Bakwas News

महागठबंधन सरकार को सता रही है भाजपा का डर, आरएसएस के नाम पर देश की जनता को किया जा रहा गुमराह

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा भावी प्रत्याशी डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि महागठबंधन सरकार बिहार सहित देश में आरएसएस के नाम पर जनता को कर रही है गुमराह। विगत दिन राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के साथ राज्य परिषद की बैठक अंर्तगत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा व आरएसस पर जमकर हमला करते हुए पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा-आरएसएस के हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने, संगठन को मजबूत करने, गरीबों, दलितों और अतिपिछड़ों को सतर्क रहने का ऐलान किया था। साथ ही साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सत्र 2024 लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की घोषणा भी किया है।

इस संदर्भ में युवा भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर वार करते हुए बताया कि आगामी सत्र 2024 में होनेवाली लोकसभा चुनाव से पूर्व ही महागठबंधन सरकार को अभी से ही भाजपा का डर सताने लगा है। क्योंकि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में विकास की एक नई इतिहास लिखने के ओर अग्रसर हो चुका है। वही भाजपा पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के सहयोग से एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ रही है।

जबकि आरएसएस संगठन देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के विचारों से देश की जनता को जागरूक करने में जुटी है। जिसका महागठबंधन पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल आरएसएस संगठन का विरोध करते हुए लोगों को गुमराह कर चुनावी वोट एकत्रित में लगी हुई है। जिसका जवाब लोकसभा चुनाव में देश की जनता देने के लिए तैयार है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment