Bakwas News

नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को दिया था ये सुझाव, बरसे तो कहा- ये बस प्रचार का एक्सपर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जमकर बरसे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होनें बताया कि प्रशांत किशोर के लिए वो क्या सोचते हैं। नीतीश कुमार व प्रशांत किशोरफाइल फोटो बिहार में सियासी उलटफेर के बाद पूरे देश की राजनीति अब गरमायी हुई है। नीतीश कुमार ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करके एक मंच पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार तीन दिनों की दिल्ली यात्रा पर रहे जहां विपक्ष के कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। वहीं मीडिया को बयान देते हुए नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है। यात्रा पर प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने खुद को एनडीए से अलग किया तो सूबे में महागठबंधन की सरकार बनी। वहीं चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने लगातार नयी सरकार पर निशाना साधा। पीके ने बिहार की हालत को लेकर मुख्यमंत्री पर कइ बार हमले किये। महागठबंधन की मजबूती को लेकर भी सवाल उठाये। वहीं बिहार का मिजाज भांपने के लिए पीके जनसुराज यात्रा पर भी निकले हैं। ऐसे कयास लगाये जाने लगे हैं कि प्रशांत किशोर बिहार में नयी राजनीतिक दल बनाकर कुछ अलग तरीके से एंट्री करेंगे।

नशीली दवा बेचने का नया तरीका, ऐसे जुटाते थे कस्टमर का डाटा, यूपी एसटीएफ ने दबोचा

यूपी एसटीएफ ने ऑनलाइन नशीली व प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध कराने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से नशीली दवाएं भी मिली हैं। यह गैंग भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नशीली व प्रतिबंधित दवाएं ऑनलाइन ऑर्डर पर उपलब्ध कराता था। यूपी एसटीएफ ने भारत व अंतर्राष्ट्रीय ग्राहको को नशीली/ प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध कराने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग ग्राहकों का डाटा ‘डार्कवेब’ (Dark web) से लेकर वर्चुअल मनी बिटकॉइन (Bitcoin) के माध्यम से अपना गैरकानूनी धंधा चलाते थे। एसटीएफ (STF) ने गैंग के सरगना शहबाज को उसके पांच साथियों के साथ यूपी की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित दवाएं और लैपटॉप सहित कई वस्तुएं बरामद हुई हैं।

दबंगों ने एक वृद्ध महिला का किया पिटाई, जख्मी

दबंगों ने वृद्ध महिला को जमकर पीटा वृद्ध महिला ने लगाया आरोप पुलिस ने नहीं की आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई. मामला बाराबंकी जनपद के कोतवाली बदोसराय का बताया जा रहा है यहां दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। वही बदोसराय पुलिस भी इन दबंगों के आगे नतमस्तक नजर आ रही है। छोटी सी बात को लेकर दबंगों ने वृद्ध महिला को जमकर पिटाई की वृद्ध महिला ने आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा मेरे ऊपर प्राणघातक हमला किया गया है। आपको बताते चलें पूरा मामला कोतवाली बदोसराय का है जहां एक वृद्ध महिला ने ट्रैक्टर रास्ते में ना खड़ा करने के लिए दबंगों से कहा था इस बात को लेकर दबंग वृद्ध महिला पर हावी हो गए और वृद्ध महिला को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा।

भूमि विवाद में हुई खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में वार पंचायत के गरंडा गांव में नाली को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट में दोनो ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घायलों को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में गरंडा गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी मधु देवी, राजेंद्र पासवान, इंद्रदेव पासवान एवं प्रमोद कुमार पासवान की पत्नी रूबी देवी शामिल है। घायल मनोज पासवान ने बताया कि उनके परिवार में पैतृक जमीन का बंटवारा पूर्व में ही हो चुका है। उनके परिवार के मुकेश पासवान ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। इसके बावजूद वह दूसरे के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। इसी दौरान नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद मारपीट हो गई। मुकेश पासवान, बलिंद्र पासवान, अनुज पासवान तथा रामदास पासवान ने हमारे परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे से प्रहार किया, जिसमें हम सभी से किए। इसमें वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो को दी बड़ी राहत, किसानों में दौडी खुशी की लहर

यूपी के कई ज‍िले जिले में बार‍िश न होने के चलते कई जिले सूखे से प्रभाव‍ित हैं। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सूखे से प्रभाव‍ित किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में सूखे के स्थिति के सर्वेक्षण के लिए आदेश द‍िए हैं। मुख्‍यमंत्री ने 75 जिलों के ल‍िए 75 टीमें गठ‍ित कर सूखे से प्रभाव‍ित इलाकों में सर्वेक्षण कर र‍िपोर्ट बनाने के आदेश द‍िए हैं। मुख्‍यमंत्री ने सभी ज‍िलों के ज‍िलाध‍िकार‍ियों को र‍िपोर्ट शासन को उपलब्‍ध कराने के ल‍िए सात द‍िनों का समय द‍िया है। सभी ज‍िलाधि‍कार‍ियों को एक सप्‍ताह के अंदर सूखे से प्रभाव‍ित क्षेत्रों का मौका मुआयना कर र‍िपोर्ट तैयार करनी है। सीएम योगी ने न‍िर्देश देते हुए कहा क‍ि इस मामले में लापरवाही बरतने पर और देरी होने पर जिलाधिकारी ही जवाबदेह होंगे। उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। सीएम ने सभी ज‍िलाध‍िकार‍ियों को न‍िर्देश देते हुए कहा है क‍ि सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में लगान स्थगित रहेंगे। सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को राहत देते हुए मुख्‍यमंत्री ने यह भी न‍िर्देश द‍िए हैं क‍ि इन क्षेत्रों में ट्यूबवेल के बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी। इसी के साथ अगर क‍िसी क‍िसान ने ब‍िल का भुगतान नहीं क‍िया है तो ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे। सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को सरकार की ओर से दलहन, तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने के भी निर्देश द‍िए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है ताकि प्रभावित किसानों को फायदा मिल सके।

70 लाख की लागत से बनेगा उप डाकघर, सांसद ने किया शिलान्यास

70 लाख की लागत से बनेगा गुलवारा मधुबन उप डाकघर। संयुक्त रुप से शिवहर सांसद रमा देवी और मधुबन विधायक राणा रंधीर ने किया शिलान्यास आजादी के पूर्व से है मधुबन उप डाकघर 1980 में पूर्ण रूप से अस्तित्व में आया था और मधुबन का उपडाकघर बीते कुछ वर्ष पूर्व से किराए के मकान में चल रहा था उपडाकघर मोतिहारी जिले के मधुबन प्रखंड का उपडाकघर बहुत दिनों से नरकीय स्थिति को झेल रहा था।। या यू कहे तो किराए के मकान में अपना समय गुजार रहा था। लंबी जद्दोजहद और कानूनी कार्रवाई के बाद आखिरकार मधुबन प्रखंड के गुलवारा मधुबन उप डाकघर का भवन निर्माण और शिलान्यास समारोह संपन्न हो गया है। शिलान्यास के साथ ही मात्र छह महिने में बनकर तैयार किया जाना है। जिसका शुभ शिलान्यास शिवहर सांसद रमा देवी और बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सह मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। वही डाक अधीक्षक मोतिहारी, रामनाथ शर्मा ने बताया कि 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस डाकघर में आम लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही डाक अधीक्षक ने बताया कि सरकार द्वारा जारी सभी सुविधाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाएगा। आरोप डाक कर्मी के द्वारा ठेकेदार पर लगा है कि  पुराने डाक घर के सामानों को बेचकर मुनाफा अपने पास रख लिया है। डाक अधीक्षक की माने तो पुराने उपडाकघर के सभी सामानों की रखवाली सरकारी स्तर से की जानी चाहिए। जबकि ठेकेदार ने मनमाने तौर पे खुद बेच दिया है। इस बड़े आरोप की जांच हेतु विधायक ने डाककर्मी को आश्वस्त किया और ठेकेदार पर एफआईआर करने का भी आश्वासन दिया है।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, कुव्यवस्था को लेकर भड़के

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव सर्कार बनने के पहले ही दिन से एक्शन में हैं। मंगलवार को रात 12 बजे तेजस्वी औचक निरीक्षण पर पीएमसीएच पहुंच गए। तेजस्वी के पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ नींद से जागकर सक्रिय हो गया। मौके पर कुछ डॉक्टर सोते मिले। अस्पताल में अव्यवस्था पर तेजस्वी ने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद तेजस्वी ने न्यू गार्डिनर और गर्दनीबाग अस्पताल का भी निरीक्षण किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरीके की लचर व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द व्यवस्थाएं सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। तेजस्वी यादव प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच पहुंचे। अस्पताल में कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब होकर आराम फरमाने चले गए थे।  अस्पताल में ही कुछ डॉक्टर सो रहे थे। तेजस्वी ने डॉक्टरों को बुलवाया और फिर उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने पूछा कि कहां गए थे तो पता चला कि वो लोग खाने के बहाने निकल गए थे। इस पर तेजस्वी यादव ने फटकार लगाई कि जब रात में 10 बजे से ड्यूटी है तो खा कर क्यों नहीं आए ? तेजस्वी यादव ने अस्पताल के कई रजिस्टरों की भी जांच की और सबमें अव्यवस्था नजर आयी। तेजस्वी ने ड्यूटी रजिस्टर देखते हुए डॉक्टर को फटकार लगाई कि उन्हें ढंग से लिखना भी नहीं आता। उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्यमंत्री तेजस्वी ने अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी से सबकी रिपोर्ट मांगी है और व्यवस्थाओं को तत्काल सही करने का आदेश दिया है।

नशे में धूत सिपाही ने होमगार्ड को लात घूसों से की पिटाई, वीडियो वायरल

जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तैनात सिपाही व होमगार्ड मे किसी बात को लेकर जमकर चले जूता व घूसा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

इस मामले को संज्ञान मे लेकर तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है और होम गार्ड जवान के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को लेटर जारी व जांच कर कार्यवाही के लिए आदेश दे दिया गया है। यह घटना जनपद जालौन के  रामपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

 

 

आज बिहार के 33 जिलों में तेज – आंधी पानी का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 33 जिलों में मंगलवार को वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले को छोड़कर पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में एक-दो जगहों पर ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले में बारिश और वज्रपात की आशंका है। मॉनसून की ट्रफ लाइन अभी राजस्थान, हरियाणा, गोरखपुर, दरभंगा, पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक होकर गुजर रही है। सोमवार को भी उत्तर बिहार में कई जगहों पर बारिश हुई। वहीं, दक्षिण बिहार में मौसम लगभग शुष्क रहा। राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। शेखपुरा में सर्वाधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बिहार में जनता के पैसों से सैर – सपाटे कर रहे है महागठबंधन सरकार के मंत्री – भाजपा

अपने अजब गजब कारनामों से तेजप्रताप यादव सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले विभागीय मीटिंग में सगे संबंधियों को बैठाकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। एक बार फिर से तेजप्रताप विपक्ष के लिए सरकार पर निशाना साधने का जरिया बन गए हैं। बिहार के वन मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने वन विभाग की बैठक की रील्स बनाकर और इंस्टा पर पोस्ट कर दी। इंस्टाग्राम रील में तेजप्रताप ने बाकायदा गाना भी लगाया है। जिसके बाद से बीजेपी ने सरकार और तेजप्रताप पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी ये कहकर चुटकी ले रहे हैं कि तेजप्रताप को उनके हिसाब के विभाग का नहीं मिला है। पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव रील्स बनाने के पुराने शौकीन हैं। तेजप्रताप ने जो रील अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की है बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राजगीर सफारी के दौरे के समय भी उन्होंने वहां रील्स बनाई थी। इन दिनों ये रील वायरल हो रही है। तेजप्रताप विभागीय अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। भाजपा ने तेजप्रताप की रील के जरिये बिहार सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार में  नौटंकीबाजों और अपराधियों की सरकार है। ये लोग जनता के पैसे पर मौज कर रहे हैं। जनता से इन्हें कोई मतलब नहीं है। जनता किस हाल में है उसकी कोई चिंता इन लोगों को नहीं है। तेजस्वी ने तो आते ही सुरक्षा बढ़वा ली थी। अपराध बढ़ रहा है, लेकिन बिहार सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री को इस पर कोई चिंता नहीं है। ये लोग केवल नौटंकी कर रहे हैं और ये सरकार नौटंकीबाजों की सरकार है। भाजपा प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए कहा कि कभी तेजस्वी की विभागीय मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ता और कभी तेजप्रताप की मीटिंग में जीजा नजर आते हैं। विभागीय मीटिंग को इनलोगों ने नौटंकी बनाकर रख दिया है और इस पर नीतीश कुमार चुप्पी साध लेते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तेजप्रताप की रील पर कमेंट किया। ज्यादातर यूजर्स ने चुटकी लेते हुए कमेंट में लिखा कि तेजप्रताप को उनके टैलेंट का विभाग नहीं मिला है। कुछ यूजर्स ने उनके इस पुराने शौक को जानते हुए लिखा कि काम से ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स बनाने में ही तेजप्रताप मस्त रहेंगे।