Bakwas News

अलग-अलग स्थान पर छापेमारी के दौरान दो वाहन से 553 लीटर शराब किया गया जब्त

अरवल । जिले के कलेर थाना पुलिस ने एन एच 139 पर दिलावरपुर मोड़ के पास से एक लग्जरी कर से 120 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। वही उत्पाद विभाग की टीम ने मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के पास से डाक पार्सल मिनी ट्रक से 433 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है बताया जा रहा है की एसपी मोहम्मद कासिम के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुअनी शमशेर आलम अपर थाना अध्यक्ष कलेर, पुअनि परदेशी कुमार एवं थाना सशस्त्र बल द्वारा एन एच 139 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।   तभी एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कर जिसका निबंधन संख्या jh01x 9721 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया। जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक गाड़ी तेजी से भगाने लगाजिसका पीछा कर सशस्त्र बलों ने दिलावरपुर मोड़ के पास गाड़ी के को पकड़ लिया।   प्रथम दृष्टया जांच के दौरान गाड़ी में कहीं भी शराब नहीं दिखाई पड़ा किंतु शक के आधार पर जब वाहन की विधिवत तलाशी ली गई तो पीछे वाली सीट के नीचे बॉक्स बना हुआ था जिसमें शराब की बोतल को छुपाया गया था। तत्काल पुलिस वाहन को जप्त कर थाना लाई जहां शराब की गिनती की गई।इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी राजीव रंजन ने बताया की गाड़ी में ओल्ड मोंक रम का 113 बोतल एवं ब्लैक टाइगर व्हिस्की का 27 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है।   इस तरह 160 बोतल में कुल 120 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार चालक धर्मेंद्र महतो पिता महेश महतो झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जादूगोड़ा थाना के इचड़ा गांव का रहने वाला है। चालक के पास से एक रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन एवं एक सैमसंग कंपनी का कीपैड फोन बरामद किया गया है। जिसके आधार पर अन्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है।   संदेह व्यक्त किया जा रहा है की नव वर्ष की जश्न के लिए शराब तस्कर छोटे-छोटे वाहनों का इस्तेमाल कर भिन्न-भिन्न शहरों में शराब पहुंचा रहे हैं।पूछताछ के क्रम में चालक ने बताया कि गाड़ी सिंहभूम में दिया गया था जिसे पटना पहुंचाना था तभी रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शराब तस्करी में कलेर थाना की सजगता का परिणाम है की सूबे में सबसे अधिक शराब बरामदगी को लेकर डीएसपी राजीव रंजन को मेडल देकर सम्मानित किया गया है। वही उत्पाद विभाग की टीम कोनी कुटी गांव के पास एक डाक पार्सल मिनी ट्रक जिसका निबंधन संख्या बीआर 01जी एच 187 को रोक कर स्कैनर की सहायता से जांच पड़ताल की गई तो उसमें शराब लोड होने की संदेह व्यक्त किया गया।   इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गाड़ी के अंदर तहखाना बनाया गया था जिसके अंदर 47 कार्टून में 433 लीटर शराब लोड किया गया था। तत्काल गाड़ी को जप्त कर अरवल ले जाया गया जहां चालक से पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि डाल्टेनगंज से शराब लोड किया गया था जिसे हरिहरगंज होते हुए पटना पहुंचाना था। गिरफ्तार चालक रोहित पुरानी सिटी कोर्ट तथा सहचालक कौशल कुमार गायघाट पटना सिटी का रहने वाला है। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार चालक एवं सहचालक को जेल भेज दिया गया।

पड़ोसियों की नींद खराब करने वाला पियक्कड़ भेजा गया जेल

करपी,अरवल । शराब के नशे में चूर होकर शनिवार की रात हंगामा कर रहे पियक्कड़ को पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसैनी बीघा गांव निवासी धनराज कुमार नामक युवक शराब पीकर देर रात हंगामा कर रहा था।   इसकी करतूत से परेशान पड़ोसियों ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को इसी सूचना दी ।सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जो लोग भी असामाजिक कार्य करेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के कोचहसा पंचायत मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार अईयारा पंचायत के दरियापुर खेल मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।   इस मौके पर दोनों ही स्थान पर उपस्थित पंचायत क्षेत्र के निवासियों को संबंधित पदाधिकारीयों ने अपने विभाग से संबंधित क्षेत्र में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया।

मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित अभिलाषा उत्सव हॉल में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बूथ सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बैठक करने पर विचार विमर्श किया गया।   बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव जीतने हेतु प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने पर बल दिया गया तथा प्रत्येक बूथ पर कैसे जीत दर्ज हो इसके लिए रणनीति तैयार करने का फैसला लिया गया। ताकि पार्टी को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।   वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जनभागीदारी सुनिश्चित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगों में पहुंचाने तथा लाभार्थियों को जानकारी देने एवं आमलोगों को विभिन्न प्रकार के योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट मिलने के बारे में जानकारी देकर और लोगों में जागरूकता फैलाने पर बल दिया गया।   बैठक में जिला महामंत्री माधव शर्मा, विधानसभा विस्तारक रवि चंद्रवंशी, जिला महामंत्री रामाशीष दास, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, खालिक अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष मेराज अहमद, चंदन कुमार उर्फ टुनटुन शर्मा, संजय कुमार,आशुतोष मिश्रा, संतोष साव, प्रेम कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

गरीबी उन्मूलन पर जागरूकता अभियान

कुर्था,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के अनुआं पंचायत में गरीबी उन्मूलन योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जागरूकता शिविर लगाया गया। अध्यक्षता उपमुखिया सुमंती देवी ने की। शिविर में गरीबी से लड़ाई में चलाएं जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।   पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक रूप से हम अमीर है लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। गरीबी के कारण रहन-सहन काफी नीचा है। कहा कि गरीबी का कारण अशिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों की इच्छा शक्ति कमजोर होना एवं गरीबी में संघर्ष की कमी। कहा कि अपनी मेहनत के बल पर गरीबी को परास्त किया जा सकता है।   वहीं पारा विधिक स्वयंसेवक संजय कुमार ने कहा कि सरकार कई योजनाओं को चला रही है जिसका लाभ लेकर गरीबी से लड़ा जा सकता है। एकजुट होकर प्रयास करने से गरीबी जैसी समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है।   वहीं उन्होंने लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर सेविका सोनी कुमारी एवं सहायिका बैजन्ती कुमारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की लगाई गुहार

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पंतित मठिया गांव के ग्रामीणो ने गांव से सीधे गंगापुर पेट्रोल पंप तक जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर विगत कुछ महीनों पहले अंचलाधिकारी कुर्था को अतिक्रमण मुक्त करने का आवेदन दिया था।   जिसपर अंचलाधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं लेने के कारण ग्रामीणों ने आक्रोश ब्यक्त किया है ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित खाता नंबर 149 एवं प्लॉट नंबर 40 जो गैरमजरुआ जमीन है जो कुछ लागों के कब्जे में है ग्रामीणों का कहना है कि अगर दस फीट रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए तो ग्रामीणों को बहुत हद तक रास्ता का संकट दूर हो जाएगा।

