Bakwas News

दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र में पशुओं को फैली लंपी त्वचा रोग

दाउदनगर।  27 सितंबर नगर परिषद क्षेत्रों में फैली लंपी त्वचा रोग के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभु कुमार ने एक आवेदन पत्र इ-मेल प्रधान सचिव -पशु एंव मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार और जिला पदाधिकारी ,औरंगाबाद को आवेदन से ध्यान आकृष्ट कराया है कि लंपी त्वचा रोग है जो वायरस से फैलता है और गाय -भैंसो में प्रमुखता से असर करता है।   यह गाँठदार त्वचा रोग वायरस है। जो, कुछ वर्षो से दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्रों में लंपी त्वचा रोग फैली हुई है, इस रोग से पशुपालक बहुत डरे हुए हैं, क्यों की इस रोग से गाय – भैंस – बछडें की मृत्यु हो जा रही है, ऐसे ही दाउदनगर नगर परिषद वार्ड संख्या १६स्थित ( बुद्धू बिगहा) रामाशीष महतो कि गाय लंपी त्वचा रोग से ग्रसित है और वार्ड संख्या-३ के कृष्णा यादव की गाय भी ग्रसित है और कई पशुपालकों के गाय – भैंस इस रोग से मृत्यु हो गई है।   शंभु कुमार ने मांग की है की सरकार द्वारा महामारी की रोक थाम के लिए गौवंशो को गोंट पोक्स के टीके लगाये जा रहे हैं, परन्तु दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र भगवान के सहारे छोड़ दिया गया है, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कोई आता नही है, पशुओं की सरकारी चिकित्सा नगण्य है। जिससे लंपी त्वचा रोग से पशुओं की मृत्यु हो रही है।   इसलिए जल्द से जल्द दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की पूरी टीम भेजकर पशुओं की समुचित इलाज कराया जाए, साथ ही साथ इस रोग से पशुपालक भयाक्रांत है और इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर कर दे रही है।   इसलिए लंपी त्वचा रोग से पशुओं की मृत्यु जो हो जा रही है ऐसे पशुपालकों को सरकार मुआवजा का प्रावधान करें क्यो की किसान पशुपालकों का हितैषी होना सरकार का दायित्व है।

महिला आरक्षण विधेयक : महिला सशक्तिकरण की दिशा महत्वपूर्ण कदम – डॉ. नम्रता आनंद

अरवल। महिला आरक्षण विधेयक व्यवस्था लागू होने से संसद, विधानसभाओं में महिलाओं को अपनी बात रखने की ज्यादा जगह मिलेगी और देश-प्रदेश के बदलावों में उनकी हिस्सेदारी होगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक की यह सबसे बड़ी पहल है।   सदन में महिलाओं की अधिक सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें देश के विकास तथा देशवासियों के कल्याण के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने के अवसर उपलब्ध कराएगी। यह हमारे समय में लैंगिक न्याय के लिए सबसे बड़ी परिवर्तनकारी क्रांति होगी।इस बिल में देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान है।   इसका सीधा मतलब यह हुआ कि बिल के क़ानून बनते ही लोकसभा और विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए रिज़र्व हो जाएंगी। मौजूदा समय लोकसभा में 543 सीटें हैं। जिसमें से अब 181 सीटें महिलाओं के रिज़र्व रहेंगी। महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना भारत की संसदीय यात्रा में स्वर्णिम क्षण है। इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।   वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है। इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी, वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी।’”नारी शक्ति तेरा वंदन, वंदन है और अभिनंदन है, नारी शक्ति की मान बढ़ेगा, सपनों को अब पंख मिलेंगे, मिलजुलकर काम करेंगे, देश हमारा विकसित होगा. दुनिया का नेतृत्व करेगा।   महिलाओं के लिए आरक्षण महिलाओं के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय और भेदभाव को सुधारने की दिशा में एक कदम है। यह उन पितृसत्तात्मक मानदंडों को तोड़ने का एक प्रयास है जिसने महिलाओं के अवसरों और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी को सीमित कर दिया है। यह नीति सिर्फ संख्या के बारे में नहीं है बल्कि महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने के बारे में भी है।ऐतिहासिक रूप से, भारतीय राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम रहा है, जिससे लैंगिक समानता कायम है।   यह विधेयक महिलाओं को निर्णय लेने में भाग लेने का उचित अवसर प्रदान करता है, जिससे लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलता है।यह विधेयक पारंपरिक बाधाओं और पूर्वाग्रहों को तोड़ते हुए महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में समान पहुंच प्रदान करता है। जैसे-जैसे महिलाएं राजनीति में अनुभव प्राप्त करती हैं।   यह उनके नेतृत्व कौशल को बढ़ाता है और उन्हें उन नीतियों को प्रभावित करने के लिए सशक्त बनाता है जो उनके समुदायों को प्रभावित करती हैं।राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व में वृद्धि यह सुनिश्चित करती है कि लिंग-विशिष्ट मुद्दों को संबोधित किया जाए और अधिक व्यापक निर्णय लेने की ओर ले जाया जाए।   महिला राजनीतिक नेता पितृसत्तात्मक मानदंडों को चुनौती दे सकती हैं और अधिक समावेशी समाज का निर्माण कर सकती हैं।

