Bakwas News

लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए अरवल में दिलाई गई शपथ

अरवल । गाँधी मैदानअरवल में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने के मुद्दों से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम “नई चेतना अभियान पहल बदलाव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता को बदलना होगा। लड़के लड़की में कोई भेद नहीं है, इस मतलब को भी समझना होगा। जो भी कार्य लड़के कर सकते हैं वह लड़कियाँ भी कर सकती है। इस सोच को अपने अंदर जगाना होगा।   उनके द्वारा महिलाओं से आग्रह किया गया कि बहु और बेटी में फर्क ना करें, दोनों को बराबर समझे, छोटे बदलाव से ही बड़े परिणाम मिलते है। इसके साथ ही वहाँ उपस्थित सभी पदाधिकारी / कर्मियों/छात्र/छात्राओं एवं अन्य लोगों को जिला पदाधिकारी द्वारा लैंगिक समानता का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में ए०एन०एम०जी०एन०एम० के छात्रा/जीविका दीदी/आशा कार्यकर्ता द्वारा लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने के मुद्दों से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रस्तुती दी गई। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेकर महिला उत्थान, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, लैंगिक भेद भाव जैसे मुद्दों पर गीत एवं भाषण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।   कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने के मुद्दों से संबंधित विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। आज के कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति, जिला समन्वयक राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी / महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा भाग लिया गया|

कुर्था अंचल कार्यालय का निरीक्षण डीएम ने किया

अरवल । अंचल कार्यालय कुर्था का निरीक्षण डीएम वर्षा सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई कर्मी अनुपस्थित पाये गये। कुछ कर्मियों द्वारा उपस्थिति पंजी में कई दिवसों को उपस्थिति नहीं बनाया गया था। इस संबंध में अंचल अधिकारी से जवाब-तलब किया गया। अंचल अधिकारी द्वारा इस संदर्भ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा वैसे लोगों की भी उपस्थिति काटते हुए स्पष्ट निर्देशित किया गया कि यदि कोई भी कर्मी सी०एल० या किसी अन्य तरह के अवकाश में हो तो उनका सी०एल० या उनके अवकाश का विवरण उपस्थिति पंजी में दर्ज कर दी जाय। साथ ही उन सभी अनुपस्थित कर्मियों का मानदेय /वेतन काटते हुए कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। निरीक्षण के क्रम अंचल कार्यालय में रौशनी का काफी आभाव के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जाहीर करते हुए अंचल अधिकारी को कार्यालय में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था हेतु निदेशित किया गया।   जिला जनता दरबार, आम जनों द्वारा प्राप्त शिकायतें, दाखिल खारिज, सर्टिफिकेट पेन्डिंग एवं निष्पादन से संबंधित पंजी /प्रतिवेदन की मांग की गई। प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं पाये जाने के फलस्वरूप जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी, कुर्था को कड़ी फटकार लगाते हुए निदेशित किया गया कि कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यों का निष्पादन के साथ-साथ संबंधित कर्मियों की कार्यशैली पर भी नजर रखें। इसी क्रम में कुछ ग्रामीण एवं आम जनों द्वारा भी जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत एवं फरीयाद की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा उनकी शिकायतों को सुनते हुए निष्पादन किया गया एवं वैसे मामले जिनकी त्वरित कार्रवाई संभव नहीं थी उनके शिकायतों को दूर करने हेतु आश्वासन दिया गया।   अंचल कार्यालय जाँच के क्रम में प्रखण्ड कार्यालय कुर्था, प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय, कुर्था, मनरेगा कार्यालय, कुर्था एवं प्रखण्ड सहकारिता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा कार्यालय में कार्य नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गई। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को कार्यालय अवधि में पहचान-पत्र पहनने हेतु निदेशित किया गया। कुर्था प्रखण्ड परिसर में चहारदीवारी का निर्माण करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्था एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत कुर्था आपस में समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराने तथा प्रखण्ड परिसर में शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि आपसी समन्वय स्थापित कर टीम के रूप में कार्य करना सुनिश्चित करें।   ताकि ससमय एवं सुगमता पूर्वक आम जनों के हित में सभी कार्य निष्पादित किया जा सके। इसी क्रम में सी०बी०एस०एल० ग्रुप के मैनेजर से रिकार्ड के स्कैनिंग के संबंध में पृच्छा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि सॉफ्टवेयर की अनुपलब्धता के कारण विलंब हो रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कंपनी को यथाशीघ्र कार्य निष्पादन हेतु पत्र निर्गत करने का निदेश दिया गया।

