Bakwas News

दबंगों ने एक वृद्ध महिला का किया पिटाई, जख्मी

  • दबंगों ने वृद्ध महिला को जमकर पीटा
  • वृद्ध महिला ने लगाया आरोप पुलिस ने नहीं की आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई.

मामला बाराबंकी जनपद के कोतवाली बदोसराय का बताया जा रहा है यहां दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। वही बदोसराय पुलिस भी इन दबंगों के आगे नतमस्तक नजर आ रही है। छोटी सी बात को लेकर दबंगों ने वृद्ध महिला को जमकर पिटाई की वृद्ध महिला ने आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा मेरे ऊपर प्राणघातक हमला किया गया है।

आपको बताते चलें पूरा मामला कोतवाली बदोसराय का है जहां एक वृद्ध महिला ने ट्रैक्टर रास्ते में ना खड़ा करने के लिए दबंगों से कहा था इस बात को लेकर दबंग वृद्ध महिला पर हावी हो गए और वृद्ध महिला को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment