Bakwas News

शिक्षक नियमावली 2023 में सुधार करते हुए हम सभी कार्यरत शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दे

अरवल। शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई अरवल के द्वारा 1 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में अरवल मोड़ शहीद भगत सिंह चौक से प्रतिरोध मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचे।   जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई अरवल के शिक्षक नेता राजीव कुमार उर्फ अनय सिंह के द्वारा किया गया। प्रतिरोध मार्च में विभिन्न संगठनों के शिक्षक नेता एवं काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षिका सम्मिलित हुए।   अनय सिंह ने कहा कि यह नियमावली विसंगतियों से भरा हुआ एवं अराजकतापूर्ण नियमावली लागू कर शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षकों को बांटना चाहती है।आप सभी को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 2 अक्टूबर 1980 में सभी निजी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा सरकारी घोषित की गई।   साथ ही शिक्षामित्रों को 2006 के नियमावली में बिना परीक्षा के पंचायत शिक्षक घोषित कर दिया गया और इधर 34540 शिक्षकों को भी बिना परीक्षा के सरकारी कर्मी घोषित किया गया। हम इस प्रतिरोध मार्च के माध्यम से सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि शिक्षक नियमावली 2023 में सुधार करते हुए हम सभी कार्यरत शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे। अन्यथा इस नियमावली 2023 के विरोध में और सरकार के उदासीन रवैया और गलत नीतियों खिलाफ हम सभी शिक्षक एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना एवं विधानसभा का घेराव करने पर बाध्य हो जाएंगे।   प्रतिरोध मार्च संबोधित स्थानीय विधायक महानंद सिंह, पीपी एजुकेशन के अध्यक्ष अभिराम सिंह,कौशल कुमार, अरविंद कुमार, नंदकिशोर सिंह, रामाकांत राय, रविंदर कुमार, मुस्ताक अहमद, संदीप कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार निराला, शैलेंद्र कुमार, बच्चू पासवान आदि नेताओं ने शिक्षकों को संबोधन किया।

पीयूष शर्मा के पिताजी के समान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अरवल सदर प्रखंड के परमपूरा गांव निवासी भाजपा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद पीयूष शर्मा के पिताजी स्वर्गीय रंजीत कुमार सुमन के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़, लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।   इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह भाजपा के पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राजीव रंजन,भाजपा पूर्व प्रत्याशी दीपक शर्मा, सुनील ओझा, कमलजीत सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, सीडी शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार, शैलेश कुमार सनोज, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शशिभूषण भट्ट, समाज सेवी बिक्रम सिंह, दीपक शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

भाजपा बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है: सम्राट चौधरी

पटना से सासाराम जाने के क्रम में अरवल पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अरवल भगत सिंह चौक पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।   स्वागत होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।   भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर यह पार्टी के करोड़ों समर्थकों का उपहार है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार की जनता ऊब चुकी है। वह थक चुके हैं। एक प्रश्न के उत्तर में सम्राट ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री के कई उम्मीदवार हैं। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव सहित कई नेता हैं, जो पीएम पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आने वाले 2024 की चुनाव में देश की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और 2025 की चुनाव में बिहार में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाना है । नीतीश कुमार का अब बीजेपी के साथ जाना संभव नहीं है।

भूमि विवाद निराकरण से संबंधित डीएम ने बैठक किया

जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में भूमि विवाद निराकरण से संबंधित बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी।   बैठक में सभी थानाध्यक्षों को निदेशित किया गया कि अपने-अपने कार्यालय से संबंधित वाद के निष्पादन हेतु भू-समाधान पोर्टल इन्ट्री ससमय कराये।   जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु सभी थानाध्यक्ष एवं अचलाधिकरी बैठक करें। साथ ही साथ संबंधित ग्राम कचहरी सरपंच को भी बैठक में आमंत्रित करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें तथा प्रत्येक सप्ताह चौकीदारों से भूमि विवाद से संबंधित प्रतिवेदन अवश्य प्राप्त करें।   जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा यह निदेशित किया गया कि यदि किसी मामले के निष्पादन में कठिनाई हो रही है तो अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अवश्य अवगत करा दें तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद अनुश्रवण से संबंधित प्रतिवेदन अवश्य प्राप्त कर लें। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों को सजगता से लेना है तथा अंतिम अंजाम तक पहुँचाना है। इस संबंध में किसी भी प्रकार के कोताही एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेंगी।   बैठक में श्री ज्योति कुमार अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री नवेन्दु सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, सभी कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सभी थानाध्यक्ष एवं सभी अंचलाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा एवं बाल परिवहन समिति की बैठक

जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं बाल परिवहन समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयीं।   बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।   इस पर चिन्ता व्यक्त करते हुऐ जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी संबंधित द्वारा कार्ययोजना तैयार किया जाय तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करें।   बैठक में विद्यालय स्तर पर बाल परिवहन समिति के गठन की समीक्षा की गई। जिन विद्यालयों द्वारा अबतक समिति का गठन नहीं किया गया है उन्हें शीघ्र गठन करने का निदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अज्ञात वाहन के ठोकर मारकर भाग जाने के मामलें में मृत्यु हो जाने पर सरकार की ओर से दो लाख रूपये और गंभीर रूप से घायल हो जाने पर पचास हजार रूपये मुआवजा के रूप में पीड़ितों के आश्रितों को दिये जाने का प्रावधान किया गया है। यह योजना दिनांक 01 अप्रैल 2022 से प्रभावी है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पहले पाँच हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि अच्छे मददगार (गुड सेमेरिटन) को दी जाती थी। अब उसे बढ़ाकर दस हजार रूपये कर दी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मोटरसाईकिल चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। गाड़ी चलाते वक्त हमेशा गाड़ी पर ही ध्यान होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को निर्देश एवं नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर दौड़कर या जल्दबाजी में पार ना करें। दुर्घटना से रखनी दूरी है तो हेलमेट सबसे जरूरी है। पुलिस पदाधिकारी कोनिदेश दिया गया कि हेलमेट की जाँच हमेशा करते रहे ताकि हेलमेट का प्रयोग सभी लोग पालन करें। बैठक में श्री ज्योति कुमार अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन अरवल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार एवं सभी थानाध्यक्ष के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बोध बीघा ग्राम में बजरंगबली प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