थानाध्यक्ष ने ली चौकीदारी परेड

कुर्था,अरवल। कुर्था थाना एवं मानिकपुर ओपी में साप्ताहिक चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। जिसमें कुर्था थाना में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं मानिकपुर ओपी में ओपीध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष एवं ओपीध्यक्ष ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि वह लोग अपने अपने क्षेत्रों में फरार वारंटी एवं अपराधियों को चिन्हित कर बताएं। चौकीदारों को थानाध्यक्ष ने अपने कार्य में किसी तरह की कोताही न बरतने व समय से अपना काम सही ढंग से निपटाने का निर्देश दिया।   उन्होंने कहा कि आपलोग जमीन से जुड़े है आपलोगों की सक्रियता से अवैध शराब बिक्री ,भंडारण और निर्माण चोरी सहित अन्य अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है सभी अपने-अपने क्षेत्र में चौकस रहे रात्रि में भ्रमणशील रहकर ड्यूटी करने एवं अपनी क्षेत्र से सूचना संग्रह कर हमे जरूर बतलाए। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार,दीपक कुमार, एसआई महेश प्रसाद सहित चौकीदार दीपांकर कुमार युगेश कुमार संजय कुमार विजय कुमार कमलेश कुमार,सुभाष कुमार, मिथलेश कुमार अकेला, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, देवेन्द्र गोप सहित अन्य चौकीदार मौजूद थे।

महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र की तानाशाह सरकार के विरुद्ध करें आवाज बुलंद- जितेंद्र यादव

अरवल – 18 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में कामरेड विनोद मिश्रा के 25 में स्मृति दिवस पर संकल्प सभा में भाग लेने के लिए भाकपा माले के नेताओं ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है भक्ति माली के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि व्यापक गलबंदी के साथ पटना चले इन्होंने कहा कि वर्ष 14 के बाद महंगाई में बेतहासा वृद्धि हुई है लेकिन केंद्र की सरकार महंगाई पर ध्यान हटाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रही है।   जबकि नित्य दिन घरों में उपयोग होने वाली वस्तुएं मंहगी हो रही है जिसके कारण आम लोग काफी परेशान हैं गरीब जनता इलाज के लिए डर-डर की ठोकर खा रहे हैं उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को सस्ते में सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात झूठी साबित हो रही है क्योंकि वर्तमान समय में गरीबों को सिलेंडर खरीदने में पसीना छूट रहा है।   भाजपा की सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से नौकरशाहों के द्वारा प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है बिहार में कृषि कार्य में लगे मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है अगर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू हो जाएगा तो किसान एवं मजदूर खुशहाल होंगे किसानो की आय दुगनी करने के लिए घोषणा हवा हवाई साबित हो रही है इन तमाम सवालों के लिए संघर्ष तेज करने और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए लोगों को पटना चलने के लिए आह्वान किया गया

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

करपी,अरवल। प्रखंड क्षेत्र के मुरारी एवं नरगा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार रथ मुरारी पंचायत सरकार भवन पहुंचा। यहां मुखिया नाजनी खातून एवं मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू आलम के द्वारा रथ का स्वागत किया गया।   विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे। उनके द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दिया गया ।आयुष्मान भारत कार्ड एवं उज्ज्वला योजना समेत कई स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉल पर लाभार्थियों के द्वारा दिए गए आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। इसके उपरांत उपस्थित लोगों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई ।उधर नरगा पंचायत के कूसरे गांव में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी बूथ सशक्तिकरण के लिए करें कार्य- भास्कर कुमार

अरवल । भारतीय जनता पार्टी मंडल अरवल ग्रामीण की कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई ।जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी ने किया। बैठक प्रभारी शशि भूषण भट्ट ने बैठक का संचालन किया एवम् उन्होंने कहा की मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी संगठन कार्य को जवाबदेही से पूर्ण करने का काम करे।   इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं आप जैसे देव दुर्लभ कार्यकर्ता के बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।   मंडल के सभी पदाधिकारी बूथ स्तर तक प्रवास कर बूथ सशक्तिकरण करने का काम करें बैठक को संबोधित करते हुए जिला के महामंत्री कुशवाहा चंदन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश गतिशील एवं प्रगतिशील हो रहा है। शिक्षा का क्षेत्र हो स्वास्थ्य का क्षेत्र हो उद्योग का क्षेत्र हो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतर और बाह्य सुरक्षा का विषय हो। आज भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया का नेतृत्व करने में सफल एवं सक्षम है।   मंडल अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी ने बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री शिव शंकर यादव उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी मंत्री भोला शर्मा रवि कुमार सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।