झारखंड नंबर लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, शराब तस्कर भी गिरफतार   

अरवल । अरवल में लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने कार के ड्राइवर को भी पकड़ा है। अरवल पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व कलेर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की।   कलेर थाना के अपर थाना अध्यक्ष शमशेर आलम, अपर थानाध्यक्ष, दारोगा परदेशी कुमार, कलेर थाना एवं कलेर थाना के सशस्त्र बल द्वारा एन०एच० 139 पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। इस क्रम में एक MARUTI SWIFT DEZIRE कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-JH01X 9721 है जो औरंगाबाद की ओर से आ रही थी। पुलिस ने जब कार सवार को रुकने को कहा तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और वहां से भागने लगा। तभी पुलिस को यकीन हो गया कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है। पुलिस ने कार का पीछा किया और उसे दिलावरपुर मोड़ के पास से धड़ दबोचा।   पुलिस ने कार के ड्राईवर को गिरफ्तार किया और उससे जब पूछताछ की गयी तब उसने अपना नाम धर्मेन्द्र महतो बताया। उसकी उम्र 28 साल है जो झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी महेश महतो का बेटा है। वह झारखंड नंबर कार में शराब लेकर बिहार के औरंगाबाद जिले की ओर जा रहा था जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा।   पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से अवैध विदेशी शराब की बोतले बरामद की गयी। कार से OLD MONK XXX RUM का 750 एम०एल० का 113 बोतल, BLACK TIGER WHISKY का 750 एम०एल० का 47 बोतल कुल 160 बोतल में कुल 120 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद कार के ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दो साल से विद्युत आपूर्ति ठप, कर्मा गांव के किसान परेशान

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के काराकाट प्रशाखा के कर्मा गांव के बधार में लगायें गये ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से किसान परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से दो वर्ष से लोग सिंचाई से वंचित हैं।   इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. बलिदान मिश्रा से अपनी सारी समस्या को कही। किसान चुलबुल सिंह, अजय सिंह, मिंटू सिंह, अनिल सिंह सहित सैकड़ो किसानों ने बताया कि दो साल से 11 केवी के तार टूटा हुआ है। विभाग के कनीय अभियंता को टूटे तार की मरम्मति कर बिजली बहाल करने का आवेदन दिया गया था।   इसके अलावा कई बार बिजली विभाग के कार्यालय जाकर तार मरम्मत कर बिजली बहाल करने का आग्रह किया गया। लेकिन, अब तक बिजली की आपूर्ति नहीं की गयी। किसान ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से 50 बीघा खेत का पटवन किया जाता है। दो साल पहले आंधी – तूफान से तार टूटकर गिर गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही से अब तक न तार की मरम्मत की गयी, नहीं बिजली की आपूर्ति हो पायी। रबी फसल की बुआई के बाद फसल का पटवन इसी ट्रांसफॉर्मर से किया जाता है। अगर तार की मरम्मति नहीं की जाती है, तो रबी फसल का पटवन नहीं हो सकेगा। कर्मा गांव के राहुल सिंह, अजय सिंह, विंध्याचल सिंह सहित कई किसानों ने तार की मरम्मत कर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।   भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर बलिराम मिश्रा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात करके इस समस्या के जल्द से जल्द समाधान करने की बात कहीं। प्रोफेसर मिश्रा ने कहा कि अगर अधिकारी किसानों के मांगों को अनुसूना करते हैं और जल्द उसका कोई निदान नहीं निकलते तो बाध्य होकर के किसान और मजदूरों को साथ लेकर के जन आंदोलन छोड़ा जाएगा।   ताकि जल्द से जल्द किसानों को बिजली उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिहार सरकार ने जो रोड मैप बनाया है वह बिल्कुल फेलुअर हो रही है। ना धान उचित मूल्य पर लिया जाता है ना रबी फसल उचित मूल्य पर लिया जाता है ना खेती के समय में बिस्कोमान में खाद मुहैया कराई जाती है ना बिजली समय पर दी जाती है। जिससे किसान दिनों दिन कमजोर होते जा रहे हैं। इसलिए अब समझ आ गया है कि अपना घर छोड़कर के रोड पर निकाल करके आंदोलन किया जाए ताकि इस गूंगी बहरी सरकार को अपनी मांग मनवाने में आसानी हो सके। प्रोफेसर मिश्रा ने इस आशय की जानकारी दूरभाष पर जिला समाहर्ता को दी। जिला समाहर्ता ने कहा कि बहुत जल्द इसका निदान किया जाएगा। कनीय विद्युत अभियंता आशीष कुमार ने बताया गया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा अरवल जिलान्तर्गत कर्मियों को दी गई प्रोन्नति

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक संपन्न की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय संवर्ग के 03 प्रधान लिपिक बिनेश पंडित, लालदेव पासवान एवं उमेश कुमार को सहायक प्रशासी पदाधिकारी, रामकटेश सिह, आशुलिपिक ग्रेड तीन को आशुलिपिक ग्रेड एक में प्रोन्नति, इसके साथ ही छह उच्च वर्गीय लिपिक ब्रजेश कुमार सुधांशु, प्रियरंजन कुमार, संजय कुमार सिंह, शिवदयाल सिंह, राकेश कुमार एवं रणविजय कुमार को प्रधान लिपिक तथा पांच निम्नवर्गीय लिपिक शशिभूषण प्रसाद, विजय प्रकाश, मृत्युंजय कुमार अकेला, कुन्दन कुमार एवं सत्य प्रकाश भारती को उच्च वर्गीय लिपिक मैं प्रोन्न किया गया है।   तीन कार्यालय परिचारी अमरनाथ यादव, संतोष कुमार एवं ललेन्द्र सिंह को निम्न वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति दी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा इन सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि अपने पद की गरिमा बनाये रखते हुए आमजनों के हित में ससमय कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

पंचायत सरकार भवन के शीघ्र निर्माण के लिए समीक्षा

अरवल । पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना द्वारा राज्य के सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने हेतु पचास डी० भूमि पंचायत मुख्यालय में चिन्हित करते हुए पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है। वर्षा सिंह, जिला पदाधिकारी, अरवल के द्वारा सभी विभागों , शाखाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों पर कड़ी निगरानी एवं निरीक्षण के फलस्वरूप आज अरवल जिला अन्तर्गत 64 पंचायत सरकार भवन के लक्ष्य के विरुद्ध 32 पंचायत सरकार भवनों की स्वीकृति दी जा चुकी है।   जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा बताया गया कि पुनः पांच पंचायतों को बेलखरा, नरगा, हैबतपुर, खभैनी एवं जयपुर में भी पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना को अर्न्तविभागीय, निःशुल्क एवं स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जबकि पूर्व में भी 14 पंचायत सरकार भवनों में कार्य संचालित भी करवा दिये गये है। शेष 13 पंचायत सरकार भवनों हेतु चिन्हित भूमि का अभिलेख समर्पित करने हेतु अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचल अधिकारियों को कड़े निदेश दिये जा चुके है।

