Bakwas News

एएनएम स्कूल की छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों पर अत्याचार के प्रति जागरूक का संदेश दिया

अरवल जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एएनएम स्कूल सदर अस्पताल परिसर अरवल में सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसकी थीम लगातार गिरते लिंगानुपात एवं इसके परिणाम था I इस सेमिनार कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I    कार्यक्रम के दौरान एएनएम स्कूल की छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक, रंगोली, मेहंदी, कविताओं एवं गीतों के माध्यम से समाज में हो रहे बेटियों पर अत्याचार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गयाI छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम के तहत पोषण के बारे में विभिन्न गतिविधियों के द्वारा बताया गया कि पोषण हमारे शरीर के विकास के लिए खासकर किशोरियों व महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। जब तक हम अपने शरीर को सही पोषण नहीं देंगे, तब तक हम अपने शरीर को पूर्ण कार्य क्षमता नहीं प्रदान कर सकतेI   मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि किशोरियों व महिलाओं को कभी भी अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर डरने की जरूरत नहीं है । इसके लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है तथा 181 टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैंI   वही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा संरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही है, जिसमें से एक योजना सखी वन स्टॉप सेंटर है , जो समाहरणालय परिसर मे अवस्थित है। इसमें महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के हो रहे हिंसा पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।   वही उनके द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला हब फोर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की स्थापना की गई है, जिसमें किशोरियों व महिलाओं के समस्याओं की सहायता की जाएगी । अंत में कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है, जिसे हम सभी पुरुषों व महिलाओं को इसके प्रति संवेदनशील होना पड़ेगा । आज समाज में बेटियां अभिशाप नहीं, बल्कि समाज के लिए वरदान है। बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। हम शिक्षित होंगे तो लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे एवं बेटा बेटी में होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है।   आज सरकार के द्वारा किशोरियों व महिलाओं से संबंधित बहुत सारे योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कन्या कन्या विवाह योजना , पुनर्वास योजना इत्यादि है । जिनके माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है, उनके द्वारा यहां अपील किया गया कि आप सभी लोग इस कार्यक्रम के बाद जाकर अपने आस पड़ोस में हो रहे बेटा बेटी के साथ भेदभाव को खत्म करने में पूर्ण योगदान देंगे ।   कार्यक्रम के मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी , जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति , जिला समन्वयक राष्ट्रीय पोषण मिशन , केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

डीएम एवं एसपी के द्वारा स्वयं स्वच्छता कर्मी के रूप में बस स्टैंड अरवल में लगाया झाड़ू

अरवल स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिला पदाधिकारी अरवल के द्वारा श्रमदान एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता ही सेवा 2023 कार्यक्रम का संचालन दिनांक 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा 2023 का विषय कचड़ा मुक्त भारत (Garbage Free India) है।   जिला पदाधिकारी अरवल के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड, अरवल के समीप श्रमदान किया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अरवल द्वारा स्वयं स्वच्छता कर्मी के रूप में बस स्टैंड, अरवल के समीप झाडू लगाया गया एवं कचड़ों की साफ-सफाई की गई।   श्रमदान के उपरांत बस स्टैंड, अरवल में उपस्थित लोगों के साथ स्वच्छता संवाद किया गया, जिसमें उनके द्वारा सुखे एवं गीले कचरों के सही प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचरों का निष्पादन अधिक से अधिक घरेलू स्तर पर किया जाय। स्वच्छता हम सबों की जिम्मेवारी है, इसे सिर्फ सफाई कर्मी तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता है हम सभी लोगों को सफाई कर्मी के साथ मिलकर अपने गाँव को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ्य बनाने में भूमिका अदा करनी है उनके द्वारा जैविक एवं अजैविक कचरे के निष्पादन पर भी विस्तृत जानकारी दी गयी।   स्वच्छता कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी, साथ ही निदेशित किया गया कि स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान के अंतर्गत सभी सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य परीक्षण / स्वास्थ्य बीमा से आच्छादित किया जाय गाँव एवं शहर को स्वच्छ रखने हेतु कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को सम्मान स्वरूप जिला पदाधिकारी, अरवल ने 10 स्वच्छता कर्मियों (05 महिला एवं 05 पुरूष) को स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया एवं उनके योगदान को सराहा।   कार्यक्रम के अंत में बस स्टैंड, अरवल में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा स्वच्छता स्वयं की जिम्मेवारी भाव से स्वच्छता शपथ लिया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी / कर्मी एवं स्थानीय लोगों के द्वारा भाग लिया गया।

