Bakwas News

पुलिस कमिश्नर ने त्यौहार पर विशेष सतकर्ता बरतने व शातिर अपराधियों को सजा दिलाने पर दिया जोर

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट ए सतीश गणेश ने बुधवार के दिन कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारियो के साथ कैम्प कार्यालय मे बैठक के बाद कार्यों की समीक्षा की। बैठक मे ठंडी के दिनों मे होने वाले अपराध पर रोकथाम के लिए चर्चा की गई। ठंडी के दिनों मे रात के समय चोरिया की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इस पर प्रभावी रोक लगाने से सम्बन्धित सुझाव दिए गए। इसके साथ ही शासन के निर्देश के तहत माफियाओ और शातिर अपराधियों के खिलाफ करवाई पर जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहाँ की ईनामीया व अपराधी अभिषेक सिंह हन्नी और झून्ना पंडित जैसे शातिर अपराधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमो मे प्रभावी पैरवी कर उन्हें सजा दिलाई जाए इसके लिए पुलिस विभाग के सभी अधिकारी रणनीति तैयार कर ले।

धनतेरस और दीपावली पर भी सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम करने की रूप रेखा बनी। नगर के प्रमुख बाजारों के अलावा छोटे बाजारों पर भी कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। त्योहारो मे आग से बचाव के लिए अग्निश्मन दल के जवानो को तैयार रहने का निर्देश दिया गया। वही अवैध पटाखों पर लगाम लगाने का भी निर्देश जारी किया गया। दीपावली त्योहार के समय डालमंडी, हड़ायसराय, लल्लापुरा, लोहता समेत कई क्षेत्रो मे पटाखों के भंडारण की सूचना मिलती है। सभी अधिकारियो को सख्त निर्देश किया गया की पटाखों के अवैध कारोबारियों पर पैनी निगरानी की जाए।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment