन्य सदस्यों को जाता है। युवाओं से अपील करते हुए अलोक ने कहा कि परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है।

अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के कौशल प्रशिक्षण को शुरू हुआ आवेदन पत्र

अरवल । बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम द्वारा अरवल जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के 18-45 वर्ष के युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजनान्तर्गत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु कुल विभिन्न 24 ट्रेडों यथा हेल्थकेयर, ऑटोमोटिभ, कन्सट्रक्शन वर्क, कृषि, इलेक्ट्रीशियन, मकैनिक आदि क्षेत्रों में इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से 26 जून से 26.जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र को स्वअभिप्रमाणित कर वेबसाइट www.bsmfc.org पर अपलोड करना होगा।   चयनित अभ्यर्थियों को इस योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा साथ ही 50 प्रतिशत छात्रों को नियोजन प्लेसमेंट भी मुहैया कराया जायेगा। आवेदकों की सुविधा हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, अरवल में एक हेल्पडेस्क भी बनाया गया है. जहाँ से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

कलेर,अरवल। सोमवार की देर शाम मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलीदाद खभइनी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ससुराल जा रहे एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक सड़क पार कर रहा था इसी दौरान कंटेनर ने कुचल दिया | मृतक की पहचान शहर तेलपा थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव का रहने वाला मनोज राजवंशी के रूप में की गई है। मृतक अपने ससुराल अंजान बिगहा करमू राजवंशी के यहां जा रहा था। तभि सड़क पार करने के दौरान भारी वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची मेहंदिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया है।   घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की सूचना उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल एवं मेहंदिया पुलिस के सहयोग से लोगों को समझा बूझाकर जाम को हटवाया और यातायात को चालु करा गया है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई है । वही इस घटना से मृतक के परिजनों में चित्कार मच गया है

बिजली विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

अरवल । समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बिजली विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मीयों को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले में स्मार्ट मीटर स्थापित किये जाने के कार्यों में तेजी लायें और कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करें, ताकि जिले के लोगों को विद्युत की आपूर्ति समग्र एवं व्यवस्थित रूप से मिल सके।   विद्युत विभाग द्वारा जारी परियोजनाओं एवं कृषि से संबंधित कार्यों में जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों का निष्पादन जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। बकायेदारों से राजस्व वसूली की प्रक्रिया में तेजी लायें। उन्होंने वर्तमान मौसम की गंभीरता को देखते हुए सभी कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को निदेशित किया कि सभी जरूरतमंद लोगों का फोन कॉल्स को ना केवल रिसीव करें बल्कि त्वरित समस्या का समाधन भी करें।   उनके द्वारा निदेशित किया गया कि उपभोक्ताओं की परेशानियों के निराकरण के लिए प्रखण्डवार साप्ताहिक रूप से प्रत्येक शनिवार कैम्प लगायें। सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ को निदेशित किया गया कि प्रत्येक परिसरों की जाँच गहनता पूर्वक करें जिससे कि बिजली चोरी के कार्यों को बंद किया जा सके।

प्लस टू उच्च विद्यालय जयपुर में 75वाँ वन महोत्सव समारोह का हुआ आयोज

अरवल। जल -जीवन- हरियाली को बढ़ावा देते हुए वन महोत्सव पर सोमवार को डीएम वर्षा सिंह द्वारा कलेर प्रखण्ड क्षेत्र स्थित  प्लस टू उच्च विद्यालय जयपुर में 75वाँ वन महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया।इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी से पर्यावरण के जिम्मेवारियों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि पेड़ पर्यावरण के फेफड़े का कार्य करती हैं एवं पर्यावरण को संतुलित रखती है। पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ों की अहम भूमिका होती है। अतः इसका संरक्षण अत्यावश्यक है।   वृक्षों एवं वनस्पतियों की कमी के कारण वायु में आर्दता की कमी हो जाती है, जिसका कुप्रभाव बारिश पर पड़ता है और वर्षा समय पर नहीं हो पाती है। संतुलित पर्यावरण से प्रत्येक मौसम समयानुसार क्रियान्वित होते है और वर्षा भी समय पर होती है, जिससे कि नदियों का जलस्तर बना रहता है एवं मनुष्यों के लिए पीने के पानी का स्तर भी ठीक रहता है।   अतः पर्यावरण में अपनी भागीदारियों को समझें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें व उनको सुरक्षित रखें। वनस्पतियों की कटाई एवं संरक्षण न करने से हवा में कार्बन डाई ऑक्साईड गैस की बढ़ोतरी होती है जो कि एक ग्रीन हाउस गैस है. जिससे पृथ्वी के सतह का तापमान बढ़ जाता है, जो कि पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँचाता है और पृथ्वी सतह पर निवास करने वाले जीवों के लिए प्रतिकूल महौल उत्पन्न करता है।     वहीं, उन्होंने कहा कि पेड़ लगाकर हम पृथ्वी सतह के तापमान को कम कर सकते है और जीवों के रहने लायक एक उचित महौल तैयार कर सकते है। मौके पर उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीपीओ मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कलेर, अंचलाधिकारी कलेर, रेंजर फॉरेस्ट गार्ड्स, स्कूली बच्चों के साथ अन्य मौजूद थे।

चौकीदार पद पर भर्ती के लिए आवेदन की हुई शुरुआत

अरवल।  जिला अंतर्गत चौकीदारों के नियमित नियुक्ति हेतु विज्ञापन अरवल जिला के वेबसाइट तथा दैनिक समाचार पत्रों में तीन जुलाई 2024, बुधवार को प्रकाशित की जा चुकी है, जिसका विज्ञापन संख्या 01/2024 है। यह नियुक्ति चौकीदार संवर्ग नियमावली 2006 के निहित प्रावधानों के तहत की जा रही है।   नियुक्ति हेतु आवेदन अरवल जिला के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2024 तक है। इच्छुक आवेदक सर्वप्रथम जिला नियोजन कार्यालय, अरवल में अपना निबंधन कराने के पश्चात ही आवेदन कर सकेंगे। जिला नियोजन कार्यालय, अरवल के निबंधन संख्या को आवेदन पत्र पर भरना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र को आवेदक निबंधित डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिला नियोजन कार्यालय, अरवल में भेजना होगा। इस संदर्भ में उल्लेखित है कि कुल 223 पद की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं जिसमें कोटिवार नियुक्ति इस प्रकार है।   एससी पुरुष 25 एससी महिला 14 एसटी पुरुष 5, एसटी महिला 2 ईबीसी पुरुष 53, ईबीसी महिला 28, बीसी 00 बीसी महिला 00 ईडब्ल्यूएस पुरुष 14 ईडब्ल्यूएस महिला 8 सामान्य पुरुष 48 सामान्य महिला 26 यदि किसी आवेदक को इस संदर्भ में पूछताछ करना है तो जिला नियोजन कार्यालय, अरवल (प्रखण्ड परिसर, अरवल) जिला सामान्य शाखा, अरवल (समाहरणालय) में कार्यालय अवधि के समय संपर्क कर सकते हैं।