साइबर फ्रॉड ने बैंक खाते से 66000 हजार रुपए उड़ाए

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम निवासी युवक हर्ष राज पिता स्वर्गीय प्रमोद कुमार के बैंक अकाउंट से केवाईसी की जानकारी मांग कर लगभग 66000 रूपये की निकासी कर ली इस संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 : 20 बजे में मोबाइल पर कॉल आया।   जिसमें बताया गया कि आपका केवाईसी की जांच हो रही है कृपया हमारे प्रश्नों का उत्तर दें युवक ने उसके झांसे में आ गया और बैंक अधिकारी का फोन समझ कर सब कुछ बता दिया।   फिर बारी-बारी से तीन बार 66357 रुपए की निकासी यूनियन बैंक शाखा मोतेपुर के खाता संख्या 456802120021694 से कर ली गई इसके साथ ही उक्त साइबर फ्रॉड ने जैसे ही मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज आने लगा वैसे ही किसी तकनीक से मेरे मोबाइल की भी हैक कर दिया।   मोबाइल पूरी तरह डेड हो गया आधा घंटा बाद मोबाइल चालू हुआ इस मामले में पीड़ित बुधवार को साइबर थाना अरवल में आवेदन देने वाला है उसके पहले अपने बैंक शाखा में जाकर डिटेल्स निकालना चाहता है

बगैर निबंधन के चल रहा है नर्सिंग होम

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के अनेक इलाके में इन दोनों बगैर निबंध कराये नर्सिंग होम सरकार के नाक के नीचे धड़ल्ले से चलाया जा रहा है इन नर्सिंग होमो में हॉर्निया हाइड्रोसील गोल ब्लैडर अपेंडिक्स यूट्रस सिजेरियन ऑपरेशन बिना कुशल सर्जन की उपस्थिति में कर दिया जाता है।   इन नर्सिंग होमों में झोलाछाप चिकित्सक अनुभव प्राप्त कर एनेस्थीसिया भी मरीज को करते हैं और भारी रिस्क लेकर ऑपरेशन भी कर देते हैं कम पैसा लगने के चलते ग्रामीण इलाके के भोले भाले मरीज इनके झांसे में आ जाते हैं और बगैर मानक वाले ऑपरेशन थिएटर कक्ष में ऑपरेशन करा लेते हैं।   कई बार तो किसी-किसी गरीब रोगी को ऑपरेशन के बाद इन्फेक्शन भी हो जाता है तब इनको जान पर भी आफत आ जाती है फिर उनके जान बचाने के लिए उनके परिजन पटना गया बड़े अस्पताल में ले जाकर इलाज कराते हैं तब उनकी जान बचती है इस संदर्भ में प्रोफेसर मनोज शर्मा डॉक्टर कौशलेंद्र नारायण ने जिला प्रशासन अरवल से कार्रवाई करने की मांग की है।