पशुओं में फैलने वाले विभिन्न बीमारी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने सलाह दी

अरवल जिला प्रशासन द्वारा जनहित में प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि लपी बीमारी पशुओं में फैलने वाली एक संक्रामक विषाणु जनित बीमारी है यह बीमारी मुख्य रूप से गायों एवं भैंसों में पाई जा रही है। वर्तमान में यह दुधारू पशुओं में बहुत ही तीव्र गति से राज्य एवं जिले में फल रहा है। इस रोग का संचरण पशुओं में मक्खी मच्छर एवं कीटों के काटने से होता है।   इस बीमारी से संक्रमित पशुओं में कुछ इस प्रकार के लक्षण देखे जा सकते है- पशुओं को हल्का बुखार पुरे शरीर में जगह-जगह पर गाँठ उभर आना, खाना-पीना कम कर देना इत्यादि अगर पशु इस बीमारी से संक्रमित हो गया है तो अन्य पशुओं में भी इस तरह के बीमारी न फैले इसके लिए आम लोगों से अपील की जाती है कि वे तत्काल ही निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें। प्रभावित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखें एवं उस पशु का आवागमन भी प्रतिबंधित रखें।   इस बीमारी के प्रकोप में आने से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा सप्ताह में दो दिन रोस्टर के अनुसार जिले के प्रत्येक प्रखण्ड में बचाव एवं रोकथाम शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पशुओं में लंपी बीमारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु पशुपालन विभाग द्वारा सलाह भी जारी की गई है. जैसे- ग्रसित पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखें, मक्खी मच्छर, कीट के काटने से पशुओं को बचाने की दिशा में काम करें, पशुशाला की साफ-सफाई दैनिक रूप से करें, कीटनाशक दवाओं का पशुशाला में नियमित रूप से छिड़काव करें, पशुओं की साफ-सफाई भी नियमित रूप से करें एवं पशुओं को संतुलित आहार तथा हरा चारा खिलायें अगर इस बीमारी से किसी पशु की मौत हो जाती है तो मृत पशुओं के शव को गहरे गड्ढे में दबा दें।   जिले में इस बीमारी के रोकथाम एवं इलाज के लिए जो पशु केन्द्र कार्यरत है. उनकी विवरणी इस प्रकार है- अरवल प्रखण्ड में गाँधी मैदान के पास एवं रामपुर चौरम में कलेर प्रखण्ड में चन्दा, मेहन्दिया तथा उसरी, करपी प्रखण्ड में शहरतेलपा तथा किजर, कुर्था प्रखण्ड में ब्लॉक के पास एवं वंशी प्रखण्ड में थाना के पास अवस्थित है। इस बीमारी से ग्रसित पशुओं का आवागमन प्रतिबंधित है ग्रसित पशुओं के इलाज के लिए निकटतम पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सूचित करें।

सब्जी बेच रहे युवक पर गिरा बिजली का तार, युवक बुरी तरह से घायल, ग्रामीणों ने घंटे सड़क जामकर बिजली विभाग के लापरवाही करने का लगाया आरोप

अरवल कुथा वीरेंद्र विद्रोही चौक के पास सब्जी बेच रहा एक 14 वर्षीय युवक पर बिजली की तार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था बाजार में विधुत विभाग द्वारा पोल पर तानी गई जर्जर तार एकाएक सब्जी बेच रहे सचई गांव निवासी कौशल सिंह के 14 वर्षीय पुत्र कर्ण कुमार पर टूटकर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।   स्थानीय लोगों ने पास में स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारी यो के लापरवाही से गुस्साआए लोगों ने वीरेंद्र विद्रोही चौक के पास सड़क को जाम कर दिया तथा विधुत विभाग के जेई को बुलाने की मांग कर रहे हैं कुर्था पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है लोगों को समझाने की प्रयास कर रही है लेकिन जेई को बुलाने पर लोग अड़े हुए हैं।   लोगों का कहना है कि विधुत विभाग द्वारा जो बाजार में एलटी तार टांगा गया है वह काफी जर्जर है एक दिन पहले ही उक्त तार को बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा जोड़ा गया था हालांकि ग्रामीणों को कहना है कि उक्त तार जो है काफिर जर्जर थी फिर भी उन्होंने तार को जोड़ दिया इस तरह की घटना हर दिन देखने को मिल रही है फिर भी बिजली विभाग अपनी लापरवाही करने पर बाज नहीं आ रहे हैं

