Bakwas News

कैंप लगाकर ऋण वितरण किया गया

अरवल। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के अधीन चल रहे विभागीय योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन इन्डोर स्टेडियम, अरवल में किया गया।   जिसमें उद्योग विभाग, बिहार, पटना से श्री मुकेश रंजन, सहायक उद्योग निदेशक, वरीय कोषागार पदाधिकारी-सह-प्रभारी बैंकिंग पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, अरवल एवं अन्य बैंक पदाधिकारी ऋण स्वीकृति एवं वितरण के सही मूल्यांकन के लिए उपस्थित रहे।   जिसमें PMEGP में 02 आवेदकों का रू0 14.50 लाख एवं PMFME में 04 (चार) आवेदको का 29.50 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा उक्त योजना में क्रमश: 128.55 लाख एवं 107.64 लाख का ऋण वितरण जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा किया गया।

भितिहरवा में कहा अपना अधिकार पाकर रहेंगे -प्रमंडलीय अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा

अरवल। पश्चिम चंपारण के गौनाह प्रखंड के भितिहरवा गांव के पावन धरती पर जो स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ यहां रुके और गांधी जी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया और स्वतंत्रता आंदोलन भारतीय इतिहास में ‘चंपारण सत्याग्रह’ के रूप में जाना जाता है जो यह महात्मा गांधी जी की कर्मभूमि भी रहा और महर्षि वाल्मीकि के तपोभूमि पर लोहार संवाद यात्रा का स्वागत कर सरकार को ताकत दिखाने हेतु बैठक का आयोजन किया।   इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन पारस लाल विश्वकर्मा ने किया और इस कार्यक्रम आये हुए अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि भीम विश्वकर्मा, बिगन विश्वकर्मा, दीनानाथ विश्वकर्मा, डॉ सत्यनारायण विश्वकर्मा, दीनानाथ विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सुजीत शर्मा उर्फ बुलेट शर्मा,मनोज शर्मा,विजय विश्वकर्मा,कौशलेंद्र विश्वकर्मा, पत्रकार पुरुषोत्तम विश्वकर्मा,शंभू विश्वकर्मा,श्यामदेव विश्वकर्मा,रामाश्रय विश्वकर्मा,प्रदीप विश्वकर्मा,सुनील विश्वकर्मा,अरविंद विश्वकर्मा,विकास कुमार विश्वकर्मा,पन्नालाल विश्वकर्मा,शंभू विश्वकर्मा,पंकज विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा,मंटू विश्वकर्मा,शत्रुघ्न विश्वकर्मा,मनोज विश्वकर्मा,संतोष विश्वकर्मा उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का सम्मान बढ़ाया।   वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि यह संवाद यात्रा पूरे बिहार में अपने हक को लेकर संवाद यात्रा पूरे बिहार की जा रही है और आगे की रणनीति तैयार कर पटना गाँधी मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे।   इस मौके पर रविंद्र शर्मा,रामचंद्र ठाकुर,गोविंद शर्मा,कपिल शर्मा,प्रेरणा शर्मा,संजीत शर्मा,उदय कुमार,राजेंद्र शर्मा के साथ हजारों लोहार समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला किंजर में गुरुवार से प्रारंभ

अरवल। किंजर पुनपुन नदी पक्का सीढ़ी घाट एवं सूर्य मंदिर परिसर के पास अनंत पूजा के दिन यानी गुरुवार को अपने पितरों के मोक्ष प्राप्ति की कामना लेकर ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मोरिसस, सिंगापुर, अमेरिका आदि देशों में रहने वाले हिंदू भी काफी मात्रा में प्रथम पिंडदान करने किंजर पहुंचते हैं।   प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार पितृपक्ष यानी एक पखवारे तक सैलानियों का आना जाना रहेगा। इस संदर्भ में किंजर सूर्य मंदिर के पुजारी पण्डित शेष नाथ मिश्रा ने बताया कि शास्त्र में गया जी श्राद्ध का बड़ा ही महत्व माना गया है। अपने पितरों की मोक्ष कामना को लेकर हिंदू धर्मावलंबी प्रथम पिंड करके पुनपुन नदी में ही आते हैं।इसके बाद ही गया जी धाम में फल्गू नदी में पिंडदान करने की परंपरा है।   इस संदर्भ में किंजर ग्राम निवासी जिला भाजपा मंत्री मीरा सिंह ने बताया कि पहले तो जिला प्रशासन के द्वारा दस दिन पूर्व से ही अधिकारियों का दौरा निरीक्षण होते रहता था। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल, स्वास्थकर्मी , सुरक्षा कर्मी नियुक्त होने शुरू हो जाते थे। जब की मात्र 36 घंटे के अंदर पितृपक्ष मेला प्रारंभ होने वाला है।   वहीं पुनपुन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। कई वृद्ध महिलाए एवम पुरुष भी दूर दूर राज्यों से आते हैं। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा पुनपुन नदी के पास जरूरत होगी।   ताकि किसी तरह की अनहोनी पानी में डूबने से न हो।जिला प्रशासन अब तक अनजान हैं नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। देश विदेश से हजारों पिंडदनी पहुंचते हैं साफ सफाई भी नहीं है।

