Bakwas News

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौला एवं चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया गया

अरवल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जमकर स्वागत हुआ। यहां भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति रंजन के नेतृत्व में जीए उच्च विद्यालय के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौला गया। अरवल पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अरवल में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।   भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । राजा महाराजा के सोने से तौले जाने की कहानियां तो कई सुने होंगे, लेकिन अब न राजा महाराजा रहे और न ही उतना सोना रहा । बेसक सोने की जगह लड्डू रखा गया, लेकिन तराजू ने इतना तो बता दिया कि उनका वजन कई कद्दावर नेताओं से ज्यादा है ।   प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अरवल पहुंचे थे। अरवल में फूल मालाओं से लादकर और लड्डू से तौल कर सम्राट चौधरी को सम्मानित किया गया। सबसे पहले सम्राट चौधरी को जीए उच्च विद्यालय के पास लड्डू से तौला गया। तराजू पर एक तरफ सम्राट चौधरी बैठे हुए थे, वहीं दूसरी तरफ लड्डू रखा हुआ था।   जिस तराजू से सम्राट चौधरी को तौला गया, उस तराजू को भी फूल माला से सजाया गया था। फूल से बने तराजू पर एक तरफ सम्राट चौधरी के बराबर लड्डू रखा गया। इसे देखने के लिए भी काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।   प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अरवल आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का अपार जनसमर्थन है, इससे नीतीश कुमार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नही हैं। अरवल में जिस तरह लोगों का अपार जनसमर्थन दिख रहा है उससे ये स्पष्ट हो गया है कि 2024 में बिहार की जनता नरेंद्र मोदी को बिहार में 40 में 40 सीट देने का काम करेगी।   उन्होंने एनडीए के विरुद्ध बन रहे ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में कहा कि ये सभी भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। जितने भी दल महागठबंधन में शामिल है वे सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। एनडीए गठबंधन हमेशा भ्रष्टाचारियों से लड़ते रहेगा।   बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को अरवल इंडोर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में केवल भाजपा दिखेगी। उन्होंने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुद को धन्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से मुखर होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में ज्यादा अंतर नहीं है।   कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्व में नीतीश कुमार के साथ 12 वर्षों तक अंधे प्यार में रही मगर अब नीतीश कुमार जंगल राज के पुरोधा लालू की गोद में जा बैठे हैं जिसे 2025 में उखाड़ फेंकना है। अब उनकी वापसी किसी भी कीमत पर एनडीए में नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा कि यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार और 2025 में बिहार को जनता हमें चुनती है तो यकीनन बिहार के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या फिर पाताल में, और फिर भी नहीं माने तो बिहार में भी बुलडोजर चलेगा और अपराधियों के घर ध्वस्त होंगे। वहीं पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान करने में लगे हुए हैं वहीं बिहार सरकार में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार अब संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं। 2024 का चुनाव आने वाला है। अगर आपने नींव अच्छी रखी होगी तो सब अच्छा होगा। वहीं ललन सिंह के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार पर जो दाग है ललन सिंह ने ही तय किया था, जब विरोध में थे तब कहते थे पेट का दांत हम निकालेंगे, कोई दूसरा नहीं कहता था। नीतीश कुमार पलटी मार-मार के गद्दी पर बैठना सीख गए हैं। इस बार नीतीश कुमार का पूरा इलाज कर देना है. अबकी बार नीतीश कुमार को छोड़ना नहीं है। बिहार में पांच बार नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उनको आज कल कीड़ा काट लिया है. एक बार दौरा आया था नीतीश कुमार को 2014 में कि देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो उस समय दो सीट आई थी. इस बार जीरो हो जाएगा।   इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता अमृत राज उपाध्याय, शंकर साहनी, रवि केशरी, जितेंद्र कुमार, सोनू खत्री, अंगद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उस के बाद इंदौर स्टेडियम मे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन संवाद अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया।   इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सत्येंद्र कुमार राय ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी को चांदी का मुकुट गदा अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री सत्येंद्र कुमार राय जी जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह जी जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक परशुराम वर्मा जिला प्रवक्ता जितेश सिंह भाजपा नेता अरुण कुमार यादव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह जिला मंत्री युवा मोर्चा विकास यादव कारू सिंह पंकज सिंह भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

मां वैष्णो देवी के नाम पर भंडारे के हुई शुरुआत

अरवल। माउंटिंग नन्हे क़दम फॉउंडेशन के तत्त्वाधान में कमला नेहरू नगर स्थित मंदिर प्रांगण में ” माँ वैष्णो देवी” के नाम पर भंडारे की शुरुवात की गई। इस भंडारे का आयोजन हर शुक्रवार को किया जाएगा।   संस्था के संस्थापक आदित्य ने कहा, जनसेवा माउंटिंग नन्हे क़दम फॉउंडेशन का लक्ष्य रहा है। हमारे संगठन ने लगातार जरूरतमन्दों को मदद पहुचाने का प्रयास किया है।   आज माँ के आशीर्वाद से माँ के प्रांगण में इस अनुपम सेवा कार्य की शुरुवात हुई है, माँ की कृपा से सदैव ये पुनीत कार्य चलता रहेगा। हम आप तो बस माध्यम है, हर पुनीत कार्य का संचालन तो खुद माँ की कृपा से ही होती है।   मौके पर संस्था के तरफ से सुमित गोस्वामी, सजंय कुमार, अनुराग चंद्रा, शुभम, आशुतोष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सफलता हेतु बैठक का आयोजन

अरवल। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह की तैयारी महत्वपूर्ण बैठक जानी-मानी सामाजिक संस्था मृदुराज फॉउंडेशन के कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी।   कार्यक्रम आयोजन मृदुराज फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया। बैठक की अध्यक्षता कलमजीवी सेना के संस्थापक डॉ0 प्रभात चंद्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जदयू नेता संजय वर्मा, वरिष्ठ राजद नेता रबीश श्रीवास्तव एवं स्थानीय मोहल्ला निवासी गजेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।   इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के संस्थापक अजय वर्मा ने सभी को 2 अक्टूबर के दिन 1 समय से विद्यापति भवन पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु आग्रह किया।   इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं उनके संघर्ष की विस्तृत चर्चा की, सबों ने युवा पीढ़ी से उनकी जीवनी पढ़ने एवं उसे आत्मसात करने की अपील की।   आयोजित बैठक मे लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिन्हा के साथ राजन वर्मा रंजीत वर्मा वर्मा के के श्रीवास्तव विजय कुमार श्रीवास्तव, अनुराग स्वरूप, साकेत सिन्हा, पुष्कर श्रीवास्तव सहित कई महिलाएं पल्लवी रंजन आरती पांडे, अंजू झा काँची , गुड़िया पांडे, संगीता शर्मा ,अनुष्का यादव सहित पुतुषोत्तम कुमार मिश्रा, महादेव तिवारी, बिट्टू कुमार भोला प्रसाद, चौधरी जी, कमलेश कुमार, रंजीत प्रसाद, सुधीर कुमार, रितेश सोनू , मनोज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

दीदी जी फाउंडेशन ने डॉ. आर .भी. अनुरागी को दिया डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

अरवल। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान देने के लिये डॉ. राज बहादुर अनुरागी को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।   भूगोल विभाग, डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर,  मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में पदस्थ डॉ आर. बी. अनुरागी, सहायक प्राध्यापक, भूगोल को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।   डॉ. आर. बी. अनुरागी को यह सम्मान दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. नम्रता आनंद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अर्चना कुमारी, प्रो. कैलाश चंद्र दिल्ली , प्रो. सलाउद्दीन कुरेसी अलीगढ़, प्रो. जे. एल. जैन सागर , प्रो. सतीशना बाबू एस गोवा ,डॉ. परवेंद्र कुमार ने दिया।   उल्लेखनीय है कि डॉ. अनुरागी मूलतः सतना जिला, मध्य प्रदेश के निवासी है। वह वर्ष 2013 से भूगोल विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में अपनी सेवाएं दे रहे है। इनके अभी तक 15 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। इसके अलावा उन्होंने 03 बुक चेप्टर, 70 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों, कॉन्फरेंसो में अपनी सहभागिता देकर शोध-पत्रों का वाचन किया है।   वह एक रिफ्रेशर कोर्स, पांच राष्ट्रीय सेमिनारो को आयोजित कर चुके है। उनके नेतत्व में 14 विद्यार्थियों ने अपना लघु शोध प्रबंध का कार्य किया है।वर्तमान में डॉ. आर. बी. अनुरागी के मार्गदर्शन मे चार शोधार्थी पी. एच्-डी. शोध कार्य कर रहे है।

भाजपा के समारोह से आम जनता ने बनाई दूरी, कार्यक्रम पूरी तरह रहा फ्लॉप: निसार अख्तर

अरवल। इंडोर स्टेडियम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह पुरी तरह से फेल रहा, इस कार्यक्रम में केवल गाड़ियों का काफिला ही नजर आया, बिहार की जनता जान चुकी है कि बीजेपी के कथनी और करनी में बहुत अंतर है, उनका काम केवल हिंदू- मुस्लिम, भारत – पाकिस्तान करना भर रह गया है,भाजपा का काम देश में नफरत फैलाना रह गया है, देश की जनता मंहगाई से त्रस्त हैं।   देश आर्थिक संकट से जुझ रही है, बेरोजगारी से देश के नौजवान परिशान हैं, सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है,, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है, इसलिए तथाकथित समारोह स्थल इंदौर स्टेडियम भी नहीं भर सका, जनता पूरी तरह से बीजेपी को जानकारी चुकी है, अब बिहार तथा पूरे देश के लोग इंडिया गठबंधन पर भरोसा कर रहे हैं।   कांग्रेस पार्टी के स्टेट डेलीगेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि सम्राट चौधरी जी केवल गाड़ियों के साथ चल रहे हैं, और जे सी बी के साथ लेकर देश की जनता को क्या बताना चाहते हैं कि हमारा कानून में बिश्वास नहीं है. बगैर कानून का बुलडोजर चलेगा।   माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने बुलडोजर पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है, परंतु सता के नशे में चुरा इन्हें कुछ नजर ही नहीं आ रहा है. बिहार के सत्ता में आने का भाजपाई सपना कभी नहीं पुरा होगा।

भक्ति जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

हसपुरा(औरंगाबाद) श्री गणपति पूजा उत्सव समिति (श्री भास्कर नगर ) द्वारा चल रहे दस दिवसीय पूजा पाठ आरती कार्यक्रम के बाद मंगलवार की रात ( अष्टमी के दिन) भव्य भक्तिमय जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे पहले कमिटी द्वारा आयें सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद एक से बढ़कर एक भोजपुरी भक्ति गाने गाकर कलाकारों ने शमां बांध दिया, जिसमें मशहूर सिंगर शशि सरगम, कुंदन भोजपुरिया,गायिका पम्मी शर्मा,ऋषिराज,वीनू दीवानी,माही यादव ने अपनी अपनी सुरीली आवाजों से महफ़िल में चार चांद लगा दियें।   घर में पधारो गजानंद जी, निमिया के डार मैया आदि गाने गाकर व शशि, कुंदन ने गाने के साथ कुछ लटके झटके डांस कर लोगों को लोटपोट कर दिया, दर्शकों ने भी तालियां बजा बजा कर कलाकारों का हौसला अफजाई किया। बता दें कि गणपति विसर्जन पूरे हसपुरा का भ्रमण कराकर 28 सितम्बर को किया जायेगा।

सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स, मोबाइल, घड़ी, पेजर इत्यादि की परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं – डीएम

अरवल।  समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह के अध्यक्षता में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर एवं 15 अक्टूबर को जिले के 9 परीक्षा केद्रों में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। तीनों दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।   प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 3:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक होगी।परीक्षा में अभ्यर्थियों का प्रवेश पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक होगा तथा द्वितीय पाली में दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच होगा। समय समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।   परीक्षा केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी द्वारा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स यथा मोबाइल, घड़ी, पेजर इत्यादि की अनुमति नहीं है ।ऐसे गैजेट्स पूर्णतः परीक्षा में वर्जित हैं। परीक्षा केद्रों पर जैमर की व्यवस्था रहेगी एवं प्रत्येक परीक्षा हॉल में दीवार घड़ी रहेगी।   जिला पदाधिकारी द्वारा सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को ससमय ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने हेतु निदेशित किया गया।   सभी केंद्र अधीक्षक को परीक्षा कदाचार मुक्त एवं पर्षद के मानक के अनुकूल कराने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के अलावा वरीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

विद्युत अभियंताओं के साथ जिला पदाधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