दैनिक वेतन भोगी अतिथि शिक्षक को 6 माह से वेतन नहीं मिला

अरवल जिला में उत्तर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षक का 6 माह से वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है अतिथि शिक्षक अपने वेतन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय का चक्कर काटते हैं लेकिन ना तो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और ना तो जिला शिक्षा पदाधिकारी अतिथि शिक्षकों के वेतन के लिए तत्पर है अतिथि शिक्षक का वेतन जनवरी 2023 फरवरी 2023 (वित्तीय वर्ष 2022-2023) वर्तमान वित्तीय वर्ष जून 2023 से आज तक अतिथि शिक्षक का वेतन लंबित रखा गया है।   जिला शिक्षा पदाधिकारी पर प्रश्न खड़ा होता है क्या अतिथि शिक्षकों को वेतन की जरूरत नहीं है विभाग का उदासीन रवैया सिर्फ अतिथि शिक्षक के साथ ही ऐसा क्यों उच्चतर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सुमन ने कहा वेतन नहीं मिलने से शिक्षक आर्थिक तंगी से परेशान है ना तो समय पर बच्चों का फीस दे रहे हैं और नहीं अपने परिवार का सही ढंग से इलाज कर रहे हैं।   सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा यदि अतिथि शिक्षक को समय से वेतन नहीं मिलेगा तो हम सभी शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य हो जाएंगे अतिथि शिक्षक के साथ हमेशा विभाग सौतेला व्यवहार क्यों करती है यह हम सभी शिक्षकों को समझ में नहीं आता है अतिथि शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वाह निष्ठा पूर्वक कर रहे हैं लेकिन उन्हें समय पर वेतन ही नहीं दिया जाता है अतिथि शिक्षक का सिस्ट मंडल बहुत जल्दी वेतन संबंधी मामला पर माध्यमिक निदेशक कन्हैया श्रीवास्तव से मुलाकात करेंगे और वेतन के लिए गुहार लगाएंगे।   जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सुमन ने कहा हिंदू का महान पर्व दशहरा नजदीक में है अगर दशहरा के समय में भी वेतन नहीं मिलेगा तो अतिथि शिक्षक का दुर्भाग्य माना जाएगा अब तो आने वाला समय ही बताएगा अतिथि शिक्षक को वेतन दुर्गा पूजा पूर्व मिल जाता है तो उसे सोने पर सुहागा माना जाएगा

डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 30 फरियादी

अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में लगभग 30 फरिवादियों के फरियाद को सुना गया. फरिवादियों द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मानदेय भुगतान, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे।   फरिवादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया. अरवल प्रखण्ड के फेकू बिगहा ग्राम निवासी वामता सिंह द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार से हूँ. मुझे आवास योजना की सख्त जरूरत है. आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाने की कृपा की जाय. इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अरवल को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।   वंशी थाना स्थित ग्राम ओड बिगहा निवासी शुभम कुमार द्वारा फरियाद में बताया गया कि मेरी माता जी राजकीय मध्य विद्यालय ओडबिगहा में कार्यरत थी, जिनकी मृत्यु कोविड-19 के वजह से हो गई है. परिवार का भरण पोषण ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है. अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति करवाने की कृपा की जाय. इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।   कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम बारा निवासी दुधेशर पासवान ने अपने फरियाद में बताया कि मेरी पुतोह शारधा कुमारी की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्था में पहला प्रसव 07 अप्रैल 2023 को हुआ. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्था द्वारा संबंधित योजना की राशि अबतक प्राप्त नहीं हुई है. राशि उपलब्ध करवाने की कृपा की जाय. इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुर्था को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया.