अभाकिम के आयोजित सम्मेलन की सफलता को ले त्रिभुवन शर्मा अध्यक्ष और राजेश्वरी यादव सचिव बनाए गए

अरवल। केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश की खेती को चौपट करने में लगी हुई है । सरकार एमएसपी को कानूनी दर्जा देने में आनाकानी कर रही है । जबकि मोदी सरकार से किसान आंदोलन के दौरान किसान नेताओं से हुई वार्ता में इसे लागू करने का आश्वासन दिया गया था । अभी तक इसे लागू नहीं किया जाना सरकार की असली मंशा पर सवाल उठता है ।   उन्होंने आगे कहा कि इस बार किसान आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे । मोदी सरकार कारपोरेट घरानों के लिए किसानों की खेती चौपट करने पर आमदा है । सरकार कॉरपोरेट को हर हाल में किसानों की जमीन सौंपने की चाल चल रही है । सरकार के इस चाल को हमें नाकाम करना है । 2024 के चुनाव में जब भाजपा के लोग आए तो उनसे सवाल करना होगा किसानों के साथ हुई वार्ता में सरकार क्या कर रही है । जिन किसानों का आंदोलन खत्म हुआ जिसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों की कुर्बानी को याद करके भाजपा के साथ सलूक करना है । सरकार किसानों से अनाज खरीदने की परिपाटी बंद करने जा रही है । चुनाव तक केवल इसे लागू कर रही है । चुनाव तक ही महज गरीबों को अनाज देने की योजना चलेगी ।   भाकपा माले राज्य स्थाई कमेटी के सदस्य एवं अरवल के विधायक महानंद सिंह ने कहा कि किसानों के समस्या को लेकर विधानसभा में हमेशा सवाल उठाते रहे हैं । एक बार फिर सरकार को इस मामले में आगाह किया जाएगा । नहर एवं किसानों के लिए बिजली का क्या हुआ ? अभी भी नहर दुरुस्त नहीं हुए हैं । जब तक नहर दुरुस्त नहीं होगा कदवन जलाशय का निर्माण नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा । सदन से लेकर सड़क तक इस आंदोलन को तेज किया जाएगा ।   उन्होंने किसानों के लिए उठाए गए कई महत्वपूर्ण सवालों का जिक्र करते हुए बताया कि अरवल के विकास के लिए लगातार सरकार एवं जिला प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं । अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन को संचालित करने के लिए तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल का चुनाव हुआ, जिसमें कामरेड रामकुमार सिन्हा, कामरेड राजेश्वरी यादव और कामरेड त्रिभुवन शर्मा प्रमुख थे । सम्मेलन के पर्यवेक्षक किसान महासभा के राज्य सचिव कॉमरेड उमेश सिंह के देखरेख में कमेटी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय जिला परिषद का गठन किया गया । 21 सदस्यीय जिला परिषद ने कामरेड त्रिभुवन शर्मा को अध्यक्ष जबकि राजेश्वरी यादव को सचिव चुना । इसके अलावा जिला पार्षद महेश यादव, देव मंदिर सिंह एवं गणेश यादव को सहसचिव तथा उपाध्यक्ष चुना गया । सम्मेलन से जिला में किसानों के जमीन के सर्वे में धांधली, मोटेशन करने के मामले में सीओ द्वारा टालमटोल करने, सारे कागजात के बावजूद दखिलखरीज रद्द करने , किसानों के कृषि के लिए मुफ्त में बिजली देने, नहरे में नियमित नियमित पानी की गारंटी करने तथा अन्य तरह के किसानों के ज्वलंत सवाल को लेकर अक्टूबर माह में विशाल प्रदर्शन करने का प्रस्ताव लिया गया ।   सम्मेलन की शुरुआत बाबासाहेब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यर्पण के बाद किसान आंदोलन के दौरान कुर्बानी देने वाले शहीदों के सम्मान में मौन श्रद्धांजलि दी गई । उसके बाद शहीद बेटी पर सभी नेताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई ।