तेईस लोगों को किया गया बंध्याकरण ऑपरेशन

करपी,अरवल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में 23 लोगों का बंध्याकरण आपरेशन किया गया। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत बंध्याकरण शिविर में 19 महिला एवं चार पुरुष का बंध्याकरण किया गया। सर्जन डॉक्टर पी एन चौधरी के द्वारा ऑपरेशन किया गया है।   चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में लगातार पुरुष एवं महिला बंध्याकरण किया जा रहा है। जो लोग इस शिविर में बंध्याकरण कराएंगे उन्हें सरकार के द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त निशुल्क ऑपरेशन के साथ सरकार के द्वारा निर्धारित सुविधा ऐसे मरीजों को दी जाएगी। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आकर लोग यहां बंध्याकरण करावे।

अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर की गई छापेमारी

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कई नर्सिंग होम पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशिकांत कुमार के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। किंजर थाना क्षेत्र के हाजीपुर झुनाठी सड़क पर स्थित मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में इस अस्पताल में झुनाठी गांव निवासी सोहराई कुमार इस अस्पताल में भर्ती पाए गए।   इनके हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया गया था।छह हजार रुपए में ऑपरेशन करने की बात कही गई थी। अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि पांच हजार रुपए दे चुका हूं तथा एक हजार रुपए बाद में देने के लिए अस्पताल के संचालक बोले हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल का ना तो निबंधन है और न हीं यहां कोई चिकित्सक, जीएनएम ,एएनएम उपस्थित पाए गए। अस्पताल के लोग छापेमारी टीम को देखते ही भाग खड़े हुए। इसके उपरांत किंजर पेट्रोल पंप के निकट संचालित लवली क्लिनिक में छापेमारी की गई। यह भी निबंधीत नहीं था तथा अवैध रूप से संचालित था।   कई ऐसे अवैध नर्सिंग होम संचालित थे जो छापेमारी की सूचना मिलते ही बोर्ड हटाकर फरार हो गए। इसके उपरांत करपी नहर पर संचालित गंगाजल अस्पताल में छापेमारी की गई ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के भय से दर्जनों अवैध नर्सिंग होम के संचालक अपने बोर्ड हटाकर तथा इसे बंद कर फरार हो गए। लेकिन ऐसे लोगों की सूची बनाई गई है जिनके द्वारा अवैध नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। उनके खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलता रहेगा। जल्द ही अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को शील भी किया जाएगा।   इन्होंने बताया कि करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष एवं महिला बंध्याकरण निशुल्क होता है तथा सरकार के द्वारा बंध्याकरण कराने वाले लोगों को सहायता राशि भी दी जाती है। इसके बावजूद अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के संचालक बहला फुसलाकर लोगों का ऑपरेशन करते हैं और उनसे मोटी रकम की वसूली करते हैं।

विद्युत विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

कुर्था,अरवल। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के निर्देश पर विद्युत प्रशाखा कुर्था द्वारा नगर पंचायत कुर्था के विभिन्न वार्डों में विधुत कनीय अभियंता सूरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाई गई जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। हालांकि कनीय अभियंता ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से लंबित बकाया बिल की भुगतान यथाशीघ्र जमा करने की बात कही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से बिजली चोरी करना अवैध है।   अतः बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माने की राशि भी वसूल की जाएगी इस संबंध में कनीय अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि कुर्था शकूराबाद मोड़ किंजर रोड़ मे आटा चक्की मिल मे बिजली मीटर की गहन जांच की गई लेकिन कोई अनियमितता नही पाई गई हालांकि बिजली जांच करते पदाधिकारी को देख कई लोगो में हड़कंप मचा हुआ था।

रजनीश कुमार बनें भाजयुमो प्रदेश कार्यालय प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

कुर्था,अरवल। कुर्था निवासी रजनीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाये जाने पर प्रखंड सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रजनीश कुमार विद्यार्थी परिषद से जुड़े युवा कार्यकर्ता रहें हैं वे शुरू से ही जुझारू युवा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते करते युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनें है इससे आने वाले दिनों में पार्टी को फायदा मिलेगा।   हर्ष ब्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री माधव शर्मा, रामाशीष दास, जिला मंत्री कुशवाहा चंदन, राहुल वत्स, खालिक अंसारी,अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराज, जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।