Bakwas News

कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं पर भड़के, मंच से माइक फेंका

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) ने शनिवार को मऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक भड़क गए। इस दौरान संजय निषाद ने अपने हाथ में लिया हुआ माइक भी मंच पर फेंक दिया। हालांकि, बाद में वहां मौजूद अन्य नेताओं के मनाने के बाद वो मानें और दोबारा माइक हाथ में पकड़ा।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को खूब फटकार लगाई।दरअसल, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार 15 अक्टूबर को मऊ जिले के हिंदी भवन सभागार में पहुंचे। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं की मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। संजय निषाद के संबोधिन के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ता उनकी बात न सुनकर आपस में ही बात करने लगे।

जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय निषाद ने इस दौरान मंच से माइक भी फेंक दिया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment