Bakwas News

कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी को किया गया निष्कासित

अरवल। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारम्भिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केन्द्रों पर तैनात दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को कदाचार मुक्त परीक्षा कराने संबंधी कड़े निदेश दिये गये।   वहीं फतेहपुर संडा महाविद्यालय, अरवल में कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा से निष्कासित किया गया। अरवल जिलान्तर्गत सभी आठ परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित की गई।

अरवल के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न, नव सौ निनावे परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अरवल । पुलिस अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियो में कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया।   कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए सभी केदो पर निर्धारित समय के पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व मुख्य द्वार पर सघन तलाशी लेने के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे अपराह्न तक संपन्न हुई।   जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा कई परीक्षा केदो का ओचक निरीक्षण किया गया इस दौरान प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी केंद्र अधीक्षक को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया सभी परीक्षा केदो पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बल की तैनाती की गई थी ।   प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान फतेहपुर संडा महाविद्यालय से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया सभी केदो की परीक्षा की पल-पल की जानकारी लेने के लिए समाहरणालय स्थित जिला आपातकालीन संचालन केंद्र और नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई |   प्रथम पाली में 3800 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था जिसके विरुद्ध में 3267 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 533 अनुपस्थित रहे वही दो परीक्षार्थी को सदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया दूसरी पाली में भी 38 00 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था जिसके विरुद्ध में 3334 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके जबकि 466 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय के लिए बाल संसद एक महत्वपूर्ण संसाधन

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय निघवा में बाल संसद मंत्रिमंडल की बैठक शिक्षक मुकुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।   बैठक में बाल संसद के प्रधानमंत्री मधु कुमारी ने विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपने-अपने घर से फूल का पौधा लगाने का प्रस्ताव रखा, साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने निर्णय लिया कि वर्ग बार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की पहचान कर उनकी अनुपस्थिति के कारणों का पता लगाया जाएगा।   प्रधानाध्यापक डॉ० वीरेंद्र प्रसाद “भास्कर” ने कहा कि बाल संसद छात्रों के सर्वांगीण विकास में मिल का पत्थर साबित हो रहा है।   उन्होंने बाल संसद के मंत्रियों से पढ़ाई के साथ-साथ पुस्तकालय का उपयोग कंप्यूटर की आधारभूत ज्ञान तथा खेल पर विशेष जोर दिया।मौके पर शिक्षक उदय पासवान, विकास कुमार, सुधांशु कुमार, सविता कुमारी, सुषमा देवी, अनिता कुमारी, कुमकुम राय ,श्रेया मोर्या के साथ बाल संसद के सभी मंत्रीमंडल के सदस्य मौजूद थे।

भाकपा माले नेताओं ने की बैठक, महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को दोषी ठहराया

कुर्था,अरवल। कुर्था प्रखंड अंतर्गत इब्राहिमपुर और निघवा लोकल कमिटी की बैठक की गई। बैठक को कुर्था प्रखंड सचिव कॉ अवधेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के पहले 2014 में 400 रुपये सिलेंडर गैस, 65 रुपये डीजल एवं 70 रुपये पेट्रोल का दाम था एवं 40 से 60 रुपए सरसों तेल था तब महंगाई नहीं थी, आज 100 के पार हो गया है डीजल और पेट्रोल 1200 रु गैस सिलेंडर, डेढ़ सौ रुपए सरसों तेल, सभी सामानों का कीमत दुगना हो जाने के बावजूद भी महंगाई नहीं है।   महंगाई के खिलाफ बोलने पर भाजपा वाले महंगाई नहीं होने की बात बोलते हैं,और लोगो पर मुकदमा करते हैं, भाजपा के हीं लोग मंहगाई के खिलाफ पहले सड़क पर आंदोलन करते थे,आज जब उनकी सरकार है तो महंगाई चरम पर है,बेरोजगारी बढ़ते हीं जा रही है, सब कुछ ठीक-ठाक है कह कर पल्ला झाड़ ले रही है।   मोदी सरकार हर हालत में बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान को बदल देना चाहती हैं, इसलिए 2024 में सारे देश वासियों एवं न्याय पसंद लोगो को एकजुट होकर भाजपा की सरकार को हीं बदल देने की जरूरत है,उन्होंने कहा कि ऐसे दौर में कॉमरेड विनोद मिश्रा की 25वी स्मृति दिवस के अवसर पर 18 दिसंबर को पटना में होने वाली संकल्प सभा में भारी संख्या में भाग लेने की जरूरत है।   बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कमिटी सदस्य मझर आलम सतेंद्र दास एवं ईनौस के राज्य परिषद सदस्य दीपक कुमार ने कहा की ब्रांच स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है हरेक बूथ पर पार्टी संचालन कमिटी होनी चाहिए, उन्होंने कहा की 18 दिसंबर तक सभी पार्टी सदस्यों का नवीकरण कर लेने की जरूरत है। इस बैठक में कॉ.नागेशवर राम, आशा देवी,संजन पदित्य, प्रभु कुमार, प्रमानंद दास, सुमन ठाकुर,बालसुंदर मिस्त्री, मो. मुस्ताक, रमाकांत चौधरी समेत सभी लोकल कमिटी सदस्य उपस्थित हुए।

पार्सल वैन के तहखाने से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार, नये साल की पार्टी में खपाने की थी तैयारी

अरवल । पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी है। नये साल के पार्टी में खपाने के लिए झारखंड के डालटेनगंज से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना लाया जा रहा था तभी स्कैनर की मदद से उत्पाद विभाग की टीम ने पार्सल वैन को पकड़ लिया।   अरवल में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने एक पार्सल वैन को पकड़ा है जिसमें से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।अरवल जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम एनएच-139 पर लगातार वाहनों की जांच कर रही है।   इसी क्रम में शनिवार को मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनी कुटी के पास संदेह के आधार पर एक पार्सल वैन को पकड़ा गया और स्कैनर की मदद से जब वाहन की जांच की गयी। तब पार्सल वैन के तहखाने से 47 कार्टन और 433.30 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।पार्सल मिनी ट्रक का रजिस्ट्रेशन संख्या BR-01GM-1870 है जिसमें सवार दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों तस्कर पटना के रहने वाले हैं।   तस्करों की पहचान पटना के पुरानी सिटी कोर्ट स्थित खलासी टोला निवासी महेंद्र गोप के पुत्र रोहित गोप और गायघाट के किशोर पासवान के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है।इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों से जब पूछताछ की गयी तब बताया गया कि शराब डाल्टनगंज के हरिहरगंज से औरंगाबाद होते पटना गायघाट ले जाया जा रहा था। जिसे नए साल की पार्टी में इसे खपाने की तैयारी थी।   उत्पाद विभाग की टीम में मद्य निषेध निरीक्षक सुनील कुमार,मद्य निषेध अवर निरीक्षक मोहम्मद इरशाद अंसारी,प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक अजित कुमार,सशस्त्र गृहरक्षक और सैप जवान शामिल थे। फिलहाल गिरफ्तार शराब तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई न रहे वंचित: डॉo माधवी

 बिक्रमगंज प्रखंड के घोसियाकला पंचायत में शनिवार को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि प्रमाण पत्र एवं अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।   स्वास्थ्य शिविर में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के डॉ० माधवी कुमारी ने राज्य एवं केंद्र के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का उद्देश्य सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी काे जन-जन तक पहुंचना है।   उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के तहत सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में 5 लाख तक की निशुल्क इलाज उपलब्ध है। स्वास्थ्य शिविर में टीबी, परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई उपाय के बारे में भी जागरूकता के साथ ही ठंड से बचाव के लिए उपाय करने पर जानकारी दी गई।   इस अवसर पर डॉ माधवी कुमारी के अलावा घोसियाकला पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, एएनम दीपमाला कुमारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अवैध जमीन पर अतिक्रमण बालों को दी चेतावनी

कुर्था ,अरवल। प्रखंड कार्यालय का डीएम वर्षा सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया हालांकि जिलाधिकारी के आने से प्रखंड मुख्यालय में हलचल सा मच गया जो कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे दौड़े दौड़े कार्यालय पहुंचने की धुन में लगे हुए थे।   जिलाधिकारी की आगमन करीब 11:00 बजे हो चुकी थी प्रखंड कार्यालय में पहुंचे सारी योजनाओं की जांच की सबसे पहले आरटीपीएस काउंटर में मौजूद कर्मियों को समय पर जाति प्रमाण पत्र आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का सख्त निर्देश दिया ।   अंचलाधिकारी के खिलाफ बाहर खड़े कई आवेदन लेकर मौजूद थे उन्होंने बारी बारी से बाहर खड़े आवेदन कर्ताओ से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को यथा शीघ्र निष्पादन करने का अंचल अधिकारी को निर्देश दिया।   अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में भूमि बिबाद संबंधित लंबित मामले को शीघ्र ही निष्पादन करने का आदेश दिया जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए मामले में आठ मामले चल रहे हैं उसे मुक्त कराकर सरकारी योजनाओं के तहत कार्य किया जाएगा।   उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओंके तहत स्वच्छता योजना आवास योजना मनरेगा योजना आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण से संबंधित सामुदायिक शौचालय सभी योजनाओं पर काम में तेजी लाने की बात कही प्रखंड मुख्यालय में सुलभ शौचालय निर्माण करने की बात भी उन्होंने कही उन्होंने कहा कि जनता दरबार में शिकायत लेकर लोग आते हैं उनकी शिकायत पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अवर निरीक्षक की परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक

अरवल। अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, बिहार पटना द्वारा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा से संबंधित तैयार्गों का जायजा लिया गया |उपरोक्त परीक्षा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी |   प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 बजे अपराहन से 4:30 बजे तक अपराह्न तक आयोजित की जाएगी |परीक्षा कक्ष में प्रवेश प्रथम पाली में 8:30 बजे पूर्वाहन से एवं द्वितीय पाली में 1:00 बजे अपराह्न से प्रारंभ होगा |परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा |   अभ्यार्थियों केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं नीला/काला बॉल पेन ही लेकर परीक्षा केंद्र पर आएंगे |बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी को परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल को निर्देश दिया गया कि परीक्षा से पूर्व सभी केंटो का भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे की सभी परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों के अनुरूप उपस्कर आदि उपलब्ध हो कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल अरवल को निर्देश दिया गया की परीक्षा की तिथि को निर्वाध विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो |   सभी केंद्राधिक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ, कदाचार मुक्त एव कुशलता पूर्ण हो इसके लिए परीक्षा में प्रति नियुक्ति किए गए हैं सभी विक्षकों एवं पदाधिकारी/कर्मचारियों से संमन्वय स्थापित कर परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाओं एवं निर्देशों से उन्हें अवगत करा दें |केंद्रधीक्षक नोटिस बोर्ड पर अभ्यर्थियों के लिए आयोग से प्राप्त आवश्यक सूचना जिसमें उत्तर पत्रक के संबंध में जो जानकारी अंकित है प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे |   अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केदो पर भ्रमणशील रहकर बाहर भीड़ नियंत्रण पर विशेष निगरानी रखेंगे एवं परीक्षा केंद्र के आसपास अभिभावकों की उपस्थिति एवं पार्किंग आदि नहीं होने देंगे |परीक्षा में गड़बड़ी एवं अन्य प्रकार की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क संख्या-08826930507, 06337229494, 228984, 228008, 228191 पर दे सकते हैं |बैठक में अरवल पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सभी प्रति नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे |

पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़े घोटाले का आरोपी, SFC गोदाम से 1.42 करोड़ के अनाज का किया था गबन

अरवल। अरवल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करोड़ों रुपए के गबन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्टेट फूड कारपोरेशन के गोदाम से 1 करोड़ 42 लाख 29 हजार 946 रुपए के अनाज का गबन करने वाले सहायक गोदाम प्रबंधक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी पिछले पांच वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था।दरअसल, अरवल के करपी स्थित एसएफसी गोदाम से 1 करोड़ 42 लाख 29 हजार 946 रुपए के राशन घोटाला मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे सहायक गोदाम प्रबंधक राजेंद्र झा को पुलिस ने मधुबनी के खजौली से गिरफ्तार किया है।   पूरे मामले पर एसपी मो. कासिम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि राजेंद्र झा मधुबनी जिला में है। जिसके बाद पुलिस टीम भेज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक, खाद्य निगम के जिला प्रबंधक पंकज कुमार सिन्हा ने करोड़ों रुपए के राशन घोटाले का मामला करपी थाना में दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी सहायक गोदाम प्रबंधक फरार चल रहा था। आरोपी ने 1293 क्विटल गेहूं, 709 क्विटल एमडीएम का चावल और पीएचएच का 2324 क्विटल चावल गबन किया गया था। गबन किए गए चावल की की कीमत करीब 1 करोड़ 42 लाख 29946 रुपये है।

उत्पाद विभाग अरवल द्वारा डाक पार्सल मिनी ट्रक से 47 कार्टून में कुल 433 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल के निर्देश के आलोक में अरवल उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार एनएच 139 पर वाहन जांच किया जा रही है इसी क्रम में शनिवार सुबह मेहंदिया थाना अंतर्गत NH 139 कोनी कुटी के पास संदेह के आधार पर स्कैनर की मदद से वाहन जांच में डाक पार्सल मिनी ट्रक निबंधन संख्या BR-01GM-1870 में बने तहखाना में 47 कार्टून में 433.20ली शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार अभ्युक्त पटना जिले के पुरानी सिटी कोर्ट खलासी टोला निवासी महेंद्र गोप का पुत्र रोहित गोप एवं गायघाट निवासी किशोर पासवान के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शराब डाल्टनगंज के हरिहरगंज से औरंगाबाद होते पटना गायघाट ले जाया जा रहा था। जिसे नए साल को लेकर शराब के खपाने की योजना बनाई गई थी। उत्पाद विभाग की टीम में मद्य निषेध निरीक्षक सुनील कुमार,मद्य निषेध अवर निरीक्षक मोहम्मद इरशाद अंसारी,प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक अजित कुमार एवं सशस्त्र गृहरक्षक तथा सैप जवान मौजूद थे।