बालू घाटों पर धर्म कांटा, सीसीटीवी कैमरा लगाने का डीएम ने दिया आदेश

अरवल। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से छापेमारी के लिए निदेशित किया गया। नव बंदोबस्त बालू घाटों के द्वारा संभवतः अक्टूबर माह में खनन प्रारंभ किया जा सकता है।   इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा कुछ जरूरी निदेेश दिए गए। बालूघाटों पर खनन प्रारंभ होने से पूर्व धर्मकांटा, सीसीटीवी कैमरा इत्यादि लगाने का निदेश संवेदकों को दिया गया।   सहायक अभियंता को रॉयल्टी एवं मालिकाना फीस खनन मद में ससमय जमा करने को निदेशित किया गया।खनन पदाधिकारी एवं खनन निरीक्षक को अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने हेतु निदेशित किया गया।   बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौला एवं चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया गया

अरवल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जमकर स्वागत हुआ। यहां भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति रंजन के नेतृत्व में जीए उच्च विद्यालय के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौला गया। अरवल पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अरवल में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।   भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । राजा महाराजा के सोने से तौले जाने की कहानियां तो कई सुने होंगे, लेकिन अब न राजा महाराजा रहे और न ही उतना सोना रहा । बेसक सोने की जगह लड्डू रखा गया, लेकिन तराजू ने इतना तो बता दिया कि उनका वजन कई कद्दावर नेताओं से ज्यादा है ।   प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अरवल पहुंचे थे। अरवल में फूल मालाओं से लादकर और लड्डू से तौल कर सम्राट चौधरी को सम्मानित किया गया। सबसे पहले सम्राट चौधरी को जीए उच्च विद्यालय के पास लड्डू से तौला गया। तराजू पर एक तरफ सम्राट चौधरी बैठे हुए थे, वहीं दूसरी तरफ लड्डू रखा हुआ था।   जिस तराजू से सम्राट चौधरी को तौला गया, उस तराजू को भी फूल माला से सजाया गया था। फूल से बने तराजू पर एक तरफ सम्राट चौधरी के बराबर लड्डू रखा गया। इसे देखने के लिए भी काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।   प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अरवल आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का अपार जनसमर्थन है, इससे नीतीश कुमार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नही हैं। अरवल में जिस तरह लोगों का अपार जनसमर्थन दिख रहा है उससे ये स्पष्ट हो गया है कि 2024 में बिहार की जनता नरेंद्र मोदी को बिहार में 40 में 40 सीट देने का काम करेगी।   उन्होंने एनडीए के विरुद्ध बन रहे ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में कहा कि ये सभी भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। जितने भी दल महागठबंधन में शामिल है वे सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। एनडीए गठबंधन हमेशा भ्रष्टाचारियों से लड़ते रहेगा।   बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को अरवल इंडोर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में केवल भाजपा दिखेगी। उन्होंने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुद को धन्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से मुखर होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में ज्यादा अंतर नहीं है।   कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्व में नीतीश कुमार के साथ 12 वर्षों तक अंधे प्यार में रही मगर अब नीतीश कुमार जंगल राज के पुरोधा लालू की गोद में जा बैठे हैं जिसे 2025 में उखाड़ फेंकना है। अब उनकी वापसी किसी भी कीमत पर एनडीए में नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा कि यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार और 2025 में बिहार को जनता हमें चुनती है तो यकीनन बिहार के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या फिर पाताल में, और फिर भी नहीं माने तो बिहार में भी बुलडोजर चलेगा और अपराधियों के घर ध्वस्त होंगे। वहीं पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान करने में लगे हुए हैं वहीं बिहार सरकार में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार अब संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं। 2024 का चुनाव आने वाला है। अगर आपने नींव अच्छी रखी होगी तो सब अच्छा होगा। वहीं ललन सिंह के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार पर जो दाग है ललन सिंह ने ही तय किया था, जब विरोध में थे तब कहते थे पेट का दांत हम निकालेंगे, कोई दूसरा नहीं कहता था। नीतीश कुमार पलटी मार-मार के गद्दी पर बैठना सीख गए हैं। इस बार नीतीश कुमार का पूरा इलाज कर देना है. अबकी बार नीतीश कुमार को छोड़ना नहीं है। बिहार में पांच बार नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उनको आज कल कीड़ा काट लिया है. एक बार दौरा आया था नीतीश कुमार को 2014 में कि देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो उस समय दो सीट आई थी. इस बार जीरो हो जाएगा।   इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता अमृत राज उपाध्याय, शंकर साहनी, रवि केशरी, जितेंद्र कुमार, सोनू खत्री, अंगद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उस के बाद इंदौर स्टेडियम मे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन संवाद अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया।   इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सत्येंद्र कुमार राय ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी को चांदी का मुकुट गदा अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री सत्येंद्र कुमार राय जी जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह जी जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक परशुराम वर्मा जिला प्रवक्ता जितेश सिंह भाजपा नेता अरुण कुमार यादव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह जिला मंत्री युवा मोर्चा विकास यादव कारू सिंह पंकज सिंह भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

मां वैष्णो देवी के नाम पर भंडारे के हुई शुरुआत

अरवल। माउंटिंग नन्हे क़दम फॉउंडेशन के तत्त्वाधान में कमला नेहरू नगर स्थित मंदिर प्रांगण में ” माँ वैष्णो देवी” के नाम पर भंडारे की शुरुवात की गई। इस भंडारे का आयोजन हर शुक्रवार को किया जाएगा।   संस्था के संस्थापक आदित्य ने कहा, जनसेवा माउंटिंग नन्हे क़दम फॉउंडेशन का लक्ष्य रहा है। हमारे संगठन ने लगातार जरूरतमन्दों को मदद पहुचाने का प्रयास किया है।   आज माँ के आशीर्वाद से माँ के प्रांगण में इस अनुपम सेवा कार्य की शुरुवात हुई है, माँ की कृपा से सदैव ये पुनीत कार्य चलता रहेगा। हम आप तो बस माध्यम है, हर पुनीत कार्य का संचालन तो खुद माँ की कृपा से ही होती है।   मौके पर संस्था के तरफ से सुमित गोस्वामी, सजंय कुमार, अनुराग चंद्रा, शुभम, आशुतोष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सफलता हेतु बैठक का आयोजन

अरवल। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह की तैयारी महत्वपूर्ण बैठक जानी-मानी सामाजिक संस्था मृदुराज फॉउंडेशन के कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी।   कार्यक्रम आयोजन मृदुराज फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया। बैठक की अध्यक्षता कलमजीवी सेना के संस्थापक डॉ0 प्रभात चंद्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जदयू नेता संजय वर्मा, वरिष्ठ राजद नेता रबीश श्रीवास्तव एवं स्थानीय मोहल्ला निवासी गजेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।   इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के संस्थापक अजय वर्मा ने सभी को 2 अक्टूबर के दिन 1 समय से विद्यापति भवन पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु आग्रह किया।   इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं उनके संघर्ष की विस्तृत चर्चा की, सबों ने युवा पीढ़ी से उनकी जीवनी पढ़ने एवं उसे आत्मसात करने की अपील की।   आयोजित बैठक मे लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिन्हा के साथ राजन वर्मा रंजीत वर्मा वर्मा के के श्रीवास्तव विजय कुमार श्रीवास्तव, अनुराग स्वरूप, साकेत सिन्हा, पुष्कर श्रीवास्तव सहित कई महिलाएं पल्लवी रंजन आरती पांडे, अंजू झा काँची , गुड़िया पांडे, संगीता शर्मा ,अनुष्का यादव सहित पुतुषोत्तम कुमार मिश्रा, महादेव तिवारी, बिट्टू कुमार भोला प्रसाद, चौधरी जी, कमलेश कुमार, रंजीत प्रसाद, सुधीर कुमार, रितेश सोनू , मनोज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

दीदी जी फाउंडेशन ने डॉ. आर .भी. अनुरागी को दिया डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

अरवल। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान देने के लिये डॉ. राज बहादुर अनुरागी को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।   भूगोल विभाग, डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर,  मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में पदस्थ डॉ आर. बी. अनुरागी, सहायक प्राध्यापक, भूगोल को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।   डॉ. आर. बी. अनुरागी को यह सम्मान दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. नम्रता आनंद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अर्चना कुमारी, प्रो. कैलाश चंद्र दिल्ली , प्रो. सलाउद्दीन कुरेसी अलीगढ़, प्रो. जे. एल. जैन सागर , प्रो. सतीशना बाबू एस गोवा ,डॉ. परवेंद्र कुमार ने दिया।   उल्लेखनीय है कि डॉ. अनुरागी मूलतः सतना जिला, मध्य प्रदेश के निवासी है। वह वर्ष 2013 से भूगोल विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में अपनी सेवाएं दे रहे है। इनके अभी तक 15 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। इसके अलावा उन्होंने 03 बुक चेप्टर, 70 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों, कॉन्फरेंसो में अपनी सहभागिता देकर शोध-पत्रों का वाचन किया है।   वह एक रिफ्रेशर कोर्स, पांच राष्ट्रीय सेमिनारो को आयोजित कर चुके है। उनके नेतत्व में 14 विद्यार्थियों ने अपना लघु शोध प्रबंध का कार्य किया है।वर्तमान में डॉ. आर. बी. अनुरागी के मार्गदर्शन मे चार शोधार्थी पी. एच्-डी. शोध कार्य कर रहे है।

भाजपा के समारोह से आम जनता ने बनाई दूरी, कार्यक्रम पूरी तरह रहा फ्लॉप: निसार अख्तर

अरवल। इंडोर स्टेडियम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह पुरी तरह से फेल रहा, इस कार्यक्रम में केवल गाड़ियों का काफिला ही नजर आया, बिहार की जनता जान चुकी है कि बीजेपी के कथनी और करनी में बहुत अंतर है, उनका काम केवल हिंदू- मुस्लिम, भारत – पाकिस्तान करना भर रह गया है,भाजपा का काम देश में नफरत फैलाना रह गया है, देश की जनता मंहगाई से त्रस्त हैं।   देश आर्थिक संकट से जुझ रही है, बेरोजगारी से देश के नौजवान परिशान हैं, सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है,, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है, इसलिए तथाकथित समारोह स्थल इंदौर स्टेडियम भी नहीं भर सका, जनता पूरी तरह से बीजेपी को जानकारी चुकी है, अब बिहार तथा पूरे देश के लोग इंडिया गठबंधन पर भरोसा कर रहे हैं।   कांग्रेस पार्टी के स्टेट डेलीगेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि सम्राट चौधरी जी केवल गाड़ियों के साथ चल रहे हैं, और जे सी बी के साथ लेकर देश की जनता को क्या बताना चाहते हैं कि हमारा कानून में बिश्वास नहीं है. बगैर कानून का बुलडोजर चलेगा।   माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने बुलडोजर पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है, परंतु सता के नशे में चुरा इन्हें कुछ नजर ही नहीं आ रहा है. बिहार के सत्ता में आने का भाजपाई सपना कभी नहीं पुरा होगा।