प्रखंड क्षेत्र के बोध बिगहा गांव में बुधवार को बजरंग बली की प्रतिमा स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई | यह कलश यात्रा बोध बिगहा से निकलकर मधुश्रवां मंदिर पहुंची जहां पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलभरी कराया गया|   यात्रा में हजारों संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए कलश को मंदिर में स्थापित कर अनुष्ठान की शुरुआत की गई|   आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बजरंगबली स्थापना के बाद 24 घंटे के लिए अखंड संकीर्तन की शुरुआत की जाएगी|

कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन की एक दिवसीय बैठक कर पार्टी को विस्तार किया गया

कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन कि वालिदाद में एक दिवसीय बैठक आयोजित कर पार्टी का विस्तार किया गया | जिसमें अरवल के जिला अध्यक्ष पद पर गोदानी साह , राजेश कुमार महासचिव, अमरजीत कुमार मधेसिया को सचिव पद पर मनोनीत किए किया गया|   जिला अध्यक्ष पद गोदानी साह को मनोनीत किए जाने पर कानून हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन के संस्थापक संजीव कानू एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण कानू तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रभारी दक्षिण बिहार के ललन साह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे| प्रदेश में हमारे समाज की हर तरफ आपकी इच्छा हो रही है विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के द्वारा भी हमारे समाज का शोषण किया जाता है |   जब जिम्मेदारी की बात आती है तो हमारे समाज के लोगों को किनारा कर दिया जाता है | आगामी विधानसभा में अगर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा हमारे समाज के अनुरूप हिस्सेदारी नहीं मिली तो हम कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन के लोगों द्वारा नोटा बटन दबाने अथवा अन्य कोई ठोस निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे| इधर गोदानी साह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर लोगों ने आभार व्यक्त जताया है |

राजद प्रखंड अध्यक्ष को मोबाइल पर जान से मारने की दी गई धमकी

राज्य के सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष करपी को मोबाइल पर जान से मारने की दी गई धमकी, वही प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव ने कहा कि रविवार को संध्या करीब 7.6 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आया तो नहीं उठाए दुबारा आया जब फोन उठाएं। इसके बाद लगातार अभद्रता के साथ गाली गलौज करते हुए कहां की जीभ कवार लेंगे और जान मार देंगे तब से मैं काफी डरा हुआ हूं क्योंकि कुछ ही माह पहले जवान पुत्र का देहांत हो गया हैं।   मेरे ऊपर हुई घटना से काफी मरमाहत हु। तब से मेरा दिमाग ठीक नहीं रह रहा हैं धमकी के बाद मैं करपी थाना को फोन करके इस बात को जानकारी दिया। लिखित आवेदन भी दी। उसी वक्त डीएसपी राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचकर सभी जानकारी लिया और उन्होंने कहा कि मैं अभिलंब धमकी देने वाले अपराधी को धर दबोचेंगे। पुलिस खोजबीन में लगी हुई है जल्द ही धमकी देने वाले को अपने गिरफ्त में लेगी। वही प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस हमें मदद जरूर करेगी और आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि दूध का दूध और पानी का पानी कर सामने लाने का कार्य करेगी। साथ-साथ यह भी कहा कि मैं राज्य के सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के एक अच्छे सिपाही हूं और मैं करपी प्रखंड को अच्छी तरह निष्पक्ष भाव से देखता हूं।   इस घटना की पुष्टि  www.bakwasnews.com नहीं करता है।

अवैध खनन के विरूध विशेष रूप से कार्रवाई करने की आवश्यकता है – जिला पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि अरवल जिला में अवैध खनन के विरूद्ध विशेष रूप से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें तथा विधि व्यवस्था की निगरानी रखें।   मेहन्दिया थाना के अलावे अन्य थानों के थानाध्यक्षों को अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध जाँच करने का निदेश दिया गया।   बैठक में बताया गया कि 30 जून 2023 तक बालू घाट चलाने का निदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि संचालित बालू घाटों पर साईन बोर्ड लगाना आवश्यक है तथा विधि व्यवस्था की संवेदनशीलता पर नजर रखने हेतु हर संभव प्रयास किया जाना अपेक्षित है। सभी थानाध्यक्षों को निदेशित किया गया कि चौकीदारों द्वारा सघन निगरानी करायें। बैठक में श्री ज्योति कुमार अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री नवेन्दु सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, सभी कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी अंचलाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

मेहंदीया पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब के खेप की बरामद

मेहंदीया थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 वालिदाद के समीप से एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामद| जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि वालिदाद के रास्ते से शराब का भारी मात्रा में खेप ले जाया जा रहा था जिसके उपरांत मेहंदिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे हालांकि पुलिस के आने के पहले ही ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा|   तत्पश्चात गाड़ी जत्त कर थाना परिसर लाई गई तो गाड़ी के ऊपरी हिस्से में शराब माफियाओं के द्वारा भूसी की बोरी लोड की गई थी ताकि पता ना चल पाए पुलिस ने शराब मंसूबे पर पानी फेरते हुए ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है|   संवाद प्रेषण तक शराब की गिनती की जा रही है इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम को दिया गया है और एसपी आगे की करवाई करने में जुट गए हैं|