पुलिस ने नशेड़ियों को पकड़ने के लिए नई तरकीब की किया शुरुआत

करपी अरवल बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद भी दारू सभी जगह मिल रही है इसी को लेकर प्रशासन शराब बिक्री करने वाले एवं शराब पीने वाले को धर पकड़ करने के लिए अलग तजुर्बा अपनाई है जिसे सभी ठिकानों को आसानी से पता चल सके। वहीं जिला प्रशासन अरवल की ओर से एक ऐसी तजुर्बा अपनाई गई है जिसे बहुत ही आसानी तरीके से शराब तस्कर बनाने वाले, पीने वाले पिअकड़,एवं गांजा, भांग, ड्रग, स्मारक बेचने और पीने वाले के ठिकाने का पता लगाने के लिए प्रशासन हर गली मोहल्ला में चल दी है l   वही अरवल पुलिस सिविल में सभी नशीली पदार्थ असमायक गांजा भांग दारू पीने वाले के साथ ठिकाने पर पहुंच रही है और सभी का सूची भी तैयार कर रही है जिसे नशीली पदार्थ का सेवन करने वाले बेचने वाले बनाने वाले को पकड़ने में आसानी हो सके इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि अगले माह से सभी को धर पकड़ किया जाएगा l

सदन में नारी शक्ति बंधन अधिनियम पास, सदन में पास होना लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक क्षण है : पूर्व विधायक चितरंजन कुमार

सदन में सर्वसम्मति के साथ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास होने पर अरवल पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने प्रेस बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण है।   संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत कर रहे हैं. यह केवल एक विधेयक नहीं है, यह उन अनगिनत महिलाओं के लिए एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे राष्ट्र को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है।   पूर्व विधायक ने कहा कि जैसा कि हम आज जश्न मना रहे हैं, हमें अपने राष्ट्र की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है. यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज को और भी प्रभावी ढंग से सुना जाए. इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।   बिल पास होने से नारी शक्ति मजबूत होगी: तिवारी   संसद के विशेष सत्र में दोनों सदन से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया. इस बिल के पास होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह एक सुखद संयोग है हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े बिल को वोट देने के लिए राज्यसभा के सभी सांसदों का हृदय से आभार. सर्वसम्मति से इसका पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है. इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी.  

दुर्गा पूजा के 13वीं बार अध्यक्ष बने सुधीर

अरवल दुर्गा पूजा मनाने हेतु रॉयल नाट्य क्लब महाबीर चौक अरवल सिपाह में दुर्गा पूजा मनाने हेतु बैठक किया गया. जिसकी अध्यक्षता राजेश कुमार एवं इसके नेतृत्व बाल विनोद साहनी के द्वारा किया गया।   जिसकी जानकारी रॉयल नाट्य क्लब के मिडिया प्रभारी रौशन कुमार गुप्ता ने बताया की इस वर्ष दुर्गा पूजा मनाने के लिए टीम का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मती से लगातार 13वीं बार अध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार को पूर्व के भांति इस वर्ष के लिए भी चुना गया।   सर्वसम्मती से नवगठित टीम में उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष पासवान,सचिव अमलेश कुमार, उपसचिव मंजय कुमार,संरक्षक राजेश कुमार,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मालाकर,उपकोषाध्यक्ष राहुल पासवान, संगठनमंत्री एवं लाइसेंसधारी प्रेमाधार प्रसाद प्रेमी,मिडिया प्रभारी रौशन कुमार गुप्ता,व्यवस्थापक नौलेश पासवान तथा मनोनीत कार्यकारणी सदस्यों का अध्यक्ष चुना गया।

उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी पर लगाया 10 हजार का हर्जाना

पटना हाई कोर्ट ने रोहतास के जिला पदाधिकारी पर अदालत के अवमानना के मामले में 10 हजार का हर्जाना लगाया है।   हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी के आदेश से बिक्रमगंज के सीओ आलोक चंद्र रंजन ने इस मामले के वादी और खैरा भूधर पंचायत के पूर्व मुखिया साबिर हुसैन को चेक से भुगतान कर दिया। यह मामला बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय के निर्माण से जुड़ा है जिसे साबिर हुसैन ने पटना हाई कोर्ट में चुनौती दिया था।   इसी मामले में उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को इसकी सुनवाई तीन माह के अंदर करने का निर्देश दिया था, लेकिन तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सुनवाई पूरी नहीं हुई।   इसी के विरुद्ध पूर्व मुखिया ने हाई कोर्ट में तत्कालीन जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित और वर्तमान जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध अवमानना वाद दाखिल किया।   इस वाद की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने दस हजार रुपये हर्जाना वादी को देने का आदेश दिया।