Bakwas News

यूपी के इटौंजा में बड़ा हादसा : मुंडन कराने जा रहे 10 लोगों की मौत

लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रालीलखनऊ के इटौंज के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में सभी डूब गये। जिलाधिकारी लखनऊ ने अब तक 10 मौतों की पुष्टि की है। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कई शव लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में सभी डूब गये। जिलाधिकारी लखनऊ ने अब तक 10 मौतों की पुष्टि की है। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कई शव बाहर निकाले गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। सीतापुर के अटरिया स्थित तिकौली गांव के चुन्नीलाल उर्फ चुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी। निकाले गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। सीतापुर के अटरिया स्थित तिकौली गांव के चुन्नीलाल उर्फ चुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी। को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में सभी डूब गये। जिलाधिकारी लखनऊ ने अब तक 10 मौतों की पुष्टि की है। पुलिस ने गोताखोरोंलखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में सभी डूब गये। जिलाधिकारी लखनऊ ने अब तक 10 मौतों की पुष्टि की है। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कई शव बाहर निकाले गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। सीतापुर के अटरिया स्थित तिकौली गांव के चुन्नीलाल उर्फ चुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी। व स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कई शव बाहर निकाले गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। सीतापुर के अटरिया स्थित तिकौली गांव के चुन्नीलाल उर्फ चुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी।

गोवा चुनाव में बीजेपी 17 कड़ोड़ तो टीएमसी 47 करोड़ खर्च किए, लेकिन रिजल्ट शून्य

गोवा विधानसभा चुनावों में इस बार टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने अपनी सारी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेस ने शुरू से आरोप लगाया कि इन दोनों दलों की वजह से बीजेपी का रास्ता आसान हो सकता है। जब चुनाव नतीजे आए तो उसने अपने दावों को सही ठहराने की कोशिश भी की। क्योंकि, टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने जितने दावे और वादे किए थे, उस हिसाब से जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया। अब सभी दलों ने चुनाव में हुए खर्चों का जो ब्योरा चुनाव आयोग को दिया है, उससे पता चलता है कि जिस दल का खाता भी नहीं खुला, उसने पैसे पानी की तरह बहाए थे और बड़ी पार्टियों को भी इस मामले में बौना कर दिया था।

राजस्थान में हो सकता है सत्ता परिवर्तन, अशोक गहलौत के आवास पर आज विधायक दल की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन 24 सितंबर से भरा जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम इस चुनाव में सबसे आगे चल रहा है। गहलोत ने भी यह साफ कर दिया है कि वो नामांकन भरेंगे। ऐसे में राजस्थान की सीएम कुर्सी पर कौन बैठेगा इसपर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम सात बजे जयपुर में सीएम अशोक गहलोत के आवास पर होनी है जिसमें राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

मौसम खराब होने के कारण पीएम मोदी नही पहुंच पाए मंडी, वर्चुअल के माध्यम से संबोधित कर रहे है रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से पड्डल मैदान मण्डी में आयोजित ‘‘युवा विजय संकल्प रैली’’ को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। आज़ादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पर हुए हमले से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सर ऊंचा रखा है। मौसम खराब होने की वजह से मंडी नहीं पहुंच पाये पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तय कार्यक्रम के तहत मुझे अब तक मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। मैं सबसे पहले क्षमा प्रार्थी हूं, दिल्ली से ही आप सभी से संवाद कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आजादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सिर ऊंचा रखा है। आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम समेत हिमाचल के अनेक सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना, हमेशा से भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री हों, सांसद हों, मंत्री हों, भाजपा देश का वो राजनीतिक दल है जिसमें हर जगह युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के लोग, हिमाचल के युवा भी, भाजपा सरकार की वापसी का मन बना चुके हैं. हिमाचल के युवा जानते हैं कि साफ नीयत के साथ, ईमानदार नीयत के साथ हिमाचल का विकास कोई कर सकता है, तो वो भाजपा ही है। विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया पीएम मोदी ने इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। यहां चर्चा कर दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा मंडी के पड्डल मैदान में ‘युवा विजय संकल्प रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी के संबोधन से पहले प्रदेश भाजपा ने ट्वीट किया कि मां भारती के यशस्वी सपूत, सम्पूर्ण विश्व में भारत को गौरवान्वित करने वाले, कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का भगवान शिव की नगरी छोटी काशी मंडी में आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

अमिता शाह आज सीमांचल में दहाड़ेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. दौरे के पहले दिन वे पूर्णिया में जनभावना रैली को संबोधित करेंगे. रैली के बाद किशनगंज पहुंचेंगे. शाम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद किशनगंज के लाइनपाड़ा स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीमा का जायजा लेंगे. अमित शाह सीमा सुरक्षा को लेकर बीएसफ और एसएसबी के वरिष्ठ अफसरों के साथ भी बैठक करेंगे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री शुक्रवार को 12:10 बजे विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर उतरेंगे.