राष्ट्रीय एकात्मवाद के पुरोधा थें पंडित दीनदयाल : डॉ० मनीष रंजन

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को रोहतास जिला स्थित सभी भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।   इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर याद किया। साथ ही साथ उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए डॉ० मनीष ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के पुरोधा थे।   जिनके मार्गों पर चलते हुए हम सभी लोगों को उनके सपने को साकार करनी चाहिए। क्योंकि पंडित दीनदयाल सादा जीवन व उच्च विचार के धनी व्यक्ति थे। जिनके द्वारा एकात्मवाद व मानववाद नामक लिखी पुस्तक आज भी प्रासंगिक का प्रतीक है।   उन्होंने राष्ट्रहित में बताया था कि हमेशा हमें सही व्यक्ति को वोट देना चाहिए, न की उसके बटुए को, पार्टी को वोट दे किसी व्यक्ति को नहीं, किसी पार्टी को वोट न दे बल्कि उसके सिद्धांतों को वोट देनी चाहिए।   जबकि उन्होंने समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति दरिद्र नारायण की सेवा को भी उचित ठहराया है। जिसका सार्थक स्वरूप आज पूरे भारत वर्ष गरीबों की भूख उत्थान के लिए अन्त्योदय योजना चल रही है।

प्रवीण कुमार यादव युवा राजद के जिला अध्यक्ष और सबा करीम प्रधान महासचिव बनाए गए

अरवल। युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव और सबा करीम को प्रधान महासचिव पुनः पार्टी के द्वारा मनोनीत कर जिम्मेवारी दिये जाने पर राजद अरवल के नेताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई दिया।राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह एवं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा नवमनोनित युवा जिलाध्यक्ष को बधाई दिया।   राजद नेताओ ने कहा कि प्रवीण कुमार यादव शुरू से ही राजद के एक बफादार कार्यकर्ता के रूप में समर्पित होकर कार्य पाटी के लिए करते है।यही कारण है कि पार्टी ने प्रवीण कुमार यादव के जोश एवं उत्साह को देखते हुये पुनः विश्वास जताया।गाँव गाँव तक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किये।   इस मौके पर बधाई देने वालो में जगजीवन राम जिलाध्यक्ष, रामाशीष रंजन प्रदेश सचिव,उमेश पासवान जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ट,अभय यादव प्रखंड अध्यक्ष अरवल, शम्भू यादव नगर अध्यक्ष अरवल, रामेश्वर चौधरी प्रदेश महासचिव,अलख पासवान ,श्लोक प्रदेश महासचिव,छात्र राजद,रवीं रंजन पूर्व जिलाध्यक्ष, छात्र राजद,अंकु जी, मिथलेश कुमार जी,छोटू खान,राहुल राय,सोनू निगम,विकाश कुमार,सुनील यादव,पिंटू जी,दीपू रंजन,सुनील सक्सेना जी सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दिया।

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की जुलूस निकाला

अरवल। कार्यशाला के समापन पर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर को जुलूस निकाला कर भाजपा विरोधी नारा लगा रहे थे शिव शक्ति मैरेज हॉल से अरवल के विभिन्न मार्गो से होते हुए जुलूस ।   उमैराबाद-सहार मोड़ तक जुलूस में शामिल लोग भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करो, मोदी-शाह के दौर में धार्मिक नफरत की भाषा नए संसद भवन की भाषा बनाने की कोशिश नहीं चलेगी, मुसलमानों को अपमानित करना बंद करो, संसद की गरिमा से खिलवाड़ नहीं चलेगा, नफरत फैलाने वाले रमेश बिधूड़ी पर मुकदमा दर्ज करो के नारे लगा रहे थे।   उमैराबाद-सहार मोड़ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी विधायक महानंद सिंह ने कहा की मोदी सरकार ने नई संसद में विशेष सत्र का आयोजन किया। मगर पूरे देश ने देखा की की किस तरह संसद की गरिमा को भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने तार तार कर दिया। खुलेआम बसपा सांसद दानिश अली को गाली देते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।   दूसरी तरफ कारवाई के नाम पर भाजपा और लोकसभा स्पीकर खानापूर्ति कर रहे हैं।किसी लोकतांत्रिक देश में संसद की अपनी गरिमा होती है। मगर मोदी सरकार देश में तानशाही और फासीवादी शासन थोपना चाहती है। संसद में भाजपा सांसद गुंडागर्दी कर रही है और बगल में बैठे उनके सहयोगी साथ में हंस रहे हैं, यह बेशर्मी है। यही भाजपा का असली चेहरा है। हमलोग इसको बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।   सभा का संचालन शिव प्रकाश रंजन ने किया। मार्च में भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, रविन्द्र यादव, शाह शाद, रमाकांत, शोएब आलम, तारिक अनवर, जितेंद्र पासवान, मनीषा कुमारी, रीता, कुमार दिव्यम, वतन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