अरवल।  जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा विद्युत अभियंताओं की उपस्थिति में विद्युत आपूर्ति विभाग द्वारा आम जनों के हित में किए गए एवं किया जा रहे कार्यकलापों की समीक्षा की गई।   विद्युत अभियंता द्वारा बताया गया की 193 घरेलू ट्रांसफार्मर लगाए जाने हेतु स्थल चिन्हित है जहां पर एल. टी लाइन की दूरी बहुत ज्यादा है एवं ट्रांसफार्मर अत्यधिक ओवरलोडेड है।   अरवल जिला अंतर्गत किसानों के हित में कृषि हेतु लगे ट्रांसफार्मर का फीडर अलग-अलग करने का निर्णय लिया गया है। कृषि कार्य हेतु 25 के॰वी॰ए का अतिरिक्त 370 ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसके लिए अभियंताओं द्वारा जगह चिन्हित किया जा चुका है एवं कार्य प्रारंभ हो चुका है। अरवल में जगह-जगह पर 3000 पोल गिराये जा चुके हैं। पोल गाड़ने का कार्य भी शुरू है।   यह कार्य लगभग 2 वर्षों में पूर्ण कर ली जाएगी। अरवल जिले में 381 किलोमीटर नंगे तार हैं जिसका सर्वे विद्युत अभियंताओं द्वारा किया जा चुका है एवं उसके स्थान पर कभर तार लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस हेतु पर्याप्त संख्या में कभर तार भी मंगा लिया गया है। इन तारों को बदलने में लगभग 6 माह का समय लग जाएगा। जिसमें शहरी क्षेत्रों को प्रथम फेज में आच्छादित किया जाना है।   कुर्था बाजार में जगह की कमी के कारण विद्युत अभियंताओं द्वारा वैकल्पिक कार्य योजना बनाई जा रही है। अरवल जिला अंतर्गत 70 किलोमीटर बाँस -बल्ले द्वारा प्रयोग किया जा रहे विद्युत तारों को भी यथाशीघ्र बदलने के लिए तैयारी की जा चुकी है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अरवल ,को निदेश दिया गया कि अपनी देखरेख में सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं का किंजर सीमा पर भव्य स्वागत

अरवल। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय स्तर के नेताओं को जिले के शुरुआती सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अरवल जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उप प्रधान सचिव संजय कुमार, जिला सचिव ब्रजेश कुमार, करपी प्रखंड सचिव मनीष कुमार निराला ने फूलमाला गुलदस्ता देकर स्वागत किया   इस मौके पर बिहार प्रांत प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार नागेंद्र नाथ शर्मा प्रदेश सचिव प्रेमचंद राज्य प्रवक्ता सुनीता कुमारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य प्रांतीय नेता उपस्थित थे। इन शिक्षक नेताओं की मुख्य मांग है पुरानी पेंशन लागू हो एवं सभी नियोजित शिक्षकों को राज्कर्मी का दर्जा दिया जाए इन प्रांतीय नेताओं के साथ एक रथ भी चल रहा है जो असम के गुवाहाटी से इन्हीं मांगों को लागू करने को लेकर चला है जो पश्चिम बंगाल उड़ीसा झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश होते पांच अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी ।   इस मौके पर पूर्व शिक्षक शशि भूषण प्रसाद सिंह गिरजेश शर्मा अशोक कुमार रमाकांत कुमार इंद्रजीत कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे

रेड क्रॉस पदाधिकारी को शपथ ग्रहण करवाया गया

अरवल। जिला पदाधिकारी-सह-प्रेसिडेन्ट, भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, अरवल की अध्यक्षता समाहरणालय सभा कक्ष में रेडक्रॉस के लिए राज्य प्रतिनिधि, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव के चुनावी प्रक्रिया का अंतिम रूप प्रदान किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, अरवल में जिलास्तरीय 20 सदस्यीय प्रबंध समिति का चुनाव कराने हेतु श्री प्रभात कुमार झा, जिला स्थापना उप समाहर्ता, अरवल को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया था।   उनके द्वारा दिये गये रिपोर्ट के अनुसार 21 सितम्बर 2023 को 20 सदस्यीय प्रबंध समिति के लिए 16 (सोलह ) आजीवन सदस्यों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था जिसमें सभी अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र जाँचोपरात सही पाया गया।   अंतिम नामांकन की निर्धारित तिथि 22 सितम्बर 2023 को किसी भी अभ्यर्थियों के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। इसके उपरांत आज जिला पदाधिकारी-सह-प्रेसिडेंट भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, अरवल द्वारा सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया।   राज्य प्रतिनिधि डॉ० धनंजय कुमार, अध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष श्री निसार अख्तर असारी, सचिव श्री अरूण कुमार का निर्विरोध रूप से चयन किया गया। जिला पदाधिकारी-सह–प्रेसिडेन्ट, भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, अरवल द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अरवल को भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, अरवल का वाइस प्रेसिडेन्ट मनोनित किया गया।