गांधी जयंती पर मातृभूमि योजना लांच करेगी योगी सरकार, पूर्वजों के नाम पर भवन – योजना का नाम करा सकेंगे

उत्तर प्रदेश सरकार गांधी  जयंती (2 अक्टूबर) पर मातृभूमि योजना  पोर्टल लांच करने जा रही है। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति गांव में सामुदायिक भवन, चिकित्सालय, स्कूल, कॉमन सर्विस सेंटर आदि का निर्माण अपने पूर्वज के नाम पर कराना चाहते हैं तो उन्हें सिर्फ 60 फीसदी पैसा देना होगा। 40 फीसदी पैसे राज्य सरकार लगाएगी।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बताया  कि  उक्त भवन/योजना उनके पूर्वज के नाम पर होगी। वे गुरुवार को मथुरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति की ओर से आयोजित किसान मेले के शुभारंभ समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।   सीएम ने बताया  कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय व 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिवस है। इसे सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया जा रहा है। सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। इसे ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यक्रम बनाया गया है।

आजमगढ़ जेल में 10 बंदियों का HIV रिपोर्ट आया पॉजिटिव

आजमगढ़ जेल में 10 बंदियों की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में बंदियों को एड्स होने की खबर से हड़कंप मचा है। कोर्ट के आदेश पर बंदियों रूटीन जांच हो रही है। अभी तक 2500 में से 1322 बंदियों की जांच होने की बात कही जा रही है। ऐसे में पॉजिटिव बंदियों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जाता है कि जिन बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें पांच की रिपोर्ट प्रारंभिक है जबकि पांच में लक्षण भी मिले हैं। इटौरा स्थित जिला कारागार में लगभग ढाई हजार बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 1322 बंदियों की जांच हो चुकी है। जेल में बंदियों के एचआईवी पाजिटिव मिलने से प्रशासन के होश उड़ गए हैं। जेल प्रशासन इन बंदियों के बारे में पता करने में लगा है। जिले के इटौरा में बनी नए हाईटेक जेल में एचआईवी जांच कराई जा रही है, ताकि तस्वीर साफ हो सके कि कितने बंदी एचआईवी संक्रमित हैं। फिलहाल किसी महिला बंदी में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिन पांच बंदियों में प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं, उनकी दोबारा जांच के लिए सैंपल लैब भेजा जाएगा। फिलहाल जेल में निरुद्ध बंदियों की रिपोर्ट आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर 10 लोगों में एचआईवी संक्रमण फैला कैसे। न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है। इन बंदियों को सामान्य बंदियों की ही तरह रखा गया है। इनको वायरल के हिसाब से दवाएं दी जा रही हैं। अगर किसी बंदी को कोई और समस्या हुई तो उसके हिसाब से उसका इलाज किया जाएगा।

अस्पताल की फर्श पर पड़े एक शख्स के शव के नाक को चूहों ने कुतर कर किया गायब, जाँच का आदेश जारी

गोरखपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में डीप फ्रीजर होने की बजाए एक लाश फर्श पर छोड़ दी गई जिसे रात भर में चूहों ने कुतर डाला। सुबह घरवालों ने लाश का चेहरा देखा तो भड़क गए। हंगामे और सीएमओ-एसआईसी के घेराव के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सीएमओ ने तीन सदस्‍यीय जांच कमेटी बनाई है जिसमें दो एडिशनल सीएमओ शामिल हैं। रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के बड़गो इलाके के सेंदुली-बेंदुली गांव निवासी सुमित गौड़ (21) और महबूब सिद्दीकी (20) गांव में दुर्गा पूजा में मूर्ति रखने की तैयारी में जुटे थे। मंगलवार को बारिश का पानी निकालने के लिए पिकअप से पंपिंग सेट लेने गए थे। खोराबार थानाक्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन पर पिकअप पलट गई और इस हादसे में सुमित और महबूब सिद्दीकी की मौत हो गई। रात होने की वजह से सुमित और महबूब का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार की रात में मोर्चरी में तैनात कर्मचारियों ने सुमित का शव डीप फ्रीजर में रखने के बजाय फर्श पर ही छोड़ दिया। शव को रात भर चूहे कुतरते रहे। चूहों ने सुमित के शव का चेहरा और नाक बुरी तरह से कुतर दिया था। बुधवार की सुबह परिजन पंचनामा करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में मोर्चरी का दरवाजा खोला गया तो परिजन शव की हालत देखकर बदहवास रह गए। सीएमओ और एसआईसी कार्यालय में किया हंगामा शव की हालत देखकर परिजन सबसे पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो वहां सीएमओ नहीं मिले। करीब 15 मिनट तक परिजनों ने सीएमओ कक्ष में हंगामा किया। इसके बाद एसआईसी डॉ. राजेन्द्र ठाकुर के पास पहुंचे। एसआईसी ने बताया कि परिसर भले जिला अस्पताल का है मगर मोर्चरी का संचालन सीएमओ की टीम करती है। इसके बाद एक बार फिर से परिजन सीएमओ कार्यालय लौटे। इस दरम्यान सीएमओ भी पहुंच गए थे। आरोप है कि अगर डीप-फ्रीजर में शव रखा जाता तो यह हाल नहीं होता। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इस तरह की आमनवीय घटना हुई है। दो डीप फ्रीजर में एक खराब जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में दो डीप फ्रीजर रखे गए हैं। इनमें एक काफी दिन से खराब है। इसकी जानकारी कर्मियों ने अधिकारियों को भी नहीं दी है। इसकी वजह से जब परिजन सीएमओ के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मामले की जानकारी ली, तो उन्हें बताया गया कि डीप-फ्रीजर सही है। जबकि, डीप-फ्रीजर खराब होने की वजह से सुमित का शव बाहर जमीन पर रखा गया था और महबूब का शव डीप-फ्रीजर में था। सीएमओ डॉ.आशुतोश कुमार दुबे ने कहा कि दो युवकों के शव मर्चरी में रखने की जानकारी मिली है। चूहों द्वारा एक शव कुतरने की बात परिजनों ने बताई है। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी और डॉ. नंद कुमार के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मोहनिया नगर निकाय चुनाव में गलत शपथ पत्र लगाकर एक महिला प्रत्याशी उतरी चुनाव मैदान में

कैमूर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है । नगर निकाय चुनाव को लेकर बिहार राज्य चुनाव आयोग ने साफ कह दिया है कि 2008 के बाद जिनके पास दो से ज्यादा बच्चे होंगे वो चुनाव नही लड़ेंगे। लेकिन मोहनिया में एक महिला प्रत्याशी ने गलत शपथ पत्र लगाकर चुनावी मैदान ताल ठोक दी है। जानिए पूरा मामला क्या है  मोहनियां नगर निकाय निर्वाचन 2022 के निर्वाची पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी मोहनियां द्वारा दिनांक 21 सितंबर को नामनिर्देशन पत्रों की छंटनी के समय नियम का पालन नहीं किया गया। मोहनियां वार्ड नंबर13 से प्रत्याशी श्रीमती रीता देवी पति श्री सोहन सिंह की तीन संतानें हैं जिनमें प्रथम दो संतान जुड़वा हैं जिनकी जन्म तिथि विद्यालय रजिस्टर में दिनांक 12.07.2008 दर्ज है। उनके द्वारा विद्यालय में जमा आधार कार्ड में भी जुड़वा बच्चों की जन्म तिथि 2008 हीं दर्ज है। तीसरे बच्चे की जन्म तिथि 2009 में दर्ज है। नगर निकाय निर्वाचन संबंधी चुनाव आयोग के निर्देश के तहत 2008 में दो बच्चे जन्म लेने के बाद तीसरा बच्चा उत्पन्न करनेवाले व्यक्ति नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हैं।   उक्त प्रत्याशी रीता देवी द्वारा चुनाव आयोग को भ्रमित कर चुनाव लड़ने की मंशा से अपने जुड़वा बच्चों का फर्जी आधार कार्ड तथा शपथ पत्र दाखिल किया गया जिसमें जुड़वा बच्चों की जन्म तिथि 2006 में दिखाई गई है। इस गड़बड़ी क जानकारी होने पर आवेदक द्वारा जुड़वा बच्चों के विद्यालय शारदा ब्रजराज +2 उच्च विद्यालय मोहनियां से सूचना के अधिकार के तहत बच्चों के नामांकन रजिस्टर एवं आधार कार्ड कि मांग कि गई और विद्यालय द्वारा विधिवत सूचना दिया गया कि उनकी जन्मतिथि दिनांक 12.07.2008 है। विद्यालय के उक्त सूचना के प्रति के साथ एक आवेदन लेकर वार्ड नंबर 13 के मतदाता अधिवक्ता संजय कुमार सिंह निर्वाची पदाधिकारी से दिनांक 20.09.2022 को मिले एवं नियमानुसार कारवाई की मांग किए। लेकिन निर्वाची पदाधिकारी ने आवेदन रिसीव करने से मना कर दिया। उसके बाद श्री सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी के आफिशियल मेल आईडी पर आपत्ति भेज दिया। आज दिनांक 21.09.2022 को नाम निर्देशन पत्रों के छंटनी के समय उस वार्ड से प्रत्याशी सुमन कुमारी ने उक्त सभी कागजात के साथ आवेदन देकर निर्वाची पदाधिकारी से प्रत्याशी रीता देवी का नामांकन पत्र नियमानुसार खारिज करने का मांग किया। लेकिन निर्वाची पदाधिकारी ने आवेदन लेने से इंकार करते हुए रीता देवी का नामांकन स्वीकृत कर लिया। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा यह कारवाई इस निमित्त जारी चुनाव आयोग के निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन है तथा पक्षपातपूर्ण है। आवेदक ने इसके विरुद्ध जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर एवं बिहार राज्य चुनाव आयोग को साक्ष्यों सहित आवेदन भेजकर उचित कारवाई की मांग किया है।

बिहार में एक ऐसा थाना जहां थानेदार नही बल्कि कुर्सी टेबल ही करती है थानेदारी

औरंगाबाद। जिले का क्रीम कहे जानेवाला बारुण थाना जो कि हमेशा से शुर्खियो में रहा है। कभी पिला सोना यानी कि बालू और कभी थाने के पीछे दारू का खेल। जी हां हम बात कर रहे हैं बारुण थाना की जहां सरकार ने जिनके कंधे पर आम जनों की सुरक्षा की जिम्मेवारी दी है मगर उनकी थोड़ी सी लापरवाही आम जनों के लिए भारी पड़ सकता है । यह वीडियो औरंगाबाद जिला के क्रीम कहे जाने वाले बारुण थाना की है।   जिसे हम मॉडल थाना के रूप में भी जानते हैं। लेकिन इस थाने में अधिकारी नहीं मिलेंगे और ना ही कोई ड्यूटी में तैनात मिलेगा। यहां तक की ऑडी ड्यूटी भी यहां किसी को नहीं लगाई जाती जबकि नियम यह कहता है शिफ्ट चेंज होने पर जिसकी डयूटी होती है जबतक वह नही आता तबतक पहले वाले साहब को रहना अनिवार्य है। मगर इस थाने में ऐसा रूल नही है। जिसका खामियाजा किसी काम से थाने में आये ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। अपने काम से ग्रामीण तो थाने जरूर आते हैं मगर थाने में साहब को न देखकर बैरंग वापस लौट जाते है । क्योंकि थाने में साहब नही सिर्फ खाली कुर्सी और टेबल पड़े है जो कि थाने चलाने का काम कर रहे है। इसका जांच करनेवाला भी कोई नहीं है।   इस बारे में जब ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं घंटों से आकर थाने में बैठा हूं मुझे अपनी अग्नियास्त्र का सत्यापन कराना है लेकिन यहां तो कोई साहब उपलब्ध है ही नहीं ना तो थाना प्रभारी है और ना ही कोई ऑडी ड्यूटी में ही उपलब्ध है । हां वहां अंदर में 2 चौकीदार और एक मुंशी एक रूम में बैठे दिख रहे थे हालांकि जब उनसे इस बारे में बात की गई की थाने में आज ऑडी ड्यूटी पर भी लोग नहीं है तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा डेरा में गए हुए हैं एक से दो घंटे के बाद ही आएंगे जबकि नियमानुसार ऑडी ड्यूटी 24 घंटा दी जाती है 1 मिनट के लिए भी थाने को खाली छोड़ने का प्रावधान नहीं है मगर यहां थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मी की लापरवाही साफ झलक रही है जो अपने खुद सुरक्षित नहीं है वह आम जनों को क्या सुरक्षा प्रदान करेंगे।