लाखों रुपए की लागत से बना मुख्य द्वार का ग्रेनाइट पत्थर उखड़ने लगा

अरवल किंजर प्लस टू उच्च विद्यालय का मुख्य द्वार लगभग 50 वर्ष पूर्व बनाया गया था जो जनवरी 2023 तक ज्यों कि त्यों बरकरार था लेकिन वर्तमान विद्यालय प्रबंधन समिति ने उस भव्य द्वार को तोड़कर आधुनिक ग्रेनाइट पत्थर का द्वार लाखों रुपए की लागत से बनाया गया।   गत 26 फरवरी 2023 को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक बागी कुमार वर्मा के द्वारा उद्घाटन भी हुआ जिसका शीला पट्ट भी लगा हुआ है लेकिन गनीमत है कि नए मुख्य द्वार का विद्यालय के तरफ वाला हिस्सा का कई ग्रेनाइट पत्थर उखड़कर कई माह पूर्व से ही गिरा हुआ है इस तरह के निर्माण कार्य पर कई लोगों ने प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। साथ ही जिला अधिकारी महोदया अरवल से अभिलंब जांच कराने की मांग भी उठ रही है।   इस संदर्भ में पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर कौशलेंद्र नारायण जो इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं का कहना है कि मैं मगध क्षेत्र के आयुक्त से इस मामले की जांच करने का पत्र लिखुंगा ताकि सरकारी विद्यालय के कोष का गलत इस्तेमाल नहीं हो उन्होंने जोर देकर कहा है कि आखिर मुख्य द्वार के निर्माण के दो माह बाद से ही चिपकाए गया काले रंग का ग्रेनाइट पत्थर क्यों बारी-बारी से कबड़ कर गिरने लगा जिससे मुख्य द्वार का खुबसूरती भी प्रभावित हो रही है।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन

Arwal। राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती के अवसर पर चाणक्या ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन संस्थान के सभागार में बन्धु एंटरटेनमेंट पटना,के द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार कुन्दन मुख्य वक्ता के रूप में डॉ कुमार विमलेंदु सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में समीर परिमल एवं डाॅ अशोक गगन एवं बड़ी संख्या में चाणक्या संस्थान के कर्मचारी और छात्र/छात्राएँ मौजूद थे ।   आमंत्रित कवियों /शायरों में समीर परिमल,मो नसीम अख़्तर, डॉ कुमार विमलेंदु सिंह ,डॉ रुबी भूषण ,आराधना प्रसाद ,श्वेता ग़ज़ल ,अविनाश भारती ,रवि किशन,अविनाश बंधु, अमृतेश मिश्रा ,विकास राज, सत्य प्रकाश, अनिकेत पाठक ने एक से बढ़कर एक रचनाओं की बेहतरीन प्रस्तुति दी जिसपर श्रोताओं की तालियाँ लगातार बजती रहीं। अध्यक्षता नामचीन शायर संजय कुमार कुंदन ने एवं संचालन शायर और साहित्यकार मो नसीम अख़्तर ने किया। सभी आंगतुक अतिथियों को फूलबुके,शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर डाॅ अशोक गगन ने भविष्य में भी बन्धु एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इसी तरह के और भी साहित्यिक आयोजन करने का आश्वासन दिया और कहा कि अपने संस्थान के प्रांगण में राष्ट्र कवि दिनकर जी की प्रतिमा भी स्थापित किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन बन्धु एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष अविनाश बन्धु ने किया।

श्रम अधीक्षक के खिलाफ नाई संघ ने बिगुल फूंका

अरवल राष्ट्रीय नाई महासभा जिला सभा का बैठक विमल ठाकुर के सैलुन दुकान पर सम्पन्न हुआ। बैठक में श्रम अधिक्षक अरवल के द्वारा रिशु राज हेयर कटिंग सैलून को उचित मजदूरी माँगने (लेने) पर श्रम अधिक्षक द्वारा सैलून को निबंधन हेतु नोटिस निर्णत किया गया है। यह बिहार का पहला जिला है नाई कामेश्वर ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि श्रम अधिक्षक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते श्रम अधिक्षक ने दबंग का परिचय दे रहे हैं और गरीब नाई जाति का स्वरोजगार छीनने का प्रथम प्रयास का श्री गणेश किया गया है ।   अरवल जिला नाई समाज उक्त निर्णय को एक तरफा करवाई करार दिया है। बार बार अन्य प्रकार के किसी भी दुकानदार को ऐसा करवाई न कर, नाई जाति को टारगेट करना उक्त पदाधिकारी के लिए अशोभनीय है। इस कार्य हेतु अरवल जिला नई संघ चोर निंदा करता है।