Bakwas News

आज बिहार के 33 जिलों में तेज – आंधी पानी का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 33 जिलों में मंगलवार को वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले को छोड़कर पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में एक-दो जगहों पर ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले में बारिश और वज्रपात की आशंका है।

मॉनसून की ट्रफ लाइन अभी राजस्थान, हरियाणा, गोरखपुर, दरभंगा, पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक होकर गुजर रही है। सोमवार को भी उत्तर बिहार में कई जगहों पर बारिश हुई। वहीं, दक्षिण बिहार में मौसम लगभग शुष्क रहा। राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। शेखपुरा में सर्वाधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment