Bakwas News

अलविदा मुलायम : ‘जब नेताजी ही नहीं रहे, तो मैं जीकर क्या करूंगा’, ये कहते हुए शख्स ने नदी में लगाई छलांग, मौत

जब नेताजी ही नहीं रहे, तो मैं जीकर क्या करूंगा’, ये कहते हुए शख्स ने नदी में छलांग लगा दी। शख्स की नदी में डूबकर मौत हो गई। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। बताया जा रहा है कि शख्स मुलायम सिंह यादव का समर्थक और प्रशंसक था। उनके निधन की बात पता चलते ही शख्स ने अपनी जान दे दी। शख्स की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। मुलायम लंबे समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में उनकी इलाज चल